Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Akhilesh Yadav Home Arrest : लखनऊ में अखिलेश नजरबंद, कानपुर में सपाइयों के घरों पर पुलिस

Akhilesh Yadav Home Arrest : Akhilesh shut down in Lucknow, SP leader under house arrest in Kanpur

समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर : 8 दिसंबर को देश में किसान आंदोलन के तहत देश बंद के आह्वान के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नजरबंद कर दिया गया है। उनको घर में रोक दिया गया है। दरअसल, अखिलेश यादव का आज सोमवार को कन्नौज पहुंचकर दिन में 11 बजे किसान पद यात्रा निकालने का कार्यक्रम था।

सभी सपा नेताओं के घरों के बाहर पुलिस तैनात

पुलिस ने उनके निकलने से पहले विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी कार्यालय को बैरिकेडिंग करके पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन ने सपाइयों को रोकने की तैयारी कर रखी है।

Akhilesh Yadav Home Arrest : Akhilesh shut down in Lucknow, SP leader under house arrest in Kanpur

उधर, कानपुर से खबर आ रही है कि शहर के आर्यनगर में स्थित सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी के घर के बाहर भी पुलिस तैनात है। सपा युवजन सभा के सर्वेश यादव को भी घर में नजरबंद कर दिया गया है। कानपुर में 1 बजे से चौधरी चरण सिंह प्रतिमा, गंगा बैराज से किसान यात्रा शुरू होने का कार्यक्रम था।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में महिला डाक्टर, पति समेत 5 पर रेप, ब्लैकमेलिंग की FIR