Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

नीतिश कुमार की महिलाओं से अपील, पति एनडीए को वोट न दें तो रखें उनको भूखा 

नीतिश कुमार की महिलाओं से अपील, पति एनडीए को वोट न दें तो रखें उनको भूखा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बयान सामने आया है जिसमें वह महिलाओं से वोट मांग रहे हैं साथ ही उन्होंने उनसे अपील की है कि वह अपने पति का भी वोट एनडीए को दिलवाएं। मंगलवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने महिलाओं से कहा कि यदि उनके पति एनडीए के लिए वोट नहीं करते हैं तो वे उन्हें भूखा रखें। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंझरपुर लोकसभा सीट पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 23 को है मतदान, उपलब्धियां गिनाने में जुटे हैैं नीतिश  यहां पर 23 अप्रैल को चुनाव है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के लिए ताबड़तोड़ चुनावी सभा कर अपनी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। झंझरपुर लोकसभा क्षेत्र के अंधरतहरी में चुनावी सभा को संबोधित क...
बांदा में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता समेत दो के खिलाफ एफआईआर

बांदा में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता समेत दो के खिलाफ एफआईआर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः नेता अपनी हनकबाजी से बाज नहीं आते, फिर चाहे मामला चुनाव के दौरान वाहन चेकिंग का ही क्यों न हो। बुधवार को बांदा शहर में पुलिस चुनाव आयोग के निर्देशों पर वाहन चेक कर रही थी। पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा की गाड़ी रोके जाने पर महिला नेता ने विरोध किया। साथ ही बाइक से पहुंचे एक अन्य भाजपा नेता ने भी सरकारी कार्य में बाधा डाली। किसी तरह मामला सुलट गया, लेकिन बाद में फ्लाइंग स्काट के मजिस्ट्रेट की ओर से शहर कोतवाली में महिला भाजपा नेता व एक अन्य भाजपा नेता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वाहन चेकिंग के दौरान ठसक दिखाना पड़ा भारी  बताया जाता है कि शहर कोतवाली में मंगलवार देर रात लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए गठित फ्लाइंग स्काट, मजिस्ट्रेट आनंद कुमार चौरसिया (लेक्चरर राजकीय आयुर्विज्ञान कालेज,...
पवार की पीएम मोदी पर टिप्पणी, कहा-मोदी क्या जाने कैसे चलता है परिवार..

पवार की पीएम मोदी पर टिप्पणी, कहा-मोदी क्या जाने कैसे चलता है परिवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः चुनावी माहौल में नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। नेताओं की जुबान खूब फिसल रही है। जुबान ऐसी फिसल रही है एक दूसरे की निजता पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निजी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मेरे पास पत्नी है, बेटी है लेकिन प्रधानमंत्री के पास कोई नहीं है। उन्हें क्या पता कैसे चलता है परिवार। कहा, पीएम के पास न पत्नी, न बच्चे..   एनसीपी चीफ शरद पवार, पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं पवार साहब एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन पारिवारिक मुद्दे हैं। उनके भतीजे उनके कंट्रोल से बाहर हैं। 'मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि मेरे घर के मुद्दों से उनका क्या लेना-देना है? लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि मुझसे पत्नी, बेटी, दामाद, भतीजे मिलने आते हैं, लेकिन उनके पास कोई नहीं है। वह इतने पर भ...
आयोग के बाद ट्विटर की सीएम योगी पर कार्रवाई, ‘वायरस’ ट्वीट को हटाया

आयोग के बाद ट्विटर की सीएम योगी पर कार्रवाई, ‘वायरस’ ट्वीट को हटाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव आयोग के निशाने पर है। चुनाव आयोग ने पहले योगी पर बैन लगाया तो उसके निर्देश पर माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कार्रवाई की है। ट्विटर ने मुस्लिम लीग को वायरस बताने वाले सीएम योगी के ट्वीट को हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक ट्विटर इंडिया ने 34 ट्वीट के खिलाफ कार्रवाई की है। ट्विटर ने या तो उन्हें अपनी वेबसाइट से हटा दिया है या फिर उसे भारत में दिखने से रोक दिया है। ये सभी ट्वीट सांप्रदायिक प्रकृति के थे। ट्विटर ने सीएम योगी के अलावा गिरिराज सिंह, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, अभिनेत्री कोयना मित्रा और पूर्व सैन्य अधिकारी सुरेंद्र पुनिया के कुछ ट्वीट को भी हटाया गया है। आयोग ने योगी पर लगाया था 72 घंटे का बैन चुनाव आयोग ने इससे पहले योगी को बड़ा झटका देते हुए उनके चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे के ...
कश्मीर में सेना के जवानों ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात एसडीएम को घसीटा, पीटा भी

कश्मीर में सेना के जवानों ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात एसडीएम को घसीटा, पीटा भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनाव की ड्यूटी में लगे एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को सेना के जवानों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। अनंतनाग जिले में नेशनल हाइवे वाले श्रीनगर-काजीकुंड में मंगलवार को एसडीएम को सेना के जवानों ने पहले सड़क पर घसीटा और फिर पिटाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले के दोरू इलाके के एसडीएम गुलाम रसूल वानी को जवानों ने पहले सड़क पर घसीटा और फिर पिटाई की। एसडीएम ने दर्ज कराई शिकायत  उनका सेल फोन भी तोड़ दिया। वानी लोकसभा चुनाव में दक्षिण कश्मीर में सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) के रूप में भी काम कर रहे हैं। खबर के मुताबिक काजीकुंड के स्टेशन हाउस अधिकारी के यहां दर्ज कराई अपनी शिकायत में एसडीएम गुलाम रसूल वानी ने कहा है कि घटना वाले दिन नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया गया, जबकि उस दिन सेना के काफिलों के लिए उस रास्ते को (आम लोगों के लिए) बंद नहीं किया गया था। ये भी...
नोटबंदी के बाद 50 लाख लोगों ने गवाई थीं नौकरियां, रिपोर्ट में हुआ खुलासा..

नोटबंदी के बाद 50 लाख लोगों ने गवाई थीं नौकरियां, रिपोर्ट में हुआ खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद से देश के 50 लाख लोगों ने अपनी नौकरी गवाई है जिनकी नौकरी गई है इनमें अधिकतर लोग असंगठित क्षेत्र के समाज के कमजोर वर्ग से हैं। यह खुलासा अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सस्टेनेबल एम्प्लॉयमेंट(सीएसई) ने 'स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2019Ó नाम से एक रिपोर्ट में हुआ है। यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी किया गया। हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नौकरी खोने वाले इन 50 लाख लोगों में शहरी और ग्रामीण इलाकों के कम शिक्षित पुरुषों की संख्या अधिक है। कार्यबल घटना अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं : प्रो. अमित  सीएसई के अध्यक्ष और इस रिपोर्ट के प्रमुख लेखक प्रोफेसर अमित बसोले ने कहा, 'यह कुल आंकड़ा है। इन आंकड़ों के हिसाब से पचास लाख रोजगार कम हुए हैं, कहीं और नौकरियां भले ही बढ़ी हों लेकिन ये तय है कि...
भारत में अदालत के आदेश पर टिकटॅाक पर रोक, गूगल ने हटाया एप

भारत में अदालत के आदेश पर टिकटॅाक पर रोक, गूगल ने हटाया एप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूड, डेस्कः हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को गूगल ने चाइनीज वीडियो एप टिकटॉक पर भारत में रोक लगा दी है। भारत में अब इसे पूरी तरह से ब्लाक कर दिया गया है। इससे पहले चीन की बाइटडांस टेक्नोलॉजी कंपनी उस अपील को अदालत ने ठुकरा दिया था जिसमें प्रतिबंध लगाने के फैसले को वापस लेने की अपील की गई थी। अश्लीलता परोसने पर अदालत ने जताई थी चिंता  बताते चलें कि मद्रास हाईकोर्ट ने टिकटॉक एप के जरिये अश्लील सामग्री परोसे जाने पर चिंता जाहिर की थी। साथ ही केंद्र सरकार को 3 अप्रैल को इसपर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सरकार ने गूगल और एप्पल से टिकटॅाक पर रोक लगाने को कहा था। बताते चलें कि भारत में इसे करोड़ों लोगों ने डाउनलोड कर रखा था लेकिन साथ ही इससे अश्लीलता भी बढ़ती जा रही थी। ये भी पढ़ेंः फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर लखनऊ में मुकदमा  ...
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित तिवारी मृतावस्था में लाए गए अस्पताल, हार्टअटैक की आशंका

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित तिवारी मृतावस्था में लाए गए अस्पताल, हार्टअटैक की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी और उत्तराखंड के सीएम रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी (39) नही रहे। उनकी मौत नई दिल्ली में डिफेंस कालोनी में हुई। बताते हैं कि परिवार के लोग मंगलवार शाम उनको साकेत स्थित मैक्स हास्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रोहित को उनकी मां और पत्नी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ह्रदय गति रुकने से हुई मौत  बताया जा रहा है कि प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि रोहित की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई है। यह जानकारी देते हुए दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि मृतक रोहित शेखर को मैक्स साकेत हॉस्पिटल ले जाया गया था। बताते चलें कि बीते वर्ष मई में रोहित और अपूर्वा की शादी हुई थी। उनकी मां डॉ. उज्ज्वला तिवारी हैं। रोहित एनडी तिवारी और उज्ज्वला शर्म...
धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से मनुष्य का होता है उद्धार-अरुण सिंह

धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से मनुष्य का होता है उद्धार-अरुण सिंह

Breaking News, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः विकासखंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत रसूलपुर स्थित बाबा हरदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित मातारानी के जागरण बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने भी वहां शिरकत की और देवी माता का आशीर्वाद लिया। साथ ही ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र की जनता के लिए अमन-शांति के लिए प्रार्थना की। बाबा हरदेव मंदिर में हुआ आयोजन   ब्लाक प्रमुख ने भक्तों से रूबरू होते हुए कहा कि देवी मां पर सभी को आस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देवी जागरण से क्षेत्र में शांति-खुशहाली आती है और लोगों के मन में भी सकारात्मक विचारों के साथ कुछ अच्छा करने की इच्छा प्रकट होती है। ऐसे आयोजना में हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे मनुष्य का उद्धार हो जाता है। ब्लाक प्रमुख के अलावा इस मौके पर प्रधान सजीवन सिंह, प्रधान अभ्यन्द्र सिंह, राम बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, नरेंद्र सिंगर,...
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल, राजनाथ को देंगी लखनऊ में टक्कर

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल, राजनाथ को देंगी लखनऊ में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने मुलाकात के बाद पूनम को अपनी पार्टी की औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कराई। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ से सपा प्रत्याशी होंगी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को टक्कर देंगी। पूनम सिन्हा 18 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगी। भाजपा के गढ़ में तगड़ा होगा मुकाबला  बताते चलें कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होना है। बीजेपी का गढ़ माने जानी वाली इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ताल ठोक रहे हैं। मंगलवार को ही राजनाथ सिंह ने लखनऊ में नामांकन दाखिल किया और भव्य रोडशो भी किया। पूनम सिन्हा के बारे में जानिए ये भी.. अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम (65) आमतौर पर ब...