Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

15 साल की बालिका का संदिग्ध हालात में शव लटकता मिला, परिजनों ने बताया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

15 साल की बालिका का संदिग्ध हालात में शव लटकता मिला, परिजनों ने बताया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज,बांदाः आज थाना अतर्रा में एक 15 वर्षीय बालिका ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घर वालों से सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम को भेज दिया है। वही घरवालों में घटना को लेकर कोहराम मचा है।  वजह नहीं चली पता  बताया जाता है कि थाना अतर्रा के महादेव के पुरवा के रामकृष्ण की बेटी नीता देवी (15) ने शनिवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। बताया जाता है कि उसने घर के कमरे में ही रस्सी के सहारे फांसी लगाई। परिवार के लोगों का कहना है कि उनको घटना की जानकारी उस वक्त हुई, आवाज देने पर भी बालिका ने जवाब नहीं दिया। कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। न खोलने पर तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब उन लोगों ने नीता का शव लटकते देखा।  ये भी पढ़ेः बांदा में ससुराल से खुशी-खुशी विदा होकर मायके आई थी वो, 7 दिन बाद घर में लटकती मिली लाश   परिजनों न...
बीसीसीआई का जाबांज अभिनंदन को सम्मान, जारी की नाम वाली जर्सी

बीसीसीआई का जाबांज अभिनंदन को सम्मान, जारी की नाम वाली जर्सी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबक सिखाने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की जाबांजी के चर्चे पूरे देश में है। हर कोई अपने इस बहादुर बेटे को सलाम कर रहा है और उसका सम्मान कर रहा है। शुक्रवार रात 9 बजकर 21 मिनट पर अभिनंदन ने जैसे ही अपनी धरती पर कदम रखा, पूरा देश उनके स्वागत में खड़ा हो गया। आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटीज तक सभी ने सम्मान किया। भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अपने इस हीरो को सलामी दी। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की ओर से एक जर्सी जारी की है जिसपर अभिनंदन का नाम लिखा है। विंग कमांडर के नाम से जारी हुई जर्सी। विराट ने की तस्वीर जारी बताया जाता है कि शुक्रवार को ही भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी लांच हुई  है जो जर्सी नंबर-1 है। इसी जर्सी को पहनकर भारतीय टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी। दूसरी ओर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अभिनंदन की वापसी पर खुशी जताई है। विराट...
कौन हैं वो महिला जो अभिनंदन को छोड़ने अटारी-वाघा बार्डर तक आईं..?

कौन हैं वो महिला जो अभिनंदन को छोड़ने अटारी-वाघा बार्डर तक आईं..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान की कैद से आखिरकार भारत के जाबांज पायलट अभिनंदन वर्धमान रिहा हो गए। शुक्रवार रात 9 बजे के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स और विदेश विभाग के अधिकारी अटारी-वाघा बॉर्डर तक अभिनंदन को छोड़ने आए। इस दौरान एक महिला भी विंग कमांडर अभिनंदन के साथ मौजूद रहीं। उनकी मौजूदगी और वाघा बार्डर तक उनका अभिनंदन को छोड़ने आना, हर भारतीय के दिमाग में यह जिज्ञासा पैदा कर गया कि आखिर वह कौन थीं। सबकी निगाह इसी पर लगी रही। यह महिला न तो विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी हैं और न ही उनकी रिश्तेदार। हर किसी की जुबान पर यह सवाल  दरअसल, यह महिला थीं डा फरिहा बुगती, जो पाकिस्तान विदेश विभाग में भारत मामलों की निदेशक हैं। फरिहा बुगती पाकिस्तान विदेश सेवा की अफसर हैं। आपको बता दें कि डा फरिहा बुगती ही भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले को भी देख रहीं हैं। फिलहाल जाधव पाकिस्ता...
GOOD NEWS- रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार कर वतन लौटे अभिनंदन, स्वागत को उमड़ी हजारों की भीड़

GOOD NEWS- रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार कर वतन लौटे अभिनंदन, स्वागत को उमड़ी हजारों की भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः शुक्रवार रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार करके विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान भारत आ गए। इसके साथ ही लंबा इंतजार खत्म हो गया। बताया जा रहा है कि अमृतसर से पायलट अभिनंदन को लेकर वायुसेना के विमान से दिल्ली ले जाया जा रहा है। वहां उनके माता-पिता और पत्नी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। बताया जाता है कि दिल्ली पहुंचते ही उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए सेना के अस्पताल ले जाया जाएगा। वहां बेस हॉस्पिटल या रिसर्च रेफरल अस्पताल में उनको दाखिल किया जा सकता है। पाक रेंजरों ने सौंपा भारत को  आखिरकार वो घड़ी आ गई जिसका बीते 3 दिन से देश के हर नागरिक को इंतजार था। देश का बहादुर बेटा अभिनंदन पाकिस्तान से वतन लौट आया। शुक्रवार शाम को पाकिस्तानी रेंजर्स ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारत को सौंपने वाले हैं। इसके साथ ही वहां अभिनंदन के स्वागत को उमड़ी हजारों की भीड़ के अभिनंद..अभिनंदन ...
चुनाव आयुक्त ने साफ किया, तयशुदा समय पर होंगे लोकसभा चुनाव

चुनाव आयुक्त ने साफ किया, तयशुदा समय पर होंगे लोकसभा चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने आज उन अटकलों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है जो भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर लोकसभा चुनावों को लेकर लगाई जा रहीं थीं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को साफ कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। यहां हुई एक प्रेसकांफ्रेंस में अरोड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 'चुनाव समय पर ही होंगे।' भारत-पाक तनाव को लेकर साफ की स्थिति   दरअसल, अरोड़ा से सवाल किया गया था कि पाकिस्तान में वायु सेना हमले के बाद हुए तनाव के बीच पर्याप्त सुरक्षा बलों की उपलब्धता होने को लेकर आशंका है तो क्या ऐसे में लोकसभा चुनाव संभव होंगे? इसपर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शीपूर्ण तरीके से कराने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा है कि चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से पालन होगा और ...
बांदा में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

बांदा में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने उसे बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जमालपुर के पास हादसा  बताते हैं कि रज्जू (28) पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी सुतरखाना (शहर कोतवाली), बीती रात अपनी बाइक से ससुराल लामा गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जमालपुर के पास ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक का कुछ पता नहीं चला है। ये भी पढ़ेंः बांदा में भाजपा नेता के होटल से महिला का लाखों की नगदी-जेवर भरा बैग चोरी, मचा हड़कंप...
बांदा में पेपर खराब होने से हताश 10वीं की छात्रा ने आग लगाकर दी जान

बांदा में पेपर खराब होने से हताश 10वीं की छात्रा ने आग लगाकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक 10वीं की छात्रा ने खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। सबकुछ इतनी तेजी से घटित हुआ कि परिवार के लोग समझ नहीं पाए। परिवार के लोगों ने जबतक छात्रा को आग से बचाया, वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी। बाद में परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान तोड़ा दम  बताया जाता है कि बीती देर रात ग्राम लुधौरा निवासी रामदुलारे प्रजापति की बेटी वंदना (18) ने बीती रात खुद पर तेल डालकर खुद को फूंक लिया। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों का ध्यान उधर गया। तबतक वंदना आग का गोला बन चुकी थी। किसी तरह परिवार के लोगों ने आग बुझाई। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। ये भी पढ़ेंः बांदाः दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, पहले ही बेटी ने खुद को आग लगाकर फूंका परिवार के लोग उसे लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ...
अल्लाह के 99 नामों में एक भी नाम हिंसा नहीं – सुषमा स्वराज

अल्लाह के 99 नामों में एक भी नाम हिंसा नहीं – सुषमा स्वराज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात में इस्लामिक सहयोग संगठन यानि ओआईसी की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे को बड़े ही जोरदार ढंग से उठाया। सुषमा ने कहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा है और यह लोगों के जीवन को बर्बाद कर रहा है।  ओआईसी की बैठक में जमकर बोलीं सुषमा  दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं भारतीय विदेश मंत्री सुषमा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है और हो भी नहीं सकती है। 57 सदस्यीय इस्लामिक समूह की बैठक में सुषमा ने यहां तक कहा कि इस्लाम का मतलब अमन है और अल्लाह के 99 नामों में एक भी नाम हिंसा नहीं है।  ये भी पढ़ेंः पाक का भारत पर हमले का दावा, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को POK में किया ढेर, सभी पायलट 2 मिनट ...
कानपुर के शहीद बेटे दीपक पांडे को अंतिम विदाई देने को उमड़ा जनसैलाब…

कानपुर के शहीद बेटे दीपक पांडे को अंतिम विदाई देने को उमड़ा जनसैलाब…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कश्मीर के बड़गांव में इंडियन एयर फोर्स के हैलीकाप्टर के क्रैश होने की घटना में शहीद हुए कानपुर के बेटे दीपक पांडे को बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शहर के चकेरी क्षेत्र के मंगला विहार निवासी शहीद दीपक इंडियन एयर फोर्स में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। उनको अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। भाजपा नेता भी रहे अंतिम यात्रा में इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व मंत्री सतीश महाना भी पहुंचे। इससे पहले चकेरी एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के अफसरों और परिवार वालों के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने भी शहीद दीपक को श्रद्धांजलि दी। इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर परिजन फफककर रोने लगे। वहां मौजूद लोगों में हर किसी की आंखें नम थीं। लोगों ने किसी तरह उनके परिजनों को संभाला। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार होगा...
अभिनंदन के ‘अभिनंदन’ को सारे देश की नजर वाघा पर, आज पाकिस्तान करेगा रिहा

अभिनंदन के ‘अभिनंदन’ को सारे देश की नजर वाघा पर, आज पाकिस्तान करेगा रिहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज का दिन देश के लिए खुशी से भरा है, सभी की निगाहें वाघा बार्डर पर हैं। आज हिंदुस्तान के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन देश लौट रहे हैं। भारत और अंतरराष्ट्रीय दवाब के चलते पाकिस्तान को भारतीय पायलट अभिनंदन को 30 घंटे के भीतर रिहा करना पड़ा। खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बात की पाक संसद में घोषणा भी कर दी है। इसके साथ ही पूरा भारत अपने जांबाज पायलट अभिनंदन के इंतजार में है। पंजाब के सीएम समेत कई मंत्री पहुंचेंगे स्वागत के लिए  इस मौके पर पायलट अभिनंदन के स्वागत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, वायुसेना के बड़े अफसर और कई मंत्री बाघा बॉर्डर पर अभिनंदन का स्वागत करने पहुंचेंगे। अमरिंदर सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि वह पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और वह वर्तमान में अमृतसर में हैं और पता चला है कि पाकिस्तान सरकार ने वाघ...