Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी STF को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारा गया जेल से फरार बदमाश राकेश उर्फ टुन्ना दुबे

यूपी STF को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारा गया जेल से फरार बदमाश राकेश उर्फ टुन्ना दुबे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः एसटीएफ आईजी अमिताभ यश के निर्देशन में टीम को मंगलवार रात वाराणसी में बड़ी सफलता हाथ लगी। एसटीएफ ने गाजीपुर जेल से फरार 50 हजार का ईनामी बदमाश राजेश दुबे उर्फ टुन्ना को मुठभेड़ में मार गिराया। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के एक कमांडों को भी सीने में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए वाराणसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की यह घटना वाराणसी की सारनाथ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात हुई। बाद में पुलिस बल भी पहुंचा मौके पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। घायल जवान और बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। वहां बदमाश ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। गाजीपुर जेल से पेशी के वक्त हुआ था फरार बताते हैं कि गाजीपुर जेल से फरार होने वाले राजेश दुबे उर्फ टुन्ना एक ईनामी बदमाश था। उसके खिलाफ यूपी के कई थानों में संगीन आपराधिक मामलों में मुकदमें दर्ज है...
भीषण हादसे में लखनऊ के डाक्टर की पत्नी की मौत, बच्चों समेत खुद गंभीर  

भीषण हादसे में लखनऊ के डाक्टर की पत्नी की मौत, बच्चों समेत खुद गंभीर  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे डाक्टर की कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार डाक्टर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खुद डाक्टर, उनका 3 साल का बेटा और दो माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि पुलिस ने डीसीएस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं डीसीएस को भी मौके से कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ के आशियाना के रहने वाले हैं डाक्टर बताते हैं कि डाक्टर लखनऊ के आशियाना के रहने वाले हैं जो हरदोई में अपनी साली की शादी में शामिल होकर लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संडीला औद्योगिक क्षेत्र में पारस मोड़ पर...
बीएड प्रवेश परीक्षाः 12 से मिलेंगे फार्म, 8 अप्रैल को परीक्षा

बीएड प्रवेश परीक्षाः 12 से मिलेंगे फार्म, 8 अप्रैल को परीक्षा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः वर्ष 2020 की बीएड प्रवेश परीक्षा इस बारलखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा कराई जाएगी। यह प्रवेश परीक्षण 6 मार्च को होगी। 12 फरवरी से प्रवेश फॉर्म मिलने शुरु हो जाएंगी। वहीं फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च लेट फीस के साथ है। प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल को ली जाएगी। यह जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो आलोक राय ने मंगलवार को यहां दी। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च कुलपति प्रो. आलोक राय ने प्रेसवार्ता करते हुए पूरी जानकरी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि द्विवार्षिक प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इसकी संयोजक प्रो. अमिता बाजपेई हैं। वहीं प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि जनवरी में उनको यह जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि 6 मार्च फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख है। लेट फीस के साथ 11 मार्च तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। बताया कि तय तिथि के भीतर 1500 रुपए फीस होगी। वहीं पिछड़े व...
छेड़खानी की इंतिहा पार तो छात्रा ने गले लगा ली मौत,

छेड़खानी की इंतिहा पार तो छात्रा ने गले लगा ली मौत,

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बहू-बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक छात्रा ने शोहदों से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि दुस्साहसी शोहदों ने छेड़खानी की इंतिहा ही पार कर दी। बुरी तरह से टूट चुकी छात्रा ने आखिरकार मौत को गले लगा लिया। हालांकि, परिवार के लोग सब ठीक हो जाएगा कहते हुए दिलासा दे रहे थे, लेकिन जिसपर बीतती है, दर्द तो वहीं महसूस कर सकता है। सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा बनकर इस घटना ने सभी को झकझोकर रख दिया है। खुलेआम छेड़खानी से अंदर ही अंदर टूट चुकी थी छात्रा उधर, छात्रा के परिवार वालों का कहना है कि शोहदे उनकी बेटी को रास्ते में रोककर तंग करते थे। छेड़छाड़ करने के साथ ही उससे मोबाइल नंबर मांगा करते थे। छेड़छाड़ को लेकर छात्रा काफी परेशान और तनाव में थी। मंगलवार को वह स्कूल नहीं गई। दोपहर में उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने ...
बांदा का वीर सपूत नक्सली हमले में शहीद, परिवार में कोहराम

बांदा का वीर सपूत नक्सली हमले में शहीद, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले का वीर सपूत बेटा सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सली हमले में शहीद हो गया। मंगलवार को इस वीर सपूत की शहादत की खबर उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम सा पसरा हुआ है। यह वीर सपूत बांदा जिले के लामा गांव का रहने वाला था। पत्नी बदहवास है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव नम आंखों से दुखी परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा है। गांव में खबर आते ही मचा कोहराम बताते हैं कि लामा गांव के रहने वाले स्वर्गीय रतींद्र शरण के बेटे विकास (30) सीआरपीएफ की कोबरा कंपनी में तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी छत्तीगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में थी। बताया जा रहा है कि जंगल में ड्यूटी के दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर उनकी टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन जवान शहीद हुए। इनमें एक बांदा के विकास थे। पिछले साल फरवरी में हुई थी शादी घर के तीन भाइयों म...
पिता ने मां को मारी गोली तो बेटी ने बाप का कत्ल कर डाला, खुद भी गोली से घायल

पिता ने मां को मारी गोली तो बेटी ने बाप का कत्ल कर डाला, खुद भी गोली से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के बाद एक परिवार ने आपस में ही खून की होली खेल डाली। गुस्साए व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारी दी। इसके बाद बेटी को भी गोली मारी। फिर बेटे की हत्या करने जा रहा था। बताते हैं कि इसी बीच घायल बेटी ने पिता से पिस्टल छीनकर उसे गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर जबतक गांव के लोग वहां पहुंचे, वारदात हो चुकी थी। कहा जा रहा है कि घटना के बाद घायल बेटी पिस्टल लेकर छत पर चढ़ गई। फिर वहीं गिर पड़ी। बाद में ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि मां-बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसर गया है। देखते ही देखते हो गई बड़ी वारदात बताया जाता है कि मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। बताते हैं कि गांव के रिटायर्ड फौजी चेतराम अब प्रयागराज में ट...
यूपी में ADM से लेकर SDM तक 4 वरिष्ठ PCS के तबादले

यूपी में ADM से लेकर SDM तक 4 वरिष्ठ PCS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सोमवार को शासन ने प्रदेश के चार वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी शामिल हैं। स्थानांतरित हुए अधिकारियों में लखनऊ, मेरठ, संतकबीर नगर और गाजियाबाद के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। स्थानांतरित हुए इन अधिकारियों में राजधानी लखनऊ के अपर जिलाधिकारी  सिटी (पश्चिम) भी शामिल हैं। लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद के अधिकारी शामिल बताया जाता है कि लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (नगर पश्चिम) के पद पर तैनात संतोष कुमार वैश्य को संयुक्त सचिव, बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अपर जिलाधिकारी (वि/रा), संतकबीरनगर में तैनात रणविजय सिंह को एडीएम (प्रशासन), वाराणसी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार पांडेय को संतकबी...
कानपुर हैलटः फर्जी नियुक्तिपत्र की मास्टर माइंड निकली नर्सिंग छात्रा सत्या गिरफ्तार

कानपुर हैलटः फर्जी नियुक्तिपत्र की मास्टर माइंड निकली नर्सिंग छात्रा सत्या गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज सोमवार को पुलिस ने हैलट में फर्जी नियुक्ति पत्र देने के प्रकरण में कथित महिला डॉक्टर सत्या उर्फ आदित्या को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि आरोपी बीएससी नर्सिंग की छात्रा है जिसने अपनी मां समेत कुल 11 लोगों को फर्जी नियुक्तिपत्र दिए थे। ऐसा करके उसने सभी से हैलट के अधिकारियों और कर्मचारियों पर नजर रखने को कहा था। सभी की लापरवाही के फोटो और वीडियो बनाने के साथ ही उनकी लापरवाहियों का रिकार्ड रखने के लिए भी कहा। ताकि बाद में उनसे पैसा ऐंठा जा सके। पुलिस का कहना है कि कथित डाक्टर ने स्वीकारा है कि ऐसा करके वह हैलट के अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्लैकमेल करना चाहती थी। पहले पुलिस ने पकड़े थे 3 फर्जी कर्मचारी बताते चलें कि हैलट प्रशासन ने बुधवार को अस्पताल परिसर में ओटी मैनेजर गोपाल विश्वकर्मा चीफ विजिट अफसर कनक लता तथा चीफ एसिस्टेंड आसिफ रियाज अंसारी को गिरफ्त...
सीतापुर में मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ ने हाइवे किया जाम

सीतापुर में मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ ने हाइवे किया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में सोमवार देर रात हुई एक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। महोली थाना क्षेत्र के रिछाही पुलिस चौकी इलाके के एक गांव में एक मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची की उम्र मात्र 3 साल थी। गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताते हैं कि आरोपी दरिंदा उसी गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के भीतर ले गया।काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार देर रात की घटना, कई थानों की पुलिस पहुंची बच्ची का कहीं पता नहीं चला। फिर किसी ने बताया कि दरिंदे को बच्ची को घर में ले जाते देखा गया था। इसके बाद परिवार के लोग आरोपी दरिंदे राजू के घर में तलाश करने पहुंचे। वहां बच्ची खून से लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी।...
कानपुर में फिर तनाव, हजारों मुस्लिम महिलाएं-पुरुष सड़कों पर, धरना खत्म कराने पहुंचा था फोर्स

कानपुर में फिर तनाव, हजारों मुस्लिम महिलाएं-पुरुष सड़कों पर, धरना खत्म कराने पहुंचा था फोर्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः CAA के विरोध-प्रदर्शन की आड़ में हुए बवाल के करीब डेढ़ माह बाद फिर हालात गंभीर हो चले हैं। दरअसल, आज सोमवार को चमनगंज में स्थित मोहम्मद अली पार्क में धरने दे रहीं महिलाओं को पुलिस हटाने पहुंची। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। सैकड़ों महिलाओं के साथ पुरुष भी सड़कों पर उतरे और पुलिस का विरोध करने लगे। जिलाधिकारी और एसएसपी दोनों अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उनको समझाने का प्रयास किया। महिलाओं से धरना खत्म करने का अनुरोध किया। भीड़ ने पुलिस को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। बाद में आरएएफ बुलाई गई। आज मौके पर हजारों की भीड़ और फोर्स है मौजूद दरअसल, आज फोर्स के पहुंचने के बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरकर बैठ गईं। वहीं उनके साथ-साथ पुरुष भी इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते माहौल तनावग्रस्त हो गया। शुरू में फोर...