Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन

बांदा में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले आज पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के सामने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही केक काटकर खुशी मनाते हुए मिठाई भी बांटी। केक काटकर बांटी मिठाई  इस मौके पर प्रदेश सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ ने कहा कि सपा सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिन योजनाओं लागू करके जनता की खुशहाली का काम किया, अब योगी सरकार उन्हीं योजनाओं को बंद करके प्रदेश की प्रगति को रोकने का काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता ने कहा सपा सरकार में चल रही सपा सरकार में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया था। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, दिनेश यादव, राजन चंदेल, आशीष श्रीवास्तव, सनत कुमार दी...
बांदा में राजकीय मेडिकल कालेज में हुआ इंटरनेशनल कांफ्रेंस एंड पोइट्रीफेस्ट का आयोजन, वक्ताओं ने रखे विचार

बांदा में राजकीय मेडिकल कालेज में हुआ इंटरनेशनल कांफ्रेंस एंड पोइट्रीफेस्ट का आयोजन, वक्ताओं ने रखे विचार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार को इंटरनेशनल कान्फ्रेंस एंड पोइट्रीफेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की और स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय स्तर से जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कवियों ने स्वचरित कविताओं का पाठ किया तो माहौल रोमांचित हो उठा। मेडिकल कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डा चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, डा दीनदयाल मथुरा, एसके वशिष्ठ आगरा, शिवेश शिकुमार छिदवाड़ा ने हेल्थ इश्यूज पर अपने विचार रखकर स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय स्तर से जोड़ने पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में  डा पंकज सिंह, डा सबीहा रहमानी ने सामाजिक सरोकारों पर जोर दिया। कवियों ने भी कार्यक्रम में सुनाए काव्य पाठ   कार्यक्रम के तृतीय सत्र में डा एके त्रिपाठी, डा मुकेश बंसल ने स्वास्थ्य सेवाओं व जिज्ञासाओं का समाधान किया। चतुर्थ सत्र...
बांदा में फांसी पर लटकता मिला 8वीं की छात्रा का शव, घर की थी इकलौती बेटी

बांदा में फांसी पर लटकता मिला 8वीं की छात्रा का शव, घर की थी इकलौती बेटी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कक्षा-8 में पढ़ने वाली 15 साल की एक लड़की का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था और वह अकेली थी। इसलिए घटना को लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतका घर की इकलौती बेटी थी और परिवार के लोग उसका दाखिला अब कक्षा-9 में कराने की तैयारी कर रहे थे। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दो भाईयों में इकलौती बेटी थी मृतका कला   बताया जाता है कि पिपरी गांव निवासी कला (15) पुत्री सुखलाल गांव के स्कूल से कक्षा-8 पास की थी। अब उसको कक्षा-9 में किसी शहर के विद्यालय में प्रवेश लेना था। शुक्रवार शाम को कला अपनी मां रूपा के साथ मवेशी बाड़े पहुंची और वहां पर मवेशियों को पानी पिलाया। मां रूपा मवेशियों को चारा डाल...
बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा

बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार देर शाम बाइक में सवार होकर ठेकेदार से मिलने के बाद अपने घर जा रहे युवक को कमासिन क्षेत्र के स्योहट मोड़ के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मच्र्युरी हाउस में रखवा दिया। खबर पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पांच भाइयों में सबसे छोटा था मृतक   जिला चित्रकूट के थाना पहाड़ी अंतर्गत गड़ौली गांव निवासी ऊदल (28) पुत्र स्व. राजकुमार शुक्ला, अजमेर में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। अभी एक सप्ताह पूर्व ही वह अपने घर वापस आया था। कमासिन में रहने वाले ठेकेदार से मुलाकात करने के बाद ऊदल बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था। बाइक सवार युवक अभी स्योहट मोड़ के पास ही पहुंचा था कि ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया...
हमीरपुर में छोटा बेटा ही निकला परिवार के पांच लोगों का हत्यारा, संपत्ति के लालच में बन बैठा शैतान

हमीरपुर में छोटा बेटा ही निकला परिवार के पांच लोगों का हत्यारा, संपत्ति के लालच में बन बैठा शैतान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः हमीरपुर शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर गुरुवार को एक परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्याओं ने सभी को हिलाकर रख दिया था। हत्या की इस वारदात को इतनी दरिंदगी से अंजाम दिया गया था कि चार के छोटे बच्चे से लेकर 85 साल की वृद्धा तक किसी को नहीं छोड़ा गया। सभी की हथौड़े और सिलबट्टे से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या की गई। लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक जिसने भी घटना के बारे में सुना दंग रह गया। शासन ने पुलिस अधिकारियों की टीम इसके खुलासे के लिए लगाई। संपत्ति का लालच बना हत्याकांड की वजह  कानपुर जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश को इसके खुलासे की मानिटरिंग के लिए लगाया गया। उधर, जिला पुलिस के अधिकारी भी खुलासे में जुटे थे। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और इस जघन्य वारदात के 24 घंटे से पहले ही पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि इसी परिवार का बड़ा बेटा निक...
बांदा के कालूकुआं इलाके में छत से गिरकर छात्र की मौत

बांदा के कालूकुआं इलाके में छत से गिरकर छात्र की मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी दुर्गेश कुमार (22) पुत्र रामबाबू पिछले चार साल बांदा के से कालूकुआं में रतन प्रसाद के घर पर किराए पर रहता था। बताते हैं कि वह बीएससी की पढ़ाई करने के बाद अब आईटीआई करने के साथ-साथ कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। नींद में छत से गिरा  गुरुवार रात को वह छत पर सो रहा था। इसी दौरान रात में लघुशंका के लिए जाते समय नींद में दो मंजिला छत में नीचे आंगन में आ गिरा। लोगों ने आनन-फानन में दुर्गेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 22 लोग बचाए गए, 7 लापता बच्चों की तलाश जारी...
बांदा एसपी ने खुद देखी गुड मार्निंग पुलिसिंग की हकीकत..

बांदा एसपी ने खुद देखी गुड मार्निंग पुलिसिंग की हकीकत..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुड मार्निंग पुलिसिंग का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा अवस्थी पार्क पहुंचे। वहां पर मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत करने के साथ ही सैर-सपाटा करने आए लोगों से गुड मार्निंग पुलिसिंग का फीडबैक लिया। लोगों से बातचीत कर जानी समस्याएं   इसके बाद बाबूलाल चैराहे पर वाहनों से सफर कर रहे यात्रियों के सुविधाजनक सफर व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही क्षेत्रीय पुलिस को लोगों की समस्याओं व सुरक्षा की दिशा में बेहतर कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर समाजसेवी राकेश गुप्ता समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः Banda Police की नई पहल, अब सुबह-सवेरे मार्निंग वाकर्स से बोलेगी गुड मार्निंग सर.....
हमीरपुर पहुंचे सामूहिक हत्याकांड की जांच को एडीजी प्रेमप्रकाश, हथौड़े-सिलबट्टे से वारदात ही बड़ा सुराग, कोई नजदीकी है हत्यारा

हमीरपुर पहुंचे सामूहिक हत्याकांड की जांच को एडीजी प्रेमप्रकाश, हथौड़े-सिलबट्टे से वारदात ही बड़ा सुराग, कोई नजदीकी है हत्यारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः हमीरपुर में गुरुवार शाम एक परिवार के पांच लोगों के नृशंस हत्याकांड के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी रही। शासन के आदेश पर खुद एडीजी (कानपुर जोन) प्रेमप्रकाश, हमीरपुर पहुंचे और हत्याकांड वाले घर का मौका मुआयना किया। साथ ही घर के मुखिया से भी बातचीत की। इस मौके पर डीआईजी बांदा, हमीरपुर के पुलिस कप्तान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ऐसे हुई थी पूरी वारदात   बताते चलें कि गुरुवार शाम को हमीरपुर शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर रहने वाले नूरबक्श के छोटे बेटे रईस (27), उसकी पत्नी रोशनी (25), बेटी आलिया (4), भांजी रोशनी (14) तथा दादी शकीना (85) की घर के भीतर हथौड़े और पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। एडीजी का मौका मुआयना   बाद में खुद शासन ने मामले में पूछताछ करते हुए जल्द खुलासे का आदेश पुलिस अधिकारियो...
शासन ने एडीजी प्रेमप्रकाश को सौंपी हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड के खुलासे की कमान, दो डाक्टरों का पैनल कर रहा शवों का पोस्टमार्टम

शासन ने एडीजी प्रेमप्रकाश को सौंपी हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड के खुलासे की कमान, दो डाक्टरों का पैनल कर रहा शवों का पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हमीरपुरः बुंदेलखंड के हमीरपुर में गुरुवार शाम को एक परिवार के पांच सदस्यों के नृशंस हत्याकांड से शासन में भी खलबली मच गई है। सरेआम, घर में घुसकर जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया और बच्चों तक की निर्मम ढंग से हत्या कर दी गई, उसने हर किसी का दिल दहला दिया। सरकार ने इस हत्याकांड को बेहद गंभीरता से लेते हुए कानपुर जोन के एडीजी प्रेमप्रकाश को इस पूरे हत्याकांड के खुलासे और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की कमान सौंपी है। उधर, सरकार से निर्देश मिलने के बाद एडीजी प्रेमप्रकाश शुक्रवार को हमीरपुर पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि पुलिस अबतक हत्यारों के बारे में कोई खास सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि हत्याकांड की वजह पुरानी और पारिवारिक रंजिश हो सकती है। संबंधित मुख्य खबरः  हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियारों व पत्थरों स...
हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियारों व पत्थरों से कूचकर हत्या

हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियारों व पत्थरों से कूचकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीबाई तिराहे पर एक बड़ी दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। बदमाशों ने एक घर में घुसकर 4 और 12 साल की बच्चियों समेत एक वृद्ध और महिला समेत पांच लोगों की पत्थरों से सिर कूचकर हत्या कर दी। मरने वाले लोग एक ही मुस्लिम परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा समेत सभी अधिकारी मौके पर हैं। गुरुवार शाम हुई वारदात से इलाके में सनसनी  वारदात गुरुवार शाम करीब 7 की बताई है। वहीं मौके पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। अभी हत्या करने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं। भारी पुलिस बल मौजूद है। हत्याकांड की यह वारदात जिला कारागार के पास हुई है। मामले में एसपी हमीरपुर हेमराज मीणा ने बताया है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंज...