Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा महिला कालेज में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्राओं का सम्मान

बांदा महिला कालेज में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्राओं का सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय महिला डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने सामूहिक, एकल, नाटक, कव्वाली और नाटक से दर्शकों का मनोरंजन किया। मेधावी और प्रशंसनीय प्रदर्शन करने वाली महाविद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजकीय महिला डिग्री कालेज में बुधवार को 43वां वार्षिकोत्सव समारोह चौरी-चौरा के क्रांतिकारियों और लामा गांव के शहीद विकास कुमार को समर्पित रहा। इस मौके पर व्यापार मंडल नेता राज कुमार राज, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन भी मौजूद रहीं। शहीद की पत्नी सम्मानित शहीद सैनिक विकास कुमार की पत्नी नंदनी ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएससी की टापर छात्रा हिना खानम को सम्मानित किया। इसके अलावा चालू शिक्षा सत्र में महाविद्यालय की चैंपियन छात्रा पूनम देवी के साथ विभिन्न विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं की मेधावी छात्राएं त...
बड़ा खुलासा : बांदा में नाबालिगों ने दुष्कर्म से असफल रहने पर की थी बच्ची की हत्या

बड़ा खुलासा : बांदा में नाबालिगों ने दुष्कर्म से असफल रहने पर की थी बच्ची की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीती 5 फरवरी को बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मृतक बच्ची का रिश्ते का चचेरा भाई है, जबकि दूसरा उसका साथी है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास और असफल रहने पर बच्ची की हत्या का जुर्म कबूल किया है। पुलिस दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। हालांकि, दोनों नाबालिग हैं, इसलिए उनको सुधारगृह भेजा गया है। एक आरोपी मृतका का रिश्ते का चचेरा भाई बताते चलें कि बबेरू क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 10 साल की बालिका 5 फरवरी को खेतों पर चारा लेने गई थी। गांव के ही स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ने वाली यह बच्ची वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। बाद में उसका शव गांव के बाहर एक खेत में झाड़ियों में पड़ा मिला था। ये भ...
मिस्ड काॅल से शुरू Love Story, थाने पर गिरफ्तारी के बाद खत्म

मिस्ड काॅल से शुरू Love Story, थाने पर गिरफ्तारी के बाद खत्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मिस्ड काॅल से शुरू हुई दो प्रेम कहानियों (Love story) का अंत थाने पर लड़कियों की गिरफ्तारी के साथ हुआ। दरअसल, दोनों लड़कियों के परिवार के लोगों ने उनके गायब होने की एफआईआर थाने पर दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग हैं। हालांकि, लड़कियों के परिजनों का कहना था कि उनका अपहरण हुआ है। बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अपहरण नहीं, मामला प्रेम प्रसंग का था। दोनों ही मामले बांदा के अतर्रा और फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांवों से जुड़े हैं। हालांकि, पुलिस ने अब लड़कियों को बरामद करने के बाद उनका बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विधिक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। घर से निकली लड़की स्टेशन पर प्रेमी संग गिरफ्तार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतर्रा के एक मोहल्ले में रहने वाली एक 12वीं ...
बांदा में ADG प्रेम प्रकाश के निर्देश, अफसरों-कर्मचारियों के हमलावरों पर NSA-गैंगस्टर लगाएं

बांदा में ADG प्रेम प्रकाश के निर्देश, अफसरों-कर्मचारियों के हमलावरों पर NSA-गैंगस्टर लगाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश बुधवार को बांदा पहुंचे। यहां पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षकों व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही बीट आरक्षियों को निर्देश दिए कि वह शिकायती प्रार्थनापत्रों की स्वयं जांच करें। इसके साथ ही एडीजी ने कहा कि ईनामी अपराधियों के साथ-साथ हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर रखें। विवेचनाओं को लंबित न रखा जाए। कर्मचारियों की समस्याओं पर भी दिए निर्देश एडीजी ने सैनिक सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा शाखा प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा, कि वह सुनिश्चित करें कि महीने की 7 तारीख से पहले अपने-अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक करें। बैठक में समस्याएं सुनें और उनका निस्तार...
बांदा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप

बांदा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 4 दिन से लापता एक युवक का शव शहर से सटे नवाब टैंक इलाके में पड़ा मिला। लोगों ने शव को पानी में उतराता देखा तो वहां खलबली मच गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चौराहा (अलीगंज) के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल का बेटा आलम (20) बीते चार दिनों से लापता था। आटो पार्ट्स की दुकान पर करता था काम बताते हैं कि वह अतर्रा चुंगी पर आटो पार्ट्स की दुकान में काम करता था। चार दिन पहले रात में वह कहीं जाने की बात कहकर निकला था। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। आज शव मिलने की जानकारी पर पिता ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या करके शव फेंका गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक डूब कर मरा है। फ...
बांदा : सेवानिवृत्त लेखपालों की भावभीनी विदाई

बांदा : सेवानिवृत्त लेखपालों की भावभीनी विदाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर तहसील परिसर में सेवानिवृत्त लेखपालों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। तहसीलदार व अन्य राजस्व कर्मियों ने सेवानिवृत्त लेखपालों के कार्यकाल की प्रशंसा की। फूलों की माला पहनाकर उनको उपहार देते हुए सम्मानित भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। बताते हैं कि सदर तहसील सभागार में सेवानिवृत्त लेखपाल अशोक कुमार तिवारी, दिनेश सिंह चौहान, सत्यनारायण मिश्र और नजारत के अनुसेवक रामआसरे की विदाई समारोह किया गया। तहसीलदार ने किया सम्मानित तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के दिन ही सेवानिवृत्ति की तारीख तय हो जाती है। यह नियम चाहे कर्मचारी हो या अधिकारी सभी पर लागू होता है। अपनी सफल सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को अपने परिवार के बीच शेष समय गुजारने का मौका मिलता है। लेखपाल संघ की ओर से धार्मिक पुस्तक, छड़ी व अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी ...
बांदा समाचार पत्र संघ के अध्यक्ष बने घासीराम

बांदा समाचार पत्र संघ के अध्यक्ष बने घासीराम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार को शहर के जीआईसी ग्राउंड स्थित मंच पर समाचार पत्र विक्रेता संघ पदाधिकारियों का चुनाव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान घासीराम निषाद को अध्यक्ष, प्रकाश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महेश कुमार प्रजापति को महामंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी के तौर पर राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक बार फिर घासीराम निषाद को निर्वाचित घोषित किया गया। सुरेंद्र चंद्र गुप्ता बने कोषाध्यक्ष सुरेशचन्द्र गुप्ता कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि व निरीक्षक के तौर पर राष्ट्रीय जनकल्याणकारी संगठन के अध्यात्म कला व सांस्कृतिक प्रभाग के जिला अध्यक्ष आरसी योगा, सर्व वैश्य चेतना समिति के मंडल अध्यक्ष रामशरण साहू, राजेंद्र मिश्रा, राहुल राजपूत तथा राकेश त्रिपाठी उपस्थिति रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पणकर मिठाई खिलाई गई। चुना...
बांदा में हादसा, पिता-पुत्र समेत चार घायल, कार-स्कार्पियो की टक्कर

बांदा में हादसा, पिता-पुत्र समेत चार घायल, कार-स्कार्पियो की टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नेशनल हाइवे पर कार और स्कार्पियो की टक्कर में पिता-पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, दुर्घटना की वजह से नेशनल हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं निवासी सुनील कुमार (38) मंगलवार को अपने पिता आशा चरन (65) पुत्र बच्चू लाल के साथ निजी कार से काम के सिलसिले में महोबा जा रहे थे। मटौंध थाना क्षेत्र में दुर्घटना झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मटौंध थाना क्षेत्र के सहेना बाबा देव स्थान के पास सामने से आ रही स्कार्पियो से उनकी कार की टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी तेज हुई कि कार और स्कार्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार बाप-बेटे और स्कार्पियो सवार मटौंध के खैराडा गांव निवासी विनोद (43), कामता विश्वक...
पढ़िए ! क्यों तिंदवारी के पूर्व विधायक ने IPS अधिकारी के लिए कह डाली यह बात

पढ़िए ! क्यों तिंदवारी के पूर्व विधायक ने IPS अधिकारी के लिए कह डाली यह बात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हाल ही में बांदा के पचनेही के रहने वाले आईपीएस राजा बाबू सिंह को बीएसएफ (बार्डर सिक्योरिटी फोर्स) की कमान संभालने को मिली है। जिले के लोग उनको बधाई दे रहे हैं। ऐसे में तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने बड़ी बात कही। दरअसल, उन्होंने कहा कि बांदा जिले के लिए यह बड़ी और गर्व की बात है कि बुंदेलखंड का एक बेटा आईपीएस अधिकारी है और अब बीएसएफ की कमान संभालने के साथ देश की सरहदों की रक्षा करेगा। जिले से बधाइयों का तांता दरअसल, अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उनको बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल का आईजी बन गए हैं। इसकी जानकारी पर पूर्व विधायक ने कहा कि आईपीएस राजा बाबू को बीएसएफ की कमान मिलना बांदा ही नहीं, बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं की उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। देश और समाज के लिए कुछ करने के लिए आगे आना चाहिए। पूर्व विधायक ...
बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, पीतांबरा महायज्ञ शुरू

बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, पीतांबरा महायज्ञ शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पंचानन महादेव मंदिर पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा (बगलामुखी) का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ मां पीतांबरा की शोभायात्रा व भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए कलश यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। राजघाट रोड स्थित पंचानन महादेव मंदिर से सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी कलश यात्रा कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों झंडा चौराहा, बलखंडीनाका, महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा, शंकर गुरु चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, बाबूलाल चौराहा, काली देवी मंदिर, गोल कोठी, नगर पालिका, कोतवाली रोड, छिपटहरी होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समापन हुआ। ये भी पढ़ें : बांदा में बोले जगदगुरु रामभद्राचार्य, जबतक शरीर में सांस-दिव्यांगों के लिए प्रयास इसी के साथ मां ...