Monday, February 16सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

Bikru Vikash Dube Case : कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं विकास दुबे की पत्नी रिचा

Bikru Vikash Dube Case : कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं विकास दुबे की पत्नी रिचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकती हैं। दरअसल, पुलिस ने रिचा के खिलाफ फर्जी आईडी पर सिम के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रिचा ने कोर्ट से चारशीट लगने तक अग्रिम जमानत मांगी थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। ऐेसे में माना जा रहा है कि पुलिस किसी भी वक्त रिचा को गिरफ्तार कर सकती है। इसी तरह कोर्ट ने विकास के खास रहे गुड्डन त्रिवेदी की पत्नी कंचन को भी अग्रिम जमानत से इंकार किया है। ये भी पढ़ें : Kanpur Bikru Case : विकास दुबे की पत्नी ऋचा के खिलाफ FIR...
CBI के रडार पर बांदा के एक पूर्व विधायक भी, फतेहपुर में अवैध खनन जांच का मामला

CBI के रडार पर बांदा के एक पूर्व विधायक भी, फतेहपुर में अवैध खनन जांच का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : सपा सरकार में वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक बालू खनन में हुई बड़े घपले की जांच में सीबीआई जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इससे जुड़े लोगों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई की 3 सदस्यीय टीम घंटों संबंधित दस्तावेजों की फाइलें खंगाली। फतेहपुर के खनिज कार्यालय में करीब 24 पत्रालियों को खंगालने जुटी सीबीआई टीम ने दो चर्चित व्यक्तियों को डाक बंगले में बुलाकर उनसे पूछताछ भी की। बताते हैं कि सीबीआई ने उनका पक्ष जाना। उधर, सीबीआई की जांच से बालू माफियाओं से लेकर बड़े रसूखदार लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। फतेहपुर से लेकर पूरे बुंदेलखंड में सीबीआई जांच को लेकर चर्चाएं हैं। फतेहपुर में डेरा डाले है सीबीआई टीम बताया जाता है कि सीबीआई टीम अगले कुछ दिन रुककर जांच करती रहेगी। खास बात यह है कि जांच के दायरे में बांदा के एक पूर्व विधायक भी हैं। दरअसल, सीबीआई जांच के मामले में बत...
CM Yogi की चेतावनी : भारत बंद में कानून व्यवस्था तोड़ी तो सख्त कार्रवाई

CM Yogi की चेतावनी : भारत बंद में कानून व्यवस्था तोड़ी तो सख्त कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को किसानों के भारत बंद के आह्वान पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। कोई कानून व्यवस्था हाथ में ले तो सख्ती से पेश आएं। दरअसल, सीएम योगी आज पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारत बंद के आह्वान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये सख्त निर्देश दिए हैं। किसानों से दुर्व्यवहार न करने के निर्देश सीएम योगी ने साफ कहा है कि बंद के दौरान आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाए। सड़क मार्गों के साथ-साथ रेल मार्गों को भी सुरक्षित रखा जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय स्तर पर किसानों नेताओं से बात करके उनकी समस्या का निराकरण किया जाए। बताते चल...
Akhilesh Yadav Home Arrest : लखनऊ में अखिलेश नजरबंद, कानपुर में सपाइयों के घरों पर पुलिस

Akhilesh Yadav Home Arrest : लखनऊ में अखिलेश नजरबंद, कानपुर में सपाइयों के घरों पर पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर : 8 दिसंबर को देश में किसान आंदोलन के तहत देश बंद के आह्वान के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नजरबंद कर दिया गया है। उनको घर में रोक दिया गया है। दरअसल, अखिलेश यादव का आज सोमवार को कन्नौज पहुंचकर दिन में 11 बजे किसान पद यात्रा निकालने का कार्यक्रम था। सभी सपा नेताओं के घरों के बाहर पुलिस तैनात पुलिस ने उनके निकलने से पहले विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी कार्यालय को बैरिकेडिंग करके पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन ने सपाइयों को रोकने की तैयारी कर रखी है। उधर, कानपुर से खबर आ रही है कि शहर के आर्यनगर में स्थित सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी के घर के बाहर भी पुलिस तैनात है। सपा युवजन सभा के सर्वेश यादव को भी घर में नजरबंद कर दिया गया है। कानपुर में 1 बजे से चौधरी चरण सिंह प...
UP : फरार SP मणिलाल पाटीदार पर ईनाम 50 हजार, छापेमारी तेज

UP : फरार SP मणिलाल पाटीदार पर ईनाम 50 हजार, छापेमारी तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या व रंगदारी मांगने के आरोपी फरार पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार पर ईनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है। पहले यह राशि 25 हजार थी। कोर्ट से नहीं मिली है कोई राहत दरअसल, फरार एसपी को लोअर, जिला और हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत खारिज हो चुकी है। उनके घर पर कुर्की का नोटिस भेजने के बाद ईनाम की राशि को 50 हजार कर दिया है। बताते हैं कि पिछले हफ्ते तक उनके ऊपर 25 हजार रुपए ईनाम घोषित था। ये भी पढ़ें : Update : यूपी : महोबा के SP मनिलाल पाटीदार भी सस्पैंड, 24 घंटे के भीतर दो IPS नपे...
कानपुर की Actress शुभा गुलाटी को वीरांगना अवार्ड

कानपुर की Actress शुभा गुलाटी को वीरांगना अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : एक्टिंग और माॅडलिंग की दुनिया में तेजी से बढ़ रहीं कानपुर की शुभा गुलाटी को वीरांगना अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शुभा को यह अवार्ड रामायण में सीता का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिकीलिया दारुवाला ने गोरखपुर में दिया। कानपुर की जानी-मानी अभिनेत्री हैं शुभा बातचीत में शुभा ने कहा कि अवार्ड पाने के बाद वह काफी गर्व महसूस कर रही हैं। यह पल उनके लिए खुशियां लेकर आया है। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवार्ड के लिए देशभर से चुनी गईं 21 महिलाओं में वह भी एक रहीं। दरअसल, गोरखपुर के आर्यनगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में वीरांगना अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर से आईं कुल 21 वीरांगनाओं को रामायण में सीता बनीं अभिनेत्री दीपिका ने सम्मानित किया। ये महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर रही हैं। इन्हीं में एक शुभा गुलाटी ने कानपुर का न...
UP : 8 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले

UP : 8 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने प्रदेश में 8 वरिष्ठ पीसीएफ अफसरों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में मुरादाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट रहे लालता प्रसाद शाक्य को फतेहपुर जिले के अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं फतेहपुर के एडीएम पप्पू गुप्ता को लखनऊ नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड का सचिव नियुक्त कर दिया गया है। फतेहपुर, मुरादाबाद और बहराइच में बदलाव वहीं उप जिलाधिकारी अंबेडकरनगर महेंद्रपाल सिंह को मुरादाबाद जिले का सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती दी गई है। इसी तरह बहराइच के सिटी मजिस्ट्रेट जयप्रकाश को इटावा का अपर जिलाधिकारी तथा बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्र को बस्ती जिले में एडीएम पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं बस्ती में एडीएम रहे रमेश चंद्र-2 को प्रयागराज का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें : भाजपा नेता की गाड़ी ...
Big Breaking : बांदा में भीषण हादसा, 6 की मौत और 3 घायल

Big Breaking : बांदा में भीषण हादसा, 6 की मौत और 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को अभी कुछ देर पहले बांदा में एक भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।  मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।  हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में थाने के पास हुआ है। हादसे में बस और टेंपो की टक्कर से हुआ है जिसमें टेंपो सवार लोग मारे गए हैं।  घायलों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे हैं। इसके बाद अस्पताल भी पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया है कि 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  जिलाधिकारी ने चिकित्सकों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। कहा कि घायलों को किसी तरह की दिक्कन न होने पाए।  वह खुद घायलों से मिलकर उनका हालचाल भी जान रहे हैं।  अपडेट जारी है.. ...
कानपुर में भीषण आग, धू-धूकर जला गाड़ियों के सेफ्टी गार्ड का गोदाम

कानपुर में भीषण आग, धू-धूकर जला गाड़ियों के सेफ्टी गार्ड का गोदाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज बुधवार को सीसामऊ के टेनरी कंपाउंड में चार पहिया गाड़ियों के सेफ्टी गार्ड कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। दोपहर 12 बजे करीब लगी आग इतनी भीषण थी कि पूरा इलाक काले धुएं और आग की लपटों से घिरता नजर आया। सूचना पर कर्नलगंज और फजलगंज फायर स्टेशनों से अग्निशमन की गाड़ियों ने पहुंचकर करीब 2 घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू किया। बताते हैं कि यह गोदाम स्वरूप नगर के रहने वाले सुनील जैन का है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। ये भी पढ़ें : भाजपा नेता की गाड़ी का पहिया चुराकर ईंटों पर खड़ी कर गए चोर  ...
UP : खड़ी स्कार्पियों पर पलटा ट्रक, 8 लोगों की मौत

UP : खड़ी स्कार्पियों पर पलटा ट्रक, 8 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : बीती रात करीब सवा 3 बजे उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक बालू लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियों गाड़ी पर पलट गया। इससे गाड़ी में बैठे चालक समेत 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कौशांबी के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज चौराहे पर हुआ है। ट्रक में बालू लदा हुआ बताया जा रहा है। कौशांबी जिले में हुआ दर्दनाक हादसा गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे, लेकिन अच्छी बात यह रही कि दो लड़कियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। मरने वालों में 3 परिवार की 6 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव से पंकज गुप्ता की बारात मंगलवार को देवीगंज पहुंची थी। देवीगंज के माहेश्वरी गार्डेन में पूरा वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। कन्या पक्ष के लोग, देवनारायण की बेटी विमला की शादी थी जो कि फतेहपुर के दावतमई कसार के रहने वाले हैं। म...