Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी की हालत गंभीर, मेदांता में शिफ्ट

BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी की हालत गंभीर, मेदांता में शिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना संक्रमित बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की हालत लगातार बिगड़ रही है। वह इस वक्त लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती हैं, लेकिन उनको जल्द ही दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। एयर एंबुलेंस से उनको लखनऊ से दिल्ली भेजा गया है। पति पीसी जोशी भी इस वक्त मेदांता में ही भर्ती  बताते चलें कि बीजेपी सांसद रीता के पति पीसी जोशी भी इस वक्त मेदांता में ही भर्ती हैं। इसके साथ ही उनकी बहू रिचा और पोती भी कोरोना संक्रमण के चलते मेदांता में शिफ्ट की जा चुकी हैं। बताते चलें कि गले की खरास और खांसी के बाद बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा की कोरोना जांच होने पर उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।  ये भी पढ़े : कानपुर डीएम ने कांशीराम अस्पताल में कोरोना से 1 दिन में 5 मौतों पर बैठाई जांच और भी.. इसके बाद उनको लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालत गंभीर होती जा रही थी। इ...
Update : यूपी : महोबा के SP मनिलाल पाटीदार भी सस्पैंड, 24 घंटे के भीतर दो IPS नपे

Update : यूपी : महोबा के SP मनिलाल पाटीदार भी सस्पैंड, 24 घंटे के भीतर दो IPS नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन मोड पर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 24 घंटे के भीतर एक और आईपीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। पहले प्रयागराज के एसपी अभिषेक दीक्षित के निलंबित होने की खबर आई। आज बुधवार को योगी सरकार ने बुंदेलखंड के महोबा जिले के पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को भी निलंबित कर दिया। एसपी महोबा के उपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। एक व्यवसाई ने उनपर पैसे मांगने का आरोप लगाया था। बाद में उसे गोली लग गई थी। गिट्टी की गाड़ियों से अवैध वसूली का था आरोप बताया जाता है कि मणिलाल पाटीदार पर परिवहन की गाड़ियों से अवैध रुपए मांगने का आरोप लगा था। साथ ही वाहन स्वामी के उत्पीड़न का भी आरोप लगा था। उनकी जगह पर अब आईपीएस अफसर अरुण कुमार श्रीवास्तव को महोबा का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर : गंभीर आरोपों के साथ प्रयागराज SSP ...
प्रयागराज के नए SSP सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, 5 और IPS अधिकारियों के तबादले

प्रयागराज के नए SSP सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, 5 और IPS अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में छह आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। अब सर्वश्रेष्‍ठ त्रिपाठी को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया है। अबतक वह राजधानी लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात रहे हैं। IPS अभिषेक दीक्षित के निलंबन के बाद बदलाव इसी तरह उन्नाव के माखी दुष्कर्म कांड में सीबीआई जांच में रडार पर आईं डीआइजी/एसएसपी रेलवे गोरखपुर की डीआईजी/एसएसपी श्रीमति पुष्पांजलि को अब डीआईजी रेलवे, लखनऊ के पद पर भेज दिया गया है। इसी तरह सेनानायक पीएसी 11वीं वाहिनी को पीएसी लखनऊ अनुभाग में भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें : UP: 6 IAS अफसरों के तबादले, दो नगर आयुक्त, दो CDO बदले तबादलों के इस क्रम में आईपीएस गंगानाथ त्रिपाठी को डीआइजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन (लखनऊ) के पद पर नियुक्ति दी ...
Update : अब UP में रविवार का लॉकडाउन भी खत्म, पहले की तरह होगी साप्ताहिक बंदी

Update : अब UP में रविवार का लॉकडाउन भी खत्म, पहले की तरह होगी साप्ताहिक बंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए लागू हुआ दो दिन का लाकडाउन अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। इससे पहले शनिवार का लाकडाउन खत्म किया गया था। अब रविवार को भी लाकडाउन नहीं लागू होगा। प्रदेशभर में अब पहले की तरह बस साप्ताहिक बंदी होगी। बता दें कि प्रदेश में अनलॉक-4 में रविवार की बंदी लागू की गई थी, लेकिन इस अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आर्थिक तेजी के लिए अहम कदम उठाया गया है। सुरक्षा संग आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरुक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी तेज करने को कहा है। सीएम योगी ने कहा कि ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ को लेकर लोगों को खासतौर पर जागरुक किया जाए। ये भी पढ़ें : SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्...
यूपी की बड़ी खबर : गंभीर आरोपों के साथ प्रयागराज SSP अभिषेक दीक्षित सस्पैंड

यूपी की बड़ी खबर : गंभीर आरोपों के साथ प्रयागराज SSP अभिषेक दीक्षित सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मंगलवार को यूपी से बड़ी खबर सामने आई है। कानून-व्यवस्था में लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षिक को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि अपने सस्पैंड रहने के दौरान एसएसपी प्रयागराज रहे अभिषेक दीक्षित अब डीजीपी दफ्तर से अटैज रहेंगे। दरअसल, आईपीएस अभिषेक पर एसएसपी रहते हुए प्रयागराज में काफी अनिमित्ताएं बरतने के आरोप हैं। लगातार उठ रहे थे कार्यशैली पर सवाल बताते हैं कि उनपर अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने के साथ भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप हैं। ये भी पढ़ें : महाराजगंज के डीएम समेत पांच अफसर निलंबित, IAS समेत 2 तबादले कई आरोपों के अलावा उनके समय में हुए अंधाधुंध तबादलों को लेकर भी सवाल उठे। इसी बीच मामला उस वक्त फंसा, जब प्रयागराज के घूरपुर में सब्जी दुकानदारों की दुकानों को पुलिस गाड़ी से रौंदने वाले दरोगा को...
कानपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिलीं दो युवतियां-एक युवक

कानपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिलीं दो युवतियां-एक युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी के शिवकटरा इलाके में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देर रात पुलिस ने छापा मारकर एक मकान से दो युवतियों को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों युवतियों और युवक से पूछताछ की गई है। सूत्रों का कहना है कि मौके से कुछ अश्लील साहित्य व कंडोम आदि सामान भी मिला है। बताते हैं कि सेक्स रैकेट का संचालन आनलाइन चल रहा था। आनलाइन चल रहा था पूरा रैकेट बताया जाता है कि एएसपी कैंट सत्यजीत गुप्ता और चकेरी थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के साथ पहुंची पुलिस टीम ने रात में उक्त मकान पर छापा मारा। ये भी पढ़ें : शर्मनाक : एबुलेंस में सेक्स रैकेट, रंगरेलियां मनाता स्वास्थ्य कर्मी, वीडियो वायरल वहां दो युवतियां और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। तीनों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आया गया। थाना प्रभारी ने बताया है कि आनलाइन से...
बड़ी खबर : बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से निधन

बड़ी खबर : बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : आज सोमवार का दिन बांदा के लिए दुखद खबर लेकर आया। बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से बुंदेलखंड में शोक की लहर दौड़ गई। हर राजनीतिक दल के व्यक्ति ने अफसोस जाहिर किया। बांदा सीएमओ डा.एनडी शर्मा का कहना है कि जमुना प्रसाद जी लखनऊ में भर्ती हुए थे। उस वक्त उनकी पहली रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी। इससे उनके कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया में थे भर्ती बताया जाता है कि शहर के खिन्नीनाका मुहल्ला निवासी जमुना प्रसाद बोस का राजनीतिक सफर बहुत ही अहम रहा। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के वह काफी करीब माने जाते थे। उनकी छवि बेहद ईमानदार नेता की रही। ये भी पढ़ें : Covid-19 : कोरोना से यूपी कैडर के ...
Covid-19 : कोरोना से यूपी कैडर के IAS सुशील कुमार मौर्य का SGPGI में निधन

Covid-19 : कोरोना से यूपी कैडर के IAS सुशील कुमार मौर्य का SGPGI में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में जानलेवा हो चुके कोरोना से मौत के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। आज सोमवार को कोरोना की चपेट में आए उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार मौर्य (53) का संजय गांधी पीजीआई में निधन हो गया। बताते हैं कि आज सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह यूपी सरकार के प्रशासनिक अधिकारी थे। दरअसल, भाषा विभाग में विशेष सचिव के पद कार्यरत श्री मौर्य यूपी सरकार के प्रशासनिक अफसर थे। वह बस्ती के जिलाधिकारी भी रह चुके थे। 27 अगस्त से एसजीपीजीआई में थे भर्ती बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद सुशील कुमार मौर्य को 27 अगस्त को लखनऊ संजय गांधी पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इसके बाद उनको कोविड हास्पिटल के आईसीयू में रखा गया। ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन वह 2010 में पीसीएस अध...
UP Big News : युवक की हत्या कर भागा बदमाश बाइक से गिरा, भीड़ ने पीटकर मारा

UP Big News : युवक की हत्या कर भागा बदमाश बाइक से गिरा, भीड़ ने पीटकर मारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : आज सोमवार सुबह घर के दरवाजे पर बैठे एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को अंजाम देकर भागते समय एक बदमाश बाइक अनियंत्रित होने के कारण नीचे गिर गया। लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। बदमाश ने हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भागने की कोशिश की। भीड़ ने ईंट-पत्थर मारे। इससे वह घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामला कुशीनगर जिले का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया बताया जाता है कि तरयासुजान थाने के गांव रामपुर बंगरा में आज सुबह गांव के सुधीर उर्फ गुड्डू सिंह (30) घर के दरवाजे पर बैठकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इसी बीच वहां बाइक से दो बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने उनसे किसी का पता पूछा। ये भी पढ़ें : UP की बड़ी खबर : गुस्साई भीड़ के पथराव में ASP समेत 4 पुलिस कर्मी घायल सुधर कुछ समझ पाते त...
Update : पोस्टमार्टम रिपोर्ट – हार्टअटैक निकली पूर्व विधायक मुन्ना मिश्रा की मौत की वजह, चोट के निशान नहीं

Update : पोस्टमार्टम रिपोर्ट – हार्टअटैक निकली पूर्व विधायक मुन्ना मिश्रा की मौत की वजह, चोट के निशान नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी : जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में त्रिकौलिया पढ़वा में जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान 3 बार के पूर्व विधायक रहे निवेंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत हो गई। परिवार का आरोप था कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। हालांकि, देर रात 3 डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। देर रात तक चले इस पोस्टमार्टम में मौत की वजह पूर्व विधायक को दिल का दौरा पड़ना आया है। परिजनों का था पिटाई से मौत का आरोप डाक्टरों का कहना है कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि उनके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। हालांकि, उनके बेटे का पिटाई के बाद इलाज चल रहा है। बताते चलें कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इनमें एक पक्ष पलिया का था। वहीं दूसरा निवेंद्र मिश्रा वाला पक्ष था। कब्जेदारी के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पूर्व विधायक की भी दूस...