Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

राहलु गांधी को दो साल की सजा, गुजरात की कोर्ट का मानहानि मामले में फैसला

राहलु गांधी को दो साल की सजा, गुजरात की कोर्ट का मानहानि मामले में फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : Rahul Gandhi कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान 'मोदी सरनेम' पर विवादित टिप्पणी का आरोप था। इस मामले में गुजरात के बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी की ओर से एक मानहानि का मुकदमा किया गया था। इसी मामले में सूरत कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है। जा सकती है राहुल की संसद सदस्यता सजा सुनाए जाने के दौरान आज कोर्ट में राहुल गांधी भी मौजूद रहे। कोर्ट ने राहुल को दोषी ठहराते हुए पूछा कि क्या आपको कुछ कहना है। राहुल ने कहा कि मैंने हमेशा भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाई है और आगे भी उठाऊंगा। राहुल ने कहा कि उनके बयान से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। कहा कि मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं रहा। न ही मैंने जानबूझकर किसी के खिलाफ बोला है। सजा के बाद राहुल गा...
पटना स्टेशन पर एडल्ट वीडियो, सात समंदर पार पहुंचा मामला, विदेशी पोर्न एक्ट्रेस का आया ट्वीट

पटना स्टेशन पर एडल्ट वीडियो, सात समंदर पार पहुंचा मामला, विदेशी पोर्न एक्ट्रेस का आया ट्वीट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : आजकल पूरे देश में पटना रेलवे स्टेशन खास चर्चा में है। इसकी खास वजह भी है। दरअसल, पटना रेलवे स्टेशन पर एक एडल्ट वीडियो चल गया। इससे हजारों यात्रियों के सामने असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई। ट्रेन के इंतजार में बैठे लोगों को अचानक स्टेशऩ की स्क्रीन पर एडल्ट वीडियो दिखा तो खलबली मचना स्वभाविक है। Twitter पर Trend कर गया पटना स्टेशन स्टेशन पर हो-हल्ला मच गया। बात इतनी बढ़ी कि ट्विटर पर #Patna ट्रेंड कर गया। बात विदेशों तक पहुंच गई। सात समंदर पार से भी इसपर रिएक्ट आए हैं। एडल्ट Actress Kendra Lust ने किया ट्वीट एक विदेशी एडल्ट एक्ट्रेस के ट्वीट ने बात को और बड़ा कर दिया। एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट (Kendra Lust) ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। केंड्रा लस्ट ने अपनी फोट के साथ 'इंडिया' लिखते हुए ट्वीट किया। साथ में बिहार रेलवे स्टेशन हैशटैग भी लगाया है। कें...
Oscar 2023 : फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवार्ड

Oscar 2023 : फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
मनोरंजन डेस्क, लखनऊ : Natu Natu Oscar Award 2023 एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर इतिहास रच दिया है। इस गाने को 2023 में ऑस्कर अवार्ड दिया गया है। बताते चलें कि इस गाने को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था।   इस लिस्ट में कुल 15 गानों को पीछे छोड़ते हुए 'नाटू-नाटू' ने बाजी मार ली। 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर पूरी टीम बेहद खुश है। जूनियर एनटीआर, रामचरण और राजामौली ने 'नाटू-नाटू' के लिए अवॉर्ड की अनाउंसमेंट के साथ ही एक-दूसरे को गले से लगा लिया। पूरी टीम के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। 'नाटू-नाटू' सॉन्ग चंद्रबोस ने लिखा और फिर एमएम कीरावणी ने कम्पोज किया। इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया। https://samarneetinews.com/bold-actress-nia-sharma-won-trophyin-khatron-ke-khiladi-hot-photoes/ ये भी प...
Twitter पर जल्द हटेगा सबका ब्लू टिक, मस्क ने किया ये ऐलान..

Twitter पर जल्द हटेगा सबका ब्लू टिक, मस्क ने किया ये ऐलान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : ट्वीटर (Twitter) के मालिक ऐलन मस्क (Elon Musk) के नए ऐलान ने यूजर्स के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। दरअसल, Twitter लगातार अपने फ्लेटफार्म में नए बदलाव ला रहा है। इन्हीं बदलावों के क्रम में यूजर्स को अब एक और झटका लगने वाला है। आपके लिए भी यह खबर चौंकाने वाली हो सकती है। अगर आप बिना पैसे दिए ब्लू टिक (Blue Tick) का फायदा उठा रहे हैं तो झटका जरूर लगेगा। Elon Musk के टिवट से बढ़ी यूजर्स की धड़कनें Elon Musk ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि ट्विटर के जिन एकाउंट में पहले से ब्लू टिक (Blue Tick) लगे हैं, उनको भी अब हटा लिया जाएगा। अबतक ट्विटर (Twitter) सिर्फ मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और पत्रकारों के अकाउंट्स को ही ब्लू टिक देता था, लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। ऐलान मस्क ने ट्विटर ब्लू टिक पेड सब्सक्रिप्शन (Paid Subscription) की शुरुआत की है। Blue Tick सब्सक्रिप्शन के लिए...
Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ

Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। इस समिट में 10,000 से ज्यादा डेलिगेट्स शामिल हो रहे हैं। समिट में 27 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव आया है। समिट 3 दिनों तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। ये भी पढ़ें : यूपी में सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर क्यों लगी रोक, पढ़िए पूरी खबर.. ये भी पढ़ें : Lucknow : सीएम Yogi बोले-‘मोदी है तो मुमकिन है बन गया है वैश्विक मंत्र’, BJP कार्यसमिति की बैठक.....
Planes crash : वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 में एक पायलट की जान गई, दो का इलाज..

Planes crash : वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 में एक पायलट की जान गई, दो का इलाज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : देश में शनिवार को मुरैना में भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से खलबली मच गई। इनमें से एक विमान मध्यप्रदेश के मुरैना में और दूसरा राजस्थान के भरतपुर जाकर गिरा। दोनों ही विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुरैना में सुखाई-30 क्रैश हुआ है, जिसके दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। वहीं भरतपुर के पींगोरा गांव में गिरे मिराज के एक पायलट शहीद हो गए हैं। सुबह ग्वालियर से दोनों विमानों ने भरी थी उड़ान जानकारी के अनुसार ग्वालियर एयरबेस से सुबह करीब 9.15 बजे दोनों विमानों ने उड़ान भरी थी। मुरैना के एसपी आशुतोष बागरी का कहना है कि एयरफोर्स से मिली सूचना के अनुसार एक विमान में दो पायलट थे। वहीं दूसरे में एक ही पायलट उड़ा रहे थे। उधर, आईएएफ ने अपने बयान में कहा है कि भारतीय वायुसेना के द...
देखें Photos : नेपाल विमान हादसे में मरने वालों में 5 भारतीय व लोक गायिका नीरा का भी निधन

देखें Photos : नेपाल विमान हादसे में मरने वालों में 5 भारतीय व लोक गायिका नीरा का भी निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : Nepal Plane Crash नेपाल में रविवार को एक विमान हादसे ने पूरी दुनिया को गहरा दुख दिया है। इस विमान हादसे में 68 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इस हादसे में मरने वाले 5 विमान यात्री भारतीय भी हैं। इनकी पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27), वाराणसी के रहने वाले सोनू जायसवाल (35), बिहार के रहने वाले संजय जायसवाल (36) के रूप में हुई है। बाकी की तलाश जारी है। हादसे के समय विमान में कुल 72 लोग सवार थे। इनमें 68 शव अबतक बरामद हुए हैं। यह विमान काठमांडू से पोखरा के लिए जा रहा था। रास्ते में अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्लेन में नेपाल की मशहूर लोक गायिका नीरा छ्न्त्याल की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नीरा पोखरा में होने वाले एक संगीत कार्यक्रम में...
इटली की इस हसीना के बैकपोज ने मलाइका अरोड़ा को किया फेल, हकीकत से चौंक जाएंगे आप

इटली की इस हसीना के बैकपोज ने मलाइका अरोड़ा को किया फेल, हकीकत से चौंक जाएंगे आप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
मनोरंजन डेस्क : इन दिनों सोशल मीडिया पर इटली की एक हसीना का बैक पोज वाली फोटो जमकर वायरल हो रही है। लोग पहचान नहीं पा रहे हैं कि यह हसीना कौन हैं, लेकिन इसका एक कनेक्शन बालीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से है। यही वजह है कि अब फैंस कह रहे हैं इस फोटो ने मलाइका को फेल कर दिया है। जी हां, सच्चाई जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, बैक पोज से कयामत ढा रही यह लड़की जमकर इंटरनेट पर धूम मचा रही है। यह हसीना एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड है। अरबाज जार्जिया के साथ वह मलाइका से तलाक के बाद रिश्ते में आए हैं। अब आपको कहानी समझ में आ गई होगी। इस लड़की का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी है। जार्जिया मिलान, इटली में पैदा हुई हैं। वह पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं जो अरबाज के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में आई हैं। जॉर्जिया माडलिंग के क्ष...
वाराणसी से PM Modi ने क्रूज यात्रा का किया शुभारंभ, पढ़ें ये खास बातें..

वाराणसी से PM Modi ने क्रूज यात्रा का किया शुभारंभ, पढ़ें ये खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Ganga Vilas News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा का शुभारंभ कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से इसे हरी झंडी दिखाई। इसके बाद गंगा विलास क्रूज को काशी से रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी में मौजूद रहे। बताते चलें कि गंगा विलास क्रूज 3200 किमी की यात्रा करेगा। यह यात्रा 51 दिन के लिए होगी। इस दौरान पीएम मोदी ने गंगा पार रेत में बसे टेंट सिटी का भी उद्घाटन किया। ये रहीं कार्यक्रम की खास बातें पीएम मोदी ने क्रूज को हरी झंडी दिखाने से पहले हर-हर महादेव के उद्घोष से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि वह सभी विदेश पर्यटकों का स्वागत करते हैं। पीएम ने जलमार्ग को सबसे सस्ता साधन बताया। आपको बता दें कि गंगा विलास क्रूज 25 अलग-अलग नदियों से होकर सफर तय करेगा। देश में कुल 111 जलमार्...
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कद्दावर नेता शरद यादव का गुरुवार रात निधन हो गया। उनकी बेटी ने फेसबुक पोस्ट से इस जानकारी की पुष्टि की है। 75 साल के शरद यादव ने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उनका शरीर अंतिम दर्शन के लिए छतरपुर में स्थित 5 वेस्टर्न (डीएलएफ) में रखा गया है। वह कई सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे। 2018 में लोकतांत्रिक जनता दल नाम से पार्टी बनाई। राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर मार्च 2020 में उन्होंने लालू यादव के संगठन राजद में अपनी पार्टी का विलय कर लिया। उन्होंने कहा था कि यह एकजुटता की दिशा में पहला कदम है। अब उनके निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शरद यादव को...