Saturday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

BJP4UP: जिला अध्यक्षों की सूची आ रही जल्द, इसलिए हुई देरी..

will-rss-find-way-out-of-bjps-turmoil-up

मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: यूपी में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची लंबे इंतजार के बाद भी जारी नहीं हुई है। आज मिल्कीपुर में पार्टी की बड़ी जीत लगभग तय है। भाजपा बड़ी अंतरात पर आगे चल रही है। उधर, सूत्रों की माने तो जल्द ही यूपी के नए बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी होने वाली है। बहुत जल्द सूची जारी हो जाएगी।

5 जनवरी तक होनी थी पहले घोषणा

दरअसल, जिलाध्यक्षों की सूची पहले 5 जनवरी तक आने की बात थी, लेकिन बढ़ते-बढ़ते आज 8 फरवरी हो गई। अबतक जिलाध्यक्षों पर संशय बरकरार है। मगर आज मिल्कीपुर और दिल्ली में बीजेपी की लगभग बड़ी जीत को लेकर पिक्चर साफ है। बीजेपी खेमा मिल्कीपुर

ये भी पढ़ें: Banda: जेब से निकला BJP अध्यक्ष नहीं चाहते पार्टी कार्यकर्ता

उप चुनाव में जीत का जश्न मनाने को तैयार है। वहीं दिल्ली में भी पार्टी 26 साल का सूखा दूर करते हुए सरकार बनाने जा रही है। इस दोनों जगहों पर जीत से गदगद पार्टी के एक प्रदेशस्तरीय वरिष्ठ नेता ने कहा कि अब जल्द ही जिलाध्यक्षों की भी सूची जारी हो जाएगी।

MP-MLA में खींचतान भी कारण

पार्टी सूत्रों की माने तो अभी तक जिलाध्यक्षों की सूची जारी न होने का एक बड़ा कारण विधायकों और सांसदों के बीच खींचतान भी रहा है।
प्रदेश में कई जिलों में जिलाध्यक्ष के नामों पर विधायक और सांसद एकमत नहीं थे। कुछ जगहों पर विधायक आपस में एकमत नहीं
रहे। इन्हीं सब चुनौतियों को पार करते हुए आखिरकार फाइल सूची दिल्ली भेजी गई है। अब किसी भी समय सूची जारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?

क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?