Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Lucknow : बांदा के सर्राफा से 50 किलो चांदी लूट मामले में 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त, पढ़िए पूरी खबर…

Lucknow : बांदा के सर्राफा से 50 किलो चांदी लूट मामले में 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त, पढ़िए पूरी खबर…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : बांदा के सर्राफा व्यवसाई से 50 किलो चांदी लूटने के मामले में इंस्पेक्टर, दरोगा और हेड कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। तीनों पुलिसकर्मी इस समय औरैया की जेल में बंद हैं। बताते चलें कि बांदा के सर्राफा व्यवसाई से चांदी लूटने की यह वारदात औरैया जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुई थी। इसी मामले में आज शासन ने जेल में बंद तत्कालीन भोगनीपुर थाना प्रभारी अजय पाल सिंह कठेरिया, दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल राम शंकर यादव को बर्खास्त कर दिया है। वहीं लापरवाही पर भोगनीपुर सीओ तनु उपाध्याय से सर्किल का चार्ज लेकर उन्हें भी पुलिस लाइन में तैनात कर दिया है। यह है लूट का पूरा मामला बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बीती 6 जून की देर रात बांदा के सर्राफा व्यवसाई मनीष सोनी से 50 किलो चांदी की लूट हो गई थी। घटना से हड़कंप मच गया था। मामले में औरैया और कानपुर देहात पुलिस ने संयु...
बांदा में सोते समय व्यक्ति को गाड़ी ने रौंदा, ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार

बांदा में सोते समय व्यक्ति को गाड़ी ने रौंदा, ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक सड़क हादसा हो गया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति को सोते समय मैजिक गाड़ी ने रौंद दिया। घटना से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शंकरपुरवा गांव के बाबूलाल प्रजापति (45) अपने घर के सामने चारपाई पर सो रहे थे। ड्राइवर-क्लीनर गिरफ्तार तड़के सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने उनको रौंद दिया। बताते हैं कि गाड़ी टमाटर लेकर मध्यप्रदेश के मैहर जा रही थी। गाड़ी पलट गई और सामान भी फैल गया। गांव के लोगों ने मैजिक चालक और क्लीनर को पकड़ लिया। इसके बाद उनको पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। ये भी पढ़ें : Banda : नाबालिग लड़की को ले भागा रिश्तेदार, पिता ने लिखाई रिपोर्ट  ...
Banda : नाबालिग लड़की को ले भागा रिश्तेदार, पिता ने लिखाई रिपोर्ट

Banda : नाबालिग लड़की को ले भागा रिश्तेदार, पिता ने लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक नाबालिग लड़की को एक रिश्तेदार भगा ले गया। पिता ने बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरा मामला बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र का है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र एक व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब हो गई। तलाश में जुटी पुलिस टीमें तलाश करने पर पता चला कि उसकी बेटी को उसी का रिश्तेदार मलेहरा निवादा का रहने वाला बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि काफी तलाश के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। ये भी पढ़ें : Earthquake : दिल्ली NCR और चंडीगढ़-पंजाब समेत कई जगह भूकंप उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। पुलिस ने आरोपी जनार्दन आरख के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखते हुए नाबालिग लड़की की तलाश ...
बांदा में पुलिस एनकाउंटर, बैंक लूट के आरोपी बदमाश सलमान उर्फ सुनील को लगी गोली

बांदा में पुलिस एनकाउंटर, बैंक लूट के आरोपी बदमाश सलमान उर्फ सुनील को लगी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ आपरेशन क्लीन जारी है। आज एक पुलिस एनकाउंटर में 25 हजार का ईनामी बदमाश गोली लगने के बाद पकड़ा गया। यह एनकाउंटर एसओजी टीम और बिसंडा पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास हुआ। बताते हैं कि पकड़ा गया बदमाश 29 मई को बिसंडा के ग्राम कोर्रही में बैंक लूट में शामिल था। पुलिस को उसकी तलाश थी। बदमाश शकील अहमद उर्फ सलमान उर्फ सुनील पर 25 हजार का ईनाम अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि आर्यावर्त बैंक में लूट के प्रयास में वांछितों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। इसी बीच 25 हजार के ईनामी बदमाश आज पुलिस बिना नंबर प्लेट की बाइक से जाते मिला। इसका बदमाश का नाम शकील अहमद, उर्फ सुनील उर्फ सलमान है। पुलिस ने इसे घेराबंद कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तभी उसने पुलिस पार...
बांदा में काल बनी ओवरलोडिंग, बालू लदे ट्रकों की टक्कर से एक की मौत, दो कानपुर रेफर

बांदा में काल बनी ओवरलोडिंग, बालू लदे ट्रकों की टक्कर से एक की मौत, दो कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ओवरलोडिंग जानलेवा साबित हो रही है। आरटीओ विभाग और खनिज विभाग की मिलीभगत से बालू के ओवरलोड ट्रक काल बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आज ऐसे ही ओवरलोड बालू लदे ट्रकों और एक खाली डंफर में टक्कर हो गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि डंफर खाली था। वहीं दोनों ट्रक बालू से ओवरलोड लदे हुए थे। घायलों में दो को कानपुर किया रेफर जानकारी के अनुसार महोबा के सुकौरा गांव के क्लीनर विजय प्रजापति (26) डंपर ड्राइवर दीपक (25) के साथ आज सुबह कानपुर से बांदा आ रहे थे। डंफर खाली था। इसी बीच चिल्ला थाना क्षेत्र के पास दोहतरा गांव के पास कानपुर जा रहे बालू लदे ओवरलोड ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। पीछे से आ रहे दूसरे बालू लदे ट्रक ने भी उसमें आकर टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : चिराग तले अंधेरा ...
बांदा में हर्षोल्लास से हुआ आर्ट आफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम

बांदा में हर्षोल्लास से हुआ आर्ट आफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आर्ट ऑफ लिविंग के बैनर तले आज बांदा के एक स्कूल में एक 6 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन हुआ। आज इसका समापन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कुल 25 व्यक्तियों ने इस कोर्स में प्रतिभाग किया। इनमें युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों की संख्या काफी रही। इसमें योगा, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया, ध्यान और जीवन जीने के लिए उपयोगी टिप्स दिए गए। प्रशिक्षक रामकिशोर शिवहरे ने कहीं ये बातें.. आज समापन के मौके पर सामूहिक भोज और सत्संग भी हुआ। मानसी मिश्रा, प्रवी यादव ने सुंदर और मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। प्रोग्राम में प्रभा यादव, अरुण नारायण सिंह, दीपेंद्र मिश्रा, अरविंद सिंह, नीता सिंह आदि मौजूद रहीं। आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक रामकिशोर शिवहरे ने बताया कि सुदर्शन क्रिया के नियमित अभ्यास से व्यक्ति का आंतरिक रूपांतरण होता है। व्यक्ति के अंदर...
यूपी में कई एडीएम के तबादले, झांसी-इटावा समेत..

यूपी में कई एडीएम के तबादले, झांसी-इटावा समेत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादलों के इस क्रम में पीसीएस अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव इटावा के एडीएम (एफआर) बनाए गए हैं। वहीं पीसीएस महेंद्र मिश्रा अपर आयुक्त झांसी नियुक्त किया गया है। इसी तरह पीसीएस सुभाष प्रजापति को फरुखाबाद जिले का एडीएम बनाकर नियुक्त किया गया है। पीसीएस जय प्रकाश को संतकबीर नगर जिले का एडीएम (एफआर) नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें : साली से इश्क-ससुर से याराना, फिर ऐसे हुआ 4 लोगों का नरसंहार, मासूम तक नहीं छोड़ा..  ये भी पढ़ें : चिराग तले अंधेरा : बांदा में BDA के सामने अवैध दुकानें, आखिर किसका संरक्षण..?   ...
बांदा पहुंची मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दिए ये खास निर्देश..

बांदा पहुंची मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दिए ये खास निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा तथा पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला शनिवार को बांदा पहुंचीं। उन्होंने भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र हुकुम सिंह का डेरा व अन्य जगहों का निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही या ढिलाई न बरती जाए। पत्रकारों के साथ वार्ता भी की। अधिकारियों के साथ बैठक कर किया निरीक्षण कहा कि सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं चला रही है। उनका लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाया जाए। अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिकाओं के कार्य एवं प्रगति के विषय में जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने राज्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का पूर्णता ...
साली से इश्क-ससुर से याराना, फिर ऐसे हुआ 4 लोगों का नरसंहार, मासूम तक नहीं छोड़ा..

साली से इश्क-ससुर से याराना, फिर ऐसे हुआ 4 लोगों का नरसंहार, मासूम तक नहीं छोड़ा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साली से इश्क का भूत एक एक व्यक्ति को ऐसा चढ़ा कि उसने अपने ससुर के साथ मिलकर नरसंहार कर डाला। एक-दो नहीं, बल्कि मासूम समेत चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से पूरा इलाका हिल गया था। पुलिस लगातार वारदात के खुलासे में लगी थी। काफी जांच के बाद खुलासा हुआ। हत्यारोपी ससुर गिरफ्तार हो चुका है, वहीं दामाद फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है। यह खुलासा आज बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एक प्रेसवार्ता में किया। 15 अप्रैल को बड़ोखर बुजुर्ग में हुई थी 4 लोगों की हत्या बताते चलें कि बीती 15 अप्रैल को गिरवां क्षेत्र के बड़ोखरबुजुर्ग गांव में चार लोगों की हत्या हो गई थी। गांव के चुन्नू, उनकी पत्नी कैलशिया और भाभी व पोते प्रियांशु को बेरहमी से मार डाला गया था। धारदार हथियारों से वारदात करने के बाद हत्यारे बड़ी चालाकी से भाग निकले थे। घटना ...
बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, पारिवारिक कलह में वारदात- SP मौके पर..

बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, पारिवारिक कलह में वारदात- SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात आज तड़के सुबह हुई। हत्यारोपी ने घर के पास बने एक देव स्थान से नुकीली चीज लाकर पत्नी के गले में मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तड़के सुबह हुई हत्या की वारदात जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव में सूरजबली ने अपनी पत्नी मीरा की हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात सुबह करीब साढ़े 4 बजे के आसपास हुई है। परिवार में दोनों के पांच बच्चे हैं। बताते हैं कि आरोपी शराबी किस्म का व्यक्ति है और लगातार पति-पत्नी के बीच मारपीट हुआ करती थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम ने...