Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : विधानसभा के सामने महिला ने आग लगाई, हालत बेहद गंभीर

Lucknow: Woman set fire in front of assembly, condition very serious

समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक महिला ने आज मंगलवार को राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने खुद को आग लगा ली। आत्मदाह का प्रयास करने वाली इस महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा बताया जा रहा है। बताते हैं कि महिला का नाम अंजना तिवारी था जिसने धर्म परिवर्तन करते हुए अपना नाम आइशा रख लिया था। उसका पति सउदी अरब में नौकरी करता है। आरोप है कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 

धर्म बदलकर आइशा रखा था नाम

बताया जाता है कि विधान भवन गेट के सामने अंजना तिवारी उर्फ आइशा निवासी महराजगंज, रायबरेली ने वैवाहिक संबंध खराब होने के साथ दहेज उत्पीड़न खुद को आग लगा ली है। हालांकि, पुलिस इसकी वजह तलाशने में लगी है। 

ये भी पढ़ें : UP : मार्निंग वाक पर वारदात, BJP विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या से हड़कंप

जानकारी मिली है कि पहले महिला की महाराजगंज (रायबरेली) निवासी अखिलेश तिवारी से शादी हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। फिर महिला ने धर्म बदलकर एक आसिफ नाम के व्यक्ति से शादी कर ली। शादी करके युवक सऊदी अरब चला गया और पीछे उसके ससुराल पक्ष के लोग विवाहित का तंग करने लगे।

ये भी पढ़ें : UP : लखनऊ-सीतापुर-बिजनौर समेत 44 डिप्टी SP के तबादले