Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

साढ़ू के घर में पति ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया

husband murdered his wife and commited suicide in auraiya

समरनीति न्यूज, कानपुर/औरैयाः जिले में एक बेहद हिला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने साढ़ू के घर में पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। उसकी मौत के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। साढ़े के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद यह घटना होने की बात सामने आ रही है।

कर्ज में दबा था पति, साढ़ू के घर ली थी शरण

बताया जाता है कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के बग्गापुर्वा निवासी शिवकुमार (33) के परिवार में कोई नहीं था। वह और उनकी पत्नी निजा ही रहा करते थे। बताते हैं कि पिछले कुछ समय में हालात तेजी से बदले और शिव कुमार ने धीरे-धीरे सबकुछ बेच डाला। उनके उपर काफी कर्जा भी था। सारी जमीन-जायदाद बिक चुकी थी।

husband murdered his wife and commited suicide in auraiya

पत्नी के साथ बीती रात हुई थी कुछ कहासुनी

कर्जदारों से बचने के लिए लगभग एक सप्ताह पूर्व से वह अपनी पत्नी के साथ साढ़ू अजीतपुर चौकी क्षेत्र के सुरखीपुर रमपुरा के रहने वाले श्याम किशोर के यहां आकर रहने लगे थे। बताते हैं कि बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बाद में बात इतनी बढ़ी कि तैश में आकर शिवकुमार ने पत्नी निजा की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः 18 साल की भाजपा नेत्री की दुष्कर्म में असफल रहने पर हत्या, साथी किशोर लापता

इसके बाद पति ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। आज सुबह साढ़ू का लकड़ा वहां पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचा और भीतर झांका। वहां दोनों के शव पड़े थे। घबराकर वापस आया और परिवार वालों को जानकारी दी। पुलिस ने भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित का कहना है कि मृतक पर काफी कर्जा था। उसने अपनी सारी जायदाद बेच डाली थी। कहा कि बीती रात पहले पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली। कहा कि छानबीन की जा रही है। बताते हैं जिस घर में वारदात हुई है वह निर्माणाधीन है।

ये भी पढ़ेंः इटावा में न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की सिर कूचकर हत्या, वारदात से सनसनी