Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Update-UP : दो IAS को अतिरिक्त चार्ज, 6 PCS के तबादले, बुंदेलखंड के इन जिलों में नए अफसर..

Update-UP : दो IAS को अतिरिक्त चार्ज, 6 PCS के तबादले, बुंदेलखंड के इन जिलों में नए अफसर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज देने के साथ ही 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। दरअसल, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। इस कारण संजीव मित्तल को दो विभागों का चार्ज सौंप दिया गया है। अब मित्तल वाणिज्य कर विभाग की जिम्मेदारी देखने के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त भी रहेंगे। इसी तरह अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा को राजस्व विभाग का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। अबतक यह जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी के पास थी। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की तैनाती से योजनाओं के क्रियांवयन में तेजी आएगी। इन 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले इसी क्रम में पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में एसडीएम कासगंज शिव कुमार को एसडीएम इटावा...
Updat-बड़ी खबर : पूर्व CM अखिलेश यादव समेत 21 के खिलाफ FIR, मीडियाकर्मियों से मारपीट का मामला

Updat-बड़ी खबर : पूर्व CM अखिलेश यादव समेत 21 के खिलाफ FIR, मीडियाकर्मियों से मारपीट का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत 21 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते हैं कि आरोपियों में सपा सुप्रीमो के अंगरक्षक भी शामिल हैं। दरअसल, मामला गुरुवार को मुरादाबाद के फाइव स्टार होटल में प्रेसवार्ता के दौरान मारपीट का है। मामले की एफआईआर (FIR) मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना पुलिस ने दर्ज की है। वहीं सपा नेता की ओर से दो पत्रकारों के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पत्रकारों पर मारपीट का आरोप है। पुलिस ने का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गुरुवार को प्रेसवार्ता में हुई थी मारपीट बताया जाता है कि इंडियन प्रेस एलाईवनेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. तरुण पाराशर की ओर से यह मुकदमा लिखाया गया है। उन्होंने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके कार्यक...
UP : थाने से लाखों की शराब चोरी, महकमा हिला-दो पुलिसकर्मी निलंबित

UP : थाने से लाखों की शराब चोरी, महकमा हिला-दो पुलिसकर्मी निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम ने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। कोतवाली में चोरी की खबर से महकमा परेशान है। अधिकारियों ने दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, मामला शराब चोरी का है और यूपी के एटा जिले का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि एटा जिले के थाना कोतवाली देहात से करीब 1400 पेटियां शराब की चोरी हो गई हैं। यह शराब हाल ही में थाना पुलिस ने तस्करों के हवाले से पकड़ी गई थी। अब इस मामले में कोतवाली प्रभारी और थाने के मुंशी के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उनको निलंबित कर दिया गया है। IG से हुई थी मामले की शिकायत एटा के एसएसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि महानिरीक्षक अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया और कमिश्नर अलीगढ़ गौरव दयाल की ओर से मामले की शिकायत की छानबीन की गई थी। इसमें शराब की 1400 पेटियां गायब मिलीं। कहा कि इसके बाद प्रभारी ...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का सीतापुर में जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का सीतापुर में जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सीतापुर पहुंचे। इस दौरान हरगांव में उनके काफिले का जोरदार स्वागत हुआ। हरगांव में भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक शशांक त्रिवेदी, विधायक सुरेश राही आदि ने उनका स्वागत किया। बताते चलें कि हरगांव के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लहरपुर, तंबौर और वहां से रेउसा व महमूदाबाद कस्बा भी जाएंगे। कई जगह कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा इसके अलावा लहरपुर में उनका स्वागत होगा। फिर तंबौर कस्बे के बाद सेवता विधानसभा सीमा पर स्वागत किया जाएगा। सेवता के गोलकोड़र के आजाद नगर इलाके में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौपाल को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद बूथ अध्यक्ष बृजेश निषाद और बूथ प्रभारी प्यारे लाल निषाद के घर पर भोजन करने का कार्यक्रम है। महमूदाबाद कस्बे में पहुंचकर सेठ राम गुलाम मेमोरियल कालेज के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथ...
UP : जिला जेल के 9 कैदी HIV संक्रमित, हड़कंप मचा

UP : जिला जेल के 9 कैदी HIV संक्रमित, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी की एक जिला जेल में 9 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं। जेल में हड़कंप मच गया है। दरअसल, जेल के सभी 1200 बंदियों की एचआईवी जांच हुई थी। इनमें से 9 संक्रमित पाए गए। अब जेल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में इनके इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि बंदियों को एचआईवी कब और कैसे हुआ। मामला गोरखपुर जिला कारागार का है। 1200 कैदियों की हुई थी जांच डा. अमरेश सिंह ने बताया कि गोरखपुर जिला कारागार में 1200 कैदियों की जांच कराई गई थी। साथ ही बंदी रक्षकों की भी जांच हुई। जांच में 9 कैदी एचआईवी से संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद अब कैदियों की स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें : जेल में तैयार हुई गैंगरेप की कहानी में 50 हजार के लिए नाबालिग बन बैठी 1 बच्चे की मां, खुलासे ने उड़ाए पुलिस के भी होश.. जिला कारागार में हड़कंप मचा...
Breaking : यूपी पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया पर हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

Breaking : यूपी पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया पर हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पंचायत चुनावों की आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं आवंटन की कार्यवाही को भी रोक दिया है। हाई कोर्ट के इस फैसले को यूपी सरकार के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। शुक्रवार को हाई कोर्ट के इस फैसले से चुनावी मैदान में डटे धुरंधरों में खलबली मच गई है। अब सभी अगली सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई भी जल्द ही होनी है। 15 मार्च को होगी मामले की अगली सुनवाई आज आए हाई कोर्ट के इस फैसले में आने वाली 15 मार्च तक आरक्षण की प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी गई है। अब मामले पर अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी। दरअसल, इस मामले में सोमवार को यूपी सरकार अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करेगी। बताते हैं कि अजय कुमार की जनहित याचिका पर यह फैसला आया है। इस फैसले ...
UP : योगी सरकार का अहम फैसला, सड़क किनारे से हटेंगे सभी धार्मिक स्थल

UP : योगी सरकार का अहम फैसला, सड़क किनारे से हटेंगे सभी धार्मिक स्थल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार सार्वजनिक स्थलों और सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए सभी धार्मिक स्थलों को हटाएगी। सरकार की ओर से गृह विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी आयुक्तों और जिलाधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। इतना ही नहीं इन आदेशों में यह भी कहा गया है कि अतिक्रमण हटाने की तय समय सीमा हो। हटाने के बाद शासन को इसकी जानकारी भी दी जाए। सभी आयुक्तों-जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश दरअसल, यूपी सरकार ने यह कदम हाई कोर्ट के आदेशों के क्रम में उठाया है। अब सरकार ने राजमार्गों से लेकर आम सड़कों और गलियों में बने धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि अगर कोई भी निर्माण एक जनवरी 2011 या उसके बाद कराया गया है तो उसे तुरंत हटवाया जाए। इसके साथ ही अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि कार्रवाई करने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को तय स...
Update-हीरोपंती : चलती स्कार्पियों की छत पर सपा नेता के बेटे ने लगाए पुशअप, पुलिस ने लपेटा..

Update-हीरोपंती : चलती स्कार्पियों की छत पर सपा नेता के बेटे ने लगाए पुशअप, पुलिस ने लपेटा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के एक सपा नेता के बेटे का चलती स्कार्पियों पर स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नेता पुत्र चलती स्कार्पियों पर पुशअप करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए युवक और सपा नेता को थाने में तलब किया। इसके बाद गाड़ी का चालान भी काटा है। उधर, मामले में एसएसपी का कहना है कि सपा नेता और उनके बेटे को बुलाकर समझा दिया गया है, कि दोबारा कानून उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला यूपी के फिरोजाबाद जिले का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान सोशल मीडिया पर इस स्टंड का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया से ही पुलिस का ध्यान इस मामले पर गया। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई है। साथ ही थाने बुलाकर दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई है। बताया जाता है कि जिले क...
Update : मासूम के गुनाहगार का मुंह काला कर सिर मुंडवाया, पीटकर पुलिस को सौंपा

Update : मासूम के गुनाहगार का मुंह काला कर सिर मुंडवाया, पीटकर पुलिस को सौंपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के कल्याणपुर में आज लोगों ने एक मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले को अच्छा सबक सिखाया। दरअसल, यह दरिंदा एक 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। इतना ही नहीं बुरी नियत से किसी भी हद तक जाने को तैयार था। इससे पहले ही बच्ची रोने लगी तो लोगों का ध्यान उस ओर गया। इसके बाद उसे पकड़कर पीटा गया। उनकी इस घिनौनी हरकत के लिए उसका सिर मुंडवाया गया। फिर मुंह पर कालिख पोती गई। तबतक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घर के सामने खेल रही थी बच्ची दरअसल, उसने घर के सामने गली में खेल रही बच्ची को गोद में उठा लिया। इसके बाद उसे बुरी तरह छूने लगा। बच्ची रोने लगी तभी मुहल्ले के लोगों की उसपर नजर पड़ गई। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। फिर मुंह काला करके उसके सिर मुंडवाया। बाद में पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा...
Big News : सजेती गैंगरेप आरोपी का दरोगा पिता गायब, अब रहस्य बनी पीड़िता के पिता की मौत

Big News : सजेती गैंगरेप आरोपी का दरोगा पिता गायब, अब रहस्य बनी पीड़िता के पिता की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले के सजेती थाना क्षेत्र में एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के पिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, पीड़िता के पिता की मौत, हत्या और आत्महत्या या किसी बड़ी साजिश में उलझती जा रही है। इसकी वजह है कि एक आरोपी के पिता देवेंद्र यादव जो कि पुलिस में दरोगा हैं, अब गायब है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि गैंगरेप का आरोपी दीपू यादव के दरोगा पिता देवेंद्र मंगलवार दोपहर से गायब हैं। सीएम कार्यक्रम में जालौन में लगी थी ड्यूटी उनकी ड्यूटी सीएम के कार्यक्रम में जालौन लगाई गई थी, लेकिन वह गैरहाजिर हो गए हैं। उधर, मामला संज्ञान में आने के बाद दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आईजी मोहित अग्रवाल के आदेश पर विभागीय जांच शुरू हो चुकी है। जांच में पता चला है कि जालौन में ड्यूटी करने पहुंचने के बाद आमद कराकर दरोगा गायब ह...