Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

अभी फिर लगेगा ठंडी का झटका, बारिश के साथ हवा का झोंका

rain photo
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अगर आप यह सोच रहे हैं कि मौसम अब बदल चुका है और आपको कंपकपाती हुई ठंड से राहत मिल चुकी है, तो जरा संभले रहिए। अभी एक बार फिर ठंडी का जोर का झटका धीरे से लगने वाला है। ऐसा कहना है मौसम विभाग का। भले ही दक्षिणी-पूर्व की हवा फिलहाल दिल्ली के मौसम में गर्माहट का एहसास दे रही हो, लेकिन 20 फरवरी के बाद फिर मौसम एक बार करवट बदलने जा रहा है। इसके साथ ही ठंड का दौर फिर वापस लौटने की संभावना है।

20 फरवरी के आसपास करवट बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग की माने तो 20 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ की तगड़ी संभावना है जिसके चलते हवा का रुख बदलेगा। साथ ही 20 और 21 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश भी होने की पूरी संभावना है। इतना ही नहीं बुधवार से दिल्ली में 15 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा भी चल सकती है। हवा के साथ ही दिन में भी ठंड का एहसास होगा।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में पारा 0 डिग्री, ठंड से कांप उठे इंसान और जानवर भी..

मौसम विभाग का कहना है कि देश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश और ठंड अपना असर दिखाएगी। 20 फरवरी को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ यूपी, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा समेत चंडीगढ़ में हवा चलने के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Hot Actress शर्लिन चोपड़ा Boldness को लेकर फिर सुर्खियों में छाईं