Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट : किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, मां ने कहा-हुआ था गैंगरेप

rape in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : कर्वी कोतवाली क्षेत्र में आज मंगलवार को एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी की मां ने यह कहते हुए सनसनी फैला दी है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था। इसी को लेकर उसने आहत होकर जान देने का कदम उठाया है। उधर, पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि चित्रकूट में कर्वी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास फांसी लगा ली।

घर में सुबह लगाई फांसी, मां ने बताई दास्तां

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। रोती हुई मां ने पुलिस को बताया है कि बीती 8 अक्टूबर को दोपहर में तीन युवक उनकी बेटी को बाइक से अगवा करके ले गए थे।

ये भी पढ़ें : महोबा ब्रेकिंग : चुनावी रंजिश में प्रधान को गोली से उड़ाया, हड़कंप

इसके बाद उसके साथ गैंगरेप हुआ था। बाद में हाथ-पैर बांधने के बाद युवती को फेंककर चले गए थे। पीड़ित मां का कहना है कि उनकी बेटी ने उन्हें सबकुछ बताया था, लेकिन लोकलाज के चलते उन्होंने किसी से शिकायत नहीं की थी। बताते हैं कि पीड़िता ने पुलिस को 3 युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें : SSR Case : रिया चक्रवर्ती को एक महीने जेल के बाद मिली बेल, शोविक की खारिज