Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड अतर्रा का प्रियांशु गिरफ्तार

बांदा कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड अतर्रा का प्रियांशु गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अवैध कोडीन सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने फरार मुख्य अभियुक्त प्रियांशु उर्फ किशन को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रियांशु उर्फ किशन पुत्र मुन्ना लाल अतर्रा कस्बे के कुशवाहा मैरिज हाॅल के पास रहता है। STF और बांदा पुलिस ने पकड़ी थी अवैध कोडीन सिरप प्रियांशु उर्फ किशन कोडीन सिरप तस्करी का मास्टर माइंड है। अभी तक फरार था। बताते चलें कि बीती 3 सितंबर को यूपी STF और बांदा पुलिस ने 60 लाख से ज्यादा का अवैध कोडीन सिरप बरामद किया था। एक कार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था। तभी से प्रियांशु फरार था। संबंधित खबर यहां पढ़ें: बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू  https://samarneetinews.com/banda-female-lekhpal-suspended/  ...
बांदा में बेटी की ससुराल जा रही महिला ने हादसे में दर्दनाक मौत

बांदा में बेटी की ससुराल जा रही महिला ने हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंझिला गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 55 साल की महिला गोल्ही पत्नी श्यामलाल वर्मा की मौत हो गई। बताते हैं कि वह बेटे सुरेश के साथ बेटी की ससुराल जा रही थीं। बेटी की ससुराल जाते समय हुई दुर्घटना इसी दौरान घटना हो गई। बताया जाता है कि बाइक से गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू https://samarneetinews.com/banda-daily-trains-demand/ https://samarneetinews.com/banda-female-lekhpal-suspended/ https://samarneetinews.com/banda-ugc-protest/  ...
बांदा से कई ट्रेनों को रोज चलाने की मांग-रेलमंत्री को ज्ञापन

बांदा से कई ट्रेनों को रोज चलाने की मांग-रेलमंत्री को ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सद्भावना सेवा मंच ने कई ट्रेनों के बांदा से दैनिक संचालन तथा यात्री सुविधाओं को लेकर मांग उठाई है। साथ ही रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा है। मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा के नेतृत्व में पदाधिकारी स्टेशन पहुंचे। तुलसी एक्सप्रेस रोजाना करने की भी मांग वहां रेलवे अधिकारियों से मांगों को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही यात्रियों के लिए एक बड़ा प्रतीक्षालय बनाने की मांग भी की। मंच के पदाधिकारियों ने तुलसी एक्सप्रेस को रोजाना करने की भी मांग की। रामेश्वरम, हैदराबाद, चेन्नई, और मंगलुरु जैसे दक्षिण भारत के बड़े शहरों के लिए भी ट्रेनों की मांग की। https://samarneetinews.com/banda-ugc-protest/ https://samarneetinews.com/banda-female-lekhpal-suspended/ https://samarneetinews.com/cm-yogi-chitrakoot-flood-visit/  ...
कानपुर: बहू निकली करोड़पति कारोबारी ससुर की हत्या की मास्टरमाइंड

कानपुर: बहू निकली करोड़पति कारोबारी ससुर की हत्या की मास्टरमाइंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या कराने वाली उनकी बहू शालू ही निकली। पुलिस ने जांच में खुलासा करते हुए बहू को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कानपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में विनीत मिनोचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने बुजुर्ग करोड़पति कारोबारी पर एक-दो नहीं, बल्कि 26 से ज्यादा प्रहार किए थे। शहर के बड़े दवा कारोबारी थे विनीत मिनोचा विनीत की गिनती कानपुर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में होती थी। दवा व्यापारी के परिवार में उनका बेटा सुब्रत, बहू शालू और 6 साल का पोता श्रीजय हैं। बताते हैं कि पत्नी पुनीता गाजियाबाद में विवाह परामर्शदाता के रूप में काम करती हैं। हत्या के समय दवा कारोबारी अपने फ्लैट में अकेले ही थे। पुल...
बांदा में UGC बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, राष्ट्रपति को ज्ञापन

बांदा में UGC बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, राष्ट्रपति को ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 'सवर्ण स्वाभिमान मंच' के बैनर तले सवर्ण समाज के हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर UGC बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग भी की। जिलाधिकारी को सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन सवर्ण समाज के लोग नारेबाजी करते हुए बांदा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। वहां राष्ट्रपति को संबोधित 3 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। इस दौरान पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। दरअसल, प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में यूजीसी बिल की वापसी, मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा तथा सवर्ण आयोग गठित करना शामिल रहीं। ये भी पढ़ें: बांदा: 40 साल बाद जब स्कूल लौटे देवराज सिंह, नम आंखों से शिक्षकों का किया सम्मान बसपा नेता जयराम सिंह (बछेउरा) ने कहा कि सरकार हमारा भाईचारा खत्म करना चाहती है। कहा कि यूजीसी बिल वापसी की मांग क...
बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू

बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में महिला लेखपाल को ग्रामीणों से रूपए लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जाता है कि महिला लेखपाल का ग्रामीणों से रुपए लेते कथित वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। SDM ने 7 दिन में मांगी मामले की जांच रिपोर्ट जानकारी के अनुसार, एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने महिला लेखपाल संध्या सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही नायब तहसीलदार शिवदीप मिश्रा को मामले की जांच सौंपी है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट भी मांगी है। ये भी पढ़ें: चित्रकूट पहुंचे CM Yogi, बाढ़ पीड़ितों से बोले-‘आप अकेले नहीं सरकार आपके साथ’ बताया जाता है कि अतर्रा तहसील क्षेत्र के गांव बल्लान के अंश डंगरा पुरवा में शनिवार को बारिश से नुकसान का सर्वे करने लेखपाल संध्या सिंह राजस्व टीम के साथ वहां गई थीं। ये भी पढ़ें: बांदा: 40 साल...
चित्रकूट पहुंचे CM Yogi, बाढ़ पीड़ितों से बोले-‘आप अकेले नहीं सरकार आपके साथ’

चित्रकूट पहुंचे CM Yogi, बाढ़ पीड़ितों से बोले-‘आप अकेले नहीं सरकार आपके साथ’

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट पहुंचे। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि वे अकेले नहीं, बल्कि सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी के उफान से भारी तबाही का हवाई सर्वे भी किया। इसके बाद सीएम योगी सीधे रामघाट पहुंचे। हवाई सर्वे के साथ किया स्थलीय निरीक्षण भी वहां बाढ़ से नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बात कर हालात जाने। सीएम योगी रामायण मेला भी पहुंचे। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी जिला मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट भी बांटी। मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित भी किया। कहा कि जिस दिन चित्रकूट में बाढ़ आई, तब वे ...
सीतापुर में दर्दनाक घटना, पिता को बचाने में बेटे की भी करंट से मौत

सीतापुर में दर्दनाक घटना, पिता को बचाने में बेटे की भी करंट से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर जिले में आज रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। करंट की चपेट में आकर पिता और बेटे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार ग्राम बेलवा बसहिया में गीतू (55) रविवार को घर के सामने पकरिया के पेड़ की डाल काट रहे थे। पेड़ की डाल काटते समय हुआ हादसा बताते हैं कि तभी पेड़ की डाल बिजली लाइन से छू गई। इससे वह करंट से बुरी तरह से झुलस गए। पिता को करंट से झुलसता देख पीयूष (17) बचाने के लिए दौड़ा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। ये भी पढ़ें: UP: संभल में बड़ा हादसा, दो मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की मौत  बाद में चिकित्सकों ने अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी सांडा के प्रभारी श्री राम शुक्ला ने पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में पीय...
UP: संभल में बड़ा हादसा, दो मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की मौत 

UP: संभल में बड़ा हादसा, दो मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के संभल में बहजोई थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। टेंपो और डंपर की टक्कर में दो मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेंपो और डंपर की टक्कर से हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, टेंपो चालक सौदान 11 सवारियों को बिठाकर बहजोई से चंदौसी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव बमनेटा के पास डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें: सहारनपुर कलेक्ट्रेट में प्रशासन ने मस्जिद ढहाई, MP इकरा हसन हाउस अरेस्ट हादसे में टेंपो चालक बहजोई थाना क्षेत्र के सादातबाड़ी निवासी सौदान की भी जान चली गई। मृतकों में रूवैद (25 वर्ष) निवासी मोहल्ला कुरैश...
बांदा: 40 साल बाद जब स्कूल लौटे देवराज सिंह, नम आंखों से शिक्षकों का किया सम्मान

बांदा: 40 साल बाद जब स्कूल लौटे देवराज सिंह, नम आंखों से शिक्षकों का किया सम्मान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में शिक्षक दिवस पर राजकीय इंटर काॅलेज स्कूल में सुखद और भावुक कर देने वाला पल देखने को मिला। लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी देवराज सिंह ने 40 साल बाद जीआईसी पहुंचकर पुराने शिक्षकों को नमन किया। साथ ही नए शिक्षकों को सम्मानित भी किया। दरअसल, देवराज सिंह ने 1980 से 1987 तक बांदा के जीआईसी में शिक्षा ग्रहण की थी। वर्तमान में वे एक न्यूज चैनल के वरिष्ठ संपादक एवं यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश महामंत्री हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रति हमेशा सम्मान से समर्पित रहें। शिक्षक ही रखते हैं विद्यार्थियों के भविष्य की नींव शिक्षक शिक्षा देने के साथ ही आशिर्वाद भी देते हैं जो बहुत कीमती होता है। यही आशीर्वाद आगे चलकर हमारे लिए जीवन में पग-पग पर प्रगति के दीप जलाता है। कहा कि विद्यार्थियों को याद रखना च...