Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने सुमैया राणा को दी पाकिस्तान जाने की सलाह

बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने सुमैया राणा को दी पाकिस्तान जाने की सलाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सीएए यानि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर में माहौल खराब करने की नामजद आरोपी शायर मुनव्वर राणा की बेटी अब अलीगढ़ में राजनीति चमका रही हैं। सुमैया राणा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पहुंच गई हैं। बताते हैं कि वहां छात्र-छात्राओं को सीएए के विरोध में प्रदर्शन को उकसाते हुए उन्होंने यहां तक कहा है कि उनका भारत में दम घुट रहा है। उनके दम घुटने वाली बात पर अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने तगड़ा प्रतिक्रिया दी है। शायर मुनव्वर राणा की बेटी हैं सुमैया राणा सांसद गौतम ने कहा कि शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया कह रही हैं कि उनका भारत में दम घुट रहा है, उन्होंने कहा कि दम घुट रहा है तो सुमैया पाकिस्तान चली जाएं। इतना ही नहीं कहा कि पाकिस्तान जाने का पासपोर्ट भी उनके पास है और वीजा नहीं है तो बनवा सकती हैं। पाकिस्तान जाने के लिए उनके पास कई रास्ते हैं। सांसद न...
साढ़ू के घर में पति ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया

साढ़ू के घर में पति ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/औरैयाः जिले में एक बेहद हिला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने साढ़ू के घर में पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। उसकी मौत के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। साढ़े के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद यह घटना होने की बात सामने आ रही है। कर्ज में दबा था पति, साढ़ू के घर ली थी शरण बताया जाता है कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के बग्गापुर्वा निवासी शिवकुमार (33) के परिवार में कोई नहीं था। वह और उनकी पत्नी निजा ही रहा करते थे। बताते हैं कि पिछले कुछ समय में हालात तेजी से बदले और शिव कुमार ने धीरे-धीरे सबकुछ बेच डाला। उनके उपर काफी कर्जा भी था। सारी जमीन-जायदाद बिक चुकी थी। ...
ब्रैकिंग न्यूज कानपुरः हाइटेंशन पोल से टकराई कार, परिवार बाल-बाल बचा

ब्रैकिंग न्यूज कानपुरः हाइटेंशन पोल से टकराई कार, परिवार बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के पास आज सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक तेज रफ्तार कार सीधे हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल से जा टकराई। यह घटना साढ़ गैस गोदाम के पास हुई टक्कर के साथ ही कार पलटा खाककर सड़क किनारे जा पलटी। अच्छी बात यह रही कि कार सवार सभी चार लोग सलामत बच गए। बताते हैं कि चारों जहानाबाद से एक शादी समारोह से लौटकर कानपुर के बर्रा वापस जा रहे थे। चारों एक ही परिवार के थे। यह परिवार बर्रा का रहने वाला है। अपडेट जारी है।  ये भी पढ़ेंः महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को एड्स...
वाराणसी में संत रविदास के दरबार में पहुंचीं प्रियंका गांधी ने टेका मत्था

वाराणसी में संत रविदास के दरबार में पहुंचीं प्रियंका गांधी ने टेका मत्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रविवार दोपहर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचकर संत रविदास के दरबार में मत्था टेका। वहां संत रविदास के दर्शन के साथ ही प्रियंका ने पूजन भी किया। इसके बाद लंगर छका। दरअसल, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा एयरपोर्ट से निकलकर सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचीं। वहां उनकी जयंती के मौके पर पूजन करते हुए मत्था टेका। इस दौरान भीड़ को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रियंका ने दर्शन-पूजन के बाद लंगर भी छका इस दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों में शामिल हुईं। हालांकि, प्रियंका गांधी के इस दौरे को गैरराजनीतिक बताया जा रहा है। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी के रविदास मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से निर्मल चंद के साथ शमशेर सिंह दुल्लो ने उनका आगे बढ़कर स्वागत किया। सं...
कानपुर में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर का निधन

कानपुर में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर का निधन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बड़े साहित्यकार एवं पहला गिरमिटिया के लेखक, पद्मश्री से सम्मानित लेखक-साहित्यकार गिरिराज किशोर का रविवार सुबह निधन हो गया। मूल रूप से पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले 83 साल के गिरिराज किशोर बाद में कानपुर के सूटरगंज में बस गए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। साहित्य जगत में उनके निधन से दुख है। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दुख व्यक्त किया है। ह्रदय गति रुकने से हुआ निधन बताया जाता है कि पद्मश्री गिरिराज जी का रविवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया है। उन्होंने अपना देह दान किया हुआ था, इसलिए अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। वह अपने पीछे परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ेंः नहीं रहे अटल ब...
सट्टा कारोबार को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

सट्टा कारोबार को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः शुक्लागंज थाना क्षेत्र में सट्टा कारोबार की प्रतिस्पर्धा में बीती देर रात दो पक्षों के विवाद में गोली चल गई। एक पक्ष ने दूसरे को गोली मार दी। घटना रविवार देर रात उस वक्त हुई जब युवक पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह वारदात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने भी मौके का मुआयना किया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सट्टेबाजी को लेकर चल रहा था विवाद बताया जाता है कि शुक्लागंज के गांधीनगर निवासी आशीष गिरी बीती रात करीब 10 बजे पैदल अपने घर जा रहे थे। घर के पास आधा दर्जन युवक मौजूद थे। बताते हैं कि उक्त युवकों ने आशीष को गालियां देते हुए सट्टे का काम बंद करने को कहा। कहा-सुनी के बाद युवकों ने गोली चला दी। गोली आशीष की पीठ में जाकर लगी। गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़े। उनके शोर मचाने और गोली की आवाज सुनकर परिवा...
बांदा में हाॅकी टूर्नामेंटः भोपाल की महिला टीम और लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज ने मारी बाजी

बांदा में हाॅकी टूर्नामेंटः भोपाल की महिला टीम और लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज ने मारी बाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः राइफल क्लब ग्राउंड में हुए गिरजा शंकर शर्मा मेमोरियल अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें महिला वर्ग में भोपाल और पुरुष वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने जीत दर्ज कराई। विजेता और उप विजेता टीम को अतिथियों के द्वारा नगदी धनराशि का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। रविवार को खले गए फाइनल मैच में महिला वर्ग में भोपाल और मेजबान बांदा की टीम के बीच हाकी मैच खेला गया। इसमें भोपाल ने बांदा को पेनाल्टी शूट में 3-2 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। भोपाल की ओर से शशि, नेहा, शिवांशी तथा बांदा की तरफ से पूनम, गरिमा ने गोल किए। पुरुष वर्ग में हाकी टूर्नामेंट रहा अव्वल वहीं पुरुष वर्ग में पुरुष वर्ग के फाइनल में स्पोर्टस कालेज लखनऊ व एएफसी भोपाल की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें स्पोर्टस कालेज लखनऊ ने भोपाल की टीम को हराकर मैच को अपने नाम किय...
आखिरकार रेलवे ने लिंग परिवर्तन कर महिला बने इंजीनियर को माना महिलाकर्मी

आखिरकार रेलवे ने लिंग परिवर्तन कर महिला बने इंजीनियर को माना महिलाकर्मी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश में रेलवे में अपनी तरह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से जुड़ा है। दरअसल, एक रेलवे इंजीनियर तीन साल पहले अपना लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गया था, क्यों कि जब वह रेलवे में भर्ती हुआ तो पुरुष था, इसलिए रेलवे महकमा उसे पुरुष के रूप में ही देख रहा था। ऐसे में पुरुष से महिला बने रेलवे इंजीनियर ने तीन साल तक दस्तावेजों में खुद को महिला साबित करने के लिए लंबी जंग लड़ी। आखिरकार तीन साल बाद रेलवे ने यह स्वीकारा है कि उनका इंजीनियर राजेश पांडे अब उनकी महिला कर्मचारी सोनिया पांडे बन गया है। भर्ती के वक्त राजेश पांडे, अब बने सोनिया पांडे बरेली के रहने वाले रेलवे इंजीनियर राजेश पांडे ने तीन साल पहले अपना लिंग परिवर्तन कराया। इसके बाद उन्होंने अपना नाम सोनिया पांडे रख लिया। रेलवे के रिकॉर्ड में उनका लिंग ...
इटावा में शिवपाल बोले, सचिव नहीं हटे तो सीएम के सामने धरना

इटावा में शिवपाल बोले, सचिव नहीं हटे तो सीएम के सामने धरना

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज रविवार को स्थानीय व्यापारियों की मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इतना ही नहीं उन्होंने व्यापारियों के मिलकर कहा कि सरकार से मंडी सचिव को हटाने का मांग करते हैं। अगर मंडी सचिव को सरकार नहीं हटाती है तो वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने धरने पर बैठेंगे। शिवपाल ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से इस मामले में मुलाकात करेंगे। व्यापारियों संग बुलंद की आवाज बताते चलें कि इटावा नई मंडी में व्यापारी मंडी सचिव पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए धरना दे रहे हैं। साथ ही मंडी सचिव को हटाने की मांग भी कर रहे हैं। आज रविवार को गल्ला-फल और सब्जी व्यापारियों के आंदोलन में शिवपाल करीब 1 घंटे तक बैठे। साथ ही व्यापारियों के साथ उनकी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उनके साथ इस मौके पर प्रशपा पिछड़ा वर्ग के प्र...
सीतापुर गैस लीक मामले में कानपुर-लखनऊ के व्यापारियों समेत 7 गिरफ्तार

सीतापुर गैस लीक मामले में कानपुर-लखनऊ के व्यापारियों समेत 7 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के बिसवां में दरी फैक्ट्री में गैस लीक होने से 7 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कानपुर और लखनऊ के लोग भी शामिल हैं। पुलिस इन सभी को गिरफ्तार करने जेल भेज रही है। वहीं एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। बताते चलें कि जिले के बिसवां के जलालपुर में दरी फैक्ट्री में गैस लीक होने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के थे जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। पुलिस तफ्तीश में सामने आए 7 लोगों के नाम मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी बिसवां बृजेश राय का कहना है कि तफ्तीश में सात नाम सामने आए थे। सातों को बिसवां और जलालपुर नहरपटरी के पास से पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि ...