Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर टैंक में गिरा, बचाने उतरे दो समेत तीनों की जहरीली गैस से मौत

उन्नाव में फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर टैंक में गिरा, बचाने उतरे दो समेत तीनों की जहरीली गैस से मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: राजधानी से सटे उन्नाव जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कपड़ों को रंगने वाली एक फैक्ट्री में तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक मजदूर रंग घोलने के टैंक में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दो और मजदूर टैंक में उतरे। बताते हैं कि वे दोनों भी जहरीली गैस का शिकार हो गए। तीनों मजदूरों की उसी में डूबकर मौत हो गई। घटना से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। बताया जाता है कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फैक्ट्री में काम वैध रूप से हो रहा था या अवैध रूप से मजदूरों से काम कराया जा रहा था। या किसी की लापरवाही से तो हादसा नहीं हुआ। ...
बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई

बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः तमाम प्राकृतिक आपदाओं से जूझते बुंदेलखंड के पिछड़ेपन का कारण कहीं न कहीं यहां फैला अंधविश्वास भी है। ऐसे ही अंधविश्वास से जुड़ा एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। हमीरपुर जिले में भाजपा विधायक के मंदिर में कदम रखने पर पूरे मंदिर को गंगाजल से धुलवाया गया। इतना ही नहीं मंदिर में स्थापित प्रतिमा को इलाहाबाद ले जाकर गंगा में स्नान कराया गया। ग्रामीणों का कहना था कि महिला विधायक के मंदिर में प्रवेश के बाद वह अपवित्र हो गया था। अगर उसे पवित्र न किया जाता तो बड़ी आपदा आ सकती थी। बताया जाता है कि बीती 12 जुली को राठ विकास खंड के मुस्करा खुर्द गांव में बीजेपी की महिला विधायक मनीषा अनुरागी एक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इसी दौरान पास में स्थित एक प्राचीन मंदिर के बारे में लोगों ने उनको बताया। धूम ऋषि के इस मंदिर के बारे में सुनकर विधायक मनीषा भी वहां...
दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल की खुशबू लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक..

दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल की खुशबू लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक..

उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बुंदेलखंडः हाल ही में दिल्ली के नेशनल मीडिया क्लब में हुए एक भव्य मैंगो फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के सांसदों, विधायकों का भारी हुजूम देखने को मिला। मैंगो पार्टी भले ही दिल्ली के प्रेस क्लब में हुई हो लेकिन इसकी खुशबू राजधानी और बुंदेलखंड में भी महसूस की गई। लखनऊ और बुंदेलखंड के लोग बड़ी संख्या में इस मैंगो पार्टी में शामिल हुए। वहीं यूपी के सांसद और विधायकों से लेकर केंद्रीय मंत्री भी बड़ी संख्या में थे। महोत्सव का उदघाटन केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला ने फीता काटकर ने किया। इस आयोजन में बुंदेलखंड खासकर बांदा के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यह वजह रही कि भाजपा के 16 केंद्रीय मंत्रियों और देशभर के 80 से ज्यादा सांसदों ने अपनी आमद इस मैंगो फेस्टिवल मे...
लाइव फायरिंगः सीतापुर में दंबगों और प्रधान भाई के बीच चलीं गोलियां, गांव में दहशत

लाइव फायरिंगः सीतापुर में दंबगों और प्रधान भाई के बीच चलीं गोलियां, गांव में दहशत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, सीतापुरः भैंस निकालने को लेकर हुए विवाद में सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र में जमकर गोलियां चलीं। दो पक्षों की ओर से हुई इस गोलीबारी की घटना का लाइव वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताया जाता है कि तालगांव के कंजा शरीफपुर के प्रधान के इसरार के भाई इसलाम का भैंस निकालने को लेकर गांव के ही अनीस, हसीब और मोइन पुत्रगण कमरूद्दीन आदि से विवाद हो गया था। यह विवाद उस समय हुआ था जब वह अपनी भैंस को नहलाकर लौट रहा था। रास्ते में विपक्षी लोग उसके प्रधान भाई को गालियां दे रहे थे। गालियां देते सुनकर भाई इस्लाम ने विरोध किया तो बात बढ़ गई। इस बीच अनीस लाइसेंसी रायफल, मोबीन लाइसेंसी बंदूक लेकर निकल आए। इन लोगों ने तमंचे से गोली चला दी। सूत्र बताते हैं कि प्रधान पक्ष ...
सावन का पहला सोमवारः बम-बम भोले के जयकारों की गूंज में शिव भक्ति के रंग में रंगा देश

सावन का पहला सोमवारः बम-बम भोले के जयकारों की गूंज में शिव भक्ति के रंग में रंगा देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज टीम, लखनऊ/वाराणसी/कानपुर/बुंदेलखंडः आज पूरे देश में सावन का पहला सोमवार बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालु पूरी तरह से भक्ति के रस में डूबे हुए हैं। राजधानी लखनऊ से लेकर वाराणसी तक शिव की जय-जयकार हो रही है। पूरा देश शिव भक्ति के रंग में रग गया है। बारिश की हल्की फुहारें सावन की अगवानी कर रही हैं। भक्तों की भारी भीड़ शिव दर्शनों और पूजन के लिए उमड़ रही है। बरसात की फुहारें श्रद्धा की उमंगों को और उमड़ा रही है। राजधानी लखनऊ में बीते तीन-चार दिन से कभी हल्की और कभी तेज बारिश जारी है। ऐसे में सावन के स्वागत को लेकर पहले से ही श्रद्धालु तैयार थे। बारिश ने सावन की तैयारियों का उत्साह बढ़ा दिया है। बारिश से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। लखनऊ में तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस ...
हापुड़ में तेज रफ्तार बस ने कार में मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, दिल्ली हाइवे की घटना

हापुड़ में तेज रफ्तार बस ने कार में मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, दिल्ली हाइवे की घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, हापुड़ः जिले में आज तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जान ले ली। इस दौरान एक तेज रफ्तार बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों को बाहर तक निकलने का मौका नहीं मिला। उनकी शवों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं बस भी डिवाइडर से टकरा जाने के बाद दूर तक रगड़ती चली गई। हादसा हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर हुई। कार का नंबर हरियाणा का बताया जा रहा है। उधर, घटना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। बस चालक मौके से भागने में सफल रहा। मरने वाले लोगों की समाचार लिखने तक पहचान नहीं हो सकी है। गाड़ी का नंबर हरियाणा का बताया जा रहा है। पुलिस मृतकों के पास मिले कागजातों से उनकी पहचान का प्रयास कर रही है।   चि...
उद्योगपतियों को चोर-लुटेरा कहना ठीक नहीं – प्रधानमंत्री मोदी

उद्योगपतियों को चोर-लुटेरा कहना ठीक नहीं – प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। स मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योग पतियों को चोर-लुटेरा कहना गलत है। पहले यहां पर्दे के पीछे बहुत कुछ होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। कहा कि देश में उन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जो 70 साल पहले देश को दी गईं। पीएम मोदी ने कहा कि उनको खुशी है कि यूपी के विकास के लिए लोग कोने-कोने से इकट्ठा हुए हैं। लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री मोदी ने किया 60 हजार करोड़ की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास  आज एक बहुत बड़ा कदम बढ़ाया है। कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर उन अधिकारियों को भी बधाई देता हूं जिन्होंने अपना सहयोग दिया है। प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 हजार करोड की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम ने बड़े निवेश...
पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से रेप, आरोपी की तलाश में पुलिस

पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से रेप, आरोपी की तलाश में पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। फार्म हाउस पर तैनात चौकीदार ने महिला से तंत्र-मंत्र की आड़ पर दुष्कर्म किया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।  पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर काम करने वाले चौकीदार ने तंत्र-मंत्र की आड़ में की वारदात   बताते हैं कि बिल्हौर थाना के एक गांव के एक किसान की पत्नी काफी दिनों से बीमार थी। कुछ लोगों के कहने पर बसपा के पूर्व एमएलसी अशोक कटियार के फार्म हाउस के चौकीदार के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। वहां आरोपी जाकिर ने पति को अगरबत्ती देकर बाहर रोक दिया। अंदर ले जाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पहले तो डर के कारण पत्नी ने कुछ नहीं बताया लेकिन घर पहुंचकर उसने पति से आपबीती सुनाई। ये भी पढ़ेंः ...
एलटी ग्रेड की परीक्षा में प्रदेशभर में साल्वर गैंग सदस्यों समेत 51 गिरफ्तार, एसटीएफ को कामयाबी

एलटी ग्रेड की परीक्षा में प्रदेशभर में साल्वर गैंग सदस्यों समेत 51 गिरफ्तार, एसटीएफ को कामयाबी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्कः यूपी एसटीएफ की इलाहाबाद यूनिट ने एक बड़े साल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। सूबे में रविवार को एलटी ग्रेड की सहायक अध्यापक की भर्ती परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने 51 लोगों को दबोचा है। पकड़े गए लोगों में साल्वर गैंग का सरगना ओम सहाय के साथ ही साल्वर व कुछ अभ्यर्थी शामिल हैं। एसटीएफ के हत्थे चढ़ा साल्वर का बड़ा गैंग, 51 गिरफ्तार, मोबाइल, एडमिट कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम जैसी चीजें बरामद  एक आफिसर ने बताया है कि यह गैंग कई अन्य परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर परीक्षार्थियों से मोटी रकम वसूलने का काम कर रहा था। इन पर एसटीएफ की काफी पहले से नजर थी बस मौके की तलाश थी। आज एलटी ग्रेड की परीक्षा के दौरान अलग-अलग केंद्रों से सभी को धर दबोचा गया। साल्वर गैंग के सदस्यों के पास से 13 मोबाइल, एडमिट कार्ड, 12 पैन कार्ड, छह एटीएम कार्ड, 2 आधार और 15 हजार नगद बरामद किए गए हैं। थाना कर्...
डीजीपी मुख्यालय में फर्जीबाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर पर दो दरोगाओं का तबादला

डीजीपी मुख्यालय में फर्जीबाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर पर दो दरोगाओं का तबादला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः फर्जीबाड़ा हर जगह जारी है। फिर चाहे पुलिस मुख्यालय ही क्यों न हो। जालसाज अपनी हरकतों से बिल्कुल बाज नहीं आते है। राजधानी लखनऊ में सूबे के पुलिस मुख्यालय में जालसाजी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पूर्व में यहां एसएसपी वाराणसी रहे आर.के. भारद्वाज के फर्जी दस्तखत से फर्जी लेटर पर दो दरोगाओं के तबादला कर दिया गया। बताया जाता है कि एसएसपी वाराणसी के फर्जी डीओ लेटर पर दो दरोगाओं के तबादले हो भी गए हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब स्थापना विभाग में तैनाती के लिए पहुंचा। बताते हैं कि जिस अधिकारी के नाम का फर्जी पत्र बना था जब वह स्थापना विभाग में तैनाती को पहुंचा तो मालूम हुआ कि यह तबादला तो फर्जी पत्र पर हुआ है। ये भी पढ़िएः बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद बाद में ऐसा एक और मामला पकड़ा गया। डीजीपी ...