Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर : मंत्री रामकेश निषाद ने उन्नाव हादसे पर जताया दुख, बाढ़ क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश

सीतापुर : मंत्री रामकेश निषाद ने उन्नाव हादसे पर जताया दुख, बाढ़ क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : उन्नाव में हुए दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखी करने वाली है। यह हादसा बड़ा दुखदायी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है। ये बातें यूपी के जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने आज सीतापुर जिले में कहीं। बाढ़ क्षेत्र में अलर्ट रहने के दिए निर्देश वह सीतापुर में आज बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी की। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री निषाद ने सीतापुर में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर राहत एवं बचाव हेतु 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। खुद भी निरीक्षण किया। ये भी पढ़ें : यूपी के उन्नाव में बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस-टैंकर में टक्कर ...
Breaking : यूपी में 10 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking : यूपी में 10 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में बुधवार को 10 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए हैं। बुधवार सुबह तबादला सूची जारी हुई है। बताते हैं कि जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं। उनमें पीपीएस प्रवीन सिंह चौहान, अनित कुमार, अवनीश कुमार, असीम चौधरी आदि शामिल हैं। यहां पढ़ें तबादला सूची ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस-टैंकर में टक्कर   ये भी पढ़ें : UP : महोबा में दर्दनाक हादसा, 4 जिंदा जले-दो गंभीर, बाइकों की तेज टक्कर से लगी आग    ...
UP : पीलीभीत में CMYogi, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

UP : पीलीभीत में CMYogi, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पीलीभीत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। सीएम योगी ने वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। जिले के खकरा व ककरहा नदियों के बाढ़ प्रभावित इलाकों के ऊपर सीएम योगी का हेलीकाप्टर काफी देर तक उड़ता रहा। इस अवसर पर उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। बाढ़ पीड़ितों को भरपूर मदद का दिलाया भरोसा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से भी हालात की जानकारी ली। साथ ही बचाव के त्वरित उपायों और हर तरह की मदद के लिए निर्देश दिए। पीलीभीत के बाद सीएम योगी हेलीकाप्टर से पूरनपुर के चंदिया हजारा क्षेत्र भी गए। वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की। सीएम योगी के साथ केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, जिले के प्रभारी बलदेव सिंह औलख, संजय गंगवार आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Lucknow : सीएम योगी ने आज चित्रकू...
UP : पुलिस चौकी की छत पर सांड, फिर ऐसे उतरा..Video Viral

UP : पुलिस चौकी की छत पर सांड, फिर ऐसे उतरा..Video Viral

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीत न्यूज, लखनऊ : रायबरेली जिले की सलोन कोतवाली में सूची पुलिस चौकी पर आज बुधवार को एक अजीबो-गरीब घटना हो गई। एक छुट्टा सांड पुलिस चौकी की छत पर जा चढ़ा। हैरान-परेशान पुलिस कर्मी सांड को नीचे उतारने में जुटे रहे। किसी तरह चौकी की छत से हटाया तो सांड पास में ग्राम प्रधान की छत के रास्ते टीन पर कूद पड़ा। इससे सांड को चोटें भी आईं। रायबरेली जिले की सूची पुलिस चौकी का मामला घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि चौकी के ठीक बगल में एक मकान बन रहा है। उसमें सीढ़ियां भी बनी हुई हैं। दरवाजा न होने की वजह से आज सांड सीढ़ियों से होकर पुलिस चौकी की छत पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे उतारने की कोशिश शुरू की। इसपर सांड चौकी से सटे ग्राम प्रधान जमुरवा बुजुर्ग के मकान की टीन पर कूद पड़ा। ये भी पढ़ें : कैबिनेट बैठकः ‘सांड की आंख’ टैक्स फ्री...
यूपी में बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस-टैंकर में टक्कर

यूपी में बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस-टैंकर में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : यूपी में आज बुधवार को उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल हैं। हादसा बुधवार सुबह उन्नाव जिले में हुआ। हादसे में बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में दूध के टैंकर में पीछे से जा भिड़ी। राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जयादा है। साथ मृतकों और घायलों के आश्रितों को मुआवजे की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर दूध टैंकर को बाएं तरफ से ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ। ये भी पढ़ें : UP : महोबा में दर्दनाक हादसा, 4 जिंदा जले-दो गंभीर, बाइकों की तेज टक्कर से लगी आग इससे स्लीपर बस बुर...
Lucknow : सीएम योगी ने आज चित्रकूटधाम मंडल के विधायकों से की मुलाकात

Lucknow : सीएम योगी ने आज चित्रकूटधाम मंडल के विधायकों से की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। बीते रविवार से सीएम योगी मंडलवार जन प्रतिनिधियों से मिलकर भाजपा के खराब प्रदर्शन पर जनता की नाराजगी की वजह टटोल रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री चित्रकूटधाम मंडल के जनप्रतिनिधियों से मिले। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री एवं तिंदवारी (बांदा) विधायक रामकेश निषाद, एमएलसी जितेंद्र सिंह, विधायक प्रकाश द्विवेदी, ओममणि वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विकास के मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा सीएम योगी ने सभी जन प्रतिनिधियों से विकास और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चाएं कीं। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी रोज प्रदेश के दो मंडलों के पार्टी के विधायक व सांसदों से मिल रहे हैं। साथ ही पार्टी की हार वाली जगहों पर जनता की नाराजगी के कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा की ह...
School Closed : यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, अलर्ट जारी

School Closed : यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, अलर्ट जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है। रविवार को दिनभर बूंदा-बांदी हुई। रात में तेज बरसात से जलभराव सा हो गया। सोमवार को भारी बारिश की संभावना रही। सुबह से ही बारिश शुरू भी हो गई। लिहाजा भारी बरसात के चलते बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग का येलो अलर्ट शाहजहांपुर में बारिश के चलते सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों में दो दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। डीएम के निर्देश हैं कि सोमवार और मंगलवार को विद्यालय नहीं खुलेंगे। हालांकि बरेली और पीलीभीत जिलों में सिर्फ सोमवार तक स्कूल बंद होने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बरेली, पीलीभीत और बदायूं में बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरब से पश्चिम तक अच्छी बरसात..  ...
UP : प्रेमी ने दोस्त संग प्रेमिका से किया गैंगरेप, शादी के बाद पति को भेजा अश्लील वीडियो, हंगामा

UP : प्रेमी ने दोस्त संग प्रेमिका से किया गैंगरेप, शादी के बाद पति को भेजा अश्लील वीडियो, हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से पहले प्रेमी ने प्रेमिका से दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो से प्रेमिका को ब्लैकमेल करता रहा। बाद में प्रेमिका की शादी हो गई।  वह पति के साथ खुशी-खुशी रहने लगी। तब प्रेमी ने महिला का अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। इससे परिवार में बवंडर मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मुख्य आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। शादी के 1 साल बाद पति को भेजा अश्लील Video जानकारी के अनुसार यूपी के कौशांबी जिले में एक युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है। युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से गैंगरेप किया। घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो से उसे ब्लैकमेल करता रहा। प्रेमिका के पिता ने उसकी शादी मध्य प्रदेश में कर दी। शा...
लखनऊ : बांदा में BJP की हार का मुद्दा भी राष्ट्रीय महामंत्री के सामने उठा, 2027 में इनका पत्ता होगा साफ..

लखनऊ : बांदा में BJP की हार का मुद्दा भी राष्ट्रीय महामंत्री के सामने उठा, 2027 में इनका पत्ता होगा साफ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में हुई हार की समीक्षा चल रही है। लखनऊ में दो दिन से राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बोम्माराबेट्टू लक्ष्मीजनार्दन संतोष यानी बीएल संतोष बैठकें ले रहे हैं। शनिवार को उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मीटिंग की थी। आज रविवार को मुख्यमंत्री योगी और दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक की। बताते हैं कि इस बीच हार के कारणों पर चर्चा हुई। बांदा-बुंदेलखंड में बड़ी हार पर चिंतन कर्नाटक में संघ के हार्डलाइनर प्रचारक की छवि रखने वाले संतोष दो दिन से यूपी में हैं, यह खुद में बड़ी बात है। बीजेपी नेता संतोष जितना लोप्रोफाइल रहते हैं उतने ही बड़े रणनीतिकार माने जाते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री के सामने बांदा-बुंदेलखंड में हुई बीजेपी की बड़ी हार का मुद्दा भी उठा। हार की वजह बु...
UP : भाजपा की हार के 3 कारण, अहंकार-उपेक्षा और भीतरघात, राष्ट्रीय महामंत्री BL संतोष की बैठक

UP : भाजपा की हार के 3 कारण, अहंकार-उपेक्षा और भीतरघात, राष्ट्रीय महामंत्री BL संतोष की बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : भाजपा नेता 400 पार के नारे लगा रहे थे, लेकिन जब परिणाम आया तो सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों का समर्थन लेना पड़ा। हार की वजह तलाशने के लिए पूरी पार्टी में खलबली मची है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष दो दिवसीय यूपी दौरे पर आए हुए हैं। लखनऊ में शनिवार और आज रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने समीक्षा कर हार के कारण जानने का प्रयास किया। दो दिन बैठकें, पार्टी उठाएगी ये कदम.. शनिवार को उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्षों और क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ बैठकें कीं। उनकी बातें सुनीं तो आज रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि के साथ बैठक की। अब पार्टी जल्द 10 सीटों पर होने वाले उप चुनावों पर फोकस कर रही है। https://samarneetinews.com/lok-sabha-2024-will-mlas-...