Tuesday, August 18सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, चिकित्सा सेवा और भाव का क्षेत्र

सीतापुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, चिकित्सा सेवा और भाव का क्षेत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, सीतापुरः यूपी के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना आज सीतापुर पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सीतापुर आंख अस्पताल का अनौपचारिक निरीक्षण भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री खन्ना ने आंख अस्पताल के संस्थापक एमपी मेहरे की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनको याद भी किया। इस दौरान अस्पताल की सेवाओं की प्रशंसा की। कहा कि अस्पताल का प्रबंधन बखूबी अपना काम कर रहा है। शानदार ढंग से लोगों की सेवा कर रहा है। बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। आंख अस्पताल पहुंचे यूपी के वित्त मंत्री इस मौके पर सीतापुर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मधु भदौरिया समेत अन्य चिकित्सकों के साथ वार्ता भी की। इस मौके पर डा आरके टंडन भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने आंख अस्पताल में आयोजित पैरामेडिकल स्टाफ के एक कार्यक्रम का दीपक जलाकर शुभारंभ क...
कानपुरः आजमगढ़ की सीता का था बैराज पर मिला शव, पति शहनवाज निकला धोखेबाज

कानपुरः आजमगढ़ की सीता का था बैराज पर मिला शव, पति शहनवाज निकला धोखेबाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीती 27 दिसंबर को नवाबगंज में गंगा बैराज से बिठूर जाने वाले रास्ते पर मिला नवयुवती का शव आजमगढ़ की सीता का निकला। इतना ही नहीं उसकी हत्या उसी के धोखेबाज निकले पति शहनवाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी जो अब साथियों के साथ फरार है। दरअसल, कानपुर के बजरिया के रहने वाले शहनवाज नाम के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर आजमगढ़ की रहने वाली सीता उर्फ नेहा (25) पत्री जवाहर से शादी की, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। बताते हैं कि सीता उर्फ नेहा के परिजन शादी को राजी नहीं थे, लेकिन लड़की ने परिवार के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म के शहनवाज से शादी की। शादी के 3 माह बाद ही उसी पति ने उसकी हत्या करके शव को फेंक दिया। पुलिस की सतर्कता से खुलासा हो गया। सर्विलांस ने इस खुलासे में अहम भूमिका निभाई। सर्विलांस से खुली हैरान करने वाली ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री शहनवाज पहले से शादीशुदा था लेकिन उस...
कानपुरः प्रेमजाल में फांसकर पहले शादी, फिर हत्या करने वाला शातिर शहनवाज गिरफ्तार

कानपुरः प्रेमजाल में फांसकर पहले शादी, फिर हत्या करने वाला शातिर शहनवाज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में नवाबगंज क्षेत्र में गंगा बैराज पर मिले नवविवाहिता सीता उर्फ नेहा के शव की पहचान के बाद पुलिस उसकी हत्या का खुलासा करने के साथ ही सफलता की एक और सीढ़ी चढ़ी। पुलिस ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर सीता शादी और फिर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि हत्यारोपी इतना शातिर है कि पुलिस की पकड़ से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी ने तमंचे से पुलिस पार्टी पर गोलियां भी चलाईं। पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल हालांकि, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। बताते चलें कि हत्यारोपी शहनवाज पुत्र रशीद अहमद निवासी 100/291 शौकतअली पार्क, कर्नलगंज (बजरिया) ने अपने साथी अमिर खान पुत्र सब्बीर खान के साथ मिलकर पत्नी सीता उर्फ नेहा की हत्या करके शव को गंगा बैराज के पा...
झांसी में बड़ा हादसाः दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

झांसी में बड़ा हादसाः दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/झांसीः जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दीवार गिरने से मलबे के नीचे 15 मजदूर दब गए, इनमें से 5 की मौत हो गई है। बाकी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब मजदूर एक स्टोन क्रैशर की दीवार बनाने का काम कर रहे थे। हादसा इतना भयानक है कि इसमें मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। यह हादसा जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा गांव में हुआ है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया है। स्टोन क्रशर की दीवार बनाते वक्त हुआ हादसा बताया जाता है कि वहां स्टोन क्रशर की दीवार बनाते समय कुछ मजदूर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान पूरी दीवार भर्राकर गिर गई। उसके मलबे के नीचे 15 मजदूर दब गए। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही अ...
ननिहाल में बच्ची से दुष्कर्म, मासूम ने खुद पहचाना गुनाहगार

ननिहाल में बच्ची से दुष्कर्म, मासूम ने खुद पहचाना गुनाहगार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः बच्चियों के साथ हैवानियत की घिनौनी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फतेहपुर जिले जहानाबाद इलाके में एक गांव में अपनी ननिहाल में रह रही 9 साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी तेहरवीं संस्कार में गांव आया था और उसने वारदात कर डाली। बाहर रहकर मजदूरी करते हैं बच्ची के माता-पिता उसका नाम किसी को पता नहीं था, लेकिन मासूम ने अपने गुनाहगार को पहचानने के बाद गिरफ्तार करा दिया। अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज रही है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। बताते हैं बच्ची के माता-पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बच्ची को उसकी ननिहाल में सुरक्षा के लिहाज से छोड़ा हुआ था। तेरहवीं संस्कार में आए यु...
कानपुर में ओले गिरे, आकाशीय बिजली से दो की मौत

कानपुर में ओले गिरे, आकाशीय बिजली से दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार रात करीब साढ़े 7 बजे शुरू हुई बारिश आफत बनकर बरसी। कानपुर में दो जगह आकाशीय बिजली गिरने से जहां दो लोगों की मौत हो गई है वहीं भारी ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है। गलन और शीतलहरों ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पूरा शहर ठंड से कांप उठा है। वहीं आकाशीय बिजली भी कहर बनकर गिरी। दो लोगों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा। बिजली गिरने से एक व्यक्ति की शहर के माल गोदाम के बाद मौत हो गई। वहीं दूसरी मौत की घटना वाटर पार्क के पास स्थित मझरिया गांव में हुई। 3 से 5 इंच तक मोटे ओले गिरे बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। ओले 3 से 5 इंच तक गिरे। इसके साथ ही पारा बुरी तरह से लुढ़क गया है। आज नौबस्ता के मझरिया इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से नीरज कुमार पुत्र स्व. प्रकाश की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका...
कानपुर-आगरा के डीएम और LDA वीसी समेत 15 IAS के तबादले

कानपुर-आगरा के डीएम और LDA वीसी समेत 15 IAS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में योगी सरकार ने नए साल के पहले दिन जहां 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। वहीं आज दूसरे दिन 15 और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कानपुर और आगरा के जिलाधिकारियों समेत लखनऊ विकास प्राधिकरण यानि एलडीए के वीसी पीएन सिंह को भी उनके पद से हटाया गया है। अब एलडीए के वीसी की जिम्मेदारी आईएएस शिवाकांत द्विवेदी को दी गई है। ब्रह्मदेव राम तिवारी बने कानपुर के डीएम इसके साथ ही ब्रह्मदेव राम तिवारी को कानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले डीएम कानपुर रहे विजय विश्वास पंत प्रमोशन के बाद सचिव बन गए हैं। उनको नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ दिन पहले ही उनके प्रमोशन की सूची जारी हुई थी। प्रभु नारायण सिहं बने आगरा के डीएम वहीं आईएएस प्रभु नारायण सिंह को आगरा जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। कानपुर के जिलाधिकारी रहे विजय विश्वास पंत स्वास्थ्य सचिव ब...
चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त बने गौरव दयाल, सीतापुर-कानपुर में भी..

चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त बने गौरव दयाल, सीतापुर-कानपुर में भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त के सेवानिृत हो गए हैं। उनके स्थान पर नए आयुक्त कार्यभार संभालने आ रहे हैं। वहीं बांदा जिले के सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला हो गया है। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त शरद कुमार सिंह के सेवानिवृत होने के बाद उनकी जगह अब नए आयुक्त कार्यभार ग्रहण करने आ रहे हैं। एक दिन पहले बुधवार को शासन ने जिन 22 आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। उनमें चित्रकूटधाम मंडल के नए आयुक्त गौरव दयाल का स्थानांतरण भी कानपुर से यहां किया गया है। पूर्व आयुक्त बीती 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो चुके हैं। जल्द कार्यभार संभालेंगे नए आयुक्त शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव दयाल को चित्रकूटधाम मंडल का आयुक्त नियुक्त किया है। वह अबतक प्रभारी आयुक्त एवं निदेशक, एमडी राज्य वस्त्र निगम के पद पर कानपुर में तैनात थे। वह 2004 के आईएएस हैं। इससे पहले कई मंडलों में आयुक्त रह चुके हैं। शासन ...
यूपीः 22 IAS के तबादले, बांदा-अलीगढ़ के कमिश्नर और कई सीडीओ बदले

यूपीः 22 IAS के तबादले, बांदा-अलीगढ़ के कमिश्नर और कई सीडीओ बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में नए साल (New Year 2020) के पहले ही दिन बुधवार को राज्य सरकार ने 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। ये सभी सीनियर आईएएस हैं। इनमें से कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है तो कई को साइड लाइन करते हुए वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। तबादलों की इस सूची में सबसे अहम तबादला आईएएस गौरी शंकर प्रियदर्शी का है जिनको अलीगढ़ का आयुक्त बनाया गया है। गौरव दयाल होंगे बांदा के नए कमिश्नर वहीं आईएएस गौरव दयाल को चित्रकूटधाम मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं आईएएस मोनिका गर्ग को साइड लाइन में करते हुए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने खनिज विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया है। बताते चलें कि बीते दिनों बुंदेलखंड समेत कई जिलों में खनिज महानिदेशक रोशन जैकब ने कई जगहों पर अवैध खनन के खिलाफ छाप...
साल के पहले दिनः कानपुर में दम घुटने से पिता व नवजात की मौत, दो मासूम गंभीर

साल के पहले दिनः कानपुर में दम घुटने से पिता व नवजात की मौत, दो मासूम गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नए साल के पहले दिन कानपुर जिले में शाम को दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। घर में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे पिता और मां व तीन बच्चों की दम घुटने से हालत बिगड़ गई। पिता और नवजात बच्चे ने दम तोड़ दिया, जबकि महिला और दो बच्चों को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि पिता बंद कमरे में आग सेंककर बच्चों के साथ सो गए थे जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि बीते दिनों से कानपुर और आसपास ठंड का कहर बरपा हुआ है। पारा कानपुर में शून्य डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में लोग अपने-अपने ढंग से ठंड से बचाव कर रहे हैं। हैलट में भर्ती मासूम भाई-बहन बताया जाता है कि थाना/कस्बा बिधनू के गोपाल नगर में नमकीन फैक्ट्री के पास रहने वाले उमेश गुप्ता के मकान में अनीष दुबे (45) अपने परिवार के साथ किरा...