Wednesday, August 19सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊः फ्लैट में महिला मित्र संग भाजपा के बड़े नेता को पत्नी ने पकड़ा, थाने तक फजीते..

लखनऊः फ्लैट में महिला मित्र संग भाजपा के बड़े नेता को पत्नी ने पकड़ा, थाने तक फजीते..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कुछ लोगों की जिंदगी में ऐसे वाक्या गाहे-बजाहे हो जाते हैं कि जिनका सामना करना काफी असज हो जाता है। कुछ ऐसा ही रविवार रात भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्यागी के साथ हुआ। विश्वस्त सूत्रों की माने तो बीती रात वह महिला मित्र के साथ राजधानी में किराए के फ्लैट पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंच गईं। पत्नी और महिला मित्र का आमना-सामना हुआ तो बवंडर मच गया। जमकर बवाल हुआ। बाद में पति-पत्नी और वो का यह बवाल सीधे थाने तक जा पहुंचा। बताया जाता है कि देर रात तक महिलाओं की आपस में जोरदार ढंग से टक्कर होती रही। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है। बीच-बचाव से नहीं बनी कोई बात, थाने पहुंचा मामला लोग बीच-बचाव में जुटे रहे, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दोनों ही महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ लखनऊ के थाने में त...
आज सुबह STF ने ढेर किया डेढ़ लाख का ईनामी बदमाश फिरोज पठान

आज सुबह STF ने ढेर किया डेढ़ लाख का ईनामी बदमाश फिरोज पठान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज सोमवार सुबह एसटीएफ आईजी अमिताभ यश के निर्देशन में यूपी टीम को बड़ी कामयाबी मिली। एक डेढ़ लाख के ईनामी बदमाश फिरोज पठान उर्फ फिरोज अब्दुल को मुठभेड़ में मार गिराया गया। उसके पास से एक कार्बाइन, 32 बोर पिस्टल और तमंचा बरामद हुआ है। बताते हैं कि रायबरेली का मूल निवासी फिरोज बैंक डकैतियों समेत कई बड़ी लूट की वारदातों में शामिल रहा। कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ प्रयागराज में जाकर बस गया था। मुंबई में भी अड्डा बनाए था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। बताते हैं कि आज ईनामी बदमाश ने खुद को घिरा हुए देखकर एसटीएफ पर गोलियां चलाई थीं, जिसके जवाब में एसटीएफ की गोलीबारी में ढेर हो गया। बस्ती के महादेवा बाजार में हुआ एनकाउंटर बताया जा रहा है कि बस्ती जिले के महादेवा बाजार इलाके में आज सोमवार सुबह करीब पौने 6 बजे एसटीएफ टीम ने डेढ़ लाख के ईनामी बदमाश फिरोज पठान को घेर लिया।...
अलीगढ़ः CAA के विरोध में फिर बेकाबू प्रदर्शनकारी, पत्थराव-आंसू गैस के बाद इंटरनेट बंद

अलीगढ़ः CAA के विरोध में फिर बेकाबू प्रदर्शनकारी, पत्थराव-आंसू गैस के बाद इंटरनेट बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर रविवार को अलीगढ़ में कुछ लोगों ने उस वक्त फिर माहौल बिगाड़ दिया, जब सीएए के समर्थन और विरोध करने वाले आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने जहां सीएए के समर्थन में पोस्टर चिपकाए, वहीं दूसरे पक्ष द्वारा विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां भी पटकीं। बाद में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गईं थीं मुस्लिम महिलाएं इतना ही नहीं सीएए के विरोध में अलीगढ़ शहर कोतवाली के बाहर महिलाएं धरने पर बैठ गईं। पुलिस और प्रशासन ने जब इनको हटाने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने पत्थराव शुरू कर दिया। पुलिस पर जलती हुई चीजें भी फेंकी। स्थिति संभालने के लिए पुलि...
राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में लंगूर भी तैनात, यहां संभालेंगे मोर्चा..

राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में लंगूर भी तैनात, यहां संभालेंगे मोर्चा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। वहीं आगरा में भारी भरकम पुलिस फोर्स और कमांडों के साथ लंगूरों की भी तैनाती की गई है। जी हां, सुनने में भले ही यह बात थोड़ी अटपटी लगे, लेकिन है सच। दरअसल, आगरा में लंगूरों की तैनाती करने की नौबत इसलिए आई है क्योंकि शहर के कुछ इलाकों में बंदरों का काफी आतंक है। ये बंदर खतरनाक होने के साथ ही काफी उत्पाती भी हैं। ऐसे में आगरा प्रशासन कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता। उत्पाती बंदरों को दूर रखने की कवायद यही वजह है कि आगरा में राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे के वक्त लंगूरों को भी तैनात किया जाएगा। जगह-जगह शहर में लंगूरों को खड़ा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सुरक्षा घेरा तैयार हो चुका है। सुरक्षा को लेकर अधिकारी ज्यादा कुछ नहीं बता रहे है...
राजधानी लखनऊ में ड्रग्स देकर युवती से गैंगरेप, पुलिस-नारकोटिक्स में हड़कंप

राजधानी लखनऊ में ड्रग्स देकर युवती से गैंगरेप, पुलिस-नारकोटिक्स में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में एक युवती से गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवती के दोस्त ने फ्लैट पर बुलाकर उसे एलएसडी ड्रग्स देकर गैंगरेप किया। बाद में उसके और दोस्तों ने भी उससे रेप किया। इतना ही नहीं वारदात के बाद लड़की को फ्लैट में ही बंद करके आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो इस मामले ने पुलिस के साथ-साथ नारकोटिक्स विभाग के भी होश उड़ा दिया हैं। अलीगंज की रहने वाली है युवती बताया जाता है कि अलीगंज की रहने वाली एक युवती को चिनहट के पास उसके दोस्त गुरबाज ने अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां मामला 16 फरवरी का है। युवती का आरोप है कि गुरबाज ने उसे नशा कराया। फिर उसके साथ रेप किया। बाद में अपने दोस्तों को बुला लिया और उसके साथ सभी ने गैंगरेप किया। युवती का कहना है कि विरोध करने पर उसे ...
उन्नाव डीएम देवेंद्र पांडे सस्पेंड, बांदा-प्रतापगढ़ भी हटे, 13 IAS तबादले

उन्नाव डीएम देवेंद्र पांडे सस्पेंड, बांदा-प्रतापगढ़ भी हटे, 13 IAS तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में तगड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने उन्नाव के जिलाधिकारी देवेंद्र पांडे को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाते हुए सरकार ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह मंडलायुक्त की जांच में कंपोजिट स्कूल ग्रांट घोटाले में दोषी पाए गए हैं। इसी के बाद उनपर तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है। 8 अन्य जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए वहीं बांदा के डीएम हीरा लाल समेत 13 अन्य आईएएस अधिकारियों को भी हटा दिया गया है। आईएएस रवींद्र कुमार को उन्नाव का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह अबतक कन्नौज जिले के जिलाधिकारी थे। अब उनको उन्नाव का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अमित बंसल बने बांदा के नए जिलाधिकारी इसके अलावा बांदा के जिलाधिकारी हीरा लाल ...
रेप का मुकदमा दर्ज हुआ तो आरोपी ने फांसी लगाई

रेप का मुकदमा दर्ज हुआ तो आरोपी ने फांसी लगाई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः बरौर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से रेप करके फरार हुए आरोपी ने मुकदमा दर्ज होते ही फांसी लगाकर जान दे दी। वारदात के बाद रातभर घर से गायब रहने के बाद आरोपी का शव अगले दिन गांव के बाहर फांसी पर लटकता हुआ मिला। इस आरोपी ने गांव की एक किशोरी से रेप किया था। घटना के वक्त घर में लड़की अकेली थी। वहीं आरोपी और पीड़िता दोनों की मां साथ-साथ काम करने दूसरे गांव गई थीं। शाम को मां घर पहुंची तो बेटी ने आप बीती सुनाई। अब लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घर लौटी मां को पीड़िता ने बताई थी आपबीती बताया जाता है कि कानपुर देहात जिले के बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी प्रभात (15) ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर उससे रेप किया। बताते हैं कि बाद में धमकी देकर वहां से फरार हो गया। लड़की ने डर में किसी से कुछ नहीं कहा। शाम को मां घर लौटी तो उसने बे...
SSP शलभ माथुर हटे, 5 IPS का तबादला

SSP शलभ माथुर हटे, 5 IPS का तबादला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने प्रदेश में पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर भी शामिल हैं जिनके तबादले को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थीं। दरअसल, हाल ही में मथुरा में हुई एक लूट का मामला काफी सुर्खियों में था जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। इसमें पहले भी कुछ पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके थे। अब एसएसपी माथुर का तबादला हुआ है। उनको लखनऊ में विशेष जांच का डीआईजी बनाकर साइड लाइन में डाल दिया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी भी बदले गए वहीं गौरव ग्रोवर को मथुरा का नया एसएसपी बनाया गया है जो अबतक बहराइच के पुलिस अधीक्षक के दौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसी तरह मुरादाबाद में 24वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट पद पर तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुनिराज जी को एसएसपी अलीगढ़ नियुक्त कर दिया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी रहे आकाश कुल्हड़ी को भी हटाकर लखनऊ पीएसी मु...
चीन से लौटी मेडिकल छात्रा का कोरोना सर्विलांस टीम ने किया हेल्थ चेकअप

चीन से लौटी मेडिकल छात्रा का कोरोना सर्विलांस टीम ने किया हेल्थ चेकअप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात के पुखराया कस्बे में रहने वाली एक युवती चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। वह हाल ही में चीन से वापस लौटी है। इसकी जानकारी होने पर सतर्क स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित स्थिति भी देखी। बताते हैं कि यह युवती चीन के हुबई यूनीवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। जिले की कोराना सर्विलांस टीम का कहना है कि छात्रा को पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। कानपुर देहात के पुखराया पहुंची टीम बताया जाता है कि पुखरायां कस्बे के रहने वाले हरी शंकर की बेटी इला सचान (22) मेडिकल छात्रा हैं। वह चीन के जियानिंग शहर की हुबई यूनीवर्सिटी आफ साइंस में मेडिकल छात्रा हैं। चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद वह बीती 1 फरवरी को वापस घर लौटी थीं। इसी बीच 19 फरवरी को अपने घर पहुंचीं। इसकी जानकारी जब जिले के स्वास्थ्य महकमे को हुई तो डा यत...
लखनऊ पुलिस का खुलासाः दरोगा पिता ने की सृष्टि की हत्या, यह थी वजह..

लखनऊ पुलिस का खुलासाः दरोगा पिता ने की सृष्टि की हत्या, यह थी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के विकासनगर में 10वीं की छात्रा सृष्टि की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या और आत्महत्या में उलझे घटनाक्रम में पुलिस ने खुलासा किया है कि सृष्टि की हत्या उसी के पिता ने बैट से पीटकर की थी। पुलिस ने 10वीं की छात्रा सृष्टि के पिता वेद प्रकाश को हिरासत में ले लिया है। हत्याकांड की वजह बेटी का सोशल मीडिया का शौक होना बना। बताते हैं कि छात्रा सृष्टि को सोशल मीडिया की लत लग गई थी। दरोगा पिता ने इंस्टाग्राम पर बेटी की फोटो देखी तो नाराज हुए। इंस्टाग्राम पर बेटी की फोटो देख भड़का था पिता बताया जा रहा है कि इतनी कम उम्र में उन्होंने बेटी के सोशल मीडिया पर फोटो डालने और दोस्ती करने पर नाराजगी जाहिर की। बात बढ़ गई और दरोगा वेद प्रकाश सिंह ने बेटी की पिटाई कर दी। उसे काफी चोटें आईं और बाद में पिता उसे दवाई दिलाने भी ले गए। पुलिस को जांच में पता चल...