Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले, प्रमोशन के बाद भी पुरानी तैनाती पर ही रहेंगे कई अधिकारी

यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले, प्रमोशन के बाद भी पुरानी तैनाती पर ही रहेंगे कई अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने राज्य के पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादलों के इस क्रम में एडीजी से लेकर कई जिलों के एसपी र डीआईजी भी बदल दिए हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिनको हाल ही में प्रमोशन तो मिला लेकिन तरक्की वाली पोस्टिंग ना देते हुए पुरानी जगह पर ही रोक दिया है। सरकार ने एडीजी से आईजी स्तर तक कुल 16 आईपीएस अधिकारियों तथा डीआईजी स्तर के 32 व एसएसपी स्तर के 16 आईपीएस अधिकारोयं के तबादले किए हैं। एडीजी-आईजी और एसएसपी स्तर पर भारी बदलाव  इस दौरान आईपीएस अधिकारी बीके सिंह को एडीजी पीएसी नियुक्त किया गया है जबकि सुजीत पांडे को लखनऊ से हटाकर अब एसके भगत को लखनऊ रेंज के नया आईजी बनाया गया है। वहीं रमित शर्मा को मुरादाबाद रेंज के आईजी बनाया गया है। लंबे समय से डायल 100 में तैनात एडीजी आदित्य मिश्रा को सीबीसीआईडी में भेज दिया ग...
बांदा में भीषण हादसे : 1 की मौत और युवकों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

बांदा में भीषण हादसे : 1 की मौत और युवकों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर क्षेत्र समेत जिले में हुए भीषण हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में डीएम कालोनी और आवास विकास कालोनी निवासी दो युवक भी शामिल हैं। इस दौरान हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलग-अलग जगहों पर हादसों का शिकार हुए लोग   बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राम बाबू (36) पुत्र नत्थु कपरियी लगभग आठ दिन पहले बाइक से पैगंबरपुर गांव से लौट रहा था। वह झाड़ू और जूट के दूसरे सामान बेचने का काम करता था। घटना वाले दिन भी वह सामान बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी थी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 8 दिन पहले घायल हुआ था रामबाबू, दम तोड़ा   घायलावस्था में उसको जिला अस्पताल...
Banda Police की नई पहल, अब सुबह-सवेरे मार्निंग वाकर्स से बोलेगी गुड मार्निंग सर..

Banda Police की नई पहल, अब सुबह-सवेरे मार्निंग वाकर्स से बोलेगी गुड मार्निंग सर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, वीडियो
https://youtu.be/uaCguTXlj3k समरनीति न्यूज, बांदाः अगर आप सुबह की मार्निंग वाक पर जाते हैं और अचानक पुलिस की गाड़ी आपके पास आकर रुके और जवान बोलें कि ‘गुडमार्निंग सर’ ..तो चौंकिएगा नहीं। क्योंकि अब ऐसा करके बांदा पुलिस आपकी सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग के लिए इस दिशा में नई शुरूआत के तहत करने जा रही है। सुबह सैर पर निकलने वालों की सुरक्षा को निकलेगी पुलिस  दरअसल, जिले के पुलिस कप्तान गनेश प्रसाद साहा ने पुलिस की मार्निंग गाड़ी को हरी झंडी दिखाते नई व्यस्था की शुरूआत की है। जी हां, दरअसल सुबह के वक्त सैर पर निकले लोगों को शायद ही कभी पुलिस की मौजूदगी का आभाष होता हो। क्योंकि यह समय ऐसा होता है जब रात में गश्त के बाद पुलिस आराम पर होती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगी। सुरक्षा को लेकर तैयार हुई पुुलिस  पुलिस सुबह भी आपकी सुरक्षा में तैनात रहेगी। नए पुलिस कप्तान श्री साहा ने सुबह-सवेरे ...
बांदा में पिता के साथ बाइक से जा रही 8 साल की बच्ची समेत दो की हादसे में दर्दनाक मौत  

बांदा में पिता के साथ बाइक से जा रही 8 साल की बच्ची समेत दो की हादसे में दर्दनाक मौत  

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के अतर्रा चुंगी के पास के एक आठ साल की बच्ची की हादसे में उस वक्त दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। जब वह अपने पिता के साथ बाइक से जा रही थी। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति की भी हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि तिंदवारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेंदा निवासी ओमप्रकाश बाइक से रिश्तेदारी में अतर्रा जा रहे थे। अतर्रा चुुंगी पर हुआ हादसा   बाइक पर पीछे उनकी आठ साल की बेटी कोमल बैठी हुई थी। इस दौरान बांदा शहर को पार करते समय जब वह अतर्रा चुंगी के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। ये भी पढ़ेंः बांदा में रेलवे टेक्निशियन ने पहले आंखों पर बांधा मफलर और फिर पटरी पर जाकर रख दिया सिर.. टक्कर इतनी तेज थी कि ओमप्रकाश को संभलने का मौका नहीं मि...
आज से बैंकों में दो दिन की हड़ताल, मांगों को लेकर सरकार पर लगाया अड़ियल रवैय्या अपनाने का आरोप

आज से बैंकों में दो दिन की हड़ताल, मांगों को लेकर सरकार पर लगाया अड़ियल रवैय्या अपनाने का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बाँदाः यूनाइटेड फोरम आफ आरआरबी यूनियंस ने बैंकों में 8 और 9 जनवरी को हड़ताल का ऐलान किया है। सरकार पर अड़ियल रवैये का आरोप लगाते हुए बैंकर्स ने कहा है कि जबतक हमारी मागें नहीं मानी जाएंगी विरोध स्वरूप आंदोलन करते रहेंगे। इस मौके पर बैंक यूनियन ने हड़ताल की घोषणा करते हुए सभी से सहयोग की अपील की है। वेतन-भत्ते, प्रोन्नति और निजीकरण से जुड़ीं हैं मांगें   अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा है कि उनकी मांगों में अस्थायी, आकस्मिक व अंशकालिक कर्मियों का स्थायीकरण, बैंकों की निजीकरण संबंधित संशोधित विधेयक की वापसी, भत्ते-लाभ  मृतक आर्श्रित नौकरी, प्रोन्नति आदि शामिल हैं। ये भी पढ़ेंः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद आफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) के केंद्रीय यूनिट के महामंत्री टीडी सागर ने अपने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के ...
बांदा कृषि विश्वविद्यालय में स्वास्थ शिविर का आयोजन, चिकित्सकों ने दिए स्वस्थ शरीर के टिप्स

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में स्वास्थ शिविर का आयोजन, चिकित्सकों ने दिए स्वस्थ शरीर के टिप्स

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कृषि विश्वविद्यालय बांदा में आयोजित हुए स्वास्थ शिविर में कुलपति डा. यूएस गौतम ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ दिमाग संभव है। सफलता की कुंजी भी स्वास्थ ही है। उन्होंने कहा कि अगर छात्र-छात्राएं शरीर से स्वस्थ होंगे तो दिमाग भी स्वस्थ होगा और वे जीवन की चुनौतियों को बहुत ही बेहतर ढंग से सामना कर सकेंगे। डाक्टरों की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण  कुलपति डा. गौतम ने कहा कि ऐसे स्वास्थ शिविर का आयोजन अब प्रत्येक वर्ष जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज के सहयोग से कराया जाएगा। कहा कि विश्वविद्यालय के लिए जल्द ही एंबुलेंस व्यवस्था भी शुरू कराई जा रही है। ये भी पढ़ेंः बांदा में महिला हार्पर क्लब में धूमधाम से हुए नववर्ष रंगारंग कार्यक्रम, खेलकूद और प्रतियोगिताओं की रही धूम इस मौके पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार एवं प्रसार अभियान, राष्ट्रीय चिकित्सा प्रभाग...
कानपुर गेंजेस क्लब में परिवर्तन कॉन्कलेव- 2019 का जोरदार आगाज, मलिन बस्ती के होनहारों की प्रस्तुति देख लोग हैरान

कानपुर गेंजेस क्लब में परिवर्तन कॉन्कलेव- 2019 का जोरदार आगाज, मलिन बस्ती के होनहारों की प्रस्तुति देख लोग हैरान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां हर साल की तरह कानपुर परिवर्तन फोरम द्वारा परिवर्तन कॉन्कलेव-2019 का आयोजन गेंजेस क्लब में बड़ी ही धूमधाम से किया गया। संस्था द्वारा कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति हुए अबतक के प्रमुख कार्यों को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। रोटी बैंक के दो वर्ष के सफर को भी वीडियो के माध्यम से लोगों के सामने रखा गया। इसकी सभी ने सराहना करते हुए प्रेरणा ली। परिवर्तन यूथ क्लब के द्वारा प्रशिक्षित फजलगंज की उच्छवा बस्ती के बच्चों ने डांस की प्रस्तुति दी। इसे मौजूद लोगों ने काफी सराहा। परिवर्तन के सदस्य बखूबी निभा रहे जिम्मेदारी  यूथ क्लब की सोनाक्षी, पंखुरी, मुदित तथा स्वयं आदि का मुख्य ध्येय फजलगंज स्थित उच्छवा मलिन बस्ती के बच्चों को पढ़ाना है। साथ ही उन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना भी है। परिचर्चा के माध्यम से लोगों ने अनिल गुप्ता, राजीव व मुदित से कई सवाल जवाब भी कि...
बांदा में महिला हार्पर क्लब में धूमधाम से हुए नववर्ष रंगारंग कार्यक्रम, खेलकूद और प्रतियोगिताओं की रही धूम

बांदा में महिला हार्पर क्लब में धूमधाम से हुए नववर्ष रंगारंग कार्यक्रम, खेलकूद और प्रतियोगिताओं की रही धूम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय हार्पर क्लब के प्रागण में महिला हार्पर क्लब ओल्ड की ओर से नववर्ष के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता की गई। इस दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली क्लब की महिलाओं ने अलग-अलग ढंग से बड़े ही आकर्षक ढंग से सलाद सजाई है। इसी दौरान महिला हार्पर क्लब के सहयोग से जनशिक्षण संस्थान पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं के स्वारोजगार के लिए ड्रेस मेकिंग एवं केयरिंग का कोर्स कराया गया है। मुख्य अतिथि ने किया पुरस्कृत   इस दौरान पुरस्कार प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक की पत्नी डा कोमल शाह तथा विशिष्ट अतिथि रूचि सिंह रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ट समाजसेवी आशा सिंह ने की। ये भी पढ़ेंः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़प...
बांदा में 15 साल की लड़की समेत तीन ने खाया जहर, तीनों की हालत नाजुक

बांदा में 15 साल की लड़की समेत तीन ने खाया जहर, तीनों की हालत नाजुक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अलग-अलग मामलों में एक 15 साल की लड़की समेत तीन लोगों ने जहर खा लिया। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक 17 साल का लड़का भी शामिल है। वहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि रूबी (15) पुत्र लालजी निवासी जुड़ीपुर थाना गौरीहार, छतरपुर (मध्यप्रदेश) को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। मां की डांट से उठाया कदम  इसी से आहत होकर लड़की ने घर में रखा विषैला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, बांदा शहर के बलखंडीनाका निवासी भोला (42) पुत्र राम प्रकाश ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया। ये भी पढ़ेंः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी ...
बांदा में आज फिर दो लोगों की ठंड लगने से मौत, मरने वालों में महिला भी शामिल, कई की हालत गंभीर

बांदा में आज फिर दो लोगों की ठंड लगने से मौत, मरने वालों में महिला भी शामिल, कई की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में ठंड से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा जिले में रविवार को एक महिला समेत दो लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। दोनों ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ा। मरने वालों में एक 30 साल की विवाहिता भी शामिल है। बताया जाता है कि अन्नू देवी (30) पत्नी दिनेश कुमार निवासी ग्राम कुचैंदू थाना क्षेत्र बबेरू की बीती शाम ठंड लगने के बाद हालत बिगड़ गई। लगातार हो रही हैं ठंड से मौतें   परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने उनको बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः बीते 24 घंटे में बांदा में काल बनी ठंड ने ली 4 लोगों की जान, मरने वालों में दो किसान भी शामिल   ...