Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा पुलिस का जिला पंचायत के मुनीम से तहबाजारी लूट का खुलासा करने का दावा, खुरहंड निवासी दो गिरफ्तार

बांदा पुलिस का जिला पंचायत के मुनीम से तहबाजारी लूट का खुलासा करने का दावा, खुरहंड निवासी दो गिरफ्तार

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तकरीबन एक माह पूर्व पैलानी क्षेत्र के छनिहा डेरा के पास हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 22,245 रुपए बरामद किए गए हैं। लूट के रुपयों से खरीदा गया मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने प्रेसवार्ता में दी। 5 जून को हुई थी लूट की वारदात   बताया कि 5 जून को महोबा के कबरई निवासी मुनीम कुलदीप तिवारी से खदानों का तहबाजारी का रुपए लूट लिया गया था। यह वारदात छनिहा डेरा के पास हुई थी। पुलिस का कहना है कि तीनों बदमाशों की पहचान अनूप तिवारी, पवन तिवारी निवासी खुरहंड (गिरवां) के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया है कि सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक पैलानी दिनेश सिंह और सर्विलांस सेल इंचार्ज नीरज कुमार ने संयुक्त टीम बनाकर कर्मचारियों के साथ घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिर...
बांदा में झाड़ू पर झगड़ गईं दो बहनें, छोटी ने लगा ली फांसी तो बाल-बाल बची जान

बांदा में झाड़ू पर झगड़ गईं दो बहनें, छोटी ने लगा ली फांसी तो बाल-बाल बची जान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर में झाड़ू लगाने को लेकर दो सगी बहनों में झगड़ा हो गया। बड़ी बहन ने छोटी बहन को डांट दिया तो वह नाराज हो गई। कुछ देर बाद छोटी बहन ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर   बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जुगरेहली गांव निवासी पूजा (15) पुत्री राजेंद्र का रविवार की शाम को उसकी बड़ी बहन से घर में झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हो गया। बड़ी बहन ने पूजा को डांटा फटकारा तो वह नाराज हो गई और कमरे के अंदर चली गई। परिवार के लोग घरेलू कामकाज में लग गए। इसी बीच पूजा ने रस्सी से कमरे के अंदर फांसी लगा ली। बबेरू क्षेत्र की घटना   इसी बीच परिवारीजनों ने पूजा को देख लिया और फंदे से नीचे उतारने के बाद सीधे जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में पूजा का उपचार किया गया। पूजा की चाची देवरती ने बत...
चलो.! अब बंद हो गई मस्ती और हमने कर दी पढ़ाई शुरू..

चलो.! अब बंद हो गई मस्ती और हमने कर दी पढ़ाई शुरू..

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः छुट्टियों के दिन कैसे गुजर जाते हैं, यह बड़ों को पता ही नहीं चलता। फिर बच्चों का तो कहना ही क्या। लगभग डेढ़ माह की गर्मियों की छुट्टी मनाकर लौटे नन्हें-नौनिहाल स्कूलों में जमकर पढ़ाई भी कर रहे हैं। नए सत्र में शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में खिल-खिलाहट के बीच बच्चे पढ़ते नजर आए। स्कूल में हंसते-खिलखिलाते नजर आए बच्चे   दूसरे दिन मन लगाकर हंसते-खिलखिलाते पढ़ते नजर आए। बच्चों की मनमोहने वाले अंदाज आज शहर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में देखने को मिले। जहां बच्चे स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ मस्ती भी कर रहे हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बच्चों के मनोभाव समझ रही हैं और उसी तरह बच्चों को पढ़ाई भी करा रही हैं। सेंट जेवियर्स के प्रबंधक नवल किशोर चौधरी का कहना है कि बच्चों को हल्के-फुल्के ढंग से शुरू में पढ़ाई कराई जा रही है, जल्द ही फिर पढ़ाई अपनी रफ्तार से होने लगेगी। बच्चों का...
हाल-ए-बांदा जिला अस्पताल, तीमारदार खींचते हैं स्ट्रेचर, मरीज पकड़ता है खुद ड्रिप की बोतल

हाल-ए-बांदा जिला अस्पताल, तीमारदार खींचते हैं स्ट्रेचर, मरीज पकड़ता है खुद ड्रिप की बोतल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय का जिला अस्पताल बांदा, मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है। इतने बड़े अस्पताल में कर्मचारियों की इतनी भी कमी नहीं है लेकिन जब मरीजों को संभालने की बात होती है तो तीमारदारों और मरीजों को खुद मशक्कत करनी पड़ती है। एक्सीडेंट या फिर अन्य हड्डी रोग से संबंधित आने वाले मरीजों को चिकित्सक एक्सरे लिख देते हैं। एक्सरे कराने के लिए जब तीमारदार स्वास्थ्य कर्मचारियों से साथ चलने की बात कहता है तो वह तीमारदार को स्ट्रेचर थमा देते हैं और मरीज के हाथ में चढ़ने वाली ड्रिप की बोतल। बेचारे तीमारदार अपने मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर खींचते हैं तो मरीज अपनी ड्रिप की बोतल संभाले रहते हैं। ऐसी तस्वीरे बांदा में जिला अस्पताल में कोई नई बात नहीं हैं। ये भी पढ़ेंः जिला अस्पताल में बिना टेंडर खरीद-फरोख्त से घोटाले की ‘बू’ ! उधर, इस संबंध में ...
यूपी में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले, कानपुर-बांदा-मेरठ और पूर्वांचल में भारी फेरबदल

यूपी में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले, कानपुर-बांदा-मेरठ और पूर्वांचल में भारी फेरबदल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने देर रात कानपुर, मेरठ के आईजी और बांदा के डीआईजी समेत 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादलों के इस क्रम में कानपुर के आईजी आलोक सिंह को मेरठ जोन का एडीजी बनाया गया है। वहीं आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को कानपुर का एडीजी जोन बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस दीपक कुुमार को मेरठ के डीआईजी पद से हटाकर बांदा का डीआईजी बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस ए सतीश गणेश को पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि केवी सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक प्रयागराज बनाया गया है। बाराबंकी, मेरठ, आगरा और संतकबीर नगर में भी बदलाव  आईपीएस शरद सचान पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजे गए हैं। अनिल कुमार राय को उप महानिरीक्षक पीएसी सेक्टर मेरठ भेजा गया है। आईपीएस लव कुमार को कारागार प्रशासन सेवाएं, का आईजी बनाया गया हैं। आईपीएस सुधीर कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष...
पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल देर रात भारी सुरक्षा के बीच हमीरपुर जेल से भेजे गए आगरा कारागार

पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल देर रात भारी सुरक्षा के बीच हमीरपुर जेल से भेजे गए आगरा कारागार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हमीरपुरः शासन के आदेश के बाद पूर्व विधायक अशोक चंदेल को आज सोमवार देर रात हमीरपुर जेल से आगरा कारागार शिफ्ट कर दिया गया। पांच लोगों की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक को भारी सुरक्षा के बीच जेल से निकाला गया। पूर्व विधायक के साथ एक अन्य आजीवन कारावास के कैदी शराब व्यवसाई आशुतोष सिंह उर्फ डब्बू सिंह को फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है। 22 साल पहले सामूहिक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है चंदेल   बताया जाता है कि एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शासन के आदेश पर इन दोनों को अन्यत्र जेल भेजा गया है। बताते चलें कि पूर्व विधायक चंदेल समेत कुल 10 लोगों को 22 साल पहले हुए सामूहिक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हुई है। आज पुलिस ने विधायक चंदेल व आशुतोष सिंह को शिफ्ट किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। संबंधित खबर पढ़ेंः हमीरपुर-बीजेपी वि...
बांदाः चलो स्कूल, अब बंद हुई मस्ती-शुरू हुई पढ़ाई..

बांदाः चलो स्कूल, अब बंद हुई मस्ती-शुरू हुई पढ़ाई..

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज,बांदाः गर्मियों की छुट्टी में बंद रहे स्कूल सोमवार 1 जुलाई को खुल गए। आज सुबह का नजारा बदला-बदला सा नजर आया। घरों के बाहर शोर-शराबा करने वाली बच्चों की भीड़ नजर नहीं आई। सुबह से ही बच्चे नहा धोकर यूनीफार्म और कापी-किताबों से भरा बैग लेकर स्कूल जाते नजर आए। शिक्षा के मंदिरों में एक बार फिर से रौनक बढ़ गई। विद्यालयों में भी पहले दिन कुछ अव्यवस्थाएं रहीं। एक-दो दिनों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी। स्कूल खुलते ही बच्चों में नजर आया उत्साह सोमवार को शहर के विभिन्न स्कूलों के कपाट खुल गए। सुबह से ही विभिन्न वाहनों, बाइकों में बच्चे स्कूल जाते नजर आए। एक माह की छुट्टी खत्म होने के बाद स्कूल पहुंचने वाले बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। क्लास में पहले दिन बच्चे पढ़ाई कम और मस्ती ज्यादा करते नजर आए। गर्मियों की छुट्टियों में खाली रहे स्कूलों की रौनक फिर से लौटने लगी है। शिक्षा वि...
बांदा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम मचा

बांदा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से काम निपटाने के बाद बाइक में सवार होकर घर जा रहे युवक को लामा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। यूपी 100 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर रेफर किया गया। परिजन कानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता ने बताया कि धीरेंद्र खेती-किसानी करके भरण पोषण करता था। रविवार को बाइक से जा रहा था गांव  पचनेही गांव निवासी धीरेंद्र (38) पुत्र जगदीश रविवार की शाम को बाइक में सवार होकर शहर से अपने गांव वापस जा रहा था। बाइक सवार युवक अभी लामा गांव के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। वह छिटककर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे...
जालौन में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, इलाके में सनसनी

जालौन में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, इलाके में सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः जिले के कालपी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव नग्न हालत में पड़ा मिला है। इससे हत्या से पहले उसके साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रेप की पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद होगी। उधर, मृतका की बेटी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला अपनी बेटी के घर से रविवार रात को घर लौटी थी। सुबह टहलने वालों ने देखा शव   बताया जाता है कि पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों के बीच एक महिला का शव सुबह किलाघाट की ओर टहलने जाने वाले लोगों ने देखा। महिला के शव की हालत से साफ हो रहा था कि हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या की है। महिला के कपड़े इधर-उधर पड़े थे और उसकी हत्या के बाद शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे को ईंटों से बुरी तरह से कुचला गया था। बाद में महिला क...
लखनऊ में सचिवालय में तैनात महिला कर्मचारी को बिजनौर पुलिस ने फेसबुक फेक आईडी से गंदे मैसेज भेजने के आरोप में भेजा जेल

लखनऊ में सचिवालय में तैनात महिला कर्मचारी को बिजनौर पुलिस ने फेसबुक फेक आईडी से गंदे मैसेज भेजने के आरोप में भेजा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बिजनौर जिले में एक महिला द्वारा फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर अभद्र मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को फेक आईडी से अभद्र मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। खास बात यह है कि जिसे पुलिस आरोपी बता रही है वह महिला लखनऊ सचिवालय में चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत हैं। थाने में महिला सिपाही से बदसलूकी  इसलिए पुलिस की कहानी में कई छेद भी दिखाई दे रहे हैं। मामले में कोतवाली प्रभारी कोतवाल अबुल कलाम की ओर से मीडिया कर्मियों को जानकारी दी गई है कि ग्राम उमरपुर निवासी डॉ. सुमित चौहान की ओर से बीती 11 जून को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक गालीगलौज और अभद्र मैसेज भेजने की शिकायत की गई थी। साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद मामले की जांच साइबर सेल को सौ...