Sunday, February 15सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

Covid 19 : पदम विभूषण जगदगुरू रामभद्राचार्य को भी कोरोना, PGI में भर्ती

Covid 19 : पदम विभूषण जगदगुरू रामभद्राचार्य को भी कोरोना, PGI में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बुंदेलखंड से कोविड-19 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य को कोरोना हो गया है। उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आ गई है। इसके बाद उनको तत्काल इलाज के लिए लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया है। वहीं तुलसी पीठ को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं धार्मिक नगरी चित्रकूट में लोग संत रामभद्राचार्य को लेकर चिंतित हैं। बुखार की शिकायत पर हुई थी जांच बताया जाता है कि पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य को बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका सैंपुल लिया गया। लखनऊ से शुक्रवार रात उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके बाद धर्मनगरी में खलबली मच गई। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित जगतगुरु को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ पहुंचाया गया। मध्यप्रद...
कानपुर : नौबस्ता में आटा चक्की वाले के घर से 10 लाख का माल ले उड़े चोर

कानपुर : नौबस्ता में आटा चक्की वाले के घर से 10 लाख का माल ले उड़े चोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस भले ही चौकसी के दावे कर रही हो, लेकिन चोरों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। शहर के नौबस्ता के राजीव नगर में गुरुवार देर रात चोरों ने एक आटा चक्की वाले के घर से 10 लाख का माल पार कर दिया। खास बात यह है कि परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। सुबह परिवार की महिला के जागने पर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शहर में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाएं बताया जाता है कि राजीव नगर के रहने वाले आदित्य दीक्षित की उनके घर के पास ही आटा चक्की है। परिवार में पत्नी ज्योत्सना के अलावा बेटा पंकज और बहू रानी रहते हैं। छोटा बेटा पत्नी के साथ बाहर रहता है। घटना की जानकारी देते हुए आदित्य ने बताया है कि गुरुवार रात वह घर के आगे वाले कमरे में सो रहे थे। बताया कि देर रात चोरी की घटना हुई है। ये भी पढ़े : क...
कानपुर के चकेरी में हादसा : ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा, दोनों की मौत

कानपुर के चकेरी में हादसा : ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी में आज शुक्रवार सुबह दो बाइक सवारों की दर्दनाक हादसे में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बताते हैं कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक चालक ने तेजी से वाहन निकालने के चक्कर में दोनों को रौंद डाला। चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। वहीं दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तालश की जा रही है। जलकल विभाग की खुदाई भी वजह बताया जाता है कि रामादेवी चौराहे पर जलकल की खुदाई भी इस हादसे की एक वजह बन गई है। रामादेवी चौराहे पर जल कल विभाग की ओर से 3 दिन पहले वाटर लाइन के लीकेज को ठीक करने के लिए सड़क खोदी थी। इससे रास्ता काफी संकरा हो गया था। आज सुबह बाइक सवार दो युवक जाजमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से जल्द निकलने के चक्कर में ट्रक ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। ...
डा. योगिता गौतम हत्याकांड : प्यार में कातिल बन बैठा डाक्टर, फिर ऐसे खुला राज

डा. योगिता गौतम हत्याकांड : प्यार में कातिल बन बैठा डाक्टर, फिर ऐसे खुला राज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की पीजी की छात्रा डा. योगिता गौतम हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि एक डाक्टर ही है जिसने डा. योगिता द्वारा उसे ठुकराए जाने पर उसका कत्ल कर दिया। हत्यारोपी डाक्टर बुंदेलखंड के जालौन में तैनात एक मेडिकल अफसर है जिसका नाम डा. विवेक तिवारी है। उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद इस दरिंदे डाक्टर ने बड़ी ही सादगी के साथ उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पहले पुलिस को घुमाया, फिर कबूला जुर्म इतना ही नहीं मौत को लेकर आशंकित डाक्टर ने कंफर्म होने के लिए उसपर चाकू से भी प्रहार किया। महिला डाक्टर के सिर पर चाकू मारे। इसके बाद शव को लेकर जाकर आगरा के बमरौली कटरा (डौकी) इलाके से फेंक दिया। सीसीटीवी फुटैज से खुलासा एक वीडियो में डाक्टर विवेक तिवारी यह कहते सुना जा रहा है कि मंगलव...
कानपुर : पुलिस को खास आदेश,  गैंगस्टर के कार्यक्रमों में न जाएं – न बुलाएं

कानपुर : पुलिस को खास आदेश, गैंगस्टर के कार्यक्रमों में न जाएं – न बुलाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : बिकरू कांड के बाद सामने अपराधियों और पुलिस कर्मियों के गठजोड़ की खबरों ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए। ऐसे में कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस की आंतरिक व्यवस्था में सुधार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि पुलिस कर्मी गैंगस्टर यानि अपराधियों के पारिवारिक समारोह (फैमिली फंक्शन) में शामिल न हों। इतना ही नहीं आदेशों में यह भी कहा गया है कि गैंगस्टर व अपराधी को अपने यहां (पुलिसकर्मी द्वारा) किसी समारोह में न बुलाया जाए। पुलिस में आंतरिक सुधार को बेहद अहम बिकरु कांड के बाद पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ की खबरों के बीच आईजी का यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है जो पुलिस की आंतरिक व्यवस्था में सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। दरअसल, अपने आदेशों में 'अपराधियों के सामाजिक बहिष्कार' नाम से जारी पत्र में आईजी ने साफतौर पर कहा है कि ...
कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी

कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले के सजेती थाना क्षेत्र के गांव एवं हाल्ट रेलवे स्टेशन डोहरू के पास आज शनिवार को एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना से वहां खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। जांच के दौरान प्रेमी की पहचान हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही गांव के रहने वाले 22 साल के शेखर पुत्र दीनदयाल के रूप में हुई है। वहीं प्रेमिका की पहचान के प्रयास जारी हैं। समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चला है कि लड़की कौन है। पुलिस ने शुरू की छानबीन हरे-सफेद फुल स्लीव का कुर्ता और हरे रंग की सलवार पहने युवती की उम्र लगभग 20 साल है। उसके दाहिने हाथ पर वंदना नाम लिखा है। बताते हैं कि दोनों वहां पैदल ही पहुंचे हैं। दोपहर 12 बजे के आसपास दोनों को रेलवे कर्मचारी ने ट्रैक पर घूमते देखा। ये भी पढ़ेंः नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका इस...
Update : कानपुर : देर रात बुलाई गई सेना-बचाव कार्य में जुटे जवान, जर्जर मकान ढहने का मामला, मां-बेटी के शव निकाले गए

Update : कानपुर : देर रात बुलाई गई सेना-बचाव कार्य में जुटे जवान, जर्जर मकान ढहने का मामला, मां-बेटी के शव निकाले गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार देर रात पुराने शहर के हटिया बाजार में जर्जर मकान ढहने के बाद बड़े स्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस के जवानों रेस्क्यू में जुटे हैं। बताते हैं कि पुलिस के सिपाही आसपास के मकानों की छतों के रास्ते सीढ़ियां लगाकर मलबे तक पहुंचे। फिर वहां मलबे में मां-बेटी के दबे होने की आशंका के तहत उनकी तलाश की। उधर, सफलता न मिलते देख अधिकारियों ने देर रात सेना भी बुला ली है। सेना के जवान भी बचाव कार्य में जुट गए हैं। बताते हैं कि तड़के सुबह मां-बेटी के शवों को मलबे के नीचे से निकाला गया है। मकान ढहने के समय दोनों समय पर बाहर नहीं निकल पाईं। इस कारण उनकी मौत हो गई। यह है पूरा का पूरा मामला बताया जाता है कि हटिया बाजार में स्व. रामशंकर गुप्ता का परिवार चार मंजिला मकान के तीसरी मंजिल पर रहता था। परिवार में स्व. रामशंकर की पत्नी मीना (50), बेटी प्रीती (...
कानपुर ब्रेकिंग : शहर में कुछ देर पहले गिरा जर्जर मकान, मां-बेटी समेत चार के दबे होने की आशंका

कानपुर ब्रेकिंग : शहर में कुछ देर पहले गिरा जर्जर मकान, मां-बेटी समेत चार के दबे होने की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के हटिया मोहल्ले में एक जर्जर मकान ढह गया है। इसके मलबे में मां-बेटी समेत चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू आपरेशन चलवा रहे हैं। यह पूरी घटना हटिया बर्तन बाजार बामन जी के मंदिर के पास की है। अपडेट खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : कानपुर : देर रात बुलाई गई सेना-बचाव कार्य में जुटे जवान, जर्जर मकान ढहने का मामला...
कानपुर : बारिश में डूबा-डूबा शहर, सड़कों पर व्यापारी-ट्रैक्टर पर महापौर

कानपुर : बारिश में डूबा-डूबा शहर, सड़कों पर व्यापारी-ट्रैक्टर पर महापौर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : दो दिन से जारी बारिश ने कानपुर शहर में जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। घरों से लेकर दुकानों तक में पानी भर गया है। दुकानों में हुए भारी नुकसान से व्यापारी वर्ग आक्रोशित है। व्यापारी सड़क पर जाम लगाकर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं, तो दूसरी ओर महापौर प्रमिला पांडे इसी सबके बीच ट्रैक्टर पर बैठकर जलभराव के हालात का जायजा लेने निकली। उन्होंने लोगों से बात भी की है। साथ ही आश्वासन दिया है कि जल्द ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर शहर के कल्यानपुर इलाके में बरसात से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। बरसात का पानी दुकानों के भीतर घुस गया। इससे लाखों का माल बर्बाद होने की बात कही जा रही है। वहीं व्यापारियों ने जाम लगाकर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं। व्यापारियों ने पनकी रोड को जाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए आम लोगों...
कानपुर : DM बंगले पर फूटा कोरोना बम, 44 की जांच में 2 अफसर-10 कर्मचारी संक्रमित, कुल 348

कानपुर : DM बंगले पर फूटा कोरोना बम, 44 की जांच में 2 अफसर-10 कर्मचारी संक्रमित, कुल 348

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : बुधवार को कानपुर के जिलाधिकारी के बंगले पर कोरोना बम फूटा। कुल 44 कर्मचारियों की जांच में 2 अधिकारी और 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक गार्ड और एक टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात कर्मी भी शामिल है। वहीं अधिकारियों में जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा नायब तहसीलदार शामिल हैं। इससे जिला प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं स्वास्थ विभाग ने अपने स्तर पर एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिया है। कुल 348 केस मिले पाॅजिटिव मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को 348 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। बताया जाता है कि जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 9255 हो गई है। वहीं 3 लोगों की आज मौत हो गई है। इसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 296 पहुंच गई है। इसी तरह कुल एक्टिव केस 4385 हो गए हैं। आज हुई जिन सैंपुल की जांच हुई, उनमें 1248 एंटीजन, 561 आरटीपीसीआर ...