Thursday, February 5सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

ओवरलोडिंग को रोकने के लिए NHAI के दांव की उड़ी ‘खिल्ली’, बुंदेलखंड से लेकर कानपुर तक हालात बेकाबू

ओवरलोडिंग को रोकने के लिए NHAI के दांव की उड़ी ‘खिल्ली’, बुंदेलखंड से लेकर कानपुर तक हालात बेकाबू

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः हाई-वे पर ओवरलोडिंग का खेल है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. ऐसे में याद दिला दें कि इसको रोकने के लिए एनएचएआई ने एक नया रास्‍ता निकाला था। वो रास्‍ता था 10 गुना टोल टैक्स वसूलने का। अब आपको बता दें कि टैक्‍स वसूलने का ये रास्‍ता ओवरलोडिंग करने वालों के लिए सुविधा बन गया है। कहने का मतलब है कि, इस टैक्स के डर से ड्राइवरों ने ओवरलोड लाना बंद नहीं किया। बल्कि टैक्स चुका कर धड़ल्ले से इनका ओवरलोडिंग का खेल अभी भी जारी है। ओवरलोडिंग से सड़कें भी रो पड़ीं   वाहनों के ओवरलोडिंग के चक्‍कर में सड़कों का हाल तो और भी ज्‍यादा बद्तर हो चुका है। ऐसे में बांदा, कबरई व हमीरपुर की ओर से मौरंग, गिट्टी लेकर आने वाले ओवरलोड वाहन सड़कों की हालत और भी ज्‍यादा बिगाड़ देते हैं। इन वाहनों पर लगाम लगाने के लिए आरटीओ और एनएचएआई ने कई ...
बदले जाएंगे कानपुर के सभी पुराने ट्रांसफार्मर, बेवजह बिजली कटौती से मिलेगी राहत

बदले जाएंगे कानपुर के सभी पुराने ट्रांसफार्मर, बेवजह बिजली कटौती से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः बिजली कटौती और रेवेन्‍यू लॉस, दोनों की बड़ी वजह बनते हैं शहर में बिजली देने की जिम्‍मेदारी ढो रहे दशकों पुराने ट्रांसफॉर्मर। अच्‍छी बात ये है कि अब इन ट्रांसफॉर्मर्स को हटाने की तैयारी शुरू की जा रही है। इसको लेकर बताया जा रहा है कि इनकी जगह पर इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्‍कीम के तहत नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने वाले हैं। इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत होगा बदलाव  प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक इन नए ट्रॉसफार्मर्स से लाइनलॉस कम होने की उम्‍मींद जताई जा रही है। अभी फिलहाल ऐसे 279 ट्रांसफॉर्मर्स को चिन्‍हित करके हटाया जा रहा हैं। ऐसे ट्रांसफार्मर्स की संख्या 450 के करीब पहुंचने की उम्मींद जताई गई है। अबतक दर्जनों ट्रांसफार्मर हो चुके हैं डैमेज  बताया गया है कि शहर में फिलहाल 4900 के लगभग डिस्ट्रिब्यू...
कानपुरः खुले मेनहोल में गिरकर बीटेक छात्र समेत दो की मौत, सूचना पर 3 घंटे देर से पहुंची पुलिस

कानपुरः खुले मेनहोल में गिरकर बीटेक छात्र समेत दो की मौत, सूचना पर 3 घंटे देर से पहुंची पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः शहर में नगर निगम की लापरवाही से लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब देखिए न, अभी दो लोग की मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मंगलवार देर शाम को सचेंडी के एक खुले नाले में बीटेक छात्र समेत दो लोगों की गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जलभराव होने के कारण दोनों को खुला नाला दिखाई नहीं दिया था। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक देर रात को दोनों छात्रों के शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बारे में इंस्पेक्टर का कहना है कि दूसरे शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। सचेंडी में दीपू चौहान के ढाबे के पास खुला नाला है। नाले के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। मंगलवार शाम बाइक सवार तीन बीटेक स्टूडेंट विभोर तिवारी (22), अभिषेक और दुर्गेश ठेके पर शराब लेने गए थे। वहां पर बारिश की वजह से जलभराव हो गया था।...
दुस्साहसः कानपुर के अपार्टमेंट से 3 महिला पुलिस कर्मियों के मोबाइल और एटीएम चोरी

दुस्साहसः कानपुर के अपार्टमेंट से 3 महिला पुलिस कर्मियों के मोबाइल और एटीएम चोरी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस की भी नींद हराम कर दी है। शहर के थाना बजरिया क्षेत्र के अंतर्गत रामबाग में स्थित एक अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में रह रहीं चार महिला पुलिसकर्मियों के मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी हो गए। दुर्गेश जायसवाल नाम के व्यक्ति के इस अपार्टमेंट में महिला पुलिसकर्मी अभी पांच दिन पहले ही रहने को आईं थीं। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल में पिछले कई महीनों से छत्तीसगढ़ के लेबर रह रहे हैं। नीचे बेसमेंट में जिम बना हुआ है। वहां भी लोगों का आना-जाना रहता है। महिला पुलिस कर्मियों ने थाने पर सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बजरिया के पी. रोड स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट में महिला सिपाही राखी चौधरी, पूर्वा चौधरी और नीलम शर्मा रहती हैं। राखी और पूर्वा कर्नलगंज थाने में तैनात हैं, जबकि नीलम चमनगंज थाने...
कानपुर में बारिश से हालात बिगड़े, पलायन को मजबूर लोग

कानपुर में बारिश से हालात बिगड़े, पलायन को मजबूर लोग

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में बरसात से हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों का रहना दूभर हो रहा है। वहीं शहर में जगह-जगह बिजली तार टूटने व अन्य तकनीकि कारणों से बत्ती गुल है। लोगों के सामने बिजली न होने से पेयजल का संकट भी घर कर गया है। लोग अपने मोबाइल चार्ज करने तक को लेकर परेशान हैं। ये भी पढ़ेंः अलर्टः बुंदेलखंड-पूर्वांचल में जारी रहेगी बारिश, अभी और सहनी होगी बरसात कुछ इलाकों में लोग अपने घरों को छोड़कर जा रहे हैं। कानपुर के रविदासपुर इलाके के लोग घरों में पानी भर जाने के कारण पलायन को मजबूर हैं। लोग घरों का सामान लेकर अपने दूसरे ठिकानों की ओर जा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को घरों का सामान रिक्शा और दूसरे साधनों से ले जाते देखा गया। उधर, बीते चार दिनों से कानपुर में रुक-रुककर बारिश जारी है।  ...
उन्नाव में फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर टैंक में गिरा, बचाने उतरे दो समेत तीनों की जहरीली गैस से मौत

उन्नाव में फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर टैंक में गिरा, बचाने उतरे दो समेत तीनों की जहरीली गैस से मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: राजधानी से सटे उन्नाव जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कपड़ों को रंगने वाली एक फैक्ट्री में तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक मजदूर रंग घोलने के टैंक में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दो और मजदूर टैंक में उतरे। बताते हैं कि वे दोनों भी जहरीली गैस का शिकार हो गए। तीनों मजदूरों की उसी में डूबकर मौत हो गई। घटना से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। बताया जाता है कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फैक्ट्री में काम वैध रूप से हो रहा था या अवैध रूप से मजदूरों से काम कराया जा रहा था। या किसी की लापरवाही से तो हादसा नहीं हुआ। ...
लाइव फायरिंगः सीतापुर में दंबगों और प्रधान भाई के बीच चलीं गोलियां, गांव में दहशत

लाइव फायरिंगः सीतापुर में दंबगों और प्रधान भाई के बीच चलीं गोलियां, गांव में दहशत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, सीतापुरः भैंस निकालने को लेकर हुए विवाद में सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र में जमकर गोलियां चलीं। दो पक्षों की ओर से हुई इस गोलीबारी की घटना का लाइव वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताया जाता है कि तालगांव के कंजा शरीफपुर के प्रधान के इसरार के भाई इसलाम का भैंस निकालने को लेकर गांव के ही अनीस, हसीब और मोइन पुत्रगण कमरूद्दीन आदि से विवाद हो गया था। यह विवाद उस समय हुआ था जब वह अपनी भैंस को नहलाकर लौट रहा था। रास्ते में विपक्षी लोग उसके प्रधान भाई को गालियां दे रहे थे। गालियां देते सुनकर भाई इस्लाम ने विरोध किया तो बात बढ़ गई। इस बीच अनीस लाइसेंसी रायफल, मोबीन लाइसेंसी बंदूक लेकर निकल आए। इन लोगों ने तमंचे से गोली चला दी। सूत्र बताते हैं कि प्रधान पक्ष ...
पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से रेप, आरोपी की तलाश में पुलिस

पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से रेप, आरोपी की तलाश में पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। फार्म हाउस पर तैनात चौकीदार ने महिला से तंत्र-मंत्र की आड़ पर दुष्कर्म किया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।  पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर काम करने वाले चौकीदार ने तंत्र-मंत्र की आड़ में की वारदात   बताते हैं कि बिल्हौर थाना के एक गांव के एक किसान की पत्नी काफी दिनों से बीमार थी। कुछ लोगों के कहने पर बसपा के पूर्व एमएलसी अशोक कटियार के फार्म हाउस के चौकीदार के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। वहां आरोपी जाकिर ने पति को अगरबत्ती देकर बाहर रोक दिया। अंदर ले जाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पहले तो डर के कारण पत्नी ने कुछ नहीं बताया लेकिन घर पहुंचकर उसने पति से आपबीती सुनाई। ये भी पढ़ेंः ...
उन्नाव गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर

उन्नाव गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जाजमऊ स्थित गंगापुल से कूदकर एक युवक ने जान देने का प्रयास किया है। युवक ने गंगापुल से नीचे छलांग लगा दी है। युवक कानपुर के रनिया का रहने वाला बताया जा रहा है। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी सूचना मिलने पर जाजमऊ चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचे हैं। बताया जाता है कि पुलिस ने गोताखोरों को गंगा में युवक को तलाशने के नाम में लगाया है। युवक के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।...
यूनिवर्सिटीः मास्टर इन फाइन आर्ट को मिलेगा नए कोर्स का तोहफ़ा

यूनिवर्सिटीः मास्टर इन फाइन आर्ट को मिलेगा नए कोर्स का तोहफ़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट में अगले एकेडमिक सेशन से पीजी में पेंट मेकिंग का नया कोर्स शुरू किया जाएगा। इस पर बीओएस की मुहर लग गई है। इसको लेकर अहम बात यह है कि मास्टर इन फाइन आर्ट यूपी के मात्र 6 यूनिवर्सिटी में चल रहे हैं। यूजी लेवल के सिलेबस में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। 15 सीट पर मिलेगा एडमिशन  इसको लेकर बताया गया है कि मास्टर ऑफ फाइन आर्ट के कोर्स में उन्हीं छात्रों को एडमिशन मिलेगा, जिन्होंने बेचलर ऑफ फाइन आर्ट की डिग्र्री हासिल की होगी। पेंट मेकिंग कोर्स में 15 सीट पर स्‍टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा। बन गया है एनिमल हाउस  यह जानकारी इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट के हेड डॉ. ब्रजेश कटियार ने दी। सीएसजेएमयू के एकेडमिक सेंटर में शनिवार को तीन सब्जेक्ट की बीओएस कॉल की गई थी। फार्मेसी संस्थान के हेड डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया है कि सीएस...