

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सद्भावना सेवा मंच ने कई ट्रेनों के बांदा से दैनिक संचालन तथा यात्री सुविधाओं को लेकर मांग उठाई है। साथ ही रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा है। मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा के नेतृत्व में पदाधिकारी स्टेशन पहुंचे।

तुलसी एक्सप्रेस रोजाना करने की भी मांग
वहां रेलवे अधिकारियों से मांगों को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही यात्रियों के लिए एक बड़ा प्रतीक्षालय बनाने की मांग भी की। मंच के पदाधिकारियों ने तुलसी एक्सप्रेस को रोजाना करने की भी मांग की। रामेश्वरम, हैदराबाद, चेन्नई, और मंगलुरु जैसे दक्षिण भारत के बड़े शहरों के लिए भी ट्रेनों की मांग की।
बांदा में UGC बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, राष्ट्रपति को ज्ञापन
बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू
चित्रकूट पहुंचे CM Yogi, बाढ़ पीड़ितों से बोले-‘आप अकेले नहीं सरकार आपके साथ’
