Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

Bikru Vikash Dube Case : कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं विकास दुबे की पत्नी रिचा

Kanpur Bikru Case : FIR against Vikas Dubey's wife Richa

समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकती हैं। दरअसल, पुलिस ने रिचा के खिलाफ फर्जी आईडी पर सिम के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी।

कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रिचा ने कोर्ट से चारशीट लगने तक अग्रिम जमानत मांगी थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। ऐेसे में माना जा रहा है कि पुलिस किसी भी वक्त रिचा को गिरफ्तार कर सकती है। इसी तरह कोर्ट ने विकास के खास रहे गुड्डन त्रिवेदी की पत्नी कंचन को भी अग्रिम जमानत से इंकार किया है।

ये भी पढ़ें : Kanpur Bikru Case : विकास दुबे की पत्नी ऋचा के खिलाफ FIR