Tuesday, March 24सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मायावती ने कहा- महागठबंधन में तभी जब सम्मानजनक सीटें मिलें, वरना अकेले लड़ेंगे लोकसभा

मायावती ने कहा- महागठबंधन में तभी जब सम्मानजनक सीटें मिलें, वरना अकेले लड़ेंगे लोकसभा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः महागठबंधन में बसपा तभी शामिल होगी जब उसे लोकसभा के लिए सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। वरना अकेले ही लोकसभा में चुनावी जंग लड़ेगी। ये बातें लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेसकांफ्रेंस में मायावती ने कहीं। इस दौरान बसपा सुप्रीमो भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब जनता भाजपा को समझ चुकी है। जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। भीम आर्मी को बताया धंधेबाज संगठन, भाजपा को दोहरे चरित्र वालों की पार्टी  मायावती ने कहा कि दलित महापुरुषों के नाम पर बीजेपी जो भी आयोजन कर रही है वह सिर्फ दिखावा है। कहा कि बीजेपी सरकार में धन्नासेठों के अलावा और किसी का भला नहीं हुआ है। कहा कि देश की बीजेपी नेताओं के दोहरे चरित्र को समझ गई है। जनता अब भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी और वादाखिलाफी को समझ चुकी है। ये भी पढ़ेंः बसपा सुप्रीमो मायावती को मिला अभय के रूप में नया भाई ! &nbs...
अफसरों की मेहनत पर नेताओं का पलीता ! खुले में शौच मुक्त की घोषणा से प्रभारी मंत्री का ऐन वक्त पर इंकार

अफसरों की मेहनत पर नेताओं का पलीता ! खुले में शौच मुक्त की घोषणा से प्रभारी मंत्री का ऐन वक्त पर इंकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रॉजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में उनके ही पार्टी के कुछ नेता व कार्यकर्ता पलीता लगाने में जुटे है। ऐसे कार्यकर्ता नही चाहते है कि जिला खुले में शौच मुक्त घोषित हो। दरअसल कन्नौज जिले को आज खुले में शौच मुक्त घोषित होना था जिसके लिए बाकायदा जिले के प्रभारी मंत्री संदीप शनिवार को कन्नौज पहुंचे। दरअसल, मंत्री महोदय को 4 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस कर जिले को खुले में शौचमुक्त घोषित करना था। घोषणा कार्यक्रम से ठीक पहले स्थानीय नेताओं से बातचीत के बाद मंत्री का घोषणा से इंकार   सूत्र बताते हैं कि इस प्रेसकांफ्रेंस से ठीक पहले जिले के पार्टी नेताओं के साथ हुई बैठक में भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने प्रभारी मंत्री को जमीनी हकीकत व प्रशासनिक आंकड़े देंखे बिना जिले को खुले में शौच मुक्त की घोषणा न करने की बात समझा दी। सूत्र बताते ...
कचहरी में धूम्रपान और तंबाकू खाने वाले 31 पर जुर्माना..

कचहरी में धूम्रपान और तंबाकू खाने वाले 31 पर जुर्माना..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्थानीय कचहरी में तम्बाकू व धूम्रपान के खिलाफ लगभग 7 माह से चल रहे अभियान में आज पुनः कोटपा 2003 के अंतर्गत जिला जज आरके गौतम के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इसके प्रभारी अपर जिला जज-5 रवींद्र कुमार अग्रवाल व पूर्व महामंत्री अनूप द्विवेदी (कानपुर बार एसोसिएशन) के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। ये भी पढ़ियेः गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर कचहरी परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना ठोका गया। साथ ही उनको आगे से ऐसा न करने की सलाह और चेतावनी दोनों दी गईं। इस दौरान 31 लोगों को पकड़ा गया। इनमें 23 वादकारी, 3 अधिवक्ता व 5 कर्मचारी थे। इनका चालान काटकर 4670 रुपए जुर्माना वसूला गया। ये भी पढ़ेंः उन्नाव के आयुष ने फौज में लेफ्टिनेंट बन नाम रोशन किया, अन्नू टंडन ने दिया आशीर्वाद आज प्रमुख रूप से डीजीसी सिव...
उन्नाव के आयुष ने फौज में लेफ्टिनेंट बन नाम रोशन किया, अन्नू टंडन ने दिया आशीर्वाद

उन्नाव के आयुष ने फौज में लेफ्टिनेंट बन नाम रोशन किया, अन्नू टंडन ने दिया आशीर्वाद

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः आज उन्नाव के एक और सपूत ने सेना में अधिकारी बनकर जिले का मान बढ़ाया। साथ ही देश की सेवा करने का संकल्प भी लिया। मुबारिज नगर धवन रोड के अनूप मेहरोत्रा के बड़े पुत्र आयुष मेहरोत्रा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर उन्नाव का नाम रोशन किया है। दो भाइयों में बड़े आयुष ने सीडीएस परीक्षा के प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली थी। इसके बाद अफसर प्रशिक्षण एकडमी चेन्नई में 8 सितंबर 2018 को पासआउट कर उन्नाव अपने घर पहुंचे। पूर्व सांसद ने कहा है कि हमारे परिवार का बच्चा देश सेवा को गया, गर्व की बात   पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि हमारे परिवार का बच्चा देश सेवा के लिए गया। हमारे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और कोई नहीं हो सकती। पूर्व सांसद ने कहा है कि उन्नाव के बच्चों के लिए आयुष एक प्रेरणा का काम करेगा। उन्होंने लेफ्टिनेंट आयुष के उज्जवल भविष्य ...
यूपी एसटीएफ ने पूर्वांचल का 50 हजार का इनामी बदमाश शाका पांडे को पकड़ा

यूपी एसटीएफ ने पूर्वांचल का 50 हजार का इनामी बदमाश शाका पांडे को पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः यूपी खासकर पूर्वांचल में दहशत का पर्याय बने 50 हजार के इनामी बदमाश बदमाश शाका पांडेय उर्फ वीरू पांडे को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी एसटीएफ ने इस खतरनाक अपराधी को उस समय गिरफ्तार किया जब वाराणसी के कैंट इलाके में पंचवटी लान के पास मौजूद था। एसटीएफ इसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। दिल्ली से अपने दुश्मन की हत्या कराने शूटर से मिलने पहुंचा था वाराणसी   पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पता चला है कि शाका अपने दुश्मन पंकज की हत्या के लिए एक शूटर से मिलने नई दिल्ली से वाराणसी पहुंचा था। ये भी पढ़ेंः फेक आईडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला दरोगा का बेटा गिरफ्तार बताते हैं कि कुछ दिन पहले यह खतरनाक बदमाश शाका पांडे देवरिया जिले के भाटपाररानी के चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान रोके जाने पर पुलिस पर गोली चलाकर फरार हो ग...
फिर अखिलेश यादव पर अमर सिंह ने निकाली अपने मन की भड़ास..

फिर अखिलेश यादव पर अमर सिंह ने निकाली अपने मन की भड़ास..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित एक पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल होने आए पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मन की भड़ास निकाली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। ये भी पढ़ेंः पत्नी की प्रताड़ना से तंग सिपाही ने नौकरी से दिया इस्तीफा  प्रेसवार्ता में अमर सिंह ने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा है कि वे कम्बोडिया की तर्ज पर विष्णु मन्दिर बनाने की बजाय राम का अनुसरण करें। कहा कि उन्होंने (अखिलेश) ने तो अपने पिता को वनवास दे दिया। ये भी पढ़ेंः हैवान बने व्यक्ति ने पत्नी व मासूम बेटे-बेटी पर चाकुओं से किया हमला, गिरफ्तार इस मौके पर अमर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। भाजपा में इंट्री की राह ताक रहे अमर सिंह ने खुलकर कहा कि भाजपा ने अपने दरवाजे नहीं...
वाराणसी में सरेआम हिस्ट्रीशीटर समेत दो की हत्या..

वाराणसी में सरेआम हिस्ट्रीशीटर समेत दो की हत्या..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः शुक्रवार देर शाम वाराणसी की गलियां दो घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर हुए गोलीकांड से गूंज उठीं। इस दौरान दो लोगों की हत्या कर दी गईं। मरने वालों में एक हिस्ट्रीशीटर है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि दूसरे मृतक के शव की शिनाख्त कराई जा रही है। ये भी पढ़ेंः 1975 के आपातकाल से ज्यादा खतरनाक आज के हालात, सरकारी संस्थाओं पर सरकार का कब्जा – शत्रुघ्न सिन्हा वहीं दूसरी ओर देनाथपुरा इलाके में हिस्ट्रीशीटर राकेश अग्रहरि को गोली मार दी गई। उसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि गोली तीन राउंड चलीं। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। मरने वाला राकेश अग्रहरी हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। ये भी पढ़ेंः ..जब एक साथ 4 मासूमों की उठीं अर्थियां, हर किसी के छलके आंसू वहीं दूसरी ओर दशाश्...
‘हमारी संस्कृति को संजोने का काम कर रही हिंदी’

‘हमारी संस्कृति को संजोने का काम कर रही हिंदी’

लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः हिंदी दिवस पर डा अरुन त्रिवेदी ने अपनी पाती कविता का पाठ किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने अपनी मूल सांस्कृतिक चेतना को अक्षुण्ण रखने के लिए हिंदी भाषा को हृदय से अपनाने पर दिया जोर। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल भाषा नहीं है बल्कि सनातन वाक् सत्ता एवं भारतीय अस्मिता की सुषुम्ना है जिसमें भारत की संस्कृति सभ्यता और संस्कारों के स्वर समाहित हैं। 'हिंदी दिवस' के मौके पर बताई हिंदी की उपयोगिता   कहा कि भाषा की विविधताओं में वैखरी के सभी सारस्वत स्वरूप आदरणीय हैं। 69 साल पहले आज ही के दिन हिंदी को ‘राजभाषा’ का दर्जा मिला था।  उन्होंने कहा कि आज भारत में क़रीब दो-तिहाई लोग हिंदी बोलते हैं। दुनिया में दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है हमारी हिंदी है। हिंदी सिकुड़ नहीं रही बल्कि फैल रही है। कहा कि यह अभी और फैलेगी। ये भी पढ़ेंः ..अब ‘वैदिक गणित’ के जरिये गणि...
फतेहपुर में ट्रेन से टकराकर अज्ञात महिला की मौत, हाथ पर लिखा है ‘देशराज’

फतेहपुर में ट्रेन से टकराकर अज्ञात महिला की मौत, हाथ पर लिखा है ‘देशराज’

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर ट्रेन से टकराकर एक अज्ञात महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस यानि जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन की। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने से पहले आसपास के लोगों से पूछताछ के जरिये महिला की पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में पूर्व सपा सांसद के अन्ना गौ-वंश पर विवादित बयान से बखेड़ा..आप भी सुनिये लोगों का कहना था कि उन्होंने इस महिला को पहले कभी इस इलाके में नहीं देखा है। हांलाकि पहचान न होने की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि महिला का चेहरा बिगड़ गया है जिस वजह से उसको पहचानना मुश्किल हो रहा है। ये भी पढ़ेंः देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा फतेहपुर...
7 दिन की रिमांड पर आतंकी कमरुद्दीन उर्फ डा हुरैरा

7 दिन की रिमांड पर आतंकी कमरुद्दीन उर्फ डा हुरैरा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कानपुर से यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए खतरनाक हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी कमरूज़ज़्मा उर्फ डॉ हुरैहा उर्फ कमरुद्दीन को सात दिन की रिमांड पर लिया गया है। एटीएस उससे इस दौरान उसके साथियों और दूसरे आतंकियों की साजिश के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही उन दो लोगों के बारे में भी राज उगलवाएगी जो उसके साथ रहते थे। साथ में रहने वाले दो साथियों और साजिशों की जानेगी एटीएस  बताते चलें कि इस आतंकी को एटीएस ने गुरुवार/शुक्रवार की रात को कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां स्थित पूर्व पार्षद उजियारी लाल यादव के घर से गिरफ्तार किया था। यह आतंकी वहां छात्र बनकर रह रहा था और इसकी साजिश गणेश चतुर्थी के मौके पर कानपुर के मंदिरों में बम धमाके की थी। दरअसल, इस आतंकी ने सोशल मीडिया पर अपनी एके 47 के साथ फोटो डाली थी जिसके बाद से ही यह केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर था। माना जा रहा है...