Wednesday, February 11सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

पुराने मकान की खुदाई में लाखों के जेवर-बर्तन मिले, छिपाने के आरोप में एक गिरफ्तार

पुराने मकान की खुदाई में लाखों के जेवर-बर्तन मिले, छिपाने के आरोप में एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, हरदोईः पुराने मकान की खुदाई में एक व्यक्ति को लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन मिले हैं। हालांकि मकान मालिक ने पहले तो आभूषण मिलने की बात को छिपाए रखा, लेकिन बाद में पुलिस ने भनक लगने जांच करके इसका खुलासा किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को भी जानकारी छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि बीते सप्ताह सांडी कस्बे में एक पुराने मकान की खुदाई में लाखों के जेवर मिले थे। लोगों ने वहां खजाने की संभावना व्यक्त की है। एसपी ने किया खुलासा  इस मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासा करते हुए बताया है कि हाल ही में जिले के सांडी कस्बे के मोहल्ला खिड़किया में रहने वाले उत्कर्ष के मकान की नींव की खुदाई जेसीबी से हो रही थी। इस दौरान जमीन में गढ़े जेवर निकले। इसपर हंगामा और विवाद भी हुआ था। शिकायत पर पुलिस और स्वाट टीम पहुंची थी। पहले तो लोग बात को छिपा गए, लेकिन गोपनीय ...
दुस्साहसः कानपुर में सरेआम बांदा की युवती से गैंगरेप की कोशिश, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई इज्जत..

दुस्साहसः कानपुर में सरेआम बांदा की युवती से गैंगरेप की कोशिश, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई इज्जत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः बहू-बेटियों से हैवानियत करने वाले दरिंदों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा ही एक और मामला कानपुर जिले में सामने आया है। चार युवकों ने एक युवती से गैंगरेप का प्रयास किया, हालांकि ग्रामीणों की सक्रियता से युवती सुरक्षित बच गई। बताया जाता है कि मूलरूप से बांदा जिले की रहने वाली एक युवती कानपुर के दामोदर नगर में अपनी बहन और बहनोई के साथ रहती है। वह कानपुर में नौकरी करती है। बीती शाम वह अपने प्रेमी से मिलने बिधनू गई थी। वहां से प्रेमी के साथ बाइक से लौट रही थी। रास्ते में रोककर खींच ले गए खेत में   इसी दौरान रास्ते में बर्रा थाना क्षेत्र में गांव फतेहपुर गोही के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनको रोक लिया। चारों युवक दोनों को पकड़कर सड़क किनारे खेतों में खींच ले गए। वहां उन्होंने युवती से गैंगरेप का प्रयास किया। युवती और उसके प्रेमी ने मदद के लिए शोर मचाया, ज...
कानपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद समेत कई हाईप्रोफाइल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

कानपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद समेत कई हाईप्रोफाइल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः सैकड़ों लोगों को अपना घर, अपना फ्लैट और पैसा दो गुने से लेकर चार गुना, जैसे लच्छेदार सपने दिखाकर हजारों करोड़ की ठगी के मामले में अब कानपुर में एक पूर्व राज्यसभा सांसद समेत कई हाईप्रोफाइल लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इन सभी के खिलाफ शहर के थाना कोतवाली में गुरुवार को मुकदमा लिखा गया है। अबतक करीब 291 लोग सामने आए हैं जिनके साथ ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी के लोगों ने चंडीगढ़ और वाराणसी, रांची और कोलकाता में भी दफ्तर खोलकर लोगों से पैसा लिया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 5 हजार लोगों से कई सौ करोड़ की ठगी का मामला है। एसएसपी के आदेश पर सीओ ने की जांच, सही मिले आरोप   इसी कंपनी द्वारा कानपुर में कार्यालय खोलकर ठगी की गई। ठगी का शिकार कानपुर शहर के श्यामनगर इलाके में रहने वाले पवन मिश्रा समेत अन्य लोगों ने हाल ही में एसएसप...
कानपुर में बीटेक छात्र समेत दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, पनकी के पास..

कानपुर में बीटेक छात्र समेत दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, पनकी के पास..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात के रहने वाले बीटेक छात्र समेत दो युवकों की पनकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मरने वाले एक युवक की पहचान कानपुर देहात के डेरापुर कुढ़ावल निवासी अरविंदद कुमार के बेटे अमनपाल (18) के रूप में हुई है। वह पीएसआईटी से बीटेक कर रहा था और दूसरे वर्ष का छात्र था। यह घटना बीती रात किसी वक्त हुई है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आधार पर साफ नहीं दिखाई दिया दूसरे का पता   बताया जाता है कि छात्र अमन गुजैनी क्षेत्र में अपनी मां मीना के साथ रहकर पढ़ाई करता था। जीआरपी ने छात्र के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त की। वहीं पनकी स्टेशन के पास ही मिले एक दूसरे 25 वर्षीय युवक की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है जिसपर उसका नाम रवि कुमार निवासी दिल्ली लिखा है लेकिन कार्ड की हालत खराब होने क...
Wife Swapping: कानपुर में पत्नी के खुलासे  के बाद व्यापारी पति समेत दोस्त और महिला मित्र पर मुकदमा

Wife Swapping: कानपुर में पत्नी के खुलासे के बाद व्यापारी पति समेत दोस्त और महिला मित्र पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में एक कारोबारी पर उसी की पत्नी द्वारा दोस्त से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाने का मामला तूल पकड़ रहा है। दरअसल, व्यापारी की इस घिनौनी हरकत को लेकर गुमटी के व्यापारी भी स्तब्ध हैं। आरोपी व्यापारी गुमटी में ही दुकान चलाता है। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तारी भी हो सकती है। बताते हैं कि इससे पहले भी इस व्यापारी पर पत्नी के उत्पीड़न और दूसरे गंभीर आरोप लग चुके हैं। प्रेसवार्ता करने के साथ एडीजी से शिकायत  बताते चलें कि दो दिन पहले एक महिला ने एडीजी से शिकायत करके व वाकयदा प्रेसवार्ता करते हुए अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि उसका पति एक व्यापारी है और गुमटी में दुकान करता है। वह अक्सर अपने घर पर दोस्त को लाता है और उसके साथ संबंध बनाने को कहता है। इतना ही नहीं महिल...
कानपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता समेत दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या

कानपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता समेत दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में हुई एक दुस्साहसिक वारदात में दो बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता समेत दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस वक्त हुई जब हत्या के एक मामले में आरोपी भाजपा नेता अपने एक साथी के साथ जा रहे थे। बुधवार सुबह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरसी के पास नहर पटरी पर बुधवार को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के एक पुराने मामले में आरोपी थे दोनों मृतक  घाटमपुर के गांव राहा निवासी 45 वर्षीय बच्चा सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे और अपने साथी गांव जलाला के रहने वाले कपूर सिंह उर्फ कल्लू के साथ बाइक से कचहरी जा रहे थे। ये दोनों हत्या के एक मामले में आरोपी भ...
कानपुरः फ्लैट में लटका मिला फतेहपुर के सुपरवाइजर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

कानपुरः फ्लैट में लटका मिला फतेहपुर के सुपरवाइजर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में बीते दो दिन से लापता से एक कंपनी के सुपरवाइजर का शव आज एक फ्लैट में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस को इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब आसपास के लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध की बात बताई। पुलिस का कहना है कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वह फतेहपुर जिले का रहने वाला था। बताया जाता है कि कलक्टरगंज स्थित काहूकोठी में अपार्टमेंट में एक फ्लैट से रविवार लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खिड़की से अंदर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए। पड़ोस में रहने वाले सुपरवाइजर का शव फांसी पर लटक रहा था। फतेहपुर का रहने वाला था, 8 महीने पहले हुई थी शादी   पुलिस का कहना है कि मूलरूप से फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के केवई गांव के रहने वाले 27 साल के जितेंद्र की शादी लगभग 8 महीने पहले हुई थी। बीते करीब 6 साल से वह काहूकोठी की एक कंप...
कानपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में आग से बड़ा नुकसान, दो गाड़ियों ने पाया काबू

कानपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में आग से बड़ा नुकसान, दो गाड़ियों ने पाया काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के पनकी इंडस्ट्रियल थम्सअप चौराहे के पास स्थित बैंक आफ बड़ौदा ब्रांच में शनिवार सुबह करीब 10 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर दूसरे मंजिल पर बने स्टोर रूम में रखे कागजात जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं आधा दर्जन पुराने कंप्यूटर भी जलकर राख हो गए। पहली मंजिल पर स्टोर रूम में लगी आग   ब्रांच मैनेजर पीके सिंह ने बताया है कि बैंक शाखा भवन के ग्राउंड फ्लोर में बैंकिंग स्टाफ काम करता है जबकि फर्स्ट फ्लोर में स्टोर रूम है। उसमें बैंक की स्टेशनरी तथा कबाड़ का सामान रखा जाता है। बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पनकी एसओ अजय प्रताप सिंह का कहना है कि आग लगने का कारण शार्टसर्किट है। ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते ही आग लगी है। ये भी पढ़ेंः कानपुर समेत कई शहरों में राहत के साथ बरसी आफत भी, हर तरफ बस पान...
मंदी से जूझती केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 10 बैंकों का विलय कर बनेंगे 4 बड़े बैंक

मंदी से जूझती केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 10 बैंकों का विलय कर बनेंगे 4 बड़े बैंक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः मंदी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 10 बैंकों के विलय की बड़ी घोषणा की है। सरकार 10 बैंकों का विलय करके चार बड़े बैंक बनाने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बैंकों को लेकर ये बड़ी घोषणा की है। बताते चलें कि 2017 में देश में 27 सरकारी बैंक थे, अब जिनकी संख्या इस विलय के बाद और कम होकर सिर्फ 12 ही रह जाएगी। हालांकि, इस मौके पर वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसी भी बैंककर्मी की नौकरी नहीं जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला ने प्रेसवार्ता में यह भी घोषणा की है कि पब्लिक सेक्टर के 10 बैंकों को कुल 55,250 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। अकेले पंजाब नेशनल बैंक को 16,000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। कुछ ऐसे होगा बैंकों का विलय बैंक 1: यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया+पंजाब नेशनल बैंक+ओरियंटल बैंक ऑफ इंडिया बैंक 2: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया+आंध्रा बैंक+कॉरपोरेशन ब...
खुद दाड़ी कटवाकर बोला, ट्रेन में शरारती तत्वों ने काटी, फिर पोल खुली तो कान पकड़कर मांगी माफी..

खुद दाड़ी कटवाकर बोला, ट्रेन में शरारती तत्वों ने काटी, फिर पोल खुली तो कान पकड़कर मांगी माफी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः कुछ लोग अपनी हरकतों से माहौल खराब करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते। पश्चिमी यूपी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो पुलिस की सतर्कता और समझदारी के चलते सुलझ गया। दरअसल, एक मुस्लिम युवक ने गर्मी से परेशान होकर खुद अपनी दाड़ी कटवा ली। इसके बाद कपड़े फाड़कर घर पहुंचा। वहां समाज व परिवार से डरकर झूठी कहानी गढ़ दी कि ट्रेन में कुछ शरारती तत्वों ने उसकी दाड़ी काट दी है और कपड़े भी फाड़ दिए हैं। उसके एक रिश्तेदार ने आनन-फानन में तेजी दिखाते हुए मामले को लेकर मुख्यमंत्री, डीआईजी, गृहमंत्री समेत बागपत पुलिस को ट्वीट कर डाले। वीडियो बनाकर वायरल किए गए। रिश्तेदार ने अधिकारियों को कर दिए ट्वीट   उधर, ट्वीट होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने युवक मोहम्मद फारूक पुत्र मुन्ना खां, निवासी मुगलपुरा (बागपत) को हिरासत में ले लिया और उससे पूरी घटना की जानकारी ली। अपने बयानों ...