Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

CM योगी बोले, कुंभ से पहले हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा ‘भागीरथी अतिथि गृह’

CM योगी बोले, कुंभ से पहले हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा ‘भागीरथी अतिथि गृह’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देवभूमि उत्तराखंड में मौजूद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर कर पूजन किया। साथ ही भगवान से लोकमंगल की कामना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। ऐसा होगा 'भागीरथी अतिथि गृह' कहा कि यूपी सरकार हरिद्वार कुंभ से पहले 'भागीरथी अतिथि गृह' का काम पूरा करानेके साथ श्रद्धालुओं को अर्पित कर देगी। बताया जाता है कि यूपी पर्यटन विभाग की ओर से उत्तराखंड के चमोली के जोशीमठ में स्थित श्रीबद्रीनाथ धाम में इस अतिथि गृह में 40 कमरे प्रस्तावित हैं। इसकी निर्माण लागत करीब 11 करोड़ रुपए आएगी। इसमें आवास गृह के अलावा रेस्टोरेंट, कांफ्रेंस हाल, डारमेट्री और पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। ये भी पढ़ें : Update : बुंदेलखंड से अयोध्या कारसेवा को जाएंगे भक्त : सीएम य...
प्रयागराज में सासंद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती का निधन

प्रयागराज में सासंद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा की 6 साल की पोती का सोमवार देर रात निधन हो गया है। बताते हैं कि बच्ची किया पटाखों से झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती थीं। वहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। हाल ही में कोरोना का इलाज कराकर लौटी हैं रीता बता दें कि हाल ही में रीता बहुगुणा अपने पति के साथ कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज कराकर लौटी हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ में लिव-इन में युवती ने मनाया करवाचौथ, परिवार ने पुलिस चौकी में पीटा  बताया जाता है कि दिवाली की छुट्टी पर बच्ची किया अपने मामा अंकुर के घर दीपावली मनाने गई थी। वहां उनकी मां ऋचा जोशी भी मौजूद थीं। बच्ची सोमवार को पड़ोस में पटाखे से झुलस गई थी। सांसद के प्रवक्ता अभिषेक ने बताया है कि किया 3 दिन से अपनी ननिहाल में थीं। ये भी पढ़ें : Update : Big News- बिकरु कांड : IPS अनंत देव निलंबित, दूसरे SSP स...
UP Big News : तेज रफ्तार कार पलटने से 1 परिवार के 5 लोगों समेत 6 की मौत

UP Big News : तेज रफ्तार कार पलटने से 1 परिवार के 5 लोगों समेत 6 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में रविवार को एक बड़े हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। आज रविवार तड़के सुबह करीब साढ़े 4 बजे एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के पां लोग भी शामिल हैं। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनमें से दो को रेफर कर दिया गया है। यह हादसा सिद्धार्थनगर जिले में हुआ है। मुंडन संस्कार में जा रहा था परिवार बताया जाता है कि जिले चिल्हिया थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव के रहने वाले राजेंद्र की पत्नी सावित्री (52), सरस्वती (66) पत्नी विशंभर, उमेश पुत्र राजेंद्र (18), शिवांगी (8) पुत्री मुनील, हिमांशु पुत्र (3) मुनील तथा रमवापुर गांवव के रहने वाली कमलावती (45) की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : कानपुर में सांप्रदायिक तनाव, दो पक्षों में मारपीट-पथराव में युवक की मौत-पीएसी तैनात  इनमें...
कानपुर में सांप्रदायिक तनाव, दो पक्षों में मारपीट-पथराव में युवक की मौत-पीएसी तैनात

कानपुर में सांप्रदायिक तनाव, दो पक्षों में मारपीट-पथराव में युवक की मौत-पीएसी तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : रविवार रात कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में वाजिदपुर में रविवार रात दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद सांप्रदायिक तनाव जैसे हालात हो गए हैं। दोनों पक्षों से पथराव और मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है। युवक को घायल हालत में हैलट ले जाया गया था। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि पुलिस मौके पर है और पीएसी तैनात कर दी गई है। इलाके में तनाव की स्थित बनी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें देकर 7 आरोपियों को पकड़ा है। मामले में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने डीआईजी से बात की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। यह बताई जा रही घटना की वजह बताया जाता है कि वाजिदपुर के रहने वाले टेनरी कर्मचारी राम निषाद का बेटा पिंटू निषाद (25) का 25 वर्षीय बेटा पिंटू निषाद एक फैक्ट्री में काम ...
बंगाल के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, PM मोदी दुखी

बंगाल के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, PM मोदी दुखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बंगाल के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का आज रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। डाक्टर लगातार उन्हें ठीक करने में लगे थे, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। आज उनके फैंस और चाहने वालों को बड़ा झटका लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है। साथ ही पूरी फिल्म इडंस्ट्री में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर उधर, प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सौमित्र चटर्जी के निधन पर दुख जताया है। उधर, फिल्म अभिनेता राहुल बोस, रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री सयानी गुप्ता, रितुपर्णा सेन गुप्ता, बंगाली अभिनेत्री रुपा गांगुली, सावित्री चटर्जी आदि ने उनके निधन पर दुख जताया है। ये भी पढ़ें : नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता...
यूपी में मायावती का बसपा में बड़ा बदलाव, राजभर को प्रदेश की कमान

यूपी में मायावती का बसपा में बड़ा बदलाव, राजभर को प्रदेश की कमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में हाल ही में हुए उप चुनाव में अपना खाता तक न खोल सकी बसपा अब 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। दीपावली के मौके पर बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। बसपा ने यूपी में अपना प्रदेश अध्यक्ष बदलते हुए आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर व मऊ निवासी भीम राजभर को प्रदेश की कमान सौंप दी है। बता दें कि अबतक मुनकाद अली के हाथों में प्रदेश की बागडोर थी। बसपा के सामने आस्तित्व बचाने की चुनौती बसपा के इस कदम को यूपी में जीत के लिए अहम भूमिका निभाने वाले राजभर वोट बैंक को अपने फेवर में करने के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही गोवर्धन पूजा के दिन मायावती के इस कदम को बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इस बदलाव की जानकारी खुद मायावती ने ट्वीट करते हुए दी है। ये भी पढ़ें : इटावा : अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा- 2022 में गठबंधन नहीं, सरकार बनी ...
Bollywood : समुंदर किनारे Red Bikni में Actress दिशा पाटनी, फैंस बोले..

Bollywood : समुंदर किनारे Red Bikni में Actress दिशा पाटनी, फैंस बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : सोशल मीडिया पर 4 करोड़ से ज्यादा फालोअर रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी यहां काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज से धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की थीं। अब दिपावली के मौके पर दिशा ने इंस्टाग्राम पर रेड बिकनी में हाॅट फोटोज शेयर कर धूम मचाई है। हालांकि, उनके फैंस इन फोटोज पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ ने दिशा को दिपावली पटाखा या पटाखा बम लिखकर ट्रोल भी किया है। दरअसल, इन फोटोज में दिशा खुले बालों में और काफी अलग दिख रही हैं। रिलेक्स लुक में दिखाई देने वाली दिशा की फोटोज पर जमकर कमेंट्स आ रहे रहे हैं। दिशा की फोटोज पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृष्णा श्रॉफ यानि दिशा के बायफ्रेंड टाइगर श्राफ की बहन ने काफी तारीफों वाले कमेंट्स दिए थे। इन फोटोज पर कई लाख फैंस ने अपने कमेंट्स दिए...
कानपुर : दीपावली पर देर शाम फूटा प्रदूषण का बम, 522 पहुंचा एक्यूआई

कानपुर : दीपावली पर देर शाम फूटा प्रदूषण का बम, 522 पहुंचा एक्यूआई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : एनजीटी और सरकार की पटाखे फोड़ने पर रोक को लेकर लोगों ने दीपावली पर शाम तक धैर्य बनाए रखा, लेकिन 8 बजे करीब धैर्य टूटा तो धमाकेदार आतिशबाजी शुरू हो गई। नतीजा यह रहा है कि बीते 3-4 दिन से 300 के आसपास चल रहा प्रदूषण का स्तर दीपावली की रात अचानक 500 एक्यूआई पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानिटर पर 9 बजे के बाद प्रदूषण का खतरनाक स्तर 522 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) दर्ज किया गया। पिछले साल से फिर भी कम हालांकि, एनजीटी की सख्ती का ही असर कहेंगे कि पिछली दीपावली से फिर भी यह 40 प्रतिशत कम रहा। बताते हैं कि पिछली दिपावली पर एक्यूआई 800 से ऊपर था। बताया जाता है कि कानपुर शहर में प्रदूषण का स्तर शनिवार दीपावली की शाम को छह बजे 188 एक्यूआई था। 1 घंटे बाद यानि 7 बजे इसे 223 एक्यूआई दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें : Update – NGT सख्त : 30 तक लखनऊ-कानपुर समेत ...
इटावा : अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा- 2022 में गठबंधन नहीं, सरकार बनी तो चाचा शिवपाल मंत्री

इटावा : अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा- 2022 में गठबंधन नहीं, सरकार बनी तो चाचा शिवपाल मंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शनिवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सपा 2022 के लिए किसी बड़ी राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन छोटे दलों के साथ गठजोड़ जरूर होगा। इस मौके पर अखिलेश यादव ने सबसे खास बात यह कही कि सपा ने 2022 के लिए इटावा की जसवंत नगर सीट छोड़ दी है। इटावा स्थित अपने आवास पर थे अखिलेश साथ ही कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। इतना ही नहीं उनकी पार्टी को भी साथ में एडजस्ट किया जाएगा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को दीपावली की बधाई भी दी। अखिलेश यादव आज यहां सिविल लाइन स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। इस दौरान कई दलों के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण किया। ये भी पढ़ें : खास खबरः होली पर एक हुआ मुलायम का कुनबा, अखिलेश ने छुए चाचा ...
Update : Big News- बिकरु कांड : IPS अनंत देव निलंबित, दूसरे SSP से स्पष्टीकरण तलब

Update : Big News- बिकरु कांड : IPS अनंत देव निलंबित, दूसरे SSP से स्पष्टीकरण तलब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : कानपुर के बिकरु कांड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एसआईटी यानि विशेष जांच दल की रिपोर्ट के बाद यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानपुर के पूर्व एसएसपी एवं वर्तमान डीआईजी अनंत देव को निलंबित कर दिया है। आईपीएस अधिकारी अनंत देव तिवारी इस वक्त पीएसी में तैनात हैं। SSP दिनेश पी. से स्पष्टीकरण तलब इतना ही नहीं, बताते हैं कि तत्कालीन एसएसपी दिनेश पी. से भी इस मामले में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बताते चलें कि इस मामले की एसआईटी जांच में कुल 80 पुलिस अधिकारियों को दोषी पाया गया था। इसी के बाद यह कार्रवाई हुई है। आगे इसमें और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। यह था पुलिस पर हमले का पूरा मामला कानपुर के बिकरू गांव में बीती 2 जुलाई 2020 की रात कुख्यात विकास दुबे और उसके साथियों ने गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें सीओ और दो दरोगाओं...