Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बंद कार में मिलीं दो लाशें, महिला मित्र के साथ रेस्टोरेंट संचालक की पहचान

Two dead bodies found in a locked car in Lucknow Cantt area, identity of restaurant operator with female friend

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के कैंट इलाके में एक कार में महिला मित्र के साथ पुरुष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि पुरुष ने पहले महिला मित्र को गोली मारी है। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली है। सबसे पहले सुनसान जगह पर सैन्य कर्मियों ने कार में शव पड़े देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेमप्रसंग का है।

सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला

बताया जाता है कि मरने वाले पुरुष की पहचान लखनऊ कैंट के रामदास का हाता के रहने वाले संजय निगम के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान उनकी मित्र और महिला की पहचान आशा अग्रवाल (35) के रूप में हुई है। आशा उनकी महिला मित्र थीं। उनको दो बच्चे हैं और पति का देहांत हो चुका था। वहीं संजय का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें : लखनऊः फ्लैट में महिला मित्र संग भाजपा के बड़े नेता को पत्नी ने पकड़ा, थाने तक फजीते.. 

सूचना पाकर मौके पर एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोमवार रात करीब 9 बजे की घटा है। उस वक्त संजय की कार एनसीसी मेस के पास सुनसान जगह पर खड़ी थी। कार में दोनों के शव पड़े थे। महिला के सीने में और पुरुष के माथे पर बीच में गोली लगी थी। मौके से .32 का पिस्टल पड़ा मिला है। एडीसीपी पूर्वी ने बताया है कि मौके से संजय का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में संजय ने किसी अंजू नाम की महिला को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि अंजू कौन है।

ये भी पढ़ें : लॉकडाउन में प्रेमिका संग फंसा था पति, मददगार बन पत्नी ने पहले घर बुलाया, फिर किया ऐसा..