Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुरः पिंजरे के बाहर बैठा रहा तेंदुआ, लेकिन नहीं आया हाथ

तेंदुआ की सांकेतिक तस्वीर।

समरनीति न्यूज, सीतापुरः पहला विकास क्षेत्र के सरैया व बेनीमाधव गांव के मध्य तेंदुआ की सक्रियता बनी हुई है। वनविभाग तेंदुआ पकड़ने के लिए जाल भी लगाया गया। पिंजरा भी लगाया गया। उसमें बकरी भी बांधी गई थी लेकिन अभी तक तेंदुआ कब्जे में नहीं आया। शनिवार रात तेंदुआ पिंजरे के पास तक पहुंचा तो लेकिन पिंजरे अंदर नहीं गया। विभाग ने पिंजरे में एक बकरा भी बांधा था।

कई दिन से पिंजरे -जाल लगाकर तेंदुए के फंसने का इंतजार कर रहा वनविभाग  

लेकिन तेंदुआ कहीं अधिक चालाक निकला। वह पिंजरे के अंदर गया ही नहीं। रात के समय मार्ग से कुछ लोग निकले तो तेंदुआ दिखाई दिया। इस पर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वनरक्षक सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। जिला वन अधिकारी अनिरुद्ध पांडे ने बताया है पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। शीघ्र ही सफलता मिल जाएगी।