Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबे 5 बच्चे-4 बालिकाओं की मौत

यूपी में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबे 5 बच्चे-4 बालिकाओं की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीत न्यूज, लखनऊ : आगरा के खंदौली में आज रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में खेलने गए 5 बच्चे डूब गए। इनमें चार बालिकाओं की मौत हो गई। वहीं एक को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी मृतक बच्चों की उम्र 12 वर्ष के आसपास है। बच्चों के नाम हिना, मुन्नी, चांदनी और मुनिया बताए जा रहे हैं। पुलिस और गोताखोरों ने बाहर निकाला यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बारिश के पानी को बहाने के लिए इकट्ठा करने को तालाब बनाया गया है। बताते हैं कि आज रविवार सुबह लगभग 8 बजे सड़क किनारे झुग्गियों के लगभग 8-10 बच्चे वहां खेलने पहुंचे। बच्चे खेल-खेल में गहरे https://samarneetinews.com/red-alert-of-heavy-rain-in-these-districts-good-rain-from-east-to-west-in-up/ पानी में उतर गए। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुईं। बताते हैं कि महिला भी डूबने ल...
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरब से पश्चिम तक अच्छी बरसात..

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरब से पश्चिम तक अच्छी बरसात..

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बारिश लगातार हो रही है। आज प्रदेश के प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, बांदा, हरदोई, बाराबंकी, इटावा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, शाहजहांपुर और बरेली के साथ-साथ नजीबाबाद में अच्छी बारिश हुई। अब मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए पूरब से पश्चिम तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को भी बारिश की तेजी बरकरार रहेगी। सोमवार से बरसात की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के अमरोहा, मुरादाबाद, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर व आसपास बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, दे...
हाथरस मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-गिरफ्तारियां खुद में षणयंत्र

हाथरस मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-गिरफ्तारियां खुद में षणयंत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाथरस भगदड़ मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस एक्शन पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में रामलड़ैते नामक व्यक्ति का पत्र एक्स पर शेयर करते हुए अखिलेश ने पुलिस पर निशान साधा। बताते चलें कि मामले में पुलिस लगातार सेवादारों की गिरफ्तारी कर रही है। सपा मुखिया ने एक्स पर लिखीं ये बातें.. पुलिस ने मैनपुरी से भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। अखिलेश यादव ने आज एक रामलड़ैते नाम के व्यक्ति की चिट्ठी को अपने एक्स एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश का शासन और प्रशासन हाथरस हादसे में अपनी नाकामी छिपा रहे हैं। ये भी पढ़ें : हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम  इसलिए छोटी-मोटी गिरफ्तारियां दिखाकर सैकड़ों लोगों की मौत से अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि इस मामले में होने...
लखनऊ : मंत्री के सामने कीचड़ में लेटा शख्स, सफाई व्यवस्था की दिखाई सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर..

लखनऊ : मंत्री के सामने कीचड़ में लेटा शख्स, सफाई व्यवस्था की दिखाई सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज शुक्रवार को लखनऊ के प्रभारी एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आलमबाग के गीतापल्ली क्षेत्र में सफाई-व्यवस्था देखने निकले। उन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने सफाई व्यवस्था पर खरी-खरी सुनाई। वहीं एक स्थानीय नागरिक ने कीचड़ में लेटकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इन लोगों का कहना था कि जलनिगम और नगर निगम की लापरवाही से आम आदमी बुरी तरह से परेशान है। अधिकारियों की लापरवाही से परेशान लोग लोगों को जब पता चला कि प्रभारी कैबिनेट मंत्री खन्ना क्षेत्र के निरीक्षण को आए हैं तो सभी घरों से बाहर आ गए। सभी ने अपनी-अपनी समस्याएं बताना शुरू किया। विरोध बढ़ता देख मंत्री को निरीक्षण पूरा किए ही https://samarneetinews.com/acidattack-on-girlstudent-police-shot-and-predator-arrested/ वापस लौटना पड़ा। हर कोई यही कह रहा था कि मंत्री जी आगे चलकर देखिए। मंत्री जी कार से वाप...
मुकेश अंबानी अचानक सोनिया गांधी और राहुल से मिलने उनके घर पहुंचे

मुकेश अंबानी अचानक सोनिया गांधी और राहुल से मिलने उनके घर पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : Mukesh Ambani met Rahul Gandhi : उद्योगपति मुकेश अंबानी आज अचानक कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर पहुंचे। पहले 10 जनपद स्थित सोनिया गांधी के आवास पर अंबानी ने उनसे भेंट की। सोनिया से मुलाकात के बाद राहुल के घर पहुंचे बताते हैं कि बातचीत के साथ ही मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड भी उन्हें दिया। साथ ही शादी में आने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद मुकेश कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके घर भी गए। उन्होंने राहुल को भी शादी का कार्ड देकर आमंत्रित किया। बताते हैं कि 12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी है। ये भी पढ़ें : हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम    ...
हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम

हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाथरस में सत्संग में भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े 6 सेवादारों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार मुख्य आयोजक/मुख्य सेवादार पर 1 लाख ईनाम घोषित किया है। गिरफ्तार लोगों में उपेंद्र, मंजू यादव, मुकेश आदि शामिल हैं। जरूरत पड़ी तो बाबा से भी होगी पूछताछ अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर का कहना है कि जोन स्तर पर सभी जिलों में एसओजी की टीमों को आरोपियों को चिह्निकरण तथा गिरफ्तारी को लगाया है। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो https://samarneetinews.com/cmyogi-reached-hathras-and-said-committee-will-investigate/ बाबा से भी पूछताछ की जाएगी। आईजी का कहना है कि मृतकों की संख्या 121 है। सभी शवों की पहचान की जा चुकी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आईजी शलभ माथुर का क...
छात्रा पर तेजाब : पैर पर पड़ी पुलिस की गोली और दरिंदा गिरफ्तार, लखनऊ एसिड अटैक..

छात्रा पर तेजाब : पैर पर पड़ी पुलिस की गोली और दरिंदा गिरफ्तार, लखनऊ एसिड अटैक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक छात्रा पर तेजाब डालकर उसकी जिंदगी तबाह करने वाला दरिंदा आखिरकार पकड़ा गया। पुलिस की गोली इस दरिंदे के पैर पर पड़ी और गिरफ्तार हो गया। पुलिस अब अपना आगे का काम कर रही है। दरिंदे को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उधर, पीड़ित छात्रा और उनके भाई का भी इलाज चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। लखनऊ के चौक इलाके की घटना राजधानी लखनऊ में चौक क्षेत्र में बीबीए छात्रा पर एक सिरफिरे ने बात करने से मना करने पर तेजाब फेंक दिया था। बहन को बचाने में छात्रा में भाई भी बुरी तरह से झुलस गया था। https://samarneetinews.com/acid-attack-on-girl-student-in-lucknow/ BBA की छात्रा पीड़िता, भाई MBBS घटना चौक चौकी के पास उस समय हुई थी जब बीबीए छात्रा बुधवार सुबह अपने भाई के साथ वहां खड़ी बात कर रही थी। अचानक एक युवक वहां पहुंचा और छात्रा से बात क...
UP : छात्रा पर शोहदे ने तेजाब डाला, बचाने में भाई भी झुलसा, दोनों भर्ती

UP : छात्रा पर शोहदे ने तेजाब डाला, बचाने में भाई भी झुलसा, दोनों भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एसिड अटैक की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। छात्रा पर शोहदे ने बुधवार सुबह एसिड फेंक दिया। बहन को बचाने में भाई भी झुलस गया। दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार लखनऊ के चौक इलाके में बुधवार सुबह व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी की 22 साल बेटी बुधवार सुबह 8 बजे लोहिया पार्क के पास खड़ी थी। मौसेरे भाई की काउंसलिंग के लिए जा रही थी छात्रा उसका मौसेरा भाई भी साथ में था। छात्रा भाई की काउंसलिंग कराने साथ जा रही थी। बताते हैं कि इसी बीच शोहदा उसके पास पहुंचा और कुछ बातचीत करने लगा। छात्रा ने उसे भगा दिया। फिर शोहदा वहां से चला गया। कुछ देर बाद अचानक वापस लौटा और छात्रा पर एसिड फेंक दिया। बताते हैं कि जैसे ही शोहदे ने एसिड फेंका छात्रा का मौसेरा भाई बचाने के लिए आगे आ गया। उसपर भी एसिड पड़ा। ये भी पढ़ें : हाथरस पहुंचे CM Yogi बोले- यह हादसा या साज...
हाथरस पहुंचे CM Yogi बोले- यह हादसा या साजिश, जांच करेगी कमेटी

हाथरस पहुंचे CM Yogi बोले- यह हादसा या साजिश, जांच करेगी कमेटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को हाथरस पहुंचे। वहां सर्किट हाउस में सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठकर कर पूरे हालात की जानकारी ली। साथ ही एक प्रेसवार्ता भी की। कहा कि यह हादसा है या साजिश। ऐसे कई बिंदु हैं। इनकी जांच एक कमेटी करेगी। कमेटी का गठन कर दिया गया है। सीएम योगी ने अस्‍पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात भी की। उनसे हालचाल लिया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रहे। घायलों से मुलाकात, फिर प्रेस कांफ्रेंस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने कहा कि पूरे हादसे में 121 भक्तों की मौत हुई है। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के लोग भी शामिल हैं। प्रदेश में हाथरस, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, एटा, ललितपुर, फैजाबाद, आगरा जिले के लोग मृतकों में शामिल हैं। ये भी पढ़ें : UPDATE : यूपी-सत्संग में भगदड़ से...
Hathras : मंत्री रामकेश निषाद ने हाथरस की घटना पर जताया दुख, बोले..

Hathras : मंत्री रामकेश निषाद ने हाथरस की घटना पर जताया दुख, बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने हाथरस की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस ह्रदय विदारक घटना से वह बेहद दुखी हैं। संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ें हैं। यह भी कहा कि ईश्वर से कामना है कि भगवान पीड़ित परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कहा, पीड़ित परिजनों के साथ खड़े उन्होंने बताया कि सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए व घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। सरकार की ओर से पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी। बताते चलें कि आज मंगलवार को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के फुरलई गांव में सत्संग में भगदड़ मच गई। इससे 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। संबंधित खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : UPDATE : यूपी-सत्संग में भगदड़ से 100 स...