Tuesday, March 17सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर

सीतापुरः पिंजरे के बाहर बैठा रहा तेंदुआ, लेकिन नहीं आया हाथ

सीतापुरः पिंजरे के बाहर बैठा रहा तेंदुआ, लेकिन नहीं आया हाथ

Today's Top four News, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः पहला विकास क्षेत्र के सरैया व बेनीमाधव गांव के मध्य तेंदुआ की सक्रियता बनी हुई है। वनविभाग तेंदुआ पकड़ने के लिए जाल भी लगाया गया। पिंजरा भी लगाया गया। उसमें बकरी भी बांधी गई थी लेकिन अभी तक तेंदुआ कब्जे में नहीं आया। शनिवार रात तेंदुआ पिंजरे के पास तक पहुंचा तो लेकिन पिंजरे अंदर नहीं गया। विभाग ने पिंजरे में एक बकरा भी बांधा था। कई दिन से पिंजरे -जाल लगाकर तेंदुए के फंसने का इंतजार कर रहा वनविभाग   लेकिन तेंदुआ कहीं अधिक चालाक निकला। वह पिंजरे के अंदर गया ही नहीं। रात के समय मार्ग से कुछ लोग निकले तो तेंदुआ दिखाई दिया। इस पर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वनरक्षक सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। जिला वन अधिकारी अनिरुद्ध पांडे ने बताया है पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। शीघ्र ही सफलता मिल जाएगी।...
सीतापुर सदमे से किसान की मौत, किसान संगठनों में आक्रोश

सीतापुर सदमे से किसान की मौत, किसान संगठनों में आक्रोश

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जवाहरपुर चीनी मिल द्वारा गन्ना पेराई सत्र के अंतिम दिन एक किसान से गन्ना नहीं खरीदा गया। इससे आहत किसान घर चला गया। किसान के परिजनों का आरोप है कि इसी सदमे में किसान की मौत हो गई है। किसान संगठन आक्रोशित हो गए। इसको लेकर किसानों ने सोमवार को मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी है कि किसान परिवार को मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। परिजन बोले, गन्ना मील में नहीं खरीदा गया गन्ना, सदमें में था किसान  बताया जाता है कि ग्राम मढ़िया मजरा किनहौटी निवासी किसान बृजपाल पुत्र रामलाल अपना गन्ना लेकर 8 जून की रात जवाहरपुर चीनी मिल गेट पर तौल कराने गए थे। बताया जाता है कि मिल अधिकारियों ने बृजपाल का गन्ना नहीं तोला। इससे आहत होकर बृजपाल अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव वापस आ गया। परिजनों का कहना है कि इसी सदमे से किसान की शनिवार सुबह 7:00 बजे म...
सीतापुर में शराबी बेटे ने बाप को पीट-पीटकर मार डाला, फरार

सीतापुर में शराबी बेटे ने बाप को पीट-पीटकर मार डाला, फरार

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः एक शराबी बेटे ने अपने बाप की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण बस इतना है कि नशेबाज बेटा शराब पीकर परिवार वालों को गालियां दे रहा था और पिता ने उसे ऐसा करने से रोकते हुए डांट दिया। इसके बाद बेटा हैवान बन गया और पिता की पीटने लगा। परिवार के बाकी लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन तबतक पिटाई से पिता मनोज को गंभीर चोटें लग चुकी थीं। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पिता की डांट से हैवान बन गया शराबी बेटा, घटना के बाद हुआ फरार  महोली कोतवाली क्षेत्र के चवाबेगमपुर गांव में बीती रात यह घटना हुई। नशे में धुत अंकित ने अपने पिता मनोज (50) पुत्र श्यामाचरन की पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी अंकित ने पहले अपने बाबा से गाली-गलौज की। जब उसके पिता ने इस बात का विरोध किया और डांटा तो वह हैवान बन गया। उसने पिता को पीट-पी...
सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मारा गया

सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मारा गया

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में 8/9 जून की रात हुई एक पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं। इनमें दो गोली लगने से और एक गिरकर घायल हुआ है। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी सीतापुर ने एक प्रेसवार्ता भी की है। लखीमपुर के मितौली क्षेत्र के बंजारनपुरवा का  रहने वाला था मुठभेड़ में मारा गया बदमाश   एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया है कि बीता रात इमलिया थाना पुलिस थाने की सीमा पर ग्राम रोहिला के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से बड़ा गांव की ओर से आ रहे 3 लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन मोटरसाइकिल रोकने की बजाय तीनों पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। बदमाश वहां से मुंशीगंज की ओर भागे। इसकी सूचना इमलिया थानाध्यक्ष ने वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ...
सीतापुर जेल में निरुद्ध बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से मिले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और विधायक ब्रजेश रावत

सीतापुर जेल में निरुद्ध बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से मिले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और विधायक ब्रजेश रावत

Breaking News, कानपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः सीतापुर जेल में निरुद्ध बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से मिले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और विधायक ब्रजेश रावत। बताया जाता है कि दोनों ने विधायक सेंगर से मिलकर हाल-चाल जाना। बताया जाता है कि इस दौरान भाजपा सांसद और विधायक करीब 40 मिनट तक अंदर रहे। वहां क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।...
शराबी को जान देकर चुकानी पड़ी गाली देने की कीमत, पीट-पीटकर हुई हत्या

शराबी को जान देकर चुकानी पड़ी गाली देने की कीमत, पीट-पीटकर हुई हत्या

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
खेत में बकरी चरती देख, देने लगा गालियां तो युवक ने जानलेवा लाठियां बरसाईं  समरनीति न्यूज, सीतापुरः  जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक शराबी को गाली देना काफी महंगा पड़ा। नशे में गाली देने पर उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारोपी वहां से फरार हो गया। घटना से गांव में सभी लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव निवासी अंकित शुक्ला पुत्र राम दुलारे पड़ोसी गांव शराब पीने गया था। वहां से शराब पीकर वह अपने गांव आ रहा था। रास्ते में उसके गन्ने के खेत में कुछ बकरियां फसल चल रही थीं। घटना के बाद मौके से भागा आरोपी, पुलिस ने तलाश में शुरू की छापेमारी  यह देख कर वह रुक गया और बकरी पालने वाले लोगों को भला बुरा कहते हुए गालियां बकने लगा। पास ही मौजूद गांव का विनोद मिश्रा पुत्र बाबूराम ने गालियां सुनते ही अंकित के ऊपर ता...
लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल, विभाग में खलबली

लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल, विभाग में खलबली

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, वीडियो, सीतापुर
सहायक बंदोबस्त अधिकारी ने कहा, वीडियो पुराना है, उक्त लेखपाल अब बरेली में है तैनात  समरनीति न्यूज, सीतापुरः  मंगलवार को एक लेखपाल द्वारा किसान से घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल के साथ ही विभाग का एक अन्य कर्मी भी नजर आ रहा है। वीडियो में लेखपाल हाथ में कुछ रुपए पकड़कर किसान से कम पैसे होने की बात कहने के साथ ही और रुपयों की मांग कर रहा है। यह वीडियों सोशल मीडिया से लेकर सभी जगहों पर तेजी से फेल रहा है। लोगों का कहना है कि यह तहसीलों में फेले किसान के द्वारा हाथ जोड़े जाने पर वह और 500 की मांग कर रहा है। संबंधित लेखपाल का नाम सर्वेश कुमार बताया जा रहा है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सुरेश कुमार जायसवाल के मुताबिक यह आरोपी लेखपाल इस दौरान बरेली जिले में कानूनगो के पद पर तैनात है। संबंधित वीडियो पुराना है क्योंकि वीडियो में सीतापुर जिले के चकबं...

सीतापुर में नहीं थम रहा कुत्तों का आतंक, हमले में 3 घायल

लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः  रेउसा थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर तीन को घायल कर दिया। मो. मुज्जिम (7) पुत्र शरीफ निवासी कुशमुहरा बाजार से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। युगराज सिंह (15) पुत्र गुरुमीत सिंह निवासी घेवड़ा अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी आवारा कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया। बाबूराम (60) पुत्र अमीरे निवासी बंभिया सुबह खेत देखने जा रहे थे। तभी रास्ते में कुत्ते ने हमला कर घायल दिया। आवारा कुत्तों के हमले से पीड़ित सीएचसी रेउसा पहुंचे। वहां उपचार कर चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाए हैं।...
अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा

अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा  समरनीति न्यूज, सीतापुरः  अभी उन्नाव में भाजपा विधायक पर गैंगरेप के आरोप और बवाल की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि एक और भाजपा नेता पर दलित महिला से दुर्ष्कम का एक और मामला प्रकाश में आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में भी पुलिस का रवैया रिपोर्ट नहीं लिखने वाला रहा और महीनों तक पुलिस मामले को दबाए रही। पुलिस की कर्तव्यहीनता से आहत पीड़ित दलित महिला ने आखिरकार अदालत की शरण ली। बाद में अदालत के आदेश पर भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। सीतापुर के मिश्रिख मंडल (देहात)का अध्यक्ष का भी है गैंगरेप का आरोपी  आरोपी भाजपा नेता सीतापुर के मिश्रिख देहात मंडल का अध्यक्ष है और रुतबेदार नेता होने के कारण पुलिस उसपर कार्रवाई से बचती नजर आ रही है। बत...
अजब मोहब्बतः पांच बच्चों की मां प्रेमी संग रहने पर अड़ी, नहीं पसीजा दिल

अजब मोहब्बतः पांच बच्चों की मां प्रेमी संग रहने पर अड़ी, नहीं पसीजा दिल

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : मोहब्बत भी ऐसी चीज है कि जो न जाने क्या-क्या गुल खुला देती है। जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में एक अजब मोहब्बत  का मामला सुर्खियों में आया है। एक महिला ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पांच बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ दिया। पहले वाला पति युवती से गुजारिश करता रहा, लेकिन मोहब्बत में इस कदर पागल थी कि उसका दिल नहीं पसीजा। चार घंटे मनाए के बाद भी वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही। एक साल पहले भागी थी प्रेमी संग, पहले पति के कहने पर पुलिस पकड़ लाई थाने  उसने बच्चों की बजाए प्रेमी को ही चुना। पिसावां क्षेत्र के बरगावां निवासी राम अवतार की पत्नी बीना 1 वर्ष पूर्व पति व बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। तबसे राम अवतार बच्चों को अकेले पाल रहा है। शनिवार को राम अवतार को पता चला कि उसकी पत्नी बीना क्षेत्र के ही बहादुरनगर गांव में अपने प्रे...