Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

लेखपाल दूल्हे को गोलियां चलने की धमकी, पड़ोसी महिला के नंबर से थी काॅल, ये था मामला

लेखपाल दूल्हे को गोलियां चलने की धमकी, पड़ोसी महिला के नंबर से थी काॅल, ये था मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लेखपाल दूल्हे को मंडप पर फोन काॅल से गोलियां चलने की धमकी मिलने के मामले को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में धमकी वाली काॅल की जांच की। पता चला कि धमकी दूल्हे के घर के पास में रहने वाली एक महिला के मोबाइल फोन से की गई थी। पुलिस ने गहनता से जांच की, महिला से पूछताछ की। महिला ने जो वजह बताई वह हैरान कर गई। बताते चलें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बन्योटा मोहल्ला के रहने वाले कृष्ण कुमार के बेटे लेखपाल राहुल की बरात रविवार को अतर्रा पहुंची थी। दूल्हे के मोबाइल पर काॅल करके किसी ने गोलियां चलने की धमकी दे डाली। कहा कि किसी तीसरे ने कर डाली काॅल दूल्हा और उसके परिवार के लोग दहशत में आ गए। दूल्हा कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। अतर्रा थाने के निरीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वैवाहिक समारोह में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी। उधर, बारात ...
बांदा : श्री राम के जयकारों के बीच गुजरी चित्रकूट से अयोध्या जा रही श्रीकामदगिरि शिला यात्रा

बांदा : श्री राम के जयकारों के बीच गुजरी चित्रकूट से अयोध्या जा रही श्रीकामदगिरि शिला यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट से चलकर श्री राम की नगरी अयोध्या के लिए निकली श्रीकामदगिरि शिला यात्रा बांदा पहुंची। यहां जगह-जगह स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा करते हुए भक्तों ने कामदगिरि शिला की आरती उतारी और पूजन किया। बदौसा में शिला यात्रा के पहुंचते ही श्रीकामदगिरि पर्वत की शिलाओं के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत इसके बाद अतर्रा में भी भव्य स्वागत हुआ। तिंदवारी में पूरा शिला यात्रा के पहुंचते ही पूरे माहौल भक्तिमय हो गया। वातावरण में श्रीराम के नाम का जयघोष गूंजने लगा। इस दौरान ऋषि वामदेव की नगरी बांदा के के बाबू लाल चौराहे के पास काली देवी मां के मंदिर के सामने यात्रा ठहरी। नेतृत्व करने वाले श्रीकामदगिरि पीठ के संत मदनगोपालदास ने बताया कि भगवान श्रीराम-मां जानकी सभी की आस्थाओं के प्रतीक हैं। मां काली मंदिर के पास विहिप कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जोरदार ...
बांदा के गिरवां में सरकारी हैंडपंप में करंट से युवक की मौत

बांदा के गिरवां में सरकारी हैंडपंप में करंट से युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक युवक की सरकारी हैंडपंप में करंट आने से मौत हो गई। बताते हैं कि इस हैंडपंप में गांव के कुछ लोगों ने समर्सेबिल पंप लगा दिया था। इसी के चलते उसमें करंट आ गया। हैंडपंप पर नहाने गए युवक ने जैसे ही हैंडपंप को छुआ, वह करंट से चिपक गया। आसपास के लोगों ने लकड़ी के डंडे से किसी तरह उसे हटाया। तबतक युवक की सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोग उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचे। वहां उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद डोंगरी गांव निवासी मिठाईलाल (35) बीती 6 दिसंबर को अपने भांजे राहुल की शादी में शामिल होने बहन की ससुराल सैमरी गांव पहुंचे थे। आज मंगलवार सुबह वह घर के पास लगे हैंडपंप में नहाने के लिए पहुंचे। उन्होंने जैसे ही हैंडपंप को छुआ, करंट की चपेट में आकर चिपक गए। परिजनों का रो-र...
#Kishan Andolan_Bharat Band : IG बांदा ने शहर में किया पैदल मार्च

#Kishan Andolan_Bharat Band : IG बांदा ने शहर में किया पैदल मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देश में भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर मंडल की कानून व्यवस्था जांचने बांदा के आईजी के. सत्यानारायण खुद शहर में निकले। आईजी पैदल मार्च करते हुए स्थिति का जायजा लेते रहे, सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों से वार्ता करते रहे। साथ ही आम लोगों से भी रूबरू हुए।   इस दौरान आईजी ने बांदा शहर के मुख्य बाजार से लेकर रेलवे स्टेशन, स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। इन जगहों का आईजी ने फोर्स के साथथ पैदल मार्च कर किया। लोगों से बात करते हुए उनको सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।...
CM Yogi की चेतावनी : भारत बंद में कानून व्यवस्था तोड़ी तो सख्त कार्रवाई

CM Yogi की चेतावनी : भारत बंद में कानून व्यवस्था तोड़ी तो सख्त कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को किसानों के भारत बंद के आह्वान पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। कोई कानून व्यवस्था हाथ में ले तो सख्ती से पेश आएं। दरअसल, सीएम योगी आज पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारत बंद के आह्वान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये सख्त निर्देश दिए हैं। किसानों से दुर्व्यवहार न करने के निर्देश सीएम योगी ने साफ कहा है कि बंद के दौरान आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाए। सड़क मार्गों के साथ-साथ रेल मार्गों को भी सुरक्षित रखा जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय स्तर पर किसानों नेताओं से बात करके उनकी समस्या का निराकरण किया जाए। बताते चल...
बांदा में खेल अवैध खनन का : पथरी-बेंदा खदानों पर भी नरैनी की तरह अवैध खनन..

बांदा में खेल अवैध खनन का : पथरी-बेंदा खदानों पर भी नरैनी की तरह अवैध खनन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के खनिज विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल किसी से छिपा नहीं है। लखनऊ से आई खनिज विजिलेंस टीम ने जिले के नरैनी में अवैध खनन पकड़ा ही नहीं, बल्कि आरोपियों पर मुकदमा भी लिखा दिया। दो गिरफ्तार भी हो गए। जबकि बांदा का खनिज विभाग और उसके अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे थे। या यूं कहिए कि मिलीभगत के चलते चुप बैठे थे। अब नरैनी की तरह ही पथरी और बेंदा जैसी खदानों पर भी ओवरलोडिंग और अवैध खनन का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद खनिज विभाग चुप बैठा है। हत्या के आरोपों से घिरे से पथरी खदान के संचालक सूत्र बताते हैं कि इन खदानों के आसपास के क्षेत्र में खनन किया जा रहा है, जबकि पट्टे वाला क्षेत्र बचाया जा रहा है। इतना ही नहीं खदानों से ही गाड़ियां ओवरलोड होकर निकल रही हैं। बताते चलें कि हाल ही में पथरी खदान पर एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत का सामने आया था। इसमें खदान संचालक ...
लखनऊ से बांदा पहुंची खनिज विजिलेंस टीम, कई खदानों पर छापे-दो गिरफ्तार

लखनऊ से बांदा पहुंची खनिज विजिलेंस टीम, कई खदानों पर छापे-दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : राजधानी लखनऊ से खनन निदेशालय की विजिलेंस की टीम शनिवार को देर रात बांदा पहुंची। यहां नरैनी क्षेत्र में टीम ने कई खदानों पर छापे मारे। बताते हैं कि टीम में शामिल अधिकारियों ने 200 ट्रकों को पकड़ा। इनकी कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है। छापे के बाद टीम ने अवैध खनन की बालू को सीज करते हुए नरैनी कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नरैनी क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप वहीं दो अन्य की तलाश जारी है। बताते हैं कि केन और बागै नदियों के किनारे खदानों से अवैध खनन खनन की शिकायतें आ रही थीं। शासन के निर्देशों पर विजिलेंस टीम ने यह छापेमारी की है। राजनीतिक संरक्षण में चल रहा था अवैध खनन बताते हैं कि विजिलेंस टीम के लोगों का मानना है कि खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह अवैध खनन संभव नहीं है। टीम के...
UP : फरार SP मणिलाल पाटीदार पर ईनाम 50 हजार, छापेमारी तेज

UP : फरार SP मणिलाल पाटीदार पर ईनाम 50 हजार, छापेमारी तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या व रंगदारी मांगने के आरोपी फरार पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार पर ईनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है। पहले यह राशि 25 हजार थी। कोर्ट से नहीं मिली है कोई राहत दरअसल, फरार एसपी को लोअर, जिला और हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत खारिज हो चुकी है। उनके घर पर कुर्की का नोटिस भेजने के बाद ईनाम की राशि को 50 हजार कर दिया है। बताते हैं कि पिछले हफ्ते तक उनके ऊपर 25 हजार रुपए ईनाम घोषित था। ये भी पढ़ें : Update : यूपी : महोबा के SP मनिलाल पाटीदार भी सस्पैंड, 24 घंटे के भीतर दो IPS नपे...
दर्दनाक बांदा हादसा प्रति किलोमीटर : 45 से 54, 2 से सीधे 65, रौंद डालीं 6 जिंदगियां

दर्दनाक बांदा हादसा प्रति किलोमीटर : 45 से 54, 2 से सीधे 65, रौंद डालीं 6 जिंदगियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 45 से सीधे 54 और फिर 2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर ठहरी सी बस अचानक 65 किमी प्रति किलो मीटर पहुंच गई। तबतक हादसा हो चुका था और टेंपो में सवार 7 लोग काल के मुंह में समा चुके थे। हम बात कर रहे हैं चिल्ला रोड पर बांदा में बीती 3 दिसंबर गुरुवार को हुए भीषण हादसे की। इस हादसे ने 7 परिवारों से उनके अपनों को छीन लिया। दो घायल आज भी जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। इस हादसे की गहराई में जाकर देखें तो पता चलता है कि जरा की लापरवाही और जल्दबाजी किस तरह 7 जिंदगियों को छीन ले गई। इस हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। कई परिवारों में कोहराम मच गया। रोडवेज बस-टेंपो टक्कर से 7 मौतों का मामला भले ही यूपी राज्य परिवहन विभाग के अधिकारी बस चालक को निर्दोष बताने की कोशिश कर रहे हों या विभागीय भाईचारे के गणित के चलते उसे बचाना चाह रहे हों। मगर फिलहाल जो बातें सामने आ रही हैं उससे तो कम से ...
UP के इन DM साहब की एक तस्वीर ये भी, Social Media पर Viral..

UP के इन DM साहब की एक तस्वीर ये भी, Social Media पर Viral..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : अमूमन एक जिलाधिकारी यानी डीएम का जिक्र आते ही आम आदमी के मन में जो तस्वीर उभरकर सामने आती है, वह सरकारी आदेशों और फाइलों तक ही सिमटी होती है। लेकिन कभी-कभार कुछ ऐसी खास तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं जो हर किसी के मन पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं। बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की एक ऐसी ही तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। हर तरफ इस तस्वीर की चर्चा हो रही है। काफी लोग इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। पीड़ित को गले लगाकर आंसू पोछते दिखे डीएम दरअसल, इस फोटो में जिलाधिकारी आनंद एक रोते-बिलखते व्यक्ति को गले लगाकर उसके आंसू पोंछते, सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। यह फोटो बांदा जिला अस्पताल में उस वक्त खींची गई थी जब 3 दिसंबर को भीषण हादसे 7 लोगों की मौत हो गई थी। अस्पताल में घायलों को लाया गया था और उनके परिवार के लोग...