Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में ADM से लेकर SDM तक 4 वरिष्ठ PCS के तबादले

Four senior PCS officers transferred in UPसमरनीति न्यूज, लखनऊः सोमवार को शासन ने प्रदेश के चार वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी शामिल हैं। स्थानांतरित हुए अधिकारियों में लखनऊ, मेरठ, संतकबीर नगर और गाजियाबाद के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। स्थानांतरित हुए इन अधिकारियों में राजधानी लखनऊ के अपर जिलाधिकारी  सिटी (पश्चिम) भी शामिल हैं।

लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद के अधिकारी शामिल

बताया जाता है कि लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (नगर पश्चिम) के पद पर तैनात संतोष कुमार वैश्य को संयुक्त सचिव, बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अपर जिलाधिकारी (वि/रा), संतकबीरनगर में तैनात रणविजय सिंह को एडीएम (प्रशासन), वाराणसी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में मेरठ के नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार पांडेय को संतकबीर नगर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बनाकर भेजा गया है। वहीं गाजियाबाद के उप जिलाधिकारी रहे सत्येंद्र कुमार सिंह को अब कासगंज का उप जिलाधिकारी बनाकर स्थानांतरित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः यूपीः 7 IAS के तबादले, फतेहपुर-बरेली-रायबरेली के CDO बदले

ये भी पढ़ेंः इस एक्टर के बेटे की Girl friend के Top Less रोज-डे (rose day) से खलबली