Thursday, February 5सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुरः अब 6 करोड़ 7 लाख से 103 कर्मचारी संवारेंगे गंगा के घाट

कानपुरः अब 6 करोड़ 7 लाख से 103 कर्मचारी संवारेंगे गंगा के घाट

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः कानपुर और बिठूर के कई घाटों को करोड़ों रुपये लगाकर कायाकल्प किया गया, लेकिन इन घाटों की सूरत न बदल सकी। अब नमामि गंगे योजना के तहत नए सिरे से कानपुर के 20 और बिठूर के 19 घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। योजना के तहत घाटों पर सफाई के लिए कुल 103 सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। वहीं लोगों को घाटों पर स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को हर घाट पर श्रद्धा कलश भी रखा जाएगा। प्रदेश के तीन जिलों के लिए है ये योजना   प्रदेश में बिठूर, कानपुर, मथुरा और इलाहाबाद में इस योजना पर कार्य किए जाने हैं।  कुल 87 घाटों को साफ किया जाएगा। पूरी योजना में 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कानपुर और बिठूर में कुल 39 घाटों को योजना में शामिल किया गया है। नगर निगम 20 घाटों पर कार्य करेगा और बिठूर क्षेत्र के घाटों को तहसील सदर मेंटेन करेगा। इस योजना सफाई कर्मचारिय...
कानपुरः हाईप्रोफाइल महिला ने रियल स्टेट कारोबारी को लगाया करोड़ों का चूना, फिर हुआ यह…

कानपुरः हाईप्रोफाइल महिला ने रियल स्टेट कारोबारी को लगाया करोड़ों का चूना, फिर हुआ यह…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः कोहना में रियल इस्टेट कारोबारी के साथ पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कारोबारी ने तिलकनगर निवासी महिला पर आरोप लगाया है। कारोबारी के मुताबिक महिला ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने कारोबारी की एफआईआर पर जांच करने के बाद रविवार को महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला और उसके बेटे ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। महिला चलाती थी बुटीक पांडुनगर निवासी संजय गुप्ता संस्कृति रियल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर है। संजय ने तिलक नगर निवासी नीलू कोहली पर पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। संजय के मुताबिक नीलू के ससुराल पक्ष की कई प्रापर्टी है जिसमें तिलक नगर स्थित एक प्‍लॉट भी है। ऐसा लगाया आरोप संजय के मुताबिक नीलू करीब 20 साल पहले पति नवीन से अलग हो गई थी। नवीन दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन है। नीलू के...
कानपुरः फ्रेंडशिप-डे पर नशे का ‘हेडक्वार्टर’ बना सिविल लाइंस, लाज में अय्याशी करते मिले रईसजादे

कानपुरः फ्रेंडशिप-डे पर नशे का ‘हेडक्वार्टर’ बना सिविल लाइंस, लाज में अय्याशी करते मिले रईसजादे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। फ्रेंडशिप के मौके पर शहर के सिविल लाइंस स्‍थित हेड क्वार्टर (एचक्यू) लॉज में पार्टी के नाम पर नशाखोरी, अय्याशी और अश्लीलता कराने का खुलासा हुआ। सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट ने फोर्स के साथ वहां पर छापा मारा तो सौ से ज्यादा लड़के लड़कियां पार्टी के नाम पर नशाखोरी और अय्याशी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां अफरा तफरी मच गई। खबर है कुछ ऐसी प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लॉज से भारी मात्रा में नशाखोरी का सामान बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर पुलिस ने लड़के लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें ज्यादातर नशे में धुत्त थे। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर लड़के लड़कियों को उनके सुपुर्द कर दिया। अब पुलिस लॉन्‍ज मालिक सुमित चावला पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। सुमित चावला कानपुर के एक बड़े व्यवसाई परिवार से जुड़ा है। ऐसी मिली ...
कांग्रेस जाति-धर्म नहीं बल्कि हिन्दुस्तानियों की पार्टी – अन्नू टंडन

कांग्रेस जाति-धर्म नहीं बल्कि हिन्दुस्तानियों की पार्टी – अन्नू टंडन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः कांग्रेस किसी धर्म व जाति की पार्टी नहीं है। कांग्रेस हिन्दुस्तानियों की पार्टी है जो एक गुलदस्ता है जिसमें विभिन्न भाषाओं एवं जाति धर्म के लोग फूलों की तरह सजे हैं। उक्त विचार पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अन्नू टण्डन ने पुरवा विधानसभा के मिर्रीकलां, धन्नीपुर, मुबारकपुर, रूपपुर, बेहटा सुम्भारी में कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किये। पूर्व सांसद मिर्रीकलां में चन्द्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। वहां विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं ने अन्नू टण्डन को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। पूर्व सांसद ने कहा कि आज एक ऐसा वातावरण समाज में सृजित किया जा रहा है जिसमें आपस में ही घृणा व द्वेष पनप रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहकर हमें लोकतंत्र व अपने हिन्दुस्तान को बचाना है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुये कहा कि आप लो...
कानपुर में फिर टला बड़ा हादसा, अब दिल्ली-कानपुर रूट पर दादानगर में रफा पुल के पास चटका मिला एसीजी

कानपुर में फिर टला बड़ा हादसा, अब दिल्ली-कानपुर रूट पर दादानगर में रफा पुल के पास चटका मिला एसीजी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः दिल्ली-कानपुर रेलवे रूट पर दादानगर रफा का पुल के पास साउथ रेल लाइन का ACG चटका मिला। खंबा नंबर 1022/2527 के पास रेलवे की मैन नसीम रेलवे ट्रेक की सफाई और रूटीन चैकअप कर रहे थे। इसी दौरान उनको ACG चटका हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही पीडब्ल्यूआई अधिकारी सी.के. तिवारी को जानकारी दी। इस दौरान वहां से गुजर रहीं ट्रेनों को किसी तरह कासन देकर वहां से निकाला गया। मौके पर पहुंचकर सीके तिवारी ने दोपहर करीब सवा बजे अपने सामने रेलवे ब्लॉक लेकर रेल पटरी को काटकर उतना हिस्सा बदलवा दिया। बताया जा रहा है कि रेल विभाग की सजगता से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।  ...
उन्नावः ट्रक ने मारी कार में टक्कर, सर्राफा व्यवसाई का 3 किलो सोना पार

उन्नावः ट्रक ने मारी कार में टक्कर, सर्राफा व्यवसाई का 3 किलो सोना पार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: उन्नाव में सर्राफा व्यवसाई की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कार से तीन किलों सोना गायब हो गया। दरअसल, एक स्वर्ण व्यवसाई यानी सर्राफा हादसे में घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामला उन्नाव के शहर कोतवाली के दही चौकी इलाके का है। चिकित्सकों ने उन्नाव से उसे कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं सर्राफा के परिजनों का कहना है कि हादसे के वक्त व्यवसाई के पास बैग में 3 किलो सोना था। हादसे के बाद सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद से सोना गायब है। पीड़ित परिवार ने करोड़ों का सोना गायब करने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि कानपुर के विष्णुपुरी मोहल्ले में रहने वाले दीपक का बेटा आशीष नयागंज में सर्राफ की दुकान चलाता है। लखनऊ में रहने वाले सर्राफ कारोबारी को 3 किलो सोन...
स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयार की 14 टीमें

स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयार की 14 टीमें

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। शहर में पनकी, गुजैनी, सुंदरनगर जैसे क्षेत्रों में बाढ़ की स्थितियों को देखते हुए राहतकार्यों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी 14 टीमों को मुस्‍तैद कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डॉक्टर्स की टीमों के साथ 5 एंबुलेंस को जलभरावग्रस्त क्षेत्रों में लगा दिया गया हैं। सीएमओ ने दी जानकारी इस बारे में सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि अभी तक 11 जगहों पर मेडिकल टीमों को लगाया गया था। वहीं अब डीएम ने सुंदर नगर, गंगागंज और बर्रा सेक्टर-1 में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगाया है। इन क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को साफ पानी के लिए क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस का घोल भी दिया जा रहा है। बनाया गया नोडल अफसर डॉ. आरके गुप्ता और डॉ. अरविंद कुमार को प्रभावित क्षेत्रों का नोडल अफसर बनाया गया है। इसके अलावा रामादेवी स्थित सीएमओ ऑफिस में एक हेल्पलाइन नंबर ...
कानपुरः लापरवाही पर सीओ कलेक्टरगंज की पूरी पेशी निलंबित

कानपुरः लापरवाही पर सीओ कलेक्टरगंज की पूरी पेशी निलंबित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः काम में लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने के कारण एसएसपी कानपुर ने कड़ा कदम उठाया है। सीओ कलेक्टरगंज की पूरी पेशी को निलंबित कर दिया है। सीओ की पेशी में 5 पुलिस कर्मी शामिल हैं। एसएसपी ने पांचों को तत्काल प्रभारी से लाइन में आमद करने के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि एक बड़े पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट पर एसएसपी अखिलेश मीणा ने यह कदम उठाया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।          ...
नौबस्ता बैंक लूटकांट में पुलिस को दादानगर के आटो चालक की तलाश

नौबस्ता बैंक लूटकांट में पुलिस को दादानगर के आटो चालक की तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नौबस्ता के हंसपुरम में स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक में बैंक डकैती की सनसनीखेज वारदात करने वाले एक संदिग्ध का स्क्रेच जारी होने के बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया है। सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनमें से कुछ लोग आपराधिक प्रवृति के हैं। इसलिए पुलिस का उनके ऊपर शक गहरा है। पुलिस ने लुटेरों की पहचान करने वाले को 50 हजार का ईनाम देने की कर दी है घोषणा  वारदात के खुलासे के लिए जिला पुलिस की टीमों के अलावा एसओजी, सर्विलांस के अलावा एसटीएफ की टीम भी काम कर रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस का पूरा शक दादानगर क्षेत्र निवासी शातिर किस्म के एक डॉक्टर बबलू उर्फ विल्सन पर है। यह अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है और पुलिस को उसकी तेजी से तलाश है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस मान रही है कि बैंक के सीसी टीवी फुटैज के आधार पर जो बदमाश हाथ में बैग...
ऑन स्पॉट काउंसिलिंग : कोर ब्रांच की सीटें हुईं फुल

ऑन स्पॉट काउंसिलिंग : कोर ब्रांच की सीटें हुईं फुल

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
कानपुर। एचबीटीयू में हुई ऑनस्पॉट काउंसिलिंग में संस्थान की खाली पड़ी 272 सीटों में देर रात तक लगभग सभी सीटें फुल हो गईं। कुल 359 कैंडिडेट्स ने ऑनस्पॉट काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। एमसीए की दस सीट के लिए 27 कैंडिडेट काउंसिलिंग में शामिल हुए। शाम 7 बजे तक कम्प्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रिकल व इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, मैकेनिकल की सीट फुल हो गई थीं। करीब डेढ़ सौ सीटें स्टूडेंट्स को आवंटित कर दी गई हैं। देर रात तक चली आवंटन प्रक्रिया एचबीटीयू रजिस्ट्रार व मीडिया प्रभारी प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को शुरू हुई ऑनस्पॉट काउंसिलिंग में आईआईटी जेईई मेंस की रैंक के बेस पर ही स्टूडेंट्स को सीट आवंटित की गईं। कोर ब्रांच की सीटें हुईं फुल शाम 7 बजे तक 1 लाख रैंक के अंदर सभी कोर ब्रांच की सीट फुल हो गईं। सीट आवंटन की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। एचबीटीयू वीसी ...