Thursday, April 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

योगी सरकार में 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समेत 18 नए चेहरे शामिल, बुंदेलखंड से भी मंत्री..

योगी सरकार में 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समेत 18 नए चेहरे शामिल, बुंदेलखंड से भी मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार को यूपी की लगभग ढाई साल पुरानी योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार पूरा हो गया। राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान 6 कैबिनेट मंत्रियों, 6 राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) तथा 11 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें चार मंत्री ऐसे हैं जिनका ओहदा बढ़ाते हुए उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एक राज्यमंत्री को स्वतंत्र प्रभार देते हुए उनका भी ओहदा बढ़ा दिया गया है। वहीं 18 नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। बाद में राज्यपान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के पैर छूए। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगे। ये बने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री  डॉ. महेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। भूपेंद्र सिंह...
कानपुर के थानेदारः कोई बिकवा रहा था फ्लैट तो कोई दे रहा था करंट, एडीजी ने पटका दूर..

कानपुर के थानेदारः कोई बिकवा रहा था फ्लैट तो कोई दे रहा था करंट, एडीजी ने पटका दूर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में मनमानी करने वाले और अधिकारियों के आदेशों को भी दरकिनार कर देने में माहिर चार थानेदारों पर कार्रवाई की तगड़ी गाज गिरी है। इनको कानपुर रेंज से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है। इन चार थानेदारों में तीन को झांसी और एक को कानपुर देहात तबादला कर दिया गया है। एडीजी कानपुर जोन प्रेम प्रकाश ने मीडिया को बताया है कि काफी समय से कुछ थानेदारों के बारे में शिकायतें मिल रही थीं कि वे थानों पर मनमानी कर रहे हैं और जनता की शिकायतें तक ढंग से नहीं सुनते हैं। फर्रुखाबाद, भोगनीपुर और शिवराजपुर के कोतवालों पर गाज   मिलने के लिए उनके अलग से समय लेना पड़ता है। यहां तक कि अधिकारियों से भी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। इसके बाद एडीजी ने शिवराजपुर एसओ त्रदीप सिंह, फर्रुखाबाद के कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा, भोगनीपुर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रिषिकांत शुक्ला को झांसी रेंज ...
अमेठी-जौनपुर और बरेली के एसएसपी समेत 14 आईपीएएस अधिकारियों पर तबादलों की गाज

अमेठी-जौनपुर और बरेली के एसएसपी समेत 14 आईपीएएस अधिकारियों पर तबादलों की गाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों के बीच कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 14 आईपीएस अधिकारियों पर तबादले की गाज गिराई है। इनमें अमेठी, बरेली और जौनपुर जैसे जिलों के एसपी भी शामिल हैं। बताया जाता है कि ये तबादले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस चेतावनी के बाद हुए हैं जिनमें उन्होंने कह दिया था कि नकारा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन 14 आईपीएस अधिकारियों में कुछ को जिलों की कमान मिली है तो कुछ को पीएसी में भेजकर साइड लाइन कर दिया गया है। आईपीएस का नाम - वर्तमान तैनाती - नई तैनाती  ख्याति गर्ग - एएसपी डॉ.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद - एसपी अमेठी। सुनील कुमार सिंह - एसपी रायबरेली - एसएसपी एटा। मुनिराज जी. एसएसपी बरेली - सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद। स्वप्निल ममगैन - एसएसपी एटा - एसएसपी रायबरेली। प्रताप गोपेंद्र यादव - ए...
कानपुर में डीजीपी को फोन मिलाने के बाद सिपाही की पुलिस लाइन में संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

कानपुर में डीजीपी को फोन मिलाने के बाद सिपाही की पुलिस लाइन में संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पुलिस लाइन में तैनात एक हेड सिपाही की बैरक की छत से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे महकमे में हड़कंप सा मच गया। जानकारी होने पर एसएसपी अनंत देव खुद मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति की जायजा लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सिपाही की मौत गिरने से हुआ हादसा है या सुसाइड या फिर किसी ने उसे धक्का देकर मार डाला है। इन सभी सवालों को लेकर अभी संशय बना हुआ है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। औरैया का रहने वाला था हेड कांस्टेबिल   मामला इसलिए सनसनीखेज बन गया है क्योंकि मौत से पहले हेड कांस्टेबिल ने जिन 10 लोगों को फोन मिलाया था, उनमें एक नंबर यूपी के पुलिस मुखिया (डीजीपी) का भी था। इसके अलावा आखिरी बार सजेती के एक टेंपो चालक का नंबर मिलाया था। 10 अगस्त को आखिरी बार हुई पत्नी से बात    बताया जाता है कि औरेया जिले के दिबियापुर के र...
सैफई मेडिकल कालेज में 150 जूनियर्स छात्रों के सिर मुंडवाए, सीनियर्स पर जूनियर्स की रैगिंग का..

सैफई मेडिकल कालेज में 150 जूनियर्स छात्रों के सिर मुंडवाए, सीनियर्स पर जूनियर्स की रैगिंग का..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इटावाः सैफई स्थित मेडिकल कालेज (आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय) में एमबीबीएस के सीनियर्स छात्रों की गुंडागर्दी का बड़ा मामला सामने आया है। वहां प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग करते हुए सीनियर्स ने करीब 150 जूनियर्स छात्रों के जबरदस्ती सिर मुंडवा दिए। इतना ही नहीं इसके बाद उन्हें लाइन लगाकर सीनियर्स के सामने सलाम करते हुए हॅास्टल की ओर जाना पड़ रहा है। क्लास में भी सलाम बोलना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह रैगिंग पिछले 7-8 दिन से की जा रही थी। हालांकि, सैफई के इस मेडिकल कालेज में रैगिंग की यह स्थिति उस वक्त सामने आई है जब वहां प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के हॅास्टल से लेकर क्लास तक सुरक्षा के भारी इंतजामों के दावे किए जाते हैं। अब मामले में जांच करने की बात कही जा रही है। स्कूल से हॅास्टल जाते वक्त नीची रखी नजर   इसी सबके बीच सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को भी जूनिय...
वैट पर सरकार के यू टर्न से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई की आग में घी का काम..

वैट पर सरकार के यू टर्न से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई की आग में घी का काम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों ने एक बार फिर लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। वहीं पेट्रो पदार्थों के दामों में हुई इस बढ़ोत्तरी ने बढ़ती महंगाई की आग में घी डालने का काम किया है। मंदी के इस दौर में हर कोई पहले से ही महंगाई की मार से परेशान है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल महंगे होने से निश्चित है कि महंगाई अभी और बढ़ेगी। दरअसल, पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी वजह यूपी सरकार द्वारा लगभग 10 महीने पहले वैट की दरों पर यू-टर्न लेना है। वैट की पुरानी बढ़ीं दरें लागू करने से बढ़े दाम   बताते हैं कि यूपी सरकार ने बीते वर्ष अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दरों को काफी कम कर दिया था लेकिन अब सरकार ने इसपर फिर से यू टर्न ले लिया है और इन दरों को पूर्व की भांति कर दिया है। इससे यूपी में पेट्रोल 2.50 तथा डीजल 1 रुपए महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ी दरें सोमवार...
ढाई साल की योगी सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल, 12 नए चेहरे होंगे शामिल, 5 पुराने मंत्रियों का इस्तीफा

ढाई साल की योगी सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल, 12 नए चेहरे होंगे शामिल, 5 पुराने मंत्रियों का इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की ढाई साल की योगी सरकार का अबतक का पहला मंत्रिमंडल विस्तार कल यानी बुधवार 21 अगस्त को होगा। इस दौरान करीब 12 नए चेहरे मंत्रीमंडल में शामिल होंगे। साथ ही 3 से 4 मंत्री ऐसे भी हैं जिनका कद बढ़ाते हुए उनको कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। नए मंत्रियों को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन में बुधवार को  शपथ दिलवाएंगी। बताया जाता है कि यही मंत्रिमंडल विस्तार पहले 19 अगस्त सोमवार को होना प्रस्तावित था , लेकिन किन्हीं कारणों से इसे अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया था। अब यह विस्तार बुधवार को हो रहा है। मंत्रिमंडल में ये नए चेहरे होंगे शामिल   बताते चलें कि बुधवार को राजधानी में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरे भी शामिल होंगे। इनमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का भी नाम है। उनके अलावा, अशोक कटारिया, रमाशंकर पटेल, उदयभान सिं...
कानपुर में परिवर्तन की ओर से चला सफाई अभियान, नए चैप्टर की शुरूआत..

कानपुर में परिवर्तन की ओर से चला सफाई अभियान, नए चैप्टर की शुरूआत..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः परिवर्तन संस्था द्वारा आज रविवार को सफाई अभियान में नया चैप्टर शुरू किया गया। मॉडल टाउन के सर्वोदय नगर में स्थानीय नागरिकों की एक सोसाइटी ने साफ-सफाई की जिम्मेदारी ली, जिसका परिवर्तन के सदस्यों ने सहयोग किया। परिवर्तन की ओर से सोसाइटी को 2 रिक्शे दिए गए गए। साथ ही साफ-सफाई का महत्व भी समझाया गया। महिलाओं ने श्रमदान से की पार्क की साफ-सफाई   साथ ही मॉडल टाउन पार्क के तीन मालियों व लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने मिलकर श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया। लोगों से कहा कि रोजाना सफाई इसी तरह रखें, ताकि पार्क हमेशा साफ-सुथरा बना रहे। इस दौरान नालियों से सिल्ट भी निकाली गई, जिससे नालियों में पानी का बहाव शुरू हुआ। परिवर्तन संस्था के अनिल गुप्ता ने वहां के नागरिकों को गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए को कहा। किचेन के कूड़े से कंपोस्टिंग बनाने पर भी चर्चा   सभ...
अगली सीट को लेकर सिपाहियों में बीच सड़क पर जूता-लात, वीडियो वायरल होने से पिटी खाकी की भद्द

अगली सीट को लेकर सिपाहियों में बीच सड़क पर जूता-लात, वीडियो वायरल होने से पिटी खाकी की भद्द

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले की पुलिस के दो सिपाहियों ने आज बीच सड़क पर एक दूसरे पर जमकर जूते-लात चलाए। ये दोनों सिपाही 100 नंबर गाड़ी पर ड्यूटी पर थे और जीप में आगे बैठने को लेकर आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ने महकमे के खूब फजीते कराए। राहगीरों ने इनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। ऐसे में एसओ बिठूर ने डायल 100 के पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपी है। डायल 100 के सिपाही भिड़े, बीच सड़क पर मारपीट   बताते हैं कि यह वाक्या रविवार सुबह का है। दोनों सिपाहियों के नाम सुनील और राजेश हैं जो जीप में आगे बैठने को लेकर आपस में भिड़ गए। हालांकि सूत्रों का कहना है कि सिपाही नशे की हालत में थे। वीडियो में सिपाही गुत्थम-गुत्था करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिठूर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि गाड़ी की सीट पर आगे बैठने को लेकर दोनों में मारपीट हुई है।...
दिनदहाड़े घर में घुसकर दैनिक जागरण के पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

दिनदहाड़े घर में घुसकर दैनिक जागरण के पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः हरियाणा और उत्तराखंड को यूपी से जोड़ने वाले शहर सहारनपुर में रविवार को दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार और उसके सगे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह घर के पास रहने वाले दंबग से परिवार का गोबर फेंकने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने हत्यारोपी के घर को फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए लोगों को वहां से खदेड़ दिया। आरोपियों की परिवार की दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतक भाइयों के मामा की ओर से पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया गया है। वहीं शासन ने मृतकों को 5-5 लाख मुआवजा और मकान देने की घोषणा की है। गोबर फैलने को लेकर हुआ था विवाद   बताया जाता है कि सहारनपुर शहर के माधव नगर मोहल्ले में काफी समय से पत्रकार आशीष क...