Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन से बंधवाई राखी

समरनीति न्यूज, लखनऊः  स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के मौके पर इस बार राजभवन का नजारा बिल्कुल अलग था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन से राखी बंधवाई। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी करीब आधा घंटे तक राजभवन में रुके। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा के गेट पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के साथ-साथ 73वं स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं 

इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बधाई संदेश में कहा है कि वर्षों की तपस्या और संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली है। आजादी के लिए यूपी के लोगों ने बढ़-चढ़कर बलिदान दिया है। वहीं मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश में कहा है कि आज का राष्ट्रीय पर्व सभी को स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले सेनानियों के संघर्ष की याद दिलाता है। कहा कि यह महापर्व हमें शहीदों की याद दिलाता है। उनके संघर्ष को याद दिलाता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को भी राखी बांधी।

ये भी पढ़ेंः 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का ‘चीफ़ ऑफ डीफेंस स्टाफ़’ की व्यवस्था का ऐलान