Thursday, April 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी पर पूछा सवाल, क्या अब भी बचा है लोकतंत्र..

प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी पर पूछा सवाल, क्या अब भी बचा है लोकतंत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या अब भी देश में लोकतंत्र है। शनिवार को सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने पूछा कि आखिर किस आधार पर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया गया। राहुल भी कर चुके हैं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा   उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस इकाई के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने से रोका गया। पूछा कि क्या मीडिया से बात करना गुनाह है। बताते चलें कि पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रवींद्र शर्मा को हिरासत में लिया था। अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को नजरबंद कर रखा है। इससे पहले राहुल गांधी और गुलाम नवी आजाद भी जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर नाराजगी जता चुके हैं। ये भी पढ़ेंः 24 घंटे से...
एक्सप्रेस-वे पर हादसे में लखीमपुर से जयपुर जा रहा स्कार्पियो सवार परिवार घायल

एक्सप्रेस-वे पर हादसे में लखीमपुर से जयपुर जा रहा स्कार्पियो सवार परिवार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इटावाः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज एक स्कार्पियों पलट जाने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज ले जाया गया। बताते हैं कि घायल हुआ परिवार लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और सभी स्कार्पियों से जयपुर जा रहे थे। यह हादसा चालक को नींद का झोंका आने से हुआ। लखीमपुर से जयपुर जा रहा था परिवार   बताया जाता है कि इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र में शिवरा चित्तरपुर गांव के पास आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लखीमपुर से जयपुर जा रही स्कार्पियों अचानक तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गाड़ी पलटा खा गई। उसमें बैठे लखीमपुर के लक्षमन इंकलेव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र गौरीशंकर (42) और उनकी पत्नी बिंदुलता (35), बेटी प्रिया (22) तथा बेटा प्रत्युश (19), घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया।...
लखनऊ निवासी सिपाही शुक्लागंज में गंगा में कूदा, मछुआरों ने बचाई उसकी जान

लखनऊ निवासी सिपाही शुक्लागंज में गंगा में कूदा, मछुआरों ने बचाई उसकी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले के शुक्लागंज में यूपी पुलिस के एक सिपाही ने गंगा नदी के पुल से छलांग लगा दी। गंगा में बहता देख वहां मौजूद मछुआरों ने उसे बचाया। सिपाही की पहचान लखनऊ के बख्शी तालाब निवासी अभय सिंह के रूप में हुई है जो 2006 बैच का है। सिपाही को गंभीर हालत में गंगाघाट के स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है।  मानसिक तनाव में कूदने की बात आ रही सामने   घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताते हैं कि गंगा के आसपास मौजूद मछुआरों ने सिपाही की जान बचाते हुए उसे बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे संभाला और अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। फिलहाल मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की कोशिश की बात सामने आ रही है। थाना पुलिस का कहना है कि सिपाही को ठीक से होश आने पर ही सही बात का खुलासा हो सकेगा।  ये भी पढ़ेंः कानपुर के कारोबारी ने नौकरी का लालच देकर महोबा...
रामपुर में आजम खान के करोड़ों के आलीशान रिसोर्ट पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, मुलायम सिंह ने किया था लोकार्पण

रामपुर में आजम खान के करोड़ों के आलीशान रिसोर्ट पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, मुलायम सिंह ने किया था लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/रामपुरः हाल ही में भूमाफिया घोषित हुए सपा सांसद आजम खान के आलीशान रिसोर्ट पर प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाया गया है। शुक्रवार को हुई इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने अवैध रूप से सिंचाई विभाग के नाले को कब्जा करके बनाए गए रिसोर्ट की दीवारों को गिरा दिया। प्रशासन की ओर से आजम को नोटिस देकर कब्जा हटाने को कहा गया था, लेकिन आजम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि आजम खान के खिलाफ जमीनों पर अवैध कब्जों के कई मुकदमें हाल ही में दर्ज हुए हैं। नोटिस के बाद भी नहीं हटाया था कब्जा  दरअसल, सपा के दिग्गज नेता पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार सुबह आजम खान के रिसोर्ट की दीवार तोड़ दी गईं। यह दीवार सिंचाई विभाग के नाले पर बना दी गई थी। इस मामले में कई नोटिसों के बावजूद आजम द्वारा दिवार नहीं हटाई जा रही थी। इस दौरा...
एक आईएएस समेत 28 पीसीएस अफसरों के तबादले, चार आईएएस संयुक्त सचिव के लिए नामित

एक आईएएस समेत 28 पीसीएस अफसरों के तबादले, चार आईएएस संयुक्त सचिव के लिए नामित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने शुक्रवार को आईएएस और 28 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उनको इधर से उधर किया है। तबादले किए गए अधिकारियों में बड़ी संख्या में एडीएम स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वहीं हापुड़ जिले की सीडीओ आईएएस अधिकारी दीपा रंजन को अपर आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं 28 पीसीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। नाम - वर्तमान तैनाती - नई तैनाती   राज कुमार - सचिव, विकास प्राधिकरण, मेरठ - अपर निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, लखनऊ। अजीत कुमार सिंह - नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर - उप निदेशक, मंडी परिषद, लखनऊ। नरेंद्र सिंह द्वितीय - एडीएम प्रशासन, शाहजहांपुर - सदस्य वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ। रश्मि सिंह - एडीएम न्यायिक, अमेठी - उप निदेशक, स्थानीय निकाय, निदेशालय, लखनऊ। कृपा शंकर पांडेय - मुख्य राजस्व अधिकारी, वाराणसी - संयुक...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन से बंधवाई राखी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन से बंधवाई राखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः  स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के मौके पर इस बार राजभवन का नजारा बिल्कुल अलग था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन से राखी बंधवाई। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी करीब आधा घंटे तक राजभवन में रुके। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा के गेट पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के साथ-साथ 73वं स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं  इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बधाई संदेश में कहा है कि वर्षों की तपस्या और संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली है। आजादी के लिए यूपी के लोगों ने बढ़-चढ़कर बलिदान दिया है। वहीं मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश में कहा है कि आज का राष्ट्री...
कानपुर के कारोबारी ने नौकरी का लालच देकर महोबा की लड़की से होटल में किया रेप, उरई में हुई थी मुलाकात और फिर..

कानपुर के कारोबारी ने नौकरी का लालच देकर महोबा की लड़की से होटल में किया रेप, उरई में हुई थी मुलाकात और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, कानपुरः महोबा की रहने वाली एक युवती कानपुर में रहकर एसएससी की तैयारी कर रही थी। वहीं एक कारोबारी से मुलाकात हुई और व्हाट्सअप पर चैटिंग शुरू हो गई। इसी दौरान कानपुर के इस कारोबारी ने युवती को कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे शहर के एक होटल में बुलाया। वहां कमरे में बंद करके युवती से दुष्कर्म कर डाला। किसी तरह वहां से छूटी युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए आरोपी कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि महोबा जिले की रहने वाली 22 साल की युवती कानपुर में छपेड़ा पुलिया में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। महोबा की रहने वाली युवती, कानपुर में कर रही थी एसएससी की तैयारी   पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एसएससी की तैयारी कर रही थी। कहा कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात कल्य...
73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का ‘चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़’ की व्यवस्था का ऐलान

73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का ‘चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़’ की व्यवस्था का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। साथ ही अपने डेढ़ घंटे के भाषण के दौरान 'चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़' व्यवस्था का ऐलान किया। साथ ही देश वासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भी दीं और बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताते हुए शहीदों को याद किया। लाल किले से दिए आज अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले कश्मीर से हटाई गई धारा-370 को लेकर जिक्र किया। कहा कि सरकार ने 70 दिन में धारा-370 को हटा दिया। साथ ही विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर धारा-370 इतनी ही अच्छी थी तो इसे स्थाई क्यों नहीं किया गया। दो तिहाई बहुमत से हटाई धारा-370  उन्होंने कहा कि देश ने दो तिहाई बहुमत से धारा-370 को हटाने का कानून पारित कर दिया, इससे साफ है कि हर कोई यह चाहता था। कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों का सपना पूरा क...
डिप्टी जेलर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर दिनदहाड़े दबाया गला-गोली मारी, फायर मिस होने से बची जान, वारदात से सनसनी

डिप्टी जेलर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर दिनदहाड़े दबाया गला-गोली मारी, फायर मिस होने से बची जान, वारदात से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः बदमाशों का दुस्साहस इतना ज्यादा सिर चढ़कर बोल रहा है कि अब पुलिस और जेल अधिकारियों पर हमला भी करने लगे हैं। दिनदहाड़े इटावा में आज बुधवार को ऐसी ही एक बड़ी दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। जिला कारागार परिसर में रहने वाले डिप्टी जेलर पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। डिप्टी जेल हमले एसएच जाफरी उस वक्त अपने आवास पर मौजूद थे और हमलावरों ने घर का गेट खुलवाकर उनपर हमला किया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद जेल के जवान वहां पहुंचे। तबतक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। जय हिंद बोलकर खुलवाया गेट  बताया जाता है कि दो बदमाशों ने जयहिंद सर, बोलकर डिप्टी जेलर से उनके घर का दरवाजा खुलवाया। स्टाफ का आदमी समझकर डिप्टी जेलर जाफरी ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद वह कुछ समझ पाते दोनों बदमाशों ने उनको दबोच लिया और गोली चला दी। फायर मिस हो जाने के कारण गोल...
कानपुर का परिवार हादसे का शिकार, मां-बेटे समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल

कानपुर का परिवार हादसे का शिकार, मां-बेटे समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः हरिद्वार से लौट रहा कानपुर का एक कार सवार परिवार हादसा का शिकार हो गया। कार और ट्रक की टक्कर से हुए हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बढ़ापुर के पास हुआ। जूही का रहने वाला परिवार  बताया जाता है कि कानपुर शहर के जूही (हमीरपुर रोड) निवासी रामशंकर (50) मंगलवार देर रात अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार से लौट रहे थे। रात करीब ढाई बजे बढ़ापुर के पास रौनक ढाबे के सामने तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। इससे कार में सवार आठ लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस ने सभी घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक परिवार के पांच घायल  वहां 12...