Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Breaking : बांदा में 18 साल की रेनू ने दी जान, 12वीं की छात्रा थी युवती..

Breaking : बांदा में 18 साल की रेनू ने दी जान, 12वीं की छात्रा थी युवती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 18 साल की युवती रेनू ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका रेनू इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बताते हैं कि उसने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। हालांकि, परिवार के लोग आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। चिल्ला के डिघवट में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के भरत प्रजापति की बेटी रेनू (18) इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा थी। रेनू ने दोपहर में घर में फांसी लगा ली। पड़ोस के घर से जब मां वापस लौटी तो उन्होंने रेनू को फांसी पर लटका पाया। https://samarneetinews.com/up-3-including-maulanas-of-two-mosques-jailed-in-case-of-conversion-of-nayaab-tehsildar/ उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के बाकी लोग वहां पहुंचे। मृतका के छोटे भाई विनय का कहना है कि रेनू ने आत्महत्या क्यों की। इस...
Breaking : बांदा में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Breaking : बांदा में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा अतर्रा में नई सड़क के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार अतर्रा के मूसानगर के राजू रैकवार (38) देर शाम बाइक से नई सड़क की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि उनकी बाइक रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। परिवार की इकलौती संतान थे राजू इससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई मंगल का कहना है कि राजू मिठाई बनाने का काम करते थे। https://samarneetinews.com/up-3-including-maulanas-of-two-mosques-jailed-in-case-of-conversion-of-nayaab-tehsildar/ उनके दो बेटे और एक बेटी है। परिवार की इकलौती संतान राजू के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी नीत...
बांदा शहर में डीआईजी, एसपी ने फोर्स के साथ किया मार्च, जांची सुरक्षा व्यवस्था

बांदा शहर में डीआईजी, एसपी ने फोर्स के साथ किया मार्च, जांची सुरक्षा व्यवस्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस उप महा निरीक्षक अजय कुमार सिंह और बांदा के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फोर्स के साथ पैदल गश्त की। अधिकारियों ने आने वाले नए साल को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों उच्चाधिकारियों के साथ सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, सीओ एके सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, यातायात पुलिस और बड़ी संख्या में पुलिस के सिपाही भी थे। शहर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधिकारियों ने बाबूलाल चौराहे से गुलरनाका होते हुए प्रकाश टॉकीज, महेश्वरी देवी, बलखंडीनाका, पद्माकर चौराहा, बाकरगंज होते हुए रेलवे स्टेशन तक पेट्रोलिंग की। https://samarneetinews.com/in-sambhal-three-brothers-hanged-themselves/ व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्या को जाना। अधिकारियों ने साफ कहा कि 31 दिसंबर को शहर में चेकिंग अभियान चलेगा। अगर कोई भी नशे करके वाहन चलाता मिला तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन...
UP : नायाब तहसीलदार के धर्मांतरण मामले में दो मस्जिदों के मौलानाओं समेत 3 को जेल, मुस्लिम युवती पर दिल..

UP : नायाब तहसीलदार के धर्मांतरण मामले में दो मस्जिदों के मौलानाओं समेत 3 को जेल, मुस्लिम युवती पर दिल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हमीरपुर में तैनात नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के धर्मांतरण मामले में पुलिस ने दो मस्जिदों के मौलानाओं समेत 3 लोगों को जेल भेजा है। इसमें उक्त मुस्लिम लड़की का मौसा भी शामिल है, जिससे नायाब तहसीलदार ने धर्म परिवर्तन कर कथित रूप से निकाह किया है। बताते हैं कि यह पूरी कहानी नायाब तहसीलदार के फरियादी की बेटी मुस्लिम युवती पर दिल आने के बाद ही शुरू हुई थी। अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को भेजी गई रिपोर्ट वहीं जिला प्रशासन ने नायाब तहसीलदार के खिलाफ पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी है। मौदहा तहसील से हटाकर उसे कलक्ट्रेट संबद्ध कर दिया है। बताते चलें कि नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता की यूसुफ बनकर मस्जिद में नमाज पढ़ने वाली फोटो वायरल हुई थी। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया था। प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मस्जिद ...

दर्दनाक : बांदा में युवा किसान की ट्रक से कुचलकर मौत, कोहरा बना कारण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खेत से घर लौट रहे युवा किसान को ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को किसी तरह पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव के विद्याभूषण (34) खेती किसानी करते थे। खेत से लौटते समय हुआ हादसा वह रात में खेत से काम पूरा करके पैदल ही घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कोहरे की धुंध के कारण किसान को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई कृष्ण कुमार का कहना है कि मृतक के परिवार में दो बेटे, एक बेटी और पत्नी प्रियंका हैं। वह छोटे काश्तकार थे। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि परिवार के सामने जीवन-यापन की भी दिक्कत हो गई है। ये भी प़ढ़ें ...
कुहासे की ठंड में चोरों का शराब दुकान पर धमाल, सैकड़ों बोतलें और हजारों की नगदी पार

कुहासे की ठंड में चोरों का शराब दुकान पर धमाल, सैकड़ों बोतलें और हजारों की नगदी पार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कुहासे भरी ठंड के बीच बुधवार रात चोरों ने शराब की दुकान पर बड़ा हाथ मारा। शहर के पाॅश इलाके में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से चोरों ने सैकड़ों बोतलें शराब और हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर डाला। सुबह सेल्समैन जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। आवास विकास में घटना पुलिस चौकसी पर सवाल जानकारी के अनुसार शहर के बंगालीपुरा मोहल्ले के रहने वाले रणधीर सिंह की पत्नी अनीता सिंह के नाम आवास-विकास में अंग्रेजी शराब की दुकान है। बताते हैं कि बुधवार रात सेल्समैन दीपक रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। https://samarneetinews.com/fir-against-5-including-nayabtehsildar-who-turned-ashish-into-yusuf-by-conversion/ देर रात चोरों ने कोहरे की धुंध का फायदा उठाते हुए हाथ साफ किया। पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों क...
आशीष से यूसुफ बने तहसीलदार समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, पहले कराई मुस्लिम लड़की से शादी और फिर..

आशीष से यूसुफ बने तहसीलदार समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, पहले कराई मुस्लिम लड़की से शादी और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में धर्म परिवर्तन का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताते हैं कि हमीरपुर में तैनात नायाब तहसीलदार की मुस्लिम लड़की से शादी कराकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया। आशीष गुप्ता से मोहम्मद यूसुफ बने नायाब तहसीलदार के धर्म परिवर्तन का खुलासा तब हुआ, जब उनकी मस्जिद में नमाज पढ़ते फोटो वायरल हुई। इससे जिले के सरकारी महकमों में खलबली मच गई। पहले मुस्लिम लड़की से कराई शादी, फिर धर्म परिवर्तन बात अधिकारियों के संज्ञान में आने पर जांच शुरू हुई। जांच में धर्म परिवर्तन की बात सही पाई गई। उधर, पुलिस ने नायाब तहसीलदार की पत्नी आरती गुप्ता की तहरीर पर पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा लिखा है। पत्नी का आरोप है कि मुस्लिम लड़की से शादी कराकर उनके पति का धर्म परिवर्तन कराया गया है। मस्जिद में टोपी लगाकर नमाज पढ़ते फोटो हुई थी वायरल दरअसल, दो दिन पहले यह...
बांदा में धूमधाम से मनी महायोद्धा खेत सिंह खंगार की जयंती, यह कार्यक्रम..

बांदा में धूमधाम से मनी महायोद्धा खेत सिंह खंगार की जयंती, यह कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय खंगार समाज ने 'खंगार महोत्सव कार्यक्रम' का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामकेश निषाद रहे। साथ ही सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही एक शोभायात्रा भी निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राजभवन उपाध्याय, अजीत गुप्ता, कृष्णा खंगार, लाला राम खंगार, चंद्रपाल खंगार, भजन दास खंगार, यशवंत खंगार, ज्ञान प्रताप खंगार आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : पूर्व फौजी का कुकर्म : दो मासूम बहनों को घर बुलाकर एक से छेड़छाड़, ऐसे हुआ भंडाफोड़..  ...
बांदा में निरंजन चक्रवर्ती बने अध्यक्ष, अश्वनी महामंत्री, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन का..

बांदा में निरंजन चक्रवर्ती बने अध्यक्ष, अश्वनी महामंत्री, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन का..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ है। यह कार्य जिला संयोजक कुलदीप कुमार और मंडल अध्यक्ष प्रेमसागर दीक्षित की देख-रेख में हुआ। पुनर्गठन में निरंजन चक्रवर्ती को जिलाध्यक्ष, डा. अश्वनी यादव को महामंत्री अकरम खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन वहीं उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, श्यामबाबू, कालीचरण प्रजापति, तथा संयुक्त महामंत्री शिवचरन कुशवाहा, संगठन मंत्री श्रीमति कंचल मौर्या को चुना गया है। इसी क्रम में वीरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता केशना पाल और आशा कुटार को चुनाव गया है। वहीं कुलकमल मिश्रा व श्रवण श्रीवास को प्रचार मंत्री चुना गया है। इसी तरह लेखाकार अवनीश प्रजापति, आडिटर नसीम अंसारी को चुना गया है। सभी पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई है। ये भी पढ़ें : ब...
UP : छात्रा को ट्रक ने रौंदा, नो एंट्री में हादसे ने खोली पुलिस लापरवाही की पोल..

UP : छात्रा को ट्रक ने रौंदा, नो एंट्री में हादसे ने खोली पुलिस लापरवाही की पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ओवरलोडिंग और नो एंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही जानलेवा साबित हो रही है। बीती देर साम एक छात्रा को नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कुचल दिया। छात्रा हादसे के समय अपने भाई के साथ बाइक पकड़ने जा रही थी। छात्रा का भाई हादसे में बाल-बाल बच गया। लोगों ने जाम लगाकार नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम, विधायक भी पहुंचे लोगों ने आधा घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में समझाने पर जाम खुला। जानकारी के अनुसार बबेरू के भुराने पुरवा के रहने वाले सींचपाल कुंवर बहादुर की 21 साल बेटी ट्विंकल छात्रा है। वह अपनी बुआ सावित्री के घर कस्बा के शिवाजी चौराहे में रहकर पढ़ाई करती थी। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व फौजी का कुकर्म : दो मासूम बहनों को घर बुलाकर एक से छेड़छाड़, ऐसे हुआ भंडाफोड़.. बताते हैं कि मंगलवार शाम...