Friday, July 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा के कांग्रेसियों ने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि

बांदा के कांग्रेसियों ने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड पर कांग्रेसियों ने एक शोकसभा का आयोजन किया। इसमें कांग्रेसियों ने अपनी नेता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि शीला जी का बांदा आगमन 1999 लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में तिंदवारी में हुआ था। 1999 में बांदा के तिंदवारी आई थीं शीला दीक्षित   कहा कि तब से कांग्रेसजनों से उनका लगातार जुड़ाव बना रहा। कहा कि समय-समय पर उनका आर्शीवाद एवं मार्गदर्शन जिले के कांग्रेसी नेताओं को मिलता रहा है। शोकसभा में पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, अशोकवर्धन कर्ण, शिवबली सिंह, सादाब, जहांगीर खान, हरिश्चन्द्र बाजपेई, सुनील सविता, जीलानी दुर्रानी, केपी सेन, अजीम भाई, सुखदेव गांधी, शब्बीर सौदागर, राजकुमार ग...
बांदा में सावन उत्सव के रंग में रंगी महिलाएं, प्रतियोगिताओं की धूम

बांदा में सावन उत्सव के रंग में रंगी महिलाएं, प्रतियोगिताओं की धूम

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सावन का महीना शुरू होते ही रिमझिम फुहार शुरू होती हैं। स्वतः ही मन आनन्दित होने लगता है। खासकर महिलाएं अपने साजो श्रृंगार में ध्यान देने लगती हैं। कुछ इन्हीं पलों को खुशनुमा बनाने के लिए एक डांस स्टूडियो की महिलाओं ने सावन उत्सव मनाया। महिलाओं ने कंजली गीत गाए और अपने पसंदीदा खेल भी खेले। कार्यक्रम में सावन के गीतों के अलावा सामूहिक एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। उत्तम मेंहदी, उत्तम हेयर स्टाइल, उत्तम खाना, विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं भी हुईं। सावन गीत गाए और प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा   युवतियों ने वन मिनट मेकअप किया और नृत्य भी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रही शालिनी सिंह भदौरिया एवं रचना सिंह रहीं। शालिनी भदौरिया ने कहा कि निश्चित ही इस प्रकार के आयोजन प्रेम और हर्षोल्लास की भावना पैदा करते हैं। हेयर स्टाइल में नन्ही अग्रिमा ने बाजी मारी। मेंहदी प्रतियोगिता म...
बांदा के हार्पर क्लब में महिला सदस्यों ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

बांदा के हार्पर क्लब में महिला सदस्यों ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय हार्पर क्लब में रविवार शाम महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने तरह-तरह के फल-फूल व छायादार पौधे लगाए। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। क्लब की महासचिव संतोष ओमर ने बताया कि वर्तमान ने पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की विकराल समस्या ये जूझ रहा है। इसी कारण कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ आ रही है। पिघलते ग्लेशियरों ने आने वाले जल संकट की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। इन सबसे बचने का एक ही उपाय है और वह है पौधरोपण। पर्यावरण सुरक्षा को बताया जरूरी  क्लब की वरिष्ठ उपाधयक्ष आशा सिंह ने बताया कि इस बारिश मे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश में 22 करोड़़ वृक्षों का रोपण कर प्रदेश को हरा भरा करने का संकल्प लिया गया है। आने वाले भविष्य को देखते हुए हम सबको इस कार्य के लिए अपना योगदान देना चाहिए। अध्यक्षा रूचि सिंह ने वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम को करने के लिए ...
बांदा में रोडवेज बस से कुचलकर महिला की मौत, बस चालक गिरफ्तार

बांदा में रोडवेज बस से कुचलकर महिला की मौत, बस चालक गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटी के जेठ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे दंपति को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे महिला की बस से कुचलकर मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस को भी कब्जे में ले लिया गया है। बिसंडा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा  बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव के मजरा भुराने पुरवा निवासी माया देवी (46) पत्नी शिवचरन की बेटी की ससुराल सुखारी पुरवा (अतर्रा) में है। वहां उसके जेठ का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होकर पति-पत्नी बाइक से लौट रहे थे। मरौली गांव के पास रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। महिला बस के आगे गिर गईं। इससे उनकी दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। औरन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये भी...
बांदा में गैस रिसाव से भड़की आग, दो सगे भाइयों समेत सात झुलसे

बांदा में गैस रिसाव से भड़की आग, दो सगे भाइयों समेत सात झुलसे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक कमरे में आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर परिवार के लोग बुझाने के लिए कमरे के अंदर घुस गए। कमरे में पहुंचने पर सभी बुरी तरह से झुलस गए। घायलों का मटौंध स्वास्थ केंद्र में उपचार कराया गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। अछरौड़ गांव निवासी इंद्रजीत के मकान में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर कमरे में रखा हुआ था। उस पर रेगुलेटर भी लगा था। देर शाम गैस रिसाव के कारण आग भड़क उठी। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में हुई घटना   गैस रिसाव होने के कारण आग फर्श पर नीचे-नीचे जल रही थी। तभी इंद्रजीत की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। शोर मचाने पर परिवार की रामसखी (18), उसकी बहन साधना (8) और भाई धर्मेन्द्र (11), रामजी (28), इंद्रजीत (50) पुत्रगण ढोला, वीरू पुत्र (12) पुत्र इंद्रजीत, लोकेश (12) पुत्र छोटेलाल सभी लोग कमरे में आकर आग बुझ...
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ गिरफ्तारी व कुर्की के आदेश

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ गिरफ्तारी व कुर्की के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बसपा से निकाले गए और बिजनौर से लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में अपनी राजनीतिक हैसियत बचाने को जूझ रहे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पूर्व मंत्री के खिलाफ स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने गिरफ्तारी और कुर्की के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि नसीमुद्दीन के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज में 21 जुलाई 2016 में सड़क जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे की सुनवाई के लिए नसीमुद्दीन अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। कई तारीखों पर नहीं हुए हाजिर   कई तारीखों पर वारंट जारी होने के बाद भी नसीमुद्दीन ने अदालत में समर्पण नहीं किया है। इसके बाद स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने शनिवार को उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया। साथ ही अदालत ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने का भी आदेश दिया है। बताते हैं कि यूपी सरकार ...
बांदा में ससुराल से लापता हुई महिला रेलवे पटरी के किनारे पड़ी मिली

बांदा में ससुराल से लापता हुई महिला रेलवे पटरी के किनारे पड़ी मिली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ससुराल से निकली युवती शनिवार दोपहर को शहर कोतवाली के बड़ोखर के पास से निकली रेलवे लाइन के किनारे घायल हालत में मिली। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के बताने के अनुसार उसके पिता को सूचना दी गई। युवती रेलवे ट्रैक किनारे कैसे पहुंची और घायल कैसे हुई, इस बात की जानकारी पिता को नहीं है। ससुराल वालों को भी सूचना भिजवाई गई है। देहात कोतवाली के गुरेह गांव के भज्जी का पुरवा में रहने वाले मुन्ना ने अपनी पुत्री माया (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में रहने वाले लवलेश के साथ हुई थी। तीन साल पहले हुई थी शादी   शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में माया बड़ोखर खुर्द गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे घायल हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 पुल...
बांदा में प्रियंका गांधी हिरासत मामलेे में धरने पर जमे कांग्रेसियों ने सरकार को बताया संवेदनहीन

बांदा में प्रियंका गांधी हिरासत मामलेे में धरने पर जमे कांग्रेसियों ने सरकार को बताया संवेदनहीन

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोनभद्र में हुए नरसंहार में मारे गए लोगों परिजनों से मिलने सोनभद्र जाते समय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को प्रशासन ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया था। इसको लेकर सूबे में कांग्रेसियों में उबाल आ गया है। बांदा में भी शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया और शनिवार को भी धरने पर बैठे रहे। धरने पर बैठे कांग्रेसियों की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता है कि मृतक परिजनों से न तो मुख्यमंत्री मिलने गए और न ही कोई मंत्री। पुतला जलाने के बाद से धरने पर हैं कांग्रेसी  इतना ही नहीं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जब सोनभद्र में मृतक परिजनों से मिलने जा रही थीं तो प्रदेश सरकार के इशारे पर अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वह अभी तक वह पुलिस हिरासत में हैं। कहा कि उनकी नेता को सोनभद्र में म...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया अमौसी अड्डे पर किया स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया अमौसी अड्डे पर किया स्वागत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का अमौसी हवाई अड्डे से लेकर भाजपा मुख्यालय तक जोरदार स्वागत हुआ। सभी भाजपा नेता उनके स्वागत को लेकर उत्साहित नजर आए। इस दौरान बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी अपने समर्थकों के साथ अमौसी हवाई अड्डे पहुंचे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अमौसी हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत  इस मौके पर भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। हवाई अड्डे पर जय श्री राम के नारे गूंजते रहे और बारिश की फुहारों ने मौसम को पूरी तरह से खुशनुमा बना दिया। बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। ये भी पढ़ेंः बांदा में बूचड़खानों के बाहर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, दुकानदारों ने किया चौकी का घेराव, पुलिस का फ्लैग मार्च...
बांदा में बूचड़खानों के बाहर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, दुकानदारों ने किया चौकी का घेराव, पुलिस का फ्लैग मार्च

बांदा में बूचड़खानों के बाहर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, दुकानदारों ने किया चौकी का घेराव, पुलिस का फ्लैग मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में शुक्रवार को हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने बूचड़खानों के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार का हंगामा न हो, इसके लिए सीओ सिटी और शहर कोतवाल मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन पूर्व सूचना के तहत किया गया। हालांकि दूसरे पक्ष से बूचड़खाना चलाने वाले लोगों के परिवार की महिलाओं ने गाली-गलौच और अभद्रता का आरोप लगाया है। अधिकारियों की मुस्तैदी और समझदारी से स्थिति बिगड़ने से बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, कार्रवाई का आश्वासन   बताते हैं कि पूर्व घोषणा के अनुसार शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और बजरंग दल के लोग संयुक्त रूप से शहर के हाथीखाना, कसाई मुहल्ला, बाकरगंज, इंदिरा नगर, जामा मस्जिद रोड से बाइकों से निकले। संगठनों के लोगों का कहना है कि अवैध रूप से बिना लाइसेंस बूचड़खाने चलते पाए गए। दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं है। ...