Friday, July 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसी, कानपुर-बांदा समेत कई जगह प्रदर्शन, पुतले फूंके

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसी, कानपुर-बांदा समेत कई जगह प्रदर्शन, पुतले फूंके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीतित न्यूज, डेस्कः सोनभद्र में हुए 10 लोगों के नरसंहार के बाद मौके पर जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को लेकर प्रदेशभर में विरोध हुआ। कानपुर से लेकर बुंदेलखंड के बांदा में भी पुतले फूंककर विरोध जताया गया। कानपुर में सोनभद्र जाते समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मिर्जापुर प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने कोतवाली के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। जमकर की सरकार के विरोध में नारेबाजी   इसके बाद कांग्रेसी अपनी गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली में धरने पर बैठ गए। निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अगिनहोत्री की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ा चैराहे और मेस्टन रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। उधर, बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेसियों ने स्ट...
बांदा के गिरवां में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का..

बांदा के गिरवां में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गिरवां थाना क्षेत्र के नेवादा मलेहरा गांव में गुरुवार देर शाम युवती ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना इतनी संदिग्ध हालात में हुई कि उसकी हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। विवाहिता के पिता ने बेटी को मारपीटकर जलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, पुुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शुरू की जांच, पीएम रिपोर्ट का इंतजार   मलेहरा निवादा गांव निवासी विमला (24) पत्नी प्रेमबाबू ने गुरुवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने खुद ही आग लगाकर जान दी है। वहीं विवाहिता के पिता का कहना है कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मृतका के पिता गनेशा वर्मा बांदा के ही तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम खौंड़ा के रहने वाले हैं...
बांदा-तिंदवारी रोड पर ट्रक के खलासी की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव

बांदा-तिंदवारी रोड पर ट्रक के खलासी की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक ट्रक खलासी का शव मूंगुस गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तलाशी के दौरान मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को जानकारी दी। मृतक के भाई ने दुर्घटना की आशंका जताई है जबकि जिस ट्रक में वह खलासी के तौर पर काम करता था, वह ट्रक और चालक दोनों गायब हैं। ट्रक चालक का नहीं लग रहा फोन  रायबरेली के सिंकदरामऊ निवासी गोवर्धन (28) पुत्र भगवती ट्रक में खलासी के तौर पर चलता था। बुधवार सुबह वह चालक एवं ट्रक मालिक राजेंद्र के साथ गिट्टी लोड कराने के लिए कबरई (महोबा) गया था। गिट्टी लोड कराने के बाद ट्रक रायबरेली जाने के लिए रवाना हुआ। इसके बाद क्या हुआ किसी को पता नहीं है। गुरुवार सुबह गोवर्धन का शव मूंगुस गांव के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके श...
बांदा में आईजी राजाबाबू के निर्देशन में लगेंगे 1500 पेड़, बसपा नेता जयराम सिंह ने दी जानकारी

बांदा में आईजी राजाबाबू के निर्देशन में लगेंगे 1500 पेड़, बसपा नेता जयराम सिंह ने दी जानकारी

बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजा बाबू सिंह के निर्देशन में गुरुवार को पंचवटी के 1500 वृक्षों को रोपित करने की तैयारी है। गाजेबाजे के साथ शोभा यात्रा निकालकर इन पौधों को रोपित किया जाएगा। यह जानकारी बसपा नेता जयराम सिंह ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि तिंदवारी क्षेत्र के पचनेही गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पौधरोपण कार्यक्रम होगा। 22 बीघा जमीन पर पौधरोपण इस दौरान पीपल, बरगद, नीम, आंवला, बेल, के 1500 पौधे लगाए जाएंगे। गांव के मूल निवासी एवं मध्यप्रदेश ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजा बाबू सिंह इस मौके पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान तुलसी पौधे भी लगाए जाएंगे। बताया कि 22 बीघे भूमि में 1500 वृक्ष लगए जाएंगे। बताया कि पौधे झांसी और ग्वालियर से तीन ट्रकों से मंगाए गए हैं। ये भी पढ़ेंः हाथों में 4-4 तमंचे-शराब का गिलास लेकर डांस करने वाले भाजपा विधायक ...
बांदा आयुक्त ने बताई पानी की महत्ता, कहा जल है तो कल है..

बांदा आयुक्त ने बताई पानी की महत्ता, कहा जल है तो कल है..

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कमिश्नर चित्रकूटधाम शरद कुमार सिंह ने 'जल बचाएं-जीवन बचाएं' विषयक गोष्ठी में पानी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पानी बचाना, हम सबकी जिम्मेदारी है, अगर समय रहते हम नहीं चेते तो आगे आने वाले समय में हमारे साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने वक्षारोपण के महत्व को भी रेखांकित किया। कहा कि जल है तो कल है। बुधवार को मयूर भवन (कमिश्नरी) में हुए कार्यक्रम में उपस्थित वन संरक्षक केके सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी निभाने पर बल दिया। पानी बचाने के टिप्स भी दिए  कार्यक्रम का संचालन कर रहे उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी ने कहा कि रोजमर्रा के कामों में पानी बचाना बहुत जरूरी है। कहा कि हम सुबह ब्रश करते समय, नहाते समय और दैनिक क्रियाकलाप करते समय पानी को बचाते रहें तो समझिए आगे आने वाली पीढ़ी के प्रति हम अपने द...
बांदा में बाइक-टवेरा के बीच टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

बांदा में बाइक-टवेरा के बीच टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पड़ोसी जिले हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र के गुरदहा गांव निवासी दिनेश (35) और उसका भतीजा मणि कुमार (32) मंगलवार देर शाम मोटरसाइकिल से महोबा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नवीन मंडी स्थल के पास सामने से आ रही एक टवेरा गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन लेकर भाग निकले कार सवार कार सवार हादसे के बाद वाहन लेकर भाग निकले। बीती देर रात हुआ था हादसा  वहीं राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, दोनों के हादसे में घायल होने की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि कानपुर ले जाते समय युवक मणि क...
बांदा में बाइक-टवेरा के बीच टक्कर, दो युवक घायल हालत में कानपुर रेफर

बांदा में बाइक-टवेरा के बीच टक्कर, दो युवक घायल हालत में कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पड़ोसी जिले हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र के गुरदहा गांव निवासी दिनेश (35) और उसका साथी मणि कुमार (32) मंगलवार देर शाम मोटरसाइकिल से महोबा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नवीन मंडी स्थल के पास सामने से आ रही एक टवेरा गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन लेकर भाग निकले कार सवार  कार सवार हादसे के बाद वाहन लेकर भाग निकले। वहीं राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, दोनों के हादसे में घायल होने की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। ये भी पढ़ेंः भाई को मोबाइल पर दर्द बताती रही बहन और हैवान ने पीट-पीटकर...
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को बीजेपी की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही गृहमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की जगह जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रादेशिक संगठन में भी फेरबदल शुरू हो चुका है। बताते चलें कि परिवहन मंत्री रहे स्वतंत्र देव को संगठन स्तर पर काम करने वाले जमीनी नेता के रूप में देखा जाता है। दरअसल, स्वतंत्र देव पिछड़ा वर्ग से आते हैं और वह संघ से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। यही वजह है कि संघ के आम कार्यकर्ता से अपना सफर शुरू करने वाले स्वतंत्र देव ने सीढ़ी दर सीढ़ी एक मुकाम हासिल किया है। पार्टी के लिए एक माहौल भी बनाया है। मिर्जापुर है मूल घर, बुंदेलखंड कर्मभूमि   पिछड़े वर्ग से आने वाले स्वतंत्र देव सिंह का जन्म 13 फरवरी 1964...
बांदा में विवाहिता का फांसी पर लटकता मिला शव, जांच शुरू..

बांदा में विवाहिता का फांसी पर लटकता मिला शव, जांच शुरू..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः देहात कोतवलाी क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी रवि यादव की पत्नी कल्ली (27) ने अज्ञात कारणों के चलते सोमवार की दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को घर लौटे पति ने देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने कहा, जांच के बाद पता चलेगी सच्चाई  मृतका के दो पुत्र हैं और उनका पति मजदूरी करता है। आत्महत्या का कारण परिवारीजन नहीं बता सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही सही बात पता चलेगी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी कई बातें साफ हो जाएंगी। उधर, महिला के बच्चे भी मां की मौत के बाद बेहद असहज हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में दो सगेे भाइयों की नदी में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम...
बांदा में बाइक फिसलकर गिरी, एक युवक की मौत-दूसरा घायल

बांदा में बाइक फिसलकर गिरी, एक युवक की मौत-दूसरा घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक हादसे में दो युवक बाइक फिसलने के कारण गिर पड़े। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि बबेरू के देवरथा गांव के शैलेंद्र (17) पुत्र रामप्रसाद अपने चचेरे भाई बिमलेश (24) पुत्र शिव प्रसाद के साथ बाइक से बीती रात महेदु गांव से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा  रास्ते में बहिंगा गांव के पास इनकी बाइक फिसलकर गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान शैलेंद्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ेंः बांदा...