Tuesday, April 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बसपा प्रमुख मायावती ने पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया की गिरफ्तारी पर साधा योगी सरकार पर निशाना

बसपा प्रमुख मायावती ने पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया की गिरफ्तारी पर साधा योगी सरकार पर निशाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को बसपा प्रमुख मायावती का समर्थन मिला है। बसपा प्रमुख ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। आज मायावती ने ट्वीट कर इस मामले में कहा कि प्रशांत की गिरफ्तारी के संबंध में मीडिया के अभियान को सीएम योगी आदित्यनाथ दबा रहे हैं। यूपी पुलिस पर कसा तंज   बसपा प्रमुख ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पत्रकार की टिप्पणी के प्रकरण पर लखनऊ पुलिस की चुस्ती काफी प्रशंसनीय है। इस मामले को पुलिस के स्वत: ही संज्ञान लेकर पत्रकार प्रशान्त कनौजिया सहित 3 की दिल्ली में गिरफ्तारी पर एडीटर्स गिल्ड आफ इंडिया ने काफी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मायावती ने कहा कि लेकिन इस सबका भाजपा सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। ये भी पढ़ेंः न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था ध...
भारत को दो विश्वकप जिताने वाले हीरो युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास

भारत को दो विश्वकप जिताने वाले हीरो युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत को वर्ष 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और वर्ष 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले क्रिकेट के हीरो युवराज सिंह ने आज सोमवार को यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। मुंबई में प्रेसवार्ता में की घोषणा  यह घोषणा युवराज सिंह ने मुंबई के साउथ होटल में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए की। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी आ गई है। उनके सन्यास की खबर से युवराज के लाखों प्रशंसकों व क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी फैल गई। लोगों ने युवराज के न खेलने पर निराशा जाहिर की है। ये भी पढ़ेंः गूगल की इस एक गलती से पूरी दुनिया में प्रमोट हुई भारतीय क्रिकेट टीम, विदेशों में चमके विराट कोहली.....
दुनिया में हावी बाल विवाह, हर 5 में 1 लड़के की 15 की उम्र में हो जाती है शादी, रिपोर्ट में..

दुनिया में हावी बाल विवाह, हर 5 में 1 लड़के की 15 की उम्र में हो जाती है शादी, रिपोर्ट में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बाल विवाद भले ही पुराने समय की सामाजिक कुरीति कहा जाता हो, लेकिन आज भी दुनियाभर के कई देशों में यह सामाजित बुराई पूरी तरह से हावी है। जी हां, विकास के तमाम दावों के बीच बाल विवाह का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसका खुलासा यूनिसेफ की वैश्विक स्तर पर जारी बाल विवाह संबंधित एक रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट की माने तो पूरी दुनिया में हर 5 में 1 लड़के की 15 वर्ष की उम्र में शादी हो जाती है। रिपोर्ट के अनुसार इतनी कम उम्र में शादी वाले लड़कों की संख्या दुनिया में लगभग 2.3 करोड़ है। बताया जाता है कि इस रिपोर्ट को बनाने में दुनिया के 82 देशों से आंकड़ों का संग्रह किया गया। ये देश सहारा अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन, साउथ एशिया, ईस्ट एशिया और पेसिफिक क्षेत्र से हैं। जिम्मेदारियों तले दब जाती है बच्चों की जिंदगी   जिस उम्र में बच्चे कुछ बनने का सपना बुनते हैं, ठीक उसी उम्र में...
आप वॉट्सऐप पर ब्लॉक है या नहीं, जानने के लिए अपनाएं ये तरीके..

आप वॉट्सऐप पर ब्लॉक है या नहीं, जानने के लिए अपनाएं ये तरीके..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः वर्तमान में आम इंसान के सबसे महत्वपूर्ण संदेशवाहक की जगह वॉट्सऐप ले चुका है। आज लोगों की भले ही फोन कॉल एक बार को मिस हो जाए, लेकिन वॉट्सऐप मिस नहीं हो पाता। ये भी सही है कि वॉट्सऐप की वजह से बहुत सारी चीजें आसान भी हो गई हैं। वीडियो कॉल ने जहां दूरी कम कर दी है तो वहीं वॉट्सऐप मैसेज से आप अपने खास पलों की फोटो और वीडियो अपनों के साथ शेयर करके दूरियां कम कर लेते हैं। दुनिया का सबसे पसंदीदा ऐप बना   वॉट्सऐप इस वक्त दुनिया सा सबसे पसंदीदा ऐप बना हुआ है और भारत में ही इसके 20 करोड़ से ज्यादा ऐक्टिव यूजर हैं। वॉट्सऐप जहां रिश्तों को प्रगाढ़ करने में भूमिका निभा रहा है तो वहीं भी झगड़े का भी माध्यम बन रहा है। जब रिश्तों में कड़वाहट आती है तो सबसे पहले एक-दूसरे को ब्लॉक किया जाता है। बहुत लोगों को नहीं पता होता कि वह ब्लॉक किया गया है। कैसे जानेंगे कि आपका नंबर है ब्लॉक...
कानपुर पुलिस ने किडनी कांड में आरोपी पीएसआरआई दिल्ली के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला को किया गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने किडनी कांड में आरोपी पीएसआरआई दिल्ली के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला को किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बहुचर्चित किडनी कांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने दिल्ली के पुष्पावती सिंहानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीईओ डा दीपक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं शनिवार को पुलिस ने डाक्टर को गिरफ्तारी के बाद अदालत में भी पेश कर दिया, इसके बाद उनको जेल भेज दिया गया है। इस मामले की जानकारी एसपी क्राइम राजेश यादव ने यहां प्रेसवार्ता के दौरान दी। प्रेसवार्ता में सीओ गीतांजलि सिंह के साथ सीओ अनवरगंज सैफुद्दीन बेग भी मौजूद रहे। बता दें कि किडनी कांड को लेकर बीते दिनों कानपुर से लेकर दिल्ली और लखनऊ तक खूब हलचल रही थी। ऐसे में डाक्टर शुक्ला की गिरफ्तारी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने कहा, डाक्टर शुक्ला की संलिप्तता के अहम सुराग   मामले की जानकारी देते हुए एसपी क्राइम ने बताया है कि पकड़े गए डा शुक्ला की अध्यक्षता वाली कमेटी ही किडनी डोनर का इंटरव्...
अलीगढ़ बच्ची हत्याकांडः एक आरोपी ने पांच साल पहले अपनी ही मासूम बेटी से किया था रेप, पत्नी ने छुड़ाया था  जमानत पर

अलीगढ़ बच्ची हत्याकांडः एक आरोपी ने पांच साल पहले अपनी ही मासूम बेटी से किया था रेप, पत्नी ने छुड़ाया था जमानत पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र में बीती 30 मई को ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में एक और बड़ा घिनौना सच सामने आया है। सूत्रों की माने तो इस विभत्स हत्याकांड के एक आरोपी असलम ने लगभग 5 साल पहले अपनी ही मासूम बेटी से रेप किया था। तब उसकी पत्नी ने ही उसकी जमानत कराई थी। इस आरोपी का नाम असलम है जिसने एक दूसरे आरोपी जाहिद के साथ मिलकर बच्ची की हत्या कर दी। यह खुलासा बताता है कि हत्यारोपी किस हद तक खतरनाक और बहसी है। उधर, मामले में वकीलों ने भी विरोध प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वे हत्यारोपियों का मुकदमा नहीं लड़ेंगे, न ही बाहर से किसी वकील को आने की इजाजत देंगे। यह है डरावनी वारदात की वजह   बताया जाता है कि हत्याकांड के पीछे सिर्फ इतनी वजह थी कि हत्यारोपियों ने बच्ची के दादा से 10 हजार रुपए कर्जा लिया था और जिसे न चुकाने पर दोनों पक्षों में झगड़ा चल...
कानपुर गंगा बैराज तिराहे का पूरा हुआ सुंदरीकरण, परिवर्तन-नगर निगम की पहल से धूमधाम से उद्घाटन

कानपुर गंगा बैराज तिराहे का पूरा हुआ सुंदरीकरण, परिवर्तन-नगर निगम की पहल से धूमधाम से उद्घाटन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर परिवर्तन फोरम व कानपुर नगर निगम के संयुक्त प्रयास से गंगा बैराज तिराहे का सुंदरीकरण का काम पूरा हो गया। इस मौके पर परिवर्तन के बहुमुखी प्रतिभा के धनी राघव त्रिपाठी द्वारा बनाए गए सफाईकर्मी का स्टैच्यू और साथ में कानपुर नगर निगम व परिवर्तन का 'लोगो' तिराहे पर लगाया गया। यह रिवोल्विंग के रूप में है। स्विच दबाकर किया उद्घाटन  इसका शुभारंभ कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा स्विच दबाकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर परिवर्तन के अनिल गुप्ता, कैप्टन एसके त्रिपाठी, अनूप कुमार द्विवेदी (वरिष्ठ अधिवक्ता), राजेश ग्रोवर, गगन गुप्ता, देवेंद्र पारिख, संजीव मल्होत्रा, अमित नागरथ, रेनू गुप्ता, नविता, बबिता जैन, आर के तिवारी, प्रकाश, शशी, शिवम, आशीष आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः कानपुर पुलिस ने किडनी कांड में आरोपी पीएसआरआई दिल्ली के सीईओ डॉ. दीपक श...
कानपुर में पत्नी संग बिस्तर पर मिलने के बाद पति ने किया था कत्ल, फिर पत्नी ने ठिकाने लगाया शव, गिरफ्तार

कानपुर में पत्नी संग बिस्तर पर मिलने के बाद पति ने किया था कत्ल, फिर पत्नी ने ठिकाने लगाया शव, गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः लगभग तीन दिन पहले बर्रा थाना क्षेत्र में बोरे में मिले शव को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मरने वाले का नाम प्रेम कुमार था और उसकी हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। इतना ही नहीं जिस महिला को वह अपनी प्रेमिका समझता था उसी के पति ने पत्नी के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर उसका कत्ल किया था। बताते हैं कि पति ने पत्नी को उसके आशिक के साथ एक ही बिस्त पर रंगे हाथों पकड़ लिया था।  बाद में पत्नी के साथ मिलकर उसके शव को ठिकाने लगाने की नियत से बोरे में भरकर फेंक दिया था। 5 जून को बर्रा के पिपौरी पुल के पास बोरे में मिला था प्रेम का शव  बताते चलें कि बीती 5 जून की सुबह बर्बा थाना क्षेत्र में पिपौरी पुल के पास एक अज्ञात शव बोरे में भरा हुआ मिला था। बाद में पुलिस ने मृतक की पहचान प्रेम कुमार के रूप में की थी। छानबीन के बाद बर्रा कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार...
कानपुर देहात-फतेहपुर और रामपुर-सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक समेत 25 IPS अधिकारी इधर से उधर

कानपुर देहात-फतेहपुर और रामपुर-सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक समेत 25 IPS अधिकारी इधर से उधर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शुक्रवार रात शासन ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया है। कानपुर देहात, फतेहपुर, रामपुर और सुल्तानपुर जैसे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। अभी कुछ और पुलिस अधीक्षकों के तबादले हो सकते हैं। ट्रांसफर हुए आईपीएस अधिकारी   इस क्रम में कुल 25 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। हालांकि, चुनाव बाद इस बड़े बदलाव की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। अंदरखाने से सुनने में आ रहा है अभी प्रशासनिक अधिकारियों के भी बड़े पैमाने पर तबादले हो सकते हैं। तबादलों के इस क्रम में कई अधिकारियों को साइड लाइन किया गया है। वहीं कुछ को साइड लाइन से हटाकर मुख्य धारा में लाते हुए जिलों की कमान सौंपी गई है। आईपीएस शलभ माथुर को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। वहीं कानपुर देहात के एसपी राधेश्याम को एसपी नियम एवं ग्रंथ, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है। ये भी प...
मां की मौत पर संपत्ति को लेकर पांच बहनों में बीच सड़क पर जूते-लात, बुलानी पड़ी फोर्स

मां की मौत पर संपत्ति को लेकर पांच बहनों में बीच सड़क पर जूते-लात, बुलानी पड़ी फोर्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः संपत्ति के बंटवारे को लेकर बेटों के बीच मारपीट, विवाद और हत्याओं के मामले तो आपने खूब सुनीं सुने-पढ़े होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको भी चौंका देगी। मां की मौत के बाद उसकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर 5 सगी बहनों में बीच सड़क पर जमकर जूते-लात चले। सड़क पर फजीते पर उतारू इन बहनों में बीच-बचाव करना खुद पुलिस को मुश्किल हो गया। बाद में फोर्स बुलाकर पांचों को अलग-अलग किया गया। तब जाकर मामला सुलटा। यह घटनाक्रम देवरिया जिले का है। देवरिया जिले से जुड़ा है पूरा मामला   बताते हैं कि देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा निवासी मंगलतारी देवी की छह बेटियां आशा देवी, सीमा देवी, माधुरी देवी, बेबी देवी, ममता देवी, पुष्पा देवी हैं। इनमें से पुष्पा का निधन हो चुका है जबकि बाकी पांच जीवित हैं। स्व. मंगलतारी देवी रेलवे अस्पताल म...