Tuesday, April 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

ममता के गढ़ में राम नाम के सहारे बीजेपी, कराएगी राम मंदिर का निर्माण..

ममता के गढ़ में राम नाम के सहारे बीजेपी, कराएगी राम मंदिर का निर्माण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
प्रीति सिंह, डेस्क: बीजेपी किसी भी हाल में राम मंदिर का मुद्दा नहीं छोडऩा चाहती। यूपी में राम मंदिर के सहारे सत्ता का स्वाद चख चुकी, बीजेपी अब पश्चिम बंगाल में राम मंदिर का मुद्दा भुनाने की कोशिश में लग रही है। ममता के दुर्ग में जय श्री राम के सहारे बीजेपी ने शानदार ढंग से 18 सीटें जीतीं। बीते पांच सालों में बीजेपी ने संघर्ष करते हुए पश्चिम बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत की है। अब इसी जमीन से भारी जनादेश के लिए बीजेपी ने अयोध्या से पहले पश्चिम बंगाल में एक राम मंदिर की नींव रखने जा रही है। यानि बात बिल्कुल साफ है कि अब यूपी से पहले बंगाल में बीजेपी राम मंदिर को आगे बढ़ चुकी है। राम नाम से ही बीजेपी का होता बेड़ापार.. बीजेपी ने भले ही आयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे को लेकर कभी हां-कभी ना, वाली भूमिका अख्तियार कर रखी हो, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि बीजेपी का शुरू से लेकर अबतक का बे...
ब्रैकिंगः आगरा में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष कुमारी दरबेश सिंह की कचहरी में गोली मारकर हत्या

ब्रैकिंगः आगरा में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष कुमारी दरबेश सिंह की कचहरी में गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरमनीति न्यूज, आगराः उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गईं कुमारी दरबेश सिंह यादव की बुधवार को दीवानी कचहरी परिसर में गोली माकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में बैठकर बातचीत कर रहीं थीं। बताते हैं कि इसी दौरान किसी बात पर अधिवक्ता अरविंद मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अध्यक्ष दरबेश सिंह को तीन गोलियां मारी। वहीं घटना के बाद दरबेश को पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। खुद को भी मार ली गोली , दिल्ली रेफर  बताया जाता है कि दरबेश को गोली मारने के बाद अधिवक्ता मनीष शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में सिकंदरा हाइवे पर स्थित रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मौके पर आगरा के एड...
लखनऊ से बुुंदेलखंड तक हड़कंप, सीबीआई की बालू माफियाओं पर ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री गायत्री व एमएलसी रमेश समेत..

लखनऊ से बुुंदेलखंड तक हड़कंप, सीबीआई की बालू माफियाओं पर ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री गायत्री व एमएलसी रमेश समेत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हमीरपुर/बांदाः अवैध खनन को लेकर एक बार भी यूपी में सीबीआई की छापेमारी हुई। सीबीआई ने सपा सरकार में खनिज मंत्री रहे गायत्री प्रजापति समेत अधिकारियों व नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। बताते हैं कि इस दौरान कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी हुई। गायत्री के अलावा सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के हमीरपुर स्थित आवास समेत उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 22 स्थानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की है। जेल में हैं गायत्री, भतीजे से हुई पूछताछ   गायत्री के अमेठी के आवास विकास में स्थित घर में सीबीआई के अधिकारी पहुंचे और दस्तावेजों की जांच की। सीबीआई ने अपने साथ गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे सुरेंद्र प्रजापति को ले रखा था। सुरेंद्र ने ही सारे कमरों और आलमारियों की चाबी सीबीआई को उपलब्ध कराई। सीबीआई के अधिकारियों ने सभी कमरों में जाकर के आलमारियों से कागजात व अन्य अभिलेख जब्त कर लिए ...
कानपुर में किडनी कांड में एक और बड़ी कार्रवाई, फोर्टिस की कोआर्डिनेटर सोनिका डबास गिरफ्तार, जेल गई

कानपुर में किडनी कांड में एक और बड़ी कार्रवाई, फोर्टिस की कोआर्डिनेटर सोनिका डबास गिरफ्तार, जेल गई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर से खुलासे के बाद किडनी कांड में अब एसआईटी टीम लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। एसआईटी टीम ने किडनी कांड में एक ओर आरोपी नई दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल की कोआर्डिनेटर सोनिका डबास को भी गिरफ्तार कर लिया है जो इस गौरखधंधे में बिचौलिये की भूमिका निभाती थी। एसआईटी की टीम ने सोनिका को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से इसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि तीन दिन पहले ही एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसआरआई अस्पताल (दिल्ली) के सीईओ डा दीपक शुक्ला को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सोनिका के खिलाफ सबूत मिले   पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी अलग तरह से की। बताते हैं कि एसपी क्राइम राजेश यादव ने फरीदाबाद से सोनिका डबास पत्नी अशोक डबास को बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भेजकर बुलाया। यहां फजलगंज थाने में सोनिका से कई सवाल पूछे ग...
तेज धमाके से एक पल में उड़ गया पूरा घर, पत्नी के चीथड़े उड़े-पति की हालत गंभीर

तेज धमाके से एक पल में उड़ गया पूरा घर, पत्नी के चीथड़े उड़े-पति की हालत गंभीर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, औरैयाः जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के मेवातियान में स्थित एक घर में तेज धमाके से पूरा मकान ढह गया। दीवारों की ईंटे यहां-बहां बिखर गईं। पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। इस दौरान एक महिला के शरीर के चीथड़े उड़ गए, दो जानवर भी मलबे में दबकर मर गए। धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। काफी देर तक लोग समझ नहीं पाए क्या हुआ है। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। बताया जाता है कि कस्बे के मुहल्ला मेवातियान में रहने वाले मुन्ना मंसूरी उर्फ गप्पू का मकान है। आतिशबाज के घर में हुई घटना   वह पेशे से आतिशबाज बनाने का काम करता है। उसके घर में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसका पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। विस्फोट की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भागकर लोग वहां पहुंचे तो सभी हैरान रह गए। आतिशबाज की पत्नी नाजमा बेगम के श...
सुप्रीम कोर्ट की यूपी पुलिस को फटकार, पत्रकार कन्नौजिया को तुरंत रिहा करने के आदेश

सुप्रीम कोर्ट की यूपी पुलिस को फटकार, पत्रकार कन्नौजिया को तुरंत रिहा करने के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी के मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही पत्रकार प्रशांत कनौजिया को तुरंत रिहा करने को कहा। रिहाई के आदेश के बाद प्रशांत कनौजिया के वकील ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को बिल्कुल गलत ठहराया है। कोर्ट ने पूछा, किन धाराओं में हुई गिरफ्तारी   याचिकाकर्ता के वकील ने बताया है कि कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर यूपी सरकार से पूछा कि 'ट्वीट क्या है, इससे मतलब नहीं है, सवाल है कि किस प्रावधान के तहत गिरफ्तारी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, हमने रिकॉर्ड देखा है, एक नागरिक के स्वतंत्रता के अधिकार में दखल दिया गया है। राय भिन्न हो सकती हैं'। ये भी पढ़ेंः बसपा प्रमुख मायावती ने पत्रकार प्रशांत क...
कानपुर में सपा की पूर्व पार्षद की बेटी का बेरहमी से कत्ल, बेटों व पति समेत एक अन्य पर हत्या का मुकदमा

कानपुर में सपा की पूर्व पार्षद की बेटी का बेरहमी से कत्ल, बेटों व पति समेत एक अन्य पर हत्या का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीती देर रात कानपुर में समाजवादी पार्टी की पूर्व पार्षद की बेटी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। उसका शव घर में ही खून से लतपत हालत में पड़ा मिला। हत्या का संदेह उसी के पति पर जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर फारेंसिक टीम सबूत जुटाने का काम कर रही है। वहीं महिला के कत्ल से इलाके में सनसनी फैल गई है। वर्तमान में महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उधर, मामले में एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया है कि मामले में महिला के बेटों, पति समेत एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पूर्व पति के ईर्द-गिर्द ही घूम रही शक की सुईं    बताया जाता है कि हत्या की इस वारदात को बड़ी ही बेरहमी से ईंटों से सिर पर प्रहारकर अंजाम दिया गया है। सपा की पूर्व पार्षद नफीसा बानो की 34 वर्षीय बेटी सैला परवीन का 1 स...
बुंदेलखंड में बरसी आग, बांदा में पारा 49.5 के पार, 17 साल का टूटा रिकार्ड

बुंदेलखंड में बरसी आग, बांदा में पारा 49.5 के पार, 17 साल का टूटा रिकार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में सूरज देवता जमकर आग बरसा रहे हैं। पूरा का पूरा बुंदेलखंड तपती गर्मी से बेहाल है लेकिन बीते 24 घंटे में गर्मी ने जो कहर बरपाया, असहनीय रहा। बुंदेलखंड के बांदा जिले में सोमवार को बीते 17 साल का रिकार्ड टूट गया। तापमान 49.5 डिग्री पर पहुंचा और इससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। इतना ही नहीं रात में भी पारा न्यूनतम 33 डिग्री पर रहा। बुंदेलखंड में बांदा के पड़ोसी जिले महोबा में पारा का सितम देखा गया। वहां तापमान 48 डिग्री तथा धर्मनगरी चित्रकूट में 46 डिग्री रहा। महोबा रहा दूसरा सबसे गरम शहर  वहीं हमीरपुर में भी 47 डिग्री तक पारा पहुंचा। इन जिलों में दिनभर आग बरसती रही। इसी तरह जालौन जिले में 47.4 डिग्री तापमान ने लोगों को हिलाकर रख दिया। बताया जा रहा है कि बांदा में तापमान ने बीते 17 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। ऐसे में कूलर, पंखे ...
मुुख्यमंत्री योगी ने मुलायम सिंह से की मुलाकात, अखिलेश और शिवपाल भी मिले आमने-सामने

मुुख्यमंत्री योगी ने मुलायम सिंह से की मुलाकात, अखिलेश और शिवपाल भी मिले आमने-सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मिलकर हाल जाना। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। मुलायम के आवास पर हुई मुलाकात   बताते चलें कि हाल ही में मुलायम सिंह यादव को हाई शुगर की समस्या के बाद लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही वजह रही कि आज सीएम योगी ने सपा संस्थापक से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। बताते चलें कि मुलायम हाईपर ग्लाईसिमिया (हाईपर टेंशन) और हाईपर डायबीटीज की बीमारी से पीड़िता हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मुलायम सिंह से मिलकर उनका हालचाल ले चुके हैं। ये भी पढ़ेंः आदर-सम्मान दें अखिलेश तो चुनाव बाद सहयोग को तैयार हैं हम – शिवपाल यादव...
दिनदहाड़े महिला होमगार्ड को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, वारदात से फैली दहशत..

दिनदहाड़े महिला होमगार्ड को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, वारदात से फैली दहशत..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के आठवें सबसे बड़े महानगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात दुस्साहसिक वारदात में ड्यूटी पर जा रही एक महिला होमगार्ड को कुछ लोगों ने बीच सड़क पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। इसके बाद दरिंदे फरार हो गए और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सड़क पर महिला होमगार्ड धू-धूकर जलती हुई मदद की गुहार लगाती रही। बाद में वहां गुजर रही चीता मोबाइल की नजर पड़ी तो गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी है। हांलाकि बताते हैं कि महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दे दिया है। वारदात बरेली की है। पीड़िता-परिजनों ने लिया दामाद का नाम   वहीं महिला और उसके परिजनों ने मीडिया के सामने भी बयान देते हुए अपने दामाद पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया है। दामाद की बुरी नजर उसके मकान पर है। बताया जाता है कि महिला होमगार्ड कांति देवी आज शाम बरेली ...