Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कही यह बात..

ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Mamta Kulkarni Kinnar Akhada News: अभी कुछ दिन पहले ही किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने पद से इस्तीफा दे दिया। कहा, कुछ लोगों को थी आपत्ति उन्होंने कहा कि उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी मिलने से कुछ लोगों को आपत्ति हो गई। इस विवाद के चलते ही वह पद छोड़ रही हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह 25 साल से साध्वी हैं और आगे भी साध्वी रहेंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को दिक्कत हो रही थी। उनपर वह कुछ नहीं कहना चाहतीं। ये भी पढ़ें: महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर https://samarneetinews.com/mahakumbh-2025-bollywood-actress-eshagupta-takes-dip-of-faith/          ...
अमरोहा में हैवान बनी मां, दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, फिर चाकू से..

अमरोहा में हैवान बनी मां, दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, फिर चाकू से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आज एक दिलदहला देने वाली घटना हो गई। नौगांवा सादात क्षेत्र के बहादुरपुर में एक सोनिया नाम की महिला ने अपनी बेटी अनुष्का (9) और किट्टो (5) की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से अपनी भी गर्दन काट ली। मौके पर पुलिस, वजह स्पष्ट नहीं आरोपी महिला को घर के आंगन में खून से लतपत देख उसकी बहन ने शोर मचाया। तब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। ये भी पढ़ें: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, मां और 3 साल की मासूम की ट्रेन से कटकर मौत बताते हैं कि आत्मघाती कदम उठाने वाली सोनिया की शादी लगभग 10 साल कौपीन नाम के व्यक्ति से हुई थी। बताते हैं कि आज महिला का पति कौपीन नौकरी पर नोएडा चला गया।...
प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी ने किया स्वागत

प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज महाकुंभ प्रयागराज पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति और सीएम योगी संगम क्षेत्र में पहुंचे। वहां राष्ट्रपति संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। करीब 8 घंटे रुकेंगी संगम क्षेत्र में राष्ट्रपति बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति लगभग 8 घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद की गई है। बताते हैं कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई थी। ये भी पढ़ें: दिल्ली में आप हुई ‘साफ’, केजरीवाल भी चुनाव हारे-BJP की सुपर एंट्री   https://samarneetinews.com/aap-clean-in-delhi-arvindkejriwal-loses-elections/    ...
अखिलेश यादव के घर के बाहर लगी ऐसी होर्डिंग…राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं

अखिलेश यादव के घर के बाहर लगी ऐसी होर्डिंग…राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवास के बाहर ऐसी होर्डिंग लगी है जिसपर लिखीं बातें राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित नेता और कार्यकर्ता मिल्कीपुर उप चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर लगातार हमलावर हैं। चुनाव आयोग और भाजपा पर हमलावर सपा मुखिया इसी कड़ी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के पास एक होर्डिंग लगी दिखी। इस होर्डिंग पर लिखा गया है कि, 'चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए'.., विनम्र श्रद्धांजलि चुनाव आयोग।' साथ में एक फोटो भी लगी है जिसमें अखिलेश यादव समेत कई नेता खड़े हैं। राजधानी लखनऊ में चर्चा का विषय रही यह होर्डिंग उनके हाथों में एक सफेद कपड़ा भी है। कपड़े पर 'चुनाव आयोग' लिखा है। राजधानी के राजनीतिक गलियारों में इस होर्डिंग को लेकर...
UP: मिल्कीपुर में भाजपा की बड़ी जीत, 61,639 वोटों से जीते चंद्रभानु

UP: मिल्कीपुर में भाजपा की बड़ी जीत, 61,639 वोटों से जीते चंद्रभानु

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61,639 वोटों से हराया है। मतगणना के 30वें अंतिम राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी को 1 लाख 45 हजार 893 वोट मिले। सीएम योगी बोले, जनता की जीत वहीं सपा प्रत्याशी को 84 हजार 254 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 61 हजार 639 मतों से बड़ी जीत दर्ज कराई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जीत पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। ये भी पढ़ें: BJP4UP: जिला अध्यक्षों की सूची आ रही जल्द, इसलिए हुई देरी..  https://samarneetinews.com/bjp4up-way-is-clear-for-list-of-district-presidents-it-willbe-released-soon/  ...
दिल्ली में आप हुई ‘साफ’, केजरीवाल भी चुनाव हारे-BJP की सुपर एंट्री

दिल्ली में आप हुई ‘साफ’, केजरीवाल भी चुनाव हारे-BJP की सुपर एंट्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी बुरी तरह से हारी है। यहां तक कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। साथ ही आप के मनीष सिसौदिया भी चुनाव हारे हैं। बीजेपी के परवेश वर्मा ने हराया हालांकि, दिल्ली सीएम आतिशी ने बीजेपी के बिधूड़ी को हराते हुए जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 26 साल बाद दिल्ली में सुपर एंट्री की है। वहीं अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के परवेश वर्मा ने हरा दिया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में बुरी तरह से हारी है। ये भी पढ़ें: BJP4UP: जिला अध्यक्षों की सूची आ रही जल्द, इसलिए हुई देरी..    ...
BJP4UP: जिला अध्यक्षों की सूची आ रही जल्द, इसलिए हुई देरी..

BJP4UP: जिला अध्यक्षों की सूची आ रही जल्द, इसलिए हुई देरी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: यूपी में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची लंबे इंतजार के बाद भी जारी नहीं हुई है। आज मिल्कीपुर में पार्टी की बड़ी जीत लगभग तय है। भाजपा बड़ी अंतरात पर आगे चल रही है। उधर, सूत्रों की माने तो जल्द ही यूपी के नए बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी होने वाली है। बहुत जल्द सूची जारी हो जाएगी। 5 जनवरी तक होनी थी पहले घोषणा दरअसल, जिलाध्यक्षों की सूची पहले 5 जनवरी तक आने की बात थी, लेकिन बढ़ते-बढ़ते आज 8 फरवरी हो गई। अबतक जिलाध्यक्षों पर संशय बरकरार है। मगर आज मिल्कीपुर और दिल्ली में बीजेपी की लगभग बड़ी जीत को लेकर पिक्चर साफ है। बीजेपी खेमा मिल्कीपुर ये भी पढ़ें: Banda: जेब से निकला BJP अध्यक्ष नहीं चाहते पार्टी कार्यकर्ता उप चुनाव में जीत का जश्न मनाने को तैयार है। वहीं दिल्ली में भी पार्टी 26 साल का सूखा दूर करते हुए सरकार बनाने जा रही है। इस दोनों जगहों पर जीत ...
कानपुर: जीएसवीएम के दो डाॅक्टर बर्खास्त डिप्टी सीएम की बड़ी कार्रवाई

कानपुर: जीएसवीएम के दो डाॅक्टर बर्खास्त डिप्टी सीएम की बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। कानपुर के जीएसवीएम कॉलेज के दो चिकित्सा शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये दोनों डाॅक्टर ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित थे। दोनों के खिलाफ जांच शुरू हुई, जिसमें घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता की पुष्टि हुई। इसके बाद डिप्टी सीएम ने बर्खास्तगी के आदेश देते हुए कार्रवाई की है। लंबे समय से दोनों ड्यूटी से थे गायब उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया है कि कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने मार्च 2014 पद संभाला। ये भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा: यूपी के ये 17 जिले संवेदनशील घोषित.., नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा फिर 2017 में बिना शासन की अनापत्ति लिए डीएम पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने चले गए। जांच में अनाधिकृत स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। डाॅक्टर का झांसी ...
UP: मिल्कीपुर उप चुनाव के नतीजे आज..

UP: मिल्कीपुर उप चुनाव के नतीजे आज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मिल्कीपुर उप चुनाव का रिजल्ट आज आने वाला है। किसके सिर ताज सजेगा इसे लेकर आज पूरी पिक्चर साफ हो जाएगी। 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो रही है। बताते चलें कि इस सीट पर सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। इस सीट के परिणामों पर सभी की नजर टिकी है। ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में रईसजादे ने कार से छात्राओं को टक्कर मारकर रौंदा, देखने वालों की भी निकली चीख  ...
महाकुंभ पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता, मंत्री नंदी ने किया वेलकम..देखें Photos..

महाकुंभ पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता, मंत्री नंदी ने किया वेलकम..देखें Photos..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी अपनी मां के साथ महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई और व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की सराहना की। कहा कि उन्होंने रील में यहां की व्यवस्था देखी थी। मां के साथ अभिनेत्री ने लगाई आस्था की डुबकी सरकार ने काफी अच्छी व्यवस्था की है। अभिनेत्री ईशा के साथ उनकी मां सामाजिक कार्यकर्ता रेखा गुप्ता और अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। अभिनेत्री ईशा गुप्ता का यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने वेलकम किया। बताते चलें कि अभिनेत्री ईशा गुप्ता बेहद बोल्ड और बिंदास फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अपनी काबलियत के दम पर उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाया है। वेब सीरीज ‘आश्रम’ फेम अभिनेत्री ईशा से पूछा गया कि फिल्मी हस्तियां भी महाकुंभ में बढ़-चढ़कर पहुंच रही हैं, क्या यह ट्रैंड है? उन...