Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Update : बांदा में CM Yogi बोले, न गाय कटने देंगे और न फसल चरने देंगे, पढ़िए ! और क्या-क्या खास बातें कहीं..

Update : बांदा में CM Yogi बोले, न गाय कटने देंगे और न फसल चरने देंगे, पढ़िए ! और क्या-क्या खास बातें कहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे पर आज बुधवार को बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां 1000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान बांदा के जीआईसी मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि न तो गाय कटने देंगे और न ही किसानों फसलें चरने देंगे। भारत माता की जय के नारे से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को शिवरात्रि पर्व की सभी जनमानस को बधाई दी। पूरा पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज ऊठा। लोगों ने जमकर नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया। पंडाल भीड़ से खचाखच भरा हुआ है। कहा कि आप सभी पर मंगल के देवता शिव की कृपा बनी रही। कहा कि सरकार बुंदेलखंड के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार का यही प्रयास है कि हर नागरिक के जीवन में खुशहाली आए। कहा कि बीते एक साल में देश ने कोरोना जैसी बड़ी च...
CM Yogi In Chitrakoot : सीएम योगी ने ली सेल्फी, रसिन बांध परियोजना का किया लोकार्पण

CM Yogi In Chitrakoot : सीएम योगी ने ली सेल्फी, रसिन बांध परियोजना का किया लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बुंदेलखंड के महोबा जिले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंच चुके हैं। वहां उन्होंने रसिन बांध का लोकार्पण किया। इसके बाद खुद अपनी एक सेल्फी भी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी मंच पर पहुंचे। वहां मौजूद हजारों लोगों ने उनका नारे लगाकर जोदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने हाथ हिलाकर विशाल जनसमुदाय का अभिवादन स्वीकार किया ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। कुछ ऐसा रहा सीएम योगी का कार्यक्रम आज बुधवार सुबह करीब 11 बजे सीएम योगी चित्रकूट के चौधरी चरण सिंह रसिन बांध सिंचाई परियोजना स्थल पर हेलीकाप्टर से पहुंचे। जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद, विधायक और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया...
कानपुर में गैंगरेप पीड़िता के पिता को ट्रक ने रौंदा, हत्या का..

कानपुर में गैंगरेप पीड़िता के पिता को ट्रक ने रौंदा, हत्या का..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सजेती थाना क्षेत्र में एक 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना में नया मोड़ आ गया है। इस घटना के 24 घंटे के भीतर के भीतर ही एक ट्रक की टक्कर पीड़िता के पिता की मौत हो गई। पीड़िता के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कानपुर-सागर हाइवे जाम कर दिया। उनका कहना है कि गैंगरेप के आरोपियों ने ही घटना को अंजाम देते हुए उनकी हत्या की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी के भाइयों ने धमकी दी थी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वे लोग सभी को जान से मार देंगे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीड़िता का पिता पुलिस के साथ ही दबिश में था। चाय पीने जाने के दौरान हादसा हुआ। इसमें हत्या या आत्महत्या जैसी कोई बात नहीं है। इस तरह से हुआ हादसा, मौके पर मौत आज बुधवार सुबह घाटमपुर कस्बे में सीएससी के बार एक ट्रक ने गैंगरेप पीड़िता के पिता को ट्रक ने रौंद ड...
कानपुर के चकेरी से लापता दो दोस्तों के शव उन्नाव में पड़े मिले, हत्या का आरोप

कानपुर के चकेरी से लापता दो दोस्तों के शव उन्नाव में पड़े मिले, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से लापता दो दोस्तों के शव उन्नाव में चंदनघाट के किनारे पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर छानबीन की। बाद में उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि कानपुर के चकेरी के कृष्णा नगर के रहने वाले 27 साल के अभिलाष शुक्ला रूमा स्थित एक तिरपाल फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। बाइक से निकले थे दोनों उनके परिवार में पिता बृजेंद्र, मां मधु और एक छोटी बहन प्रिया हैं। उनके चाचा ओमकार ने बताया कि अभिलाष रविवार सुबह बाल कटवाने की बात कहकर घर से गए थे। ये भी पढ़ें : Breaking News : ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, पर्यटकों निकाला गया रास्ते में हरजेंदर नगर डाकघर में कार्यरत एजेंट संदीप पाल मिल गया, जो कि उसी इलाके में रहता है। दोनों बाइक से कहीं निकल गए। ...
SDM से हाथापाई करने वाले वार्ड ब्वाय को पुलिस ने भेजा जेल

SDM से हाथापाई करने वाले वार्ड ब्वाय को पुलिस ने भेजा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : एसडीएम से हाथापाई और अदर्ली से मारपीट के साथ-साथ हमराही से बंदूक लूटने का प्रयास करने वाले वार्ड ब्वाय को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भी लिख दिया है। मामला कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि कानपुर देहात की अकबरपुर तहसील क्षेत्र का निवासी रजनीश शुक्ला जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय है। सोमवार को वह अपना निवास प्रमण पत्र बनवाने तहसील गया था। अर्दली को पीटकर किया था घायल वहां एसडीएम राजीव राज ने उससे कहा कि गांव में खुली बैठक कराने के बाद प्रमाणपत्र जारी होगा। इसपर आरोपी रजनीश भड़क गया और तहसील परिसर में अराकता फैलाने लगा। ये भी पढ़ें : UP : अपने सांवले रंग से तनाव में था छात्र, 15 मंजिल से कूदकर जान दी  बाद में एसडीएम को गालियां बकने लगा तो उन्होंने आकर मना किया। इसपर एसडीएम से हा...
बांदा में CM योगी के दौरे से पहले जल शक्ति मंत्री ने देखीं तैयारियां

बांदा में CM योगी के दौरे से पहले जल शक्ति मंत्री ने देखीं तैयारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मार्च को बांदा आ रहे हैं। इससे पहले प्रदेश से जल सिंचाई मंत्री डा. महेंद्र सिंह रविवार को तैयारियों का जायजा लेने बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। तैयारियों के बारे में एक-एक जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों से भी सुरक्षा इंतजामों के बारे में पूछा। सर्किट हाउस में बैठक कर ली जानकारी मंत्री डा. महेंद्र ने पूरी जानकारी लेने के बाद जीआईसी ग्राउंड का भी दौरा किया। वहां 10 मार्च को मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में पहुंचना है। इसको लेकर प्रशासन कई दिनों से होमवर्क में जुटा है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर कोई कमी नहीं छो़ड़ी जा रही है। बताते चलें कि बांदा में कई करोड़ की पेयजल योजनाओं और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के साथ-साथ महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास सीएम योगी को करना ...
हाॅस्टल की छत पर मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

हाॅस्टल की छत पर मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले के महमूदाबाद पालीटेक्निक में स्थित हाॅस्टल की छत पर एक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि शव के पास से पुलिस को एक कीटनाशक की शीशी और गिलास भी मिला है। पुलिस हाॅस्टल के छात्रों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बताया जाता है कि सीतापुर के ही तालगांव थाना क्षेत्र के सखुवापुर गांव के रहने वाले समीर अहमद पुत्र जहीर अहमद इंजीनियरिंग का छात्र था। महमूदाबाद के पालीटेक्निक में पढ़ रहा था छात्र वह महमूदाबाद के जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग कर रहा था और दूसरे वर्ष का छात्र था। उसने महमूदाबाद में कैथी टोला में वस्सन रिजवी के हास्टल में कमरा किराए पर ले रखा था। ये भी पढ़ें : लखनऊ : सिपाही ने वर्दी के नीचे पहन ली 3 शर्ट, माॅल के सेंसर ने पकड़ी चोरी उसके साथ उस...
Breaking News : कानपुर की अस्थाई जेल में रेप आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, पिटाई की आशंका

Breaking News : कानपुर की अस्थाई जेल में रेप आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, पिटाई की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज रविवार को कानपुर की अस्थाई जेल में एक रेप आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह आरोपी कोरोना संकट काल में कानपुर के चौबेपुर में बनाई गई अस्थाई जेल में बंद था। उसे शुक्रवार रात ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे अस्थाई जेल भेजा गया था। वहीं चिकित्सकों ने उसकी मौत की वजह पिटाई होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा से रेप की घटना प्रकाश में आई थी। छात्रा से रेप का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा थआ। घटना उस वक्त हुई थी जब छात्रा शौच के लिए गई थी। शुक्रवार रात पुलिस ने किया था गिरफ्तार आरोप था कि गांव के ही सुबोध बाजपेई नाम के युवक ने उसे खेत में खींचकर उससे रेप कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद आरोपी को गिरफ...
सीतापुर की नाबालिग लड़की से लखनऊ में गैंगरेप, आरोपी की मां ने ही पुलिस को किया फोन

सीतापुर की नाबालिग लड़की से लखनऊ में गैंगरेप, आरोपी की मां ने ही पुलिस को किया फोन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सीतापुर से लापता लड़की के साथ लखनऊ में गैंगरेप हुआ। बताया जा रहा है कि रेप के एक आरोपी की मां ने खुद फोन करके पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और पीड़िता को मुक्त कराया। बताते हैं कि 17 साल की पीड़ित लड़की सीतापुर के तालगांव से बीती 22 फरवरी को रहस्यमय हालत में लापता हो गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट तो लिखी थी, लेकिन मामले को हल्के में लिया। अब लखनऊ पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 22 फरवरी को घर से लापता हो गई थी। 22 फरवरी को घर से हुई थी लापता पी़ड़िता के पिता का कहना है कि उन्होंने थाने पर सूचना दी थी। हालांकि, तब उसका कुछ पता नहीं चला। बताते हैं कि आज आलमबाग के रहने वाले रामे...
लखनऊ : कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव से धमाका, 2 की मौत, 4 गंभीर

लखनऊ : कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव से धमाका, 2 की मौत, 4 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इटौंजा थाना क्षेत्र के गोराही माल रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में शनिवार रात धमाका हो गया। धमाके की वजह अमोनिया गैस का रिसाव बताया जा रहा है। धमाका इतना जबरदस्त था कि कोल्ड स्टोरेज का पूरा ऊपरी हिस्सा ही उड़ गया। इस दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 4 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों की पहचान सीतापुर के सिधौली थाना क्षेत्र के नंदवन गढ़ी के रहने वाले मिश्री लाल (35) और धर्मेंद्र (38) के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया बताते हैं कि दोनों वहां मजदूर थे। चार घायलों को सीतापुर रोड पर स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त लगभग 35-40 लोग वहां पर मौजूद थे। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर (इटौंजा) जितेंद्र प्रताप सिंह तथा बक्शी तालाब में स्थित फायर स्टेशन अधिकारी शेषनाथ यादव फोर्स के साथ मौके पर प...