Wednesday, August 19सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर में डाक्टर ने इसलिए खुद को गोली मारी, पुलिस को मिली यह वजह

कानपुर में डाक्टर ने इसलिए खुद को गोली मारी, पुलिस को मिली यह वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में शनिवार रात खुद को गोली मारकर सुसाइड करने वाले डाक्टर नीरज पांडे (30) बेहद तनाव में थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने यह बात साफ कर दी है। वह मूल रूप से कुशीनगर के पटरौना के ग्राम खड्डा बुजु्र्ग के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम डा. हीरालाल पांडे है। लगभग सात साल पहले डा नीरज ने कानपुर के बर्रा के तात्याटोपे नगर निवासी अधिवक्ता शिवराम शर्मा की बेटी खूशबू से लव-मैरिज की थी। इसके बाद वह ससुराल में रहने लगे। उनके एक छह साल का बेटा तेजस और 3 साल की बेटी कनक भी है। पत्नी भी आंखों की डाक्टर, 7 साल पहले की थी लव-मैरिज पत्नी खुशबू भी आंखों की डाक्टर हैं जो प्राइवेट प्रैक्टिस करती हैं। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच इधर तनाव इतना बढ़ गया था कि डाक्टर नीरज बर्रा-3 में एलआईजी कालोनी में किराए पर रहने लगे थे। घटना के बाद सीओ गोविंदनगर मनोज गुप्ता फोर्स के साथ मौक...
फतेहपुर में मां ने 4 बेटियों संग जहर खाया, पांचों की मौत, हिरासत में पति

फतेहपुर में मां ने 4 बेटियों संग जहर खाया, पांचों की मौत, हिरासत में पति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः शहर कोतवाली के शांतिनगर मोहल्ले में रहने वाले एक शराबी-नशेबाज व्यक्ति के परिवार के आज बड़ा ही दर्दनाक अंत सामने आया। आर्थिक तंगी से जूझते परिवार की मां अपनी चार बेटियों को सल्फाज खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। घर के दरवाजे न खुलने से आज शनिवार सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ तो इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्ष तथा सीओ सिटी केडी मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फतेहपुर शहर में हुई दर्दनाक घटना से हड़कंप मचा फतेहपुर शहर में यह फायर ब्रिगेड के पीछे वाला इलाका है। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं महिला के शराबी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में नशेबाज पति, आर्थिक तंगी-क...
ब्रेकिंग न्यूजः अभी-अभी कानपुर शहर में डाक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस मौके पर.

ब्रेकिंग न्यूजः अभी-अभी कानपुर शहर में डाक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस मौके पर.

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के दक्षित इलाके में बर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक डाक्टर ने सुसाइड कर ली। वह यशोदा नगर इलाके में परिवार के साथ रहते थे। डाक्टर का नाम नीरज पांडे (30) है। बताया जाता है कि शनिवार शाम को उनका शव घर से बरामद हुआ है। वह किराए के मकान में बर्रा-3 में रह रहे थे। मकान में रहने वाले एक छात्र ने गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचकर देखा तो डाक्टर खून से लतपत पड़े थे। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। बर्रा थाना क्षेत्र की बताई जा रही घटना वर्तमान में वह यशोदा नगर के कबीर अस्पताल में कार्यरत थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। घटना शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जाता है कि डाक्टर ने गोली मारकर आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि डाक्टर पांडे ने आत्महत्या की...
सीतापुर शहर में हादसा, पत्नी की मौत और पति गंभीर

सीतापुर शहर में हादसा, पत्नी की मौत और पति गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शहर में आज शनिवार को दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शहर के मुंशीगंज मुहल्ले में हुआ। एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर महिला ट्रक के नीचे आ गिरीं और पहिया उनके उपर से निकल गया। वहीं उनके पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक मौके से भाग निकला। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। महिला का के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं उनके पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रिख क्षेत्र के रहने वाले थे पति-पत्नी बताया जाता है कि मिश्रिख थाना क्षेत्र के पारसपुर निवासी शमशाद (32) अपनी पत्नी परवीन (28) के साथ बाइक से अपनी साली के घर भवानीपुर गांव जा रहे थे। गांव इमलिया के पास है। इसके लिए दोनों पति-पत्नी बाइक से मुंशीगं...
कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभ मुहूर्त में की मां गंगा की आरती

कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभ मुहूर्त में की मां गंगा की आरती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शुक्रवार को कानपुर के अटल घाट पर गंगा यात्रा के समापन के मौके पर स्वागत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों के साथ यहां पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंतदेव सिंह, महामंत्री सुनील बंसल के साथ-साथ प्रदेश के लगभग 12 मंत्री शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी सभी मंत्रियों के साथ शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती की। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा संगठन के लोग भी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से बारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, कार्यक्रम की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। आरती का यह पूजन पूरी भव्यता के साथ हुआ। आरती के बाद लवकुश निषाद पार्क पहुंचे लगभग 12 मिनट आरती करके मुख्यमंत्री योगी सभी मंत्रियों के साथ जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यह जनसभा पास में ही लवकुश निषाद पार्क में हुई। अपने संबोधन में मु...

लापरवाही पर नपे यूपी के 5 एआरटीओ (ARTO), लखनऊ-हमीरपुर-अमेठी भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आई है। सरकार ने अनिमितता और लापरवाही बरतने पर राजधानी लखनऊ, बुंदेलखंड के हमीरपुर समेत अमेठी, कन्नौज और फर्रुखाबाद के एआरटीओ को निलंबित कर दिया है। शासन के आदेश पर प्रमुख सचिव परिवहन राजेश सिंह द्वारा यह कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि पूर्व में कन्नौज के एआरटीओ रहे मोहम्मद हसीब का निलंबन वहां हाल ही में हुए भीषण बस अग्निकांड के चलते किया गया है। बताया जा रहा है कि कन्नौज में स्लीपर बस में आग लगने से हुई दर्जनों यात्रियों की मौत के मामले में शासन ने गंभीर कदम उठाए हैं। बताते चलें कि प्रदेशभर में इस वक्त आरटीओ विभाग की कारगुजारियां चर्चा का विषय बनी हैं। खासकर बुंदेलखंड में आरटीओ विभाग ओवरलोडिंग को लेकर काफी बदनाम है। इससे सरकार की भी फजीहत हो रही है। अनियमितता-लापरवाही पर हुई कार्रवाई एआरटीओ कन्नौज रहे एआरटीओ मोहम्मद हसीब, जो कि अभी हमीरपुर...
फर्रुखाबादः बच्चों को बंधक बनाने वाले सिरफिरे की पत्नी की भीड़ की पिटाई से मौत

फर्रुखाबादः बच्चों को बंधक बनाने वाले सिरफिरे की पत्नी की भीड़ की पिटाई से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फर्रुखाबादः जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया में 26 बच्चों को बंधक बनाकर पुलिस पर गोलियां चलाने वाले सिरफिरे सुभाष बाथम (40) पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सभी बच्चे सकुशल मुक्त करा लिए गए। इस घटना का दूसरा पहलू यह है कि ग्रामीणों की भीड़ ने सिरफिरे की पत्नी रूबी को भी बुरी तरह पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा कि मौत की वजह क्या है। हालांकि, इतने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महिला को भीड़ द्वारा पीटा जाना सवाल खड़े करता है, क्योंकि इस घटना में महिला की कोई भूमिका थी, इस बारे में अबतक पुलिस ने भी कुछ नहीं कहा है। एनकाउंटर में मारा गया दरिंदा सुभाष बताते चलें कि फर्रुखाबाद जिले के बरेली-इटावा...
कानपुर के दादानगर में महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन, फिर भी बच गई जान

कानपुर के दादानगर में महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन, फिर भी बच गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के दादा नगर रेलवे पुल के पास आज सुबह करीब 8 बजे एक महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान वहां दोनों रेलवे डाउन लाइन पर मालगाड़ी आ गई। महिला ट्रैन को नहीं देख पाईं और ट्रेन की चपेट में आकर ट्रेक पर गिर पड़ीं। कुछ ही देर में पूरी माल गाड़ी उनके उपर से धड़धड़ाती हुई गुजर गई। आसपास के लोगों ने जब देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे। वहां का हाल देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला सिर में चोट के अलावा सुरक्षित थीं। सिर में गंभीर चोट के कारण वह ज्यादा बोल नहीं पा रही थीं। एंबुलेस से उनको जल्द ही अस्पताल भेजा गया। बताते हैं कि हैलट में उनका इलाज चल रहा है। की-मैन ने एंबुलेंस बुलाकर पहुंचाया अस्पताल लोगों ने आनन-फानन में उनको ट्रैक से हटाते हुए संभाला और एंबुलेंस व जीआरपी को सूचना दी। मामले में वहां से कुछ दूरी पर काम कर रहे रेलवे के की-मैन नसीम ने बताया कि महिला ऊ...
फर्रुखाबादः देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ बच्चों को बंधक बनाने वाला बदमाश

फर्रुखाबादः देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ बच्चों को बंधक बनाने वाला बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज,  कानपुर/फर्रुखाबादः 20 बच्चों को बंधक बनाकर 10 घंटे तक पुलिस और गांव वालों के लिए आफत खड़ी करने वाले सजायफ्ता सुभाष बाथम (40) देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इसके साथ बंधक बनाए गए सभी 20 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटनाक्रम में एक कोतवाल समेत 3 पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हुआ है। बताते हैं कि घटना के बारे में देर रात तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पल-पल की खबर लेते रहे हैं। बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया अपने मौसा मेघनाथ की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाला सुभाष बाथम ने गुरुवार शाम गांव के 20 बच्चों को अपनी बेटी के जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर बंधक बना लिया था। इसके बाद जब गांव के लोग अपने बच्चों को लेने पहुंचे तो उसने गोलियां चलाना शुरू कर दिया था। लगभग 10 घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों का बना स...
अपडेट- बड़ी खबरः बांदा में खाई में पलटी मेडिकल कालेज की छात्राओं की गाड़ी, रेफर

अपडेट- बड़ी खबरः बांदा में खाई में पलटी मेडिकल कालेज की छात्राओं की गाड़ी, रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार को बांदा में कालिंजर दुर्ग से घूमकर लौट रही मेडिकल कालेज के छात्राओं की एक बोलेरो गाड़ी चढ़ाई से उतरते वक्त 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार 7 छात्राएं और ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में लखनऊ, कानपुर और बाहर की छात्राएं व स्टाफ भी शामिल हैं। तीन को गंभीर हालत में बांदा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। तत्काल हुई मदद से बच सकी सभी की जान इस दौरान साथ-साथ चल रही बाइक सवार मेडिकल छात्रों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत ही सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेशक्यू शुरू किया। पुलिस ने खाई से छात्राओं को बाहर निकाला पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर खाई में पड़ी गाड़ी से घायलों को किसी तरह बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस से उनको पहले स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अ...