Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में एनकाउंटर, 1 लाख का ईनामी ‘चवन्नी’ ढेर, बिहार तक था आतंक

यूपी में एनकाउंटर, 1 लाख का ईनामी ‘चवन्नी’ ढेर, बिहार तक था आतंक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP STF Encounter यूपी के जौनपुर में यूपी एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ एक लाख के ईनामी बदमाश चवन्नी को मार गिराया है। एसटीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस ईनामी बदमाश सुमित कुमार उर्फ मोनू उर्फ चवन्नी को ढेर किया है। इस एनकाउंटर को एसटीएफ के अधिकारी डीके शाही की टीम ने अंजाम दिया है। जौनपुर में ढेर, यूपी-बिहार में था आंतक बताते हैं कि मऊ जिले का रहने वाला यह चवन्नी नाम का यह बदमाश जौनपुर के अलावा बलिया, मऊ समेत बिहार में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था। यूपी और बिहार दोनों जगहों की पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। इस बदमाश पर 23 से ज्यादा मुकदमें दर्ज थे। यह एनकाउंटर जौनपुर में बदलापुर की पीली नदी के पास हुआ। ये भी पढ़ें : यूपी : नए कानूनों का पहला मामला अमरोहा, दूसरा बरेली और तीसरा आगरा में दर्ज  ...
यूपी : नए कानूनों का पहला मामला अमरोहा, दूसरा बरेली और तीसरा आगरा में दर्ज

यूपी : नए कानूनों का पहला मामला अमरोहा, दूसरा बरेली और तीसरा आगरा में दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्र सरकार द्वारा लागू 3 नए कानूनों के तहत यूपी में मुकदमे हुए हैं। सोमवार को अमरोहा में पहला, बरेली में दूसरा और आगरा में तीसरा मुकदमा हुआ। अमरोहा के रहरा थाने में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा यूपी की पुलिस मुखिया डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि अमरोहा के रहरा थाने में सुबह 9.51 बजे गैरइरादतन हत्या का मामला बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता 2023) की धारा 106 के तहत दर्ज हुआ। यह खेत में एक किसान की मौत से संबंधित है। ये भी पढ़ें : BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई है। वहीं दूसरा मुकदमा बरेली के बारादरी थाने में सुबह 10.17 बजे दर्ज हुआ। यह मुकदमा बीएनएस की धारा 97 के तहत हुआ। यह प्रकरण बरेली के अपोलो अस्पताल से एक माह के बच्चे के अपहरण का है। आगरा में तीसरा मामला हु...
यूपी के नए मुख्य सचिव बने IAS मनोज कुमार सिंह

यूपी के नए मुख्य सचिव बने IAS मनोज कुमार सिंह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। दुर्गा शंकर मिश्रा का चौथी बार विस्तार नहीं हुआ है। आज रविवार दोपहर वह अपना कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों रहेंगे। सीएम योगी के भरोसेमंद अफसरों में गिनती बताते चलें कि मनोज कुमार सिंह 1987 बैच के अरुण सिंघल, लीना नंदन, रजनीश दुबे को सुपरसीड कर मुख्य सचिव बने हैं। उनकी गिनती सीएम योगी के https://samarneetinews.com/big-announcement-by-cm-yogi-roads-will-be-built-in-name-of-toppers/ भरोसेमंद अधिकारियों में होती है। बताते चलें कि मनोज कुमार सिंह ललितपुर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के डीएम रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह मुरादाबाद के मंडलायुक्त भी रहे हैं। ये भी पढ़ें : UP : चर्चित बांद...
UP : चर्चित बांदा जेल के अधीक्षक समेत 15 जेलों के अधीक्षकों के तबादले

UP : चर्चित बांदा जेल के अधीक्षक समेत 15 जेलों के अधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : लखनऊ, बांदा समेत यूपी में कुल 15 जेल अधीक्षकों के तबादले हुए हैं। मुख्तार की मौत के बाद धमकी पाने वाले बांदा जेल अधीक्षक भी बदल गए हैं। इसके अलावा लखनऊ कारागार के अधीक्षक को भी बदला गया है। जानकारी के अनुसार लखनऊ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी को सेंट्रल जेल फतेहगढ़ स्थांतरित किया गया है। आदर्श कारागार लखनऊ में तैनात बृजेंद्र सिंह को लखनऊ जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ, सहारनपुर, कन्नौज, फतेहपुर, गाजियाबाद के भी बदले सहारनपुर की वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे को प्रयागराज का जेल अधीक्षक बनाया गया है। मोहम्मद अकरम को फतेहपुर से भदोही, डॉ. विनय कुमार को बदायूं से जौनपुर, आलोक सिंह को गाजियाबाद से बांदा स्थानांतरित किया गया है। पीके त्रिपाठी को कन्नौज से फतेहपुर तथा बांदा के जेल अधीक्षक रहे वीरेश राज शर्मा को मेरठ तबादला हुआ है। बताते चलें कि माफिया मुख्तार अ...
सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 10वीं-12वीं टाॅपर्स के नाम पर बनेंगी सड़कें

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 10वीं-12वीं टाॅपर्स के नाम पर बनेंगी सड़कें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया। साथ ही बेटियों की सफलता को रेखांकित भी किया। कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 170 मेधावियों में 58 छात्र और 112 छात्राएं हैं। कहा कि यह उपलब्धि बताती है कि इन परीक्षाओं में बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 170 मेधावियों का सम्मान सीएम योगी ने 170 मेधावियों को प्रमाणपत्र, मेडल, टैबलेट के साथ-साथ 1-1 लाख रुपए के चेक दिए। मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जिन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है, उनके गांव व मोहल्ले की सड़क का नामकरण मेधावी के नाम पर किया जाएगा। सड़क निर्माण का शिलान्यास भी मेधावी से ही कराया जाएगा। ये भी पढ़ें : BSA कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार    ...
यूपी में सिंचाई-जलनिगम के 15 इंजीनियरों पर मुकदमा, 6 SDM पर भी कार्रवाई

यूपी में सिंचाई-जलनिगम के 15 इंजीनियरों पर मुकदमा, 6 SDM पर भी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस ने सिंचाई विभाग और जल निगम के 14 पूर्व और एक वर्तमान अभियंता के खिलाफ मुकदमा लिखा है। भ्रष्टाचार के इस मामले में विजिलेंस के लखनऊ सेक्टर ने बीते 24 घंटों के बीतर चार मुकदमें लिखे हैं। इनमें से एक मुकदमा सिंचाई विभाग के 12 सेवानिवृत्त अधीक्षण एवं मुख्य अभियंताओं के खिलाफ दर्ज हुआ है। 3 मुकदमें जल निगम के अभियंताओं के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के दर्ज हुए हैं। शासन की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया है। यह है पूरा मामला बताया जा रहा है कि उप्र वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना के दूसरे चरण के कामकाज के लिए शासन द्वारा आवंटित राशि से अधिक का अनुबंध की शिकायत मिली थी। यह मामला 2029 का है। इस शिकायत पर शासन ने 2019 में विजिलेंस को जांच के आदेश द...
UP : मां या डायन! महिला ने 3 बेटों को नहर में डुबोकर मारा-चौथे ने भागकर बचाई जान 

UP : मां या डायन! महिला ने 3 बेटों को नहर में डुबोकर मारा-चौथे ने भागकर बचाई जान 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : मां और बच्चों का रिश्ता बड़ा अनमोल और पवित्र कहलाता है। मगर कुछ ऐसे बुरे उदाहरण सामने आ जाते हैं जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है। दरअसल, औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में एक कलयुगी मां ने देवर से लड़ाई के बाद अपने तीन मासूम बच्चों को नहर में डुबोकर मार डाला। चौथे बच्चे ने भागकर बचाई जान वहीं चौथे बच्चे ने जब मां के इस विभत्स रूप को देखा तो वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी महिला प्रियंका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि महिला ने अपने देवर से विवाद के बाद यह कदम उठाया। ये भी पढ़ें : यूपी में सिंचाई-जलनिगम के 15 इंजीनियरों पर मुकदमा, 6 SDM पर भी कार्रवाई मामले में प्रियंका की चाची का कहना है कि पति की मौत के बाद आरोपी महिला अपने देवर के साथ रहने लगी थी। देवर...
UP : दवा लेने जा रही महिला से गैंगरेप, गहरे सदमे में पीड़िता, 7 पर मुकदमा

UP : दवा लेने जा रही महिला से गैंगरेप, गहरे सदमे में पीड़िता, 7 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला अपराधों को लेकर यूपी की योगी सरकार लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसके बावजूद इनमें कमी होते दिखाई नहीं दे रही। राजधानी लखनऊ में एक महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। पीड़िता गहरे सदमे में है, इसलिए पुलिस ज्यादा पूछताछ नहीं कर सकी। मामला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके का है। सड़क से घसीटकर बाग में किया गैंगरेप जानकारी के अनुसार गोसाईगंज क्षेत्र में एक दलित महिला मंगलवार दोपहर घर से अकेले दवाई लेने निकली थीं। दोपहर 12 बजे करीब खुर्दही बाजार के पास कटरा बक्सा के रहने वाले अनवर और उसके 6 साथियों ने उन्हें पकड़ लिया। ये भी पढ़ें : यूपी में 8 जिलों के DM बदले, बांदा-सीतापुर-मुरादाबाद और सहारनपुर में नए डीएम इसके बाद घसीटकर एक बाग में ले गए। वहां सभी ने उनके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। महिला के विरोध ...
यूपी में 8 जिलों के DM बदले, बांदा-सीतापुर-मुरादाबाद और सहारनपुर में नए डीएम

यूपी में 8 जिलों के DM बदले, बांदा-सीतापुर-मुरादाबाद और सहारनपुर में नए डीएम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यूपी में बांदा, सीतापुर और मुरादाबाद समेत आठ जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। तबादलों के क्रम में आईएएस अभिषेक आनंद सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मुरादाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को हटा दिया गया है। अनुज सिंह मुरादाबाद, नागेंद्र सिंह बांदा डीएम बने अनुज सिंह को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस अभिषेक आनंद को सीतापुर का डीएम नियुक्त किया गया है। औरैया की डीएम नेहा प्रकाश को भी हटा दिया गया है। मेधा रूपम कासगंज डीएम, रवीश बस्ती डीएम मनीष बंसल सहारनपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है। आईएएस मेधा रूपम कासगंज की जिलाधिकारी बनाई गई हैं। राजेंद्र पैसिया संभल के नए जिलाधिकारी बने हैं। आशीष हाथरस और अजय श्रावस्ती डीएम बने इसी क्रम में रवीश गुप्ता डीएम बस्ती औ...
UP : B.ED प्रवेश परीक्षा रिजल्ट घोषित, अलीगढ़ के मनोज टॉपर और..

UP : B.ED प्रवेश परीक्षा रिजल्ट घोषित, अलीगढ़ के मनोज टॉपर और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : BU B.Ed Result : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू), झांसी ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में अलीगढ़ के मनोज कुमार ने बीएड टॉप किया है। वहीं प्रयागराज के शिवमंगल इस परीक्षा में दूसरे नंबर पर रहे हैं। वाराणसी के नजीर अहमद तीसरे नंबर पर आए हैं। टाॅप टेन में 6 छात्र और 4 छात्राएं बताते चलें कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने दोनों पालियों में शामिल 1,93,062 अभ्यर्थियों की रैंकिंग जारी कर दी है। टॉप-10 में 6 छात्र और 4 छात्राएं हैं। जानकारी के अनुसार बीएड टॉपर मनोज ने 400 में 344.67 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर शिवमंगल के 339.33 अंक पाए हैं। तीसरे स्थान पर नजीर को 338.66 अंक मिले हैं। ये भी पढ़ें : सीओ से सिपाही बने कृपा शंकर कन्नौजिया, महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां..  ये भी पढ़ें : UP : IPS अंकित मित्तल सस्पेंड, महिला...